गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में पर्चा वापसी के दिन गुरूवार को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी शरीफ राईनी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि शरीफ राईनी बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह लगातार पांच बार बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हैं। इस बार बहुजन समाज पार्टी ने उनके स्थान पर सुभाष चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से क्षुब्ध होकर उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया था। जिसको वापस लेने के लिए सदर एसडीएम के कार्यालय में शरीफ जिला सचिव आमिर अली सहित अन्य सपा नेता के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरपालिका गाजीपुर में भाजपा के वर्चस्व, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रहा हूं। कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते खौफ के साये में है। समाजवादी पार्टी ही इस प्रदेश का भला कर सकती है। नाम वापसी के वक्त न्यायालय सदर एसडीएम के कक्ष में शरीफ राईनी के साथ उनके अधिवक्ता कैलाश, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और डॉ समीर सिंह आदि उपस्थित थे।
पी.जी. कॉलेज में 21 अप्रैल से भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म 21 अप्रैल से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 21 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के लिए बेवसाइट 21 अप्रैल से 20 जून तक खुली रहेगी। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय -समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।
बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय
गाजीपुर।नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ई विन प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में यूएनडीपी के सहयोग से 17 से 20 अप्रैल तक किया गया। इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न पर विस्तार से अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यशाला में यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय भी शामिल रहे। वर्कशॉप में वैक्सीन मैनेजमेंट एवं कोबिड बीमारी प्रबंधन एवं वैक्सीन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी एनएचएम अपर्णा यू के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले जिले के प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की मैनेजमेंट किए जाने के साथ ही इन दिनों बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए लखनऊ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जहां पर एनएचएम एमडी अपर्णा यू के द्वारा कई तरह के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीजी वेलफेयर डॉ रेनू श्रीवास्तव, एडी प्रतिरक्षण डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अजय गुप्ता, जीएमआरआई डॉ मनोज शुक्ला और यूएनडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
गाजीपुर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से बजे तक के बीच। गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे। जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके। हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे। धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें। गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले। जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है। रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें। कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें। फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं। क्या न करें- धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें। खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाए आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचें। सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। दिन के 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें। खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। किसी भी सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। एम्बुलेंस 108, पुलिस -100/112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070, जिलाधिकारी आवास- 0548-2220240, 2221240, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, (डी0डी0एम0ए0-)/जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (ई0ओ0सी0), गाजीपुर। 0548-2224041, 2226100-14 नम्बर पर सहायता के लिए फोन कर सकते हैं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, स्वंय सुरक्षित रहें, दूसरो को सुरक्षित करें।
नियमित टीकाकरण वैक्सीन के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय
गाजीपुर। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ई विन प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में यूएनडीपी के सहयोग से 17 से 20 अप्रैल तक किया गया। इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न पर विस्तार से अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यशाला में यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय भी शामिल रहे। वर्कशॉप में वैक्सीन मैनेजमेंट एवं कोबिड बीमारी प्रबंधन एवं वैक्सीन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी एनएचएम अपर्णा यू के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले जिले के प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की मैनेजमेंट किए जाने के साथ ही इन दिनों बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए लखनऊ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जहां पर एनएचएम एमडी अपर्णा यू के द्वारा कई तरह के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीजी वेलफेयर डॉ रेनू श्रीवास्तव, एडी प्रतिरक्षण डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अजय गुप्ता, जीएमआरआई डॉ मनोज शुक्ला और यूएनडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब का 26वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रौलिया रौजा के सभागार में किया गया। उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजेश्वर सिंह प्रबंधक गौरी शंकर पब्लिक स्कूल एवं समारोह अध्यक्ष सुरेंद्र यादव प्रबंधक रामदूत इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र छात्राओं के बौद्धिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। क्लब द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण तथा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे हैं प्रयासों के लिए पूरे क्लब परिवार को साधुवाद है। इस सत्र के गायन एवम नृत्य में चयनित छात्र छात्राओं ने सुर और ताल का ऐसा जलवा बिखेरा की सभाकक्ष में बैठे लोगो को थिरकने को मजबूर कर दिया। सेंट जॉन्स स्कूल की टीचर माया नायर तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सुरेश गुप्ता ने “तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना…” युगल गीत की हूबहू प्रस्तुति कर दर्शकों सहित अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया तथा खूब वाहवाही लूटी।
गीत और नृत्य के कार्यक्रमों के बीच बीच में इस वर्ष क्लब द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओं सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक, मेहंदी, निबंध, चित्रकला, वाद विवाद, गायन एवं नृत्य में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों में प्रमाण पत्र व शील्ड का वितरण भी होता रहा। पुरस्कारों का वितरण दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक माघव कृष्ण, बुद्धा हॉस्टल के प्रबंधक वंश राज मौर्य, रामेश्वरम गुरुकुलम के प्रिंसिपल राघवेंद्र सिंह, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आनंद कुमार, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अंगद कुमार, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर स्वप्निल राज तथा शैलेंद्र राय तथा मार्टिन्स चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल के प्रिंसिपल विनय राय ने किया। क्लब द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला पर्यावरण संरक्षण सम्मान रणवीर यादव को तथा स्व0चंद्रिका प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान चंदना बनर्जी को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब के विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रमों में सहयोग के लिए ओजस कोचिंग नवाबगंज के छात्र छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत क्लब पीआरओ सूर्य रेखा मणि,सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने किया। जबकि क्लब के आय-व्यय निरीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार तथा क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्सव का समापन देर शाम राष्ट्रगान गाकर किया गया। अंत में क्लब अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण राईल क्लब सभागार मे अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता मे मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदेय स्थलों का समय से पूर्व सत्यापन करा ले जिससे चुनाव के दौरान कोई परेशानी न होने पाये। वूथो पर पीने के पानी, शेड, शौचालय, रैम्प, प्रकाश व्यवस्था आदि को देख ले। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (पं0) अपर उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। सोमवार की देर रात समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासद पद के घोषित उम्मीदवारों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया और चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। उम्मीदवारों को कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी। प्रत्याशियों को सभी जाति और धर्म के लोगों के दरवाजे जाकर अपनी बात रखने की नसीहत दी। कहा गया कि कोई दरवाजा छूटे न, सभी से नगर के हित में समाजवादी पार्टी को वोट देने की फरियाद करने की जरूरत है। सभी से पार्टी की रीतियों नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में हर कीमत पर पार्टी अपना परचम फहरायेगी। सभी की सभी सीटें जीतकर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका के चुनाव में नया इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के झूठ, उनके द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों और प्रोपोगंडा से सावधान रहने की नसीहत दिया। उन्होंने कहा यह बहुत चालाक लोग हैं। समाज में नफ़रत और घृणा फैलाना ही रहा है इनका मुख्य मकसद। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश खौफ के साये में जी रहा है। नगर निकाय के चुनाव में इन्हें पराजित कर सबक सिखाने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उम्मीदवारों को जीत का गुर सिखाते हुए कहा आपका व्यवहार और मृदुभाषिता चुनाव जीतने में काफी सहायक होगी। उन्होंने कहा नगर में बदलाव की बयार चल रही है, जरूरत है जनता का विश्वास जीतने की। उन्होंने कहा परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गाजीपुर नगर निकाय के हुए छ चुनाव में केवल दो परिवारों को ही मौका दिया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में भाजपानीत नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी। सड़क, नाली, पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पायी नगरपालिका। उन्होंने कहा कि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में है। समाजवादी पार्टी के जीतने पर शहर का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश यादव ने सभी से सहयोग और समर्थन की अपील किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, गुड्डू यादव, दिनेश यादव, अशोक अग्रहरि, रामचन्द्र गुप्ता, अलका अग्रवाल, फिरोज जमाल, आरिफ खान, विभा पाल, कंचन रावत, नफीसा बेगम, नरेन्द्र कुशवाहा, अभिनव सिंह, गोपाल गुप्ता, प्रदीप पासवान, जुलैखा बेगम, मोहम्मद फिरोज, नवाब, गुंजन यादव, कुसुम देवी, नेहा यादव, मोहम्मद अनवर, नाजिया परवीन, ओपी यादव, अखिलेश यादव, छन्नू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।
गाजीपुर।सोमवार को सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसियां में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह व जननायक चंद्रशेखर एक ही साथ सतीश चंद्र कॉलेज बलिया और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयाग में पढ़ें। उन्होंने यह भी बताया की चंद्रशेखर से उनके पारिवारिक संबंध रहा। स्व.चंद्रशेखर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे। समाजवाद का आंदोलन आजादी से पूर्व भी भारत में था, लेकिन आजादी के बाद समाजवाद का नेतृत्व करने वाले और गैर कांग्रेसी विचारों को जीवंत रखने वाले नेता चंद्रशेखर रहे। यह अपने स्वतंत्र विचार एवं धुन के पक्के रहे। इन्होने राजनीति में कभी भी छोटा पद स्वीकार नहीं किया। थोडे से सांसदों के साथ यह कुछ दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री भी बने । इन्होंने संसद में अनेक समय पर देश हित में गंभीर भाषण दिए, जिनको पक्ष और प्रतिपक्ष के सांसदों ने गंभीरता पूर्वक सुना। इनके भाषणों की चर्चा करते हुए प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा की उदारीकरण के विरुद्ध इन्होंने संसद में जो भाषण दिए उनका संग्रह हर एक भारतीय के लिए पठनीय है। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में रहकर अपने संस्मरण की रचना पुस्तक के रूप में लिखी। इस मौके पर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय , प्राचार्य डॉ राम चंद्र दुबे तथा कॉलेज के प्रोफेसर और सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गाजीपुर। दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अविनाश जायसवाल ने उर्फ नेपाली ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उनका काफिला उनके कार्यालय से नामांकन स्थल पहुंचा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर सेवराई एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अविनाश ने कहा कि विकास, शिक्षा व रोजगार के मुद्दो को लेकर वें चुनाव लड़ रहे हैं।
नगर में और अधिक विकास हो इसको लेकर जनता उन्हें वोट करेगी। जीतने के बाद वे नगर में विकास कार्योेें को प्राथमिकता देंगे। अविनाश जायसवाल ने कहा कि उनको नगर वासियों का आशीर्वाद प्राप्त है। कहा कि हम जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक जमानियां सुनिता सिंह, ओमप्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, संदीप जायसवाल, बंटी सिंह, सीबू सिंह, पंकज राय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, राहुल जायसवाल, सोनू गुप्ता और राकेश राय सहित दर्जनों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।