Category Archives: Ghazipur

चेकिंग में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगो पर दर्ज हुवा मुक़दमा।


गाजीपुर। अलावलपुर उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम गौरा,गठिया में उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार और अवर अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार को चलाया गया। सहायक अभियंता प्रमोद यादव ने बताया की इस उपकेंद्र पर लाइन लॉस अधिक है। इस उपकेंद्र के अंतर्गत बहुत ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने अभी तक संयोजक नही लिए है, जो अवैध तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे है और कुछ लोगो का बिल भी अधिक बकाया है जो अभी तक बिल का भुगतान नहीं किए हैं। ऐसे लोगो की सूची बनाकर रेड डाली जा रही है और विभागीय कार्यवाही के साथ साथ एफआईआर कराई जा रही है। उसी के अंतर्गत 11 लोगों पर 138 B में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही 13 लोगों की लाइन बकाए पर पोल से खोली गई तथा 81000 की राजस्व वसूली किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी अभी तक कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल अपना अपना कनेक्शन करा ले और बकाया बिल का भुगतान तत्काल कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से लाइनमैन इशहाक शाह, प्रदीप राय,नीतीश कुमार, सुरेंद्र, अंकित लाल, नागेंद्र और समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहें।

नहीं रहेगी बिजली

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति।


जमानिया। 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक देवल पंप कैनल को बनने वाली 33 केवी लाइन के निर्माण हेतु 220 केवी भदौरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले विद्युत उपकेंद्र सायर, विद्युत उपकेंद्र सेवराई, विद्युत उपकेंद्र देवल और विद्युत उपकेंद्र भदौरा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। चारों उपकेंद्र से पोषित होने वाले गांव जिसमें रकसाहा, महना, खड़वल, गजरही, देवकली, भदौरा, सतराम गंज बाजार, शायर, देवल, पचौरी, मनिया, गोडसारा, मगरखाही, भतौरा, हरकरनपुर, बरेजी, लहना, मिश्रौलिया, रायसेनपुर आदि गांव प्रभावित रहेंगे। इन सभी ग्रामों के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी हेमन्त कुमार सिंह अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया द्वारा दिया गया।

अलाव के नाम पर चौराहों पर गिराई जा रही है हरी लकड़ियां:शम्मी सिंह

अलाव के नाम पर चौराहों पर गिराई जा रही है गिली व हरी लकड़ियां:शम्मी सिंह

गाज़ीपुर।शुक्रवार को दूसरे दिन भी कचहरी रोड पर नेकी की दीवार स्टाल नगर के प्रमुख समाज सेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में चलाया गया।

आज सुबह से ही इस कड़ाके के ठण्ड के मौसम में जरूरत के मुताबिक लोग शाल, गर्म कपडे,कंबल, जूते इत्यादि स्टाल से ले जाते रहें। श्री सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को शहर के अलावा भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामाजिक लोगों के द्वारा चलाया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की मदद इस ठण्ड के मौसम में भी की जा सके।

उन्होनें नगर पालिका परिषद पर आरोप लगते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के द्वारा इस कड़ाके के ठण्ड में लकड़ियां तक चौराहों पर ठीक से नही गिरायी जा रही है, जिससे लोग अलाव जलाकर ठण्ड से राहत पा सके। लकड़ियों के टेण्डर में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होनें कहा कि चौराहों पर गिली व हरी लकड़ियां गिराई जा रही है, जिसके चलते रात के वक्त दो-एक स्थानों को छोड़कर के कहीं भी अलाव नही जल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि नेकी की दीवार कार्यक्रम अनवरत् पूरी सर्दियों में चलता रहेगा।

इस मौके पर चन्द्रिका यादव, सुभाष राम, सदानन्द यादव, सैजी काजमी, इन्दीवर वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा, 50 लाख के लागत के निर्माण कार्यो एंव आकांक्षात्क विकास खण्डो में कराये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के बावजूद भी गलत सूचना फीड कराये जाने कारण जनपद की रैंकिग प्रभावित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा विकास खण्ड देवकली, करण्डा, जमानियां भदौरा, मरदह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु पंचायत सहायको को अवश्य लगाया जाये तथा प्रतिदिन होने वाले विडियों कॉफ्रेसिंग बैठक में ब्लाक से पंचायत सहायक, विकास खण्ड अधिकारी या ए डी यो पंचायत अवश्य बैठे। अन्यथा प्रगति कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन बाधित किया जायेगा। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सको/अवैध ढंग से संचालित चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध मे समस्त खण्ड विकास अधिकारियो के द्वारा बनाये गये लॉकबुक के माध्यम से जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रो रोस्टर के सापेक्ष 16 घण्टे विद्युत सप्लाई प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से 18 घण्टे विद्युत सप्लाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में नहरो की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया तथा उन्होने कहा कि सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा फोटो युक्त सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही सिल्ड सफाई का भुगतान किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रो में छुट्टा पशुओ को गो-आश्रय स्थल पर रखा जाये अन्यथा पशु विचरण करते पाये गये तो इसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एंव पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होगे। उन्होने माह जनवरी 2023 तक मनरेगा से बनाये जा रहे गौ-आश्रय केन्द्रो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रामलीला कमेटी ने सैकड़ों लोगों को बांटे कंबल

रामलीला कमेटी ने सैकड़ों लोगों को बांटे कंबल

गाज़ीपुर। शुक्रवार को गिरते पारे और बढ़ती ठंड को देखते हुए गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” द्वारा लंका सभागार में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्र भी उपस्थित रहीं, और कमेटी के साथ मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया। कंबल वितरण के दौरान एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए जनता से अपील की कि आजकल ठंड ज्यादा पड़ रही है, इसलिए जब तक जरूरी न हो तो घरों से न निकलें, उन्होंने जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के सदर क्षेत्र में 2378 लाभार्थियों को कंबल का वितरण जिला प्रशासन की तरफ से किया जा चुका है।सदर क्षेत्र में ही लगभग विभिन्न जगहों पर 70 जगहों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी इस ठंड में आगे आकर जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीबों और वंचितों की मदद करने की अपील की है। वही अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने कहा कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के साथ समय समय पर सामाजिक कार्य भी किये जाते हैं। कमेटी द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अधिकारों से वंचित, शोषित और गरीबों के हित में कार्य करने का प्रयास करती है। इसी कड़ी में आज तीन सौ लोगो में कंबल वितरण का कार्य किया गया है और आवश्यकतानुसार आगे भी ऐसे सामाजिक और पुनीत कार्य संस्था करती रहेगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय सिंह ‘वीनू, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, लव त्रिवेदी, ओमनारायण सैनी, लक्ष्मीकांत, वीरेश राम वर्मा, मयंक तिवारी, के साथ दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने किया।

लाखों की जेवरात उठा ले गए चोर

गाजीपुर।सदर कोतवली के मुगलानी चक मुहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने कृषि विभाग के एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल के अध्यक्ष के मकान में छत के सहारे घर में घुसकर लाखों के जेवरात उठा ले गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
सादात थाना के डढ़वल गांव निवासी कृषि विभाग में कर्मचारी नेता मान्धाता सिंह मुगलानी चक में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। 26 दिसंबर को उनके भाई बृजेश सिंह का निधन हो गया था। इससे परिवार के साथ वह गांव चले गए। मकान में ताला बंद था। गुरुवार की रात चोरों ने दीवार के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में पहुंच गए। सभी कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखा आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गये। चोरी करने के बाद चोर साड़ी के सहारे मकान के पीछे से उतरकर भाग निकले। सुबह जब पड़ोसियों ने छत पर साड़ी लटका देखा तो मान्धाता सिह सूचना दी। जानकारी होते ही मांधता सिंह परिवार के साथ पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और कीमती जेवरात गायब है। चोरी की जानकारी होते ही वहां आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। कर्मचारी नेता ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। कर्मचारी नेता मान्धाता सिंह ने बताया कि साठ चांदी के सिक्के,दस पायल, दो पैजनी, तीन सोने की अंगूठी और एक ब्रेसलेट के साथ कुछ कागजात और मकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गये। इस मामले में कर्मचारी नेता ने चोरी की तहरीर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

गाजीपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत

गाजीपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत

ग़ाज़ीपुर।भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय का गुरुवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया।देश के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपने गृह जनपद पहुंचे थे।ग़ाज़ीपुर शहर के होटल द ग्रैंड में जिले के तमाम पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान उपेंद्र राय ने जिले के पत्रकारों से मुलाकात कर हालचाल जाना।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भारत एक्सप्रेस चैनल की लांचिंग के बाबत बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में देश के तमाम चैनल पत्रकारिता के मूल उद्देश्य से भटके हुए नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहाकि देश की बड़ी आबादी के मद्देनजर अभी भी देश मे तमाम न्यूज चैनलों की जरूरत महसूस की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि भारत एक्सप्रेस चैनल देश के पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगा।इस अवसर पर उन्होंने जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल के माध्यम से देश के समसामयिक मुद्दों को आवाज देना संस्थान की प्राथमिकता में शामिल है।इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह,शिव कुमार,सूर्यवीर सिंह,विजय नारायण तिवारी, विनोद पांडेय,श्रीराम राय,आशीष सिंह, मनीष मिश्रा,अभिषेक सिंह ने उपेंद्र राय को बुके प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले के पत्रकार अमितेष सिंह, दुर्विजय सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी,अनिल कुमार,संजीव,सोनू तिवारी,बबलू राय,करुणेंद्र राय, आरएन राय,पवन मिश्रा,ओमप्रकाश,विपिन यादव,शिव प्रताप तिवारी,विनोद गुप्ता,रतन कुमार,आरिफ अंसारी,हसीन अंसारी,राहुल पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद उपेंद्र राय अपने पैतृक गांव शेरपुर के लिए रवाना हो गए।जहां वे 7 जनवरी को अपनी माता जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

माता रानी के दरबार में नगर पालिका की सौगात

नगर पालिका ने सकलेनाबाद में दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर का फिर लोकार्पण किया


गाजीपुर। गुरुवार को सकलेनाबाद दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का लोकार्पण भाजपा काशीप्रान्त की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि माता रानी के दरबार में उनकी प्रेरणा से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष द्वारा जो आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का सौगात दिया गया है वह काफी सराहनीय है। सरिता अग्रवाल एक गृहिणी है और गृहिणी होने के नाते जिस प्रकार घर को व्यवस्थित ढंग से चलाती है उसी प्रकार अपने पूरे नगर को बेहतर व व्यवस्थित करने का कार्य कर रहीं हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि माता के दरबार में गरीबो, मजदूरों, दलितों, शोषितों के हितार्थ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था माता रानी की कृपा से ही संभव हो पाया है। हम सब नगर की बुनियादी सुविधाओं को देने के लिए कृत संकल्पित हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने कहा कि 500 लीटर स्टोरेज के साथ प्रतिघंटा 150 लीटर पानी फिल्टर की क्षमता वाला प्लान्ट से यहाँ के आस-पास के लोगों के अलावा बाहर से आने जाने वाले लोगों को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। रासबिहारी राय, अमरनाथ दुबे व सभासद सरिता गुप्ता ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को यहाँ पर वाटर प्यूरीफायर लगाने के लिए धन्यवाद दिया एवं नगर पालिका द्वारा चल रहे विकास कार्यों की भी तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंदिर कमेटी के आयोजक जयलाल, अभिनव सिंह छोटू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, निखिल राय, राकेश जायसवाल, रेनु गुप्ता, गोपी गुप्ता, योगेश शुक्ला, संतोष पाठक, अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, प्रीति गुप्ता, रूपेश सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नेहाल अहमद, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, संजय कटियार, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर माता रानी के दरबार में मन्दिर कमेटी द्वारा भव्य भण्डारे एवं माता रानी का जागरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के लोग भी काफी उपस्थित थे।

शम्मी सिंह के नेतृत्व में लगा’नेकी का दीवार’सैकड़ों लोगों को मिले गर्म कपड़े

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी द्वारा कचहरी रोड पर गुरुवार को ‘नेकी की दीवार’ स्टाल लगाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जरुरतमंदों को कम्बल वितरण करके किया । स्टाल पर करीब पांच सौ लोगो को गर्म कपड़े, मोफलर, कम्बल आदि बांटा गया।
इस मौके पर शम्मी ने बताया कि नगर के संभ्रान्त व सक्षम लोगों द्वारा स्टाल पर घरों में न इस्तेमाल होने वाले गर्म कपड़े, शाल, स्वेटर, मोफलर, कम्बल, आदि अपनी स्वेच्छा से स्टाल पर देने का काम किया, जिसको की आने-जाने वाले जरुरतमंद राहगीरों ने लेने का काम किया। उन्होनें बताया कि यह स्टाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में इस कड़ाके की ठंड में लगाया जाता रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों की मदद की जा सके। पहले दिन स्टाल से करीब 500 लोगो को गर्म कपड़े, मोफलर, कम्बल, जूते इत्यादि बॉटकर मदद की गई।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, शिक्षक सभा के चन्द्रिका यादव, सदानन्द यादव, कमला यादव, मोहित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

गरीबों की सेवा और मदद करके मुझे मिलती है खुशी:संजय सिंह

गाज़ीपुर। गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह ने कड़कड़ाती ठंड और कोहरे को देखते हुए अपने जन्मदिन पर दिव्यांग, विधवा और गरीब असहाय लोगों में 301 कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण से पहले केक काटकर लोगों ने समाजसेवी को बधाईयां दी। उसके बाद सभी लोगों को नाश्ता कराते हुए तस्मई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। उसके बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। समाजसेवी संजय सिंह ने बताया की इस तरह कंबल वितरण का आयोजन हमारे द्वारा हर वर्ष किया जाता है, आगे भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा। गरीबों की सेवा और मदद करके मुझे खुशी मिलती है। इस तरह का आयोजन हर समाजसेवी को करना चाहिए। जिससे गरीब/असहाय लोगों को इस कड़कड़ाती ठंड व कोहरे से कुछ राहत मिल सके। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि आगे भी नगर में भ्रमण करके जो दिब्यांग और विधवा कंबल पाने से वंचित रह गए हैं,उनको कम्बल दिया जायेगा। यह कम्बल वितरण का आयोजन जब तक ठंड पड़ती रहेगी तब तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है इस आयोजन से हमारे दिल को खुशी के साथ–साथ आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश भी होता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि इस समय कोहरा और ठिठुरन बहुत काफी है इसमें कंबल पाकर गरीबों को कुछ राहत मिलेगी। एडवोकेट रमाकांत द्रिवेदी ने कहा कि इस तरह का आयोजन पूर्व सभासद संजय सिंह द्वारा हर वर्ष कराया जाता है। इस कंबल वितरण समारोह में मुख्य सहयोगी मोहित श्रीवास्तव,प्रांशु राय,बॉबी सिंह,शैलेंद्र सिंह, श्वेताभ सिंह, विनोद शर्मा, लल्लन सिंह, कुशलपाल सिंह, विंध्याचल वर्मा, अभिषेक मिश्रा,संतोष चौधरी,राजन आर्य,बदन यादव,शिवराम चौधरी,धर्मेंद्र आर्य, सुधीर चौधरी, सत्यप्रकाश यादव सहित आदि लोग रहे।कार्यक्रम के अंत में संजय सिंह ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।