गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने बाइक चोर को चोरी की गयी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक फूलचंद्र पाण्डेय के साथ क्षेत्र के भुजाड़ी पुल पर बुधवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर अमन राव उर्फ दाऊ पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को एक बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना चकिया जनपद चन्दौली में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर वाराणसी के शिवपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
गाजीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पूर्व से घोषित होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उनके द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन समारोह में हम कर्मचारी और अधिकारी एक मंच पर इस पर्व को मनाते हैं,आगे भी इस तरह का समारोह होना चाहिए, उनके आयोजक मंडल के प्रति अभार व्यक्त किया गया।विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विकलांग कल्याण अधिकारी द्वारा हम कर्मचारी अधिकारी कभी कभार ऐसा मौका आता है कि हम एक साथ सब इस कार्यक्रम को मनाते इनके द्वारा परिषद के पदाधिकारियों के अभार व्यक्त किया।अपर मुख्य अधिकारी पंचायत जिला और वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक द्वारा कवियों को सम्मानित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के पूरे टीम द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों और कवि रेशमी शाक्या, बादशाह राही, मधुरेश यादव,दिनेश चंद्र शर्मा, राजेश शर्मा,सहित कवियों को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। होली मिलन समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,जय प्रकाश सिंह,मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव, अमित कुमार,बृजेश राय एस0पी0गिरी, इम्तियाज, विजय श्रीवास्तव, मान्धाता सिंह, रोशन लाल दिनेश यादव,जय प्रकाश बिंद, विनोद चौधरी, संतोषी राय, पूनम गोस्वामी, बिपिन सिंह धर्मवीर सिंह, नागेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,दिवाकर सिंह मानवेन्द्र सिंह, दिग्विजय, अभिजीत, योगेंद्र पटेल,विनय उपाध्याय, अभय सिंह, देवेन्द्र मौर्या, डी0एस0राय प्रवीण सिंह, अनिल कुमार, अनिल गोस्वामी,रमेश चंद्र, बुद्धि लाल, हरेन्द्र विक्रम, श्रुति,गिरिजा कुशवाहा, श्रीकांत यादव, अश्वनी कुमार सिंह,दिवाकर सिंह काकन, धर्मेंद्र,संजय,बिंद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश पांडेय व आलोक राय ने किया।
गाजीपुर। एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एमएलसी ने इस दौरान पीडब्लूडी,सिचाईं विभाग,लघुडाल सिचाईं विभाग,नलकूप विभाग,जल निगम ग्रामीण और जल निगम शहरी के अभियंताओं के साथ मीटिंग कर पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा की।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने परियोजना निदेशक,उप परियोजना निदेशक मनरेगा,जिला विकास अधिकारी समेत समस्त विकास खण्डों के बीडीओ के साथ भी समीक्षा बैठक की।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विभागों के अफसरों को विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के तहत सभी कार्य समय से पूर्ण कराये जाएं।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अफसरों को खास हिदायत देते हुए कहाकि शासन की किसी भी योजना के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच।
डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर की जांच।
जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मिली खामियां।
200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है सीवरेज सिस्टम।
सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में शिकायत पर शुरू हुई जांच।
बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को लिखा था जांच के लिए पत्र।
गाजीपुर। डीएम के आदेश पर शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की स्थलीय जांच की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच की है। जांच टीम ने शहर के कई इलाकों में सड़क खोद कर सीवरेज सिस्टम के कार्य की तकनीकी जांच की। जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे खामियां मिली हैं। बता दें कि शहर में 200 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम बनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे शहर में सीवर पाइप लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। जल निगम की ओर से शहर में सीवरेज सिस्टम का कार्य कराया जा रहा है। सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में लगातार शिकायतें मिल रही थी। सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता विहीन काम कराये जाने की शिकायतों पर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा था। जिस पर डीएम आर्यका अखौरी ने एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा की अगुवाई में जांच कमेटी बनाकर कार्यों की भौतिक और तकनीकी जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में कई स्थानों पर कमेटी ने जांच की। मौके पर कार्यों में खामियां पायी गयी हैं। फिलहाल कमेटी जांच पूरी कर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर पालिका ईओ, प्रदीप पाठक और हिमांशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच।
डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर की जांच।
जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मिली खामियां।
200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है सीवरेज सिस्टम।
सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में शिकायत पर शुरू हुई जांच।
बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को लिखा था जांच के लिए पत्र।
गाजीपुर। डीएम के आदेश पर शहर में बनाये जा रहे सीवरेज सिस्टम के कार्य की स्थलीय जांच की जा रही है। डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने कई स्थानों पर सीवरेज सिस्टम के कार्य की जांच की है। जांच टीम ने शहर के कई इलाकों में सड़क खोद कर सीवरेज सिस्टम के कार्य की तकनीकी जांच की। जांच के दौरान सीवरेज सिस्टम के कार्य मे खामियां मिली हैं। बता दें कि शहर में 200 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम बनाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे शहर में सीवर पाइप लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। जल निगम की ओर से शहर में सीवरेज सिस्टम का कार्य कराया जा रहा है। सीवरेज सिस्टम के निर्माण कार्य में लगातार शिकायतें मिल रही थी। सीवरेज सिस्टम के कार्य मे मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता विहीन काम कराये जाने की शिकायतों पर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने डीएम को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा था। जिस पर डीएम आर्यका अखौरी ने एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा की अगुवाई में जांच कमेटी बनाकर कार्यों की भौतिक और तकनीकी जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में कई स्थानों पर कमेटी ने जांच की। मौके पर कार्यों में खामियां पायी गयी हैं। फिलहाल कमेटी जांच पूरी कर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर पालिका ईओ, प्रदीप पाठक और हिमांशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गैगेंस्टर और इनामिया वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, भूपेंद्र कुमार निषाद और शिवपूजन बिंद ने कोतवाली क्षेत्र के काजीमण्डी शिवमण्डप के पास से गैगेंस्टर और दस हजार का इनामिया वाँछित अभियुक्त एकराम कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र असलम कुरैशी निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर सदर कोतवाली में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
गाजीपुर। बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित में आगामी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेन्द्र एवं सयत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक एन0आई0सी0सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य विभागों में विद्युत का कार्य करने वाले ठेकेदारों से कहा कि आगामी 16 मार्च 2023 की रात्रि 10 बजे से प्रदेश स्तरीय विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी व्यवस्थाये दुरूस्त कर लिया जाय। विद्युत भण्डार केन्द्र पर विद्युत सामाग्री इशू करने के लिए उपेन्द्र सिंह सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलने के लिए अंजली मौर्या विद्युत सुरक्षा अधिकारी को कार्यशाला गाजीपुर एवं कार्यशाला सैदपुर हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विद्युत उपकेन्द्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की एजेन्सी मेसर्स भारत इण्टर प्राइजेज के प्रतिनिधि राहुल सिंह को निर्देशित किया जाता है कि विद्युत उपकेन्द्रों पर संविदा कर्मियों को पूर्व की भाँति विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निर्देशित करे तथा किसी भी संविदा कर्मी के हड़ताल पर जाने पर उनके स्थान पर कार्य करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करे। मेसर्स अशोका बिल्डकॉन जो कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में एवी केबल डालने का कार्य कर रही है, उनके कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर ब्रेक डाउन होने की अवस्था में उनसे कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। मेसर्स साई इण्टर प्राइजेज, मेसर्स नेशनल इण्टरप्राइजेज एवं मेसर्स सदानन्द इण्टर प्राइजेज को निर्देशित किया गया कि बिजली घर पर लगे उपकरणों में खराबी आने पर उसको दुरुस्त करने लिए अपने कर्मचारियों को तैयार रखे। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को निर्देशित किया कि उनके यहाँ पंजीकृत ठेकेदारों एवं उनके अन्तर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराये। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर पुलिस बल आज से ही तैनात किया जाय। विद्युत कर्मचारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ करने पर ऐशमा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि हड़ताल पर न जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाय। विद्युत विभाग के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापना की गयी है जिसका नम्बर- 9453047253 है। जिस पर विद्युत व्यवधान की सूचना प्रेषित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभाग का टोल फ्री नम्बर-1912 जो कि पूर्व से ही कार्यरत है उस पर भी विद्युत व्यवधान की सूचना दी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अरुण सिंह के ड्यूटी लगायी गयी। बैठक में राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभिन्न उपकेन्द्रों पर बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी एवं ग्रामीण, अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) राकेश मोहन, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) मनीष कुमार, सुजीत कुमार सिंह, हेमन्त कुमार सिंह एवं आशीष कुमार चौहान सहित अन्य विभाग से सहयोग करने वाले अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव राजस्व वसूली और मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, काउण्डर फाईल, आईजीआरएस के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, विद्युत, मण्डी, परिवहन निगम की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली मे प्रगति लाने का निर्देश दिया। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खनन/एण्टी भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके उपर वैधानिक कार्यवाही कीे जाय। उन्होने खनन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ स्थिति कम हुई है। ऐसे में खनन माफिया सक्रिय होगे। इस पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी दशा में अवैध खनन न होने दिया जाये। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध एंव नकली शराब बिक्री पर नजर बनाये रखे तथा किसी भी दशा में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री न होने दिया जाये। उन्होने कहा कि यदि जनपद में कही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जहरीली शराब के कारण होती है तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें।
उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान करने को कहा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को काजीमंडी शिवमंडप के पास से गैगेंस्टर का आरोपी व दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है।उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि पशु तस्कर गैंगस्टर का आरोपी व दस हजार का ईनामियां खुदाईपुरा निवासी एकराम कुरैशी ऊर्फ मुन्ना काजीमंडी शिवमण्डप के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में रजागंज चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद, लोटन इमली चौकी प्रभारी शिवपूजन बिन्द,कां. विकास पाण्डेय तथा कां शिवप्रसाद यादव शामिल रहे।
राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए रक्तवीर शीर्ष दीप शर्मा
ग़ाज़ीपुर।बीकानेर राजस्थान में 11 व 12 मार्च को राष्ट्रहित फाउंडेशन और कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया गया। जिसमें भारत देश के समस्त जिलों व 50 देशों से सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को मुख्य अतिथि कारगिल योध्दा लांस नायक दीप चन्द्र जी द्वारा ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 से नवाजा गया।अवार्ड प्राप्त करने पर शीर्ष दीप ने बताया कि यह सम्मान टीम से जुड़े प्रत्येक रक्तवीर व रक्तवीरांगना का सम्मान है जो टीम के लिए समर्पित है व जिन्होंने आपातकाल और शिविर में किसी का जीवन बचाने हेतू रक्तदान किया है। बीते 26-27 फरवरी को शीर्ष दीप को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और आई.पी.एस. वी०कामाराजा ने राष्ट्रीय रक्तनायक अवार्ड से सम्मानित किया था। 6 वर्ष पूर्व 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2016 को शीर्ष दीप शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा गाजीपुर से नई दिल्ली तक अविराम पद यात्रा कर 167 घंटे 40 मिनट की अविराम पद यात्रा का विश्व रिकार्ड भी बनाया था। बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारगिल योद्धा लांस नायक दीपचंद जी जिन्होंने भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध लड़ा व कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा व मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने दोनो पैर व एक हाथ गवाए व ब्रांड एम्बेसडर डॉ.नीरज के.पवन आई.ए.एस. डिवीजन कमिश्नर बीकानेर राजस्थान व मरुधरा की शान सेना मेडल कर्नल हेमसिंह जी शेखावत के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शीर्ष दीप ने इस सम्मान के लिए आयोजक मेवा सिंह, सुचित्रा आहिरे व रूपाली सिंघल का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।