Category Archives: Ghazipur

इनामिया बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

खानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

15000-15000 के इनामिया चढ़े खानपुर पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना खानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त अमरुद्दीन नट पुत्र जगदम्बा नट व नसीम नट पुत्र वसीर नट निवासी तराव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर मेरे द्वारा 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तों के ऊपर खानपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र थाना, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, का0 विनय कुमार, का0 प्रदुम्मन सिंह और  का0 राहुल कुमार शामिल रहे।
 

वांछित अपराधी गिरफ्तार


एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

गाजीपुर। शुक्रवार को थाना सादात की पुलिस टीम ने मौधिया रेलवे क्रासिग के पास बहद कस्बा से वांछित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रणजीत यादव नि0 ग्राम सरैया थाना सादात को घर से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा, 1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सादात थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, उ0नि0 डॉ0 सत्येन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल शिवम यादव शामिल रहे।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही: एसपी

गाजीपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक आवास पर नवनिर्मित मीडिया सेल कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कार्यालय के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग किसी भी तथ्य को सत्यता की प्रमाणिकता किए बिना अनावश्यक ट्वीट ना करें और अफवाहों से बचें। कहा कि जो भी आपत्तिजनक, अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक तथा समस्त पुलिसकर्मी व मीडिया बंधु उपस्थित थे।

एसपी से मिले सपाई, बोले विधायक विरेंद्र

गाजीपुर। जखनियां विधानसभा अन्तर्गत टड़वां टप्पा सौरी गांव में दलितों के साथ हुए दुर्व्यवहार, अपमान और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के लोगों द्वारा उनकी की गयी पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। इस दौरान विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता करते हुए कहा कि उस इलाके की स्थिति अत्यंत भयावह और तनावपूर्ण बनी हुई है। यदि लापरवाही वश स्थिति बिगड़ती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है। अपराधी बेलगाम और बेखौफ होकर खुलेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सत्ता संरक्षित अपराधियों पर हाथ नहीं डाल पा रही है। सरकार और पुलिस का काम केवल विरोधी दलों के नेताओं को बतौर साजिश फ़र्जी मुकदमे में फंसाना रह गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में लगातार हो रही हत्या, डकैती, चोरी, बलात्कार और छिनैती की घटना घटित हो रही हैं। योगी सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह सरकार केवल झूठे आंकड़े पेश कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश की आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब गयी है। भाजपा सरकार का तथाकथित रामराज्य का दावा पूरी तरह से झूठा है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रिका यादव, सुर्यनाथ यादव, रामबदन यादव, राजनारायण यादव, रामाशीष यादव, राम अवध यादव, बैजनाथ यादव, हरवंश यादव आदि उपस्थित थे।

पेयजल योजना को जून माह तक करें पूर्ण:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे जल जीवन मिशन कार्याे की समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 161 पेयजल योजनाओं के समस्त कार्य को माह जून 2023 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया साथ ही साथ जिलाधिकारी ने स्वीकृत डी०पी०आर० के अन्तर्गत नलकूपों को शत-प्रतिशत एवं अवर जलाशय के फाउण्डेशन तक का भी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी , अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण), सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/ जू०इं०, नामित फर्म के सम्बन्धित प्रतिनिधि, डी०पी०एम०यू०, गाजीपुर, टी०पी०आई०, गाजीपुर एवं सम्बन्धित आई०एस०ए० उपस्थित रहें।

स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिया अधिकारीयों को निर्देश, कहा……

गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता  में राईफल क्लब सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य महत्तपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति के सभी बिन्दुओ की प्रतिदिन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होने समस्त एम ओ वाई सी को निर्देश दिया कि वी एच एन डी सार्वजनिक स्थानो पर ही लगायी जाये तथा वहां आशा एवं आगनबाड़ी की उपस्थिती अवश्य रहे। उन्होने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर खेली होली

विद्युत वितरण खंड द्वितीय आमघाट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर खेली गुलाल की होली।


गाजीपुर। सोमवार को विद्युत वितरण खंड ड्यूटी आमघाट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली खेली। कर्मचारियों ने सभी विद्युत विभाग में घूम घूम कर सबको अबीर गुलाल से लगाया। विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने पूरी टीम के साथ विद्युत ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। वही अधिशासी अभियंता द्वितीय आमघाट सुजीत सिंह ने सभी कर्मचारियों पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाया। होली खेलने में अरविंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष जिला मंत्री विजय शंकर राय जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह इकराम सिद्दकी,सलीम अंसारी,वेदांत त्रिपति,जितेंद्र सिंह,अश्वनी सिंह,एसडीओ सुधीर कुमार,अभिषेक राय,शेखर सिंह,मिठाई लाल,अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी विद्युत कर्मी मौजूद रहें।

एसपी ने किया रूट मार्च

गाजीपुर। होली और शब ए बारात त्योहार को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा क्षेत्र में मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया। आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार करने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सदभावना पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद तथा थानाध्यक्ष नोनहरा सहित भारी संख्या में फोर्स उपस्थित थें।

एसपी ने कार्यालय का किया उद्घाटन, की अपील

गाजीपुर। एसपी ने सोमवार को थाना नोनहरा पर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान वहां उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया गया कि नया थानाध्यक्ष कार्यालय बनने से थाने पर आने वाले फरियादियों को यहां बैठने में सहूलियत होगी। एसपी ने लोगों से यह अपील किया कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें। क्योंकि कारण अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

विकास भवन में खेली गई होली,दी बधाई

गाज़ीपुर।सोमवार को विकास भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा गुलाल की होली खेली गई।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूरी टीम के साथ विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। बेसिक के लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार द्वारा सभी कर्मचारी पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। साथ मे नरेंद्र विश्वकर्मा विकलांग अधिकारी,अंशुल मौर्या जिला पंचायत राजधिकारी द्वारा भी गुलाल कर्मचारियों को लगाया गया।
इस अवसर पर रोशन लाल,आमित कुमार, जयप्रकाश बिंद, अजमत, रामधनी, रितेश, कुंदन, झब्बू, अमरनाथ राजेश यादव विनोद,शिवकांत, जितेंद्र सिंह सुरेश, केदार सोनकर, रमेश यादव, संजय, गोविंद,आदि मौजूद रहे।