गाजीपुर। तहसीलदार मुहम्मदाबाद द्वारा बताया कि जिलाधिकारी एवं न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कुर्क की गयी भूखण्ड के कुछ गाटा संख्या पर धान की फसल बोयी गयी थी। जिसकी नीलामी 9 जनवरी 2023 को तहसील सभागार मुहम्मदाबाद में करायी जानी है। नीलाम होने वाली फसल जो गाटावार/फसलवार विवरण निम्नवत इस प्रकार है। जिसमें मौजा धनेठा में 278,282,283,248,285,289,292,293,295 सं एवं 250, खरडीहा में गाटा संख्या-91 आमी में 58, 1043, चकभागो में गाटा सं0-64,98,99ख, 25, 96, 101,61, 205, सोमरिया में गाटा सं0-164, 161, 149, 163, वीरपुर में 137/1, 151/2, 181/6, 177, बहोरा में गाटा सं0-33, 780, 781, 783, 472, नरसिंहपुर करईल में गाटा सं0- 12, 14, 15 ,16 एवं माचा में गाटा सं0- 54,34, 159 सं का धान की फसल बोयी गयी थी। उन्होने अनुरोध किया है कि तहसील मुहम्मदाबाद में समय उपस्थित होने का कष्ट करें।
Category Archives: Ghazipur
डीएम के हाथों कंबल पाकर खिल उठे सैकड़ो जरूरतमंदों के चेहरे



गाज़ीपुर। बुधवार को ज्वाइंट मेडिकल फोरम गाज़ीपुर के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर किया।
जिलाधिकारी ने फोरम के इस पुनीत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिक व जरूरतमंदों की मदद होती रहे। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया। फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।



फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय तथा संचालन डॉ यूसी राय ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों में कंबल वितरित किया गया।
चेयरमैन बने दिवाकर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन दिवाकर सिंह मनोनीत किए गए:दुर्गेश

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक बुधवार को विकास भवन में संपन्न हुआ। इस बैठक में विगत कई महीनों से रिक्त पड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन पद पर सर्वसम्मत से तपता के वरिष्ठ प्रवक्ता दिवाकर सिंह को चेयरमैन पद मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलामंत्री ओंकार नाथ पांडे, अखिलेश कुमार, गिरजा शंकर कुशवाहा ,देवेंद्र मौर्या, राकेश पांडे, अभय कुमार सिंह, सूर्यकांत पांडे, जयप्रकाश बिंद, रोशन लाल, संतोष यादव,कौशल सिंह,श्रीकांत मिश्रा, मनोज कुमार यादव,राम अवतार, गोपाल यादव, राजेश कुमार, विश्व मोहन,रविंद्र यादव,अखिलेश कुमार, आलोक कुमार,चंद्रिका यादव, अश्वनी सिंह,ओम प्रकाश यादव, आलोक श्रीवास्तव, कुंदन सिन्हा, विनोद चौधरी, विनोद पांडे, सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय ने किया
ज्वाइंट मेडिकल फोरम ने किया गरीबों में कंबल वितरण


गाज़ीपुर। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ज्वाइंट मेडिकल फोरम गाज़ीपुर के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गरीबों में कंबल वितरित करके किया।
जिलाधिकारी ने फोरम के इस पुनीत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने की आवश्यकता है।जिससे आम नागरिक व जरूरतमंदों की मदद की होती रहे।
संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया।फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।
फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय व संचालन डॉ यूसी राय ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों में कंबल वितरित किया गया।

कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज
ग़ाज़ीपुर(सादात)। ग्रामसभा प्यारेपुर के कार्डधारकों में वितरित करने के लिए प्राप्त 42 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ बहरियाबाद थाने में गबन का केस दर्ज कराया गया है। डीएम के आदेश एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जखनियां के पूर्ति निरीक्षक द्वारा दिये गए तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर बहरियाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्यारेपुर के कार्डधारकों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि गांव के उचित दर की दुकान संचालक वंशराज द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। यही नहीं घटतौली की भी शिकायत की थी। इस क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जखनियां के पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता ने विगत दिवस स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वितीय चरण के खाद्यान्न का वितरण माह दिसम्बर 2022 के द्वितीय चरण में हो रहा है। कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से एक या दो किलो कम देकर घटतौली की गई है। विक्रेता द्वारा अन्योदय कार्डधारकों हेतु चावल 07.50 कुंतल 15 बोरी में एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों हेतु 34.50 कुंतल 69 बोरी में अर्थात कुल 42 कुंतल खाद्यान्न को वितरित नहीं करते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई है। इसके लिए दोषी प्यारेपुर के कोटेदार वंशराज के विरुद्ध तहरीर देकर पूर्ति निरीक्षक प्रवीण गुप्ता ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराया। बहरियाबाद एसओ संदीप कुमार ने बताया कि कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महिला की मौत,गुस्साएं ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर काटा बवाल
महिला की मौत पर गुस्साएं ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर काटा बवाल

बहरियाबाद(गाजीपुर) ।थाना क्षेत्र के कछुआ रायपुर बाजार स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में आपरेशन के लिए भर्ती महिला की मौत के बाद मंगलवार की सुबह परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को नर्सिंग होम के सामने रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस के साथ ही उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची । चिकित्सकों की टीम ने नर्सिंग होम में भर्ती तीन मरीजो को जिला अस्पताल भेजने का निर्देश दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी अनीस चौहान अपनी पत्नी रेखा चौहान (24) का बच्चेदानी के आपरेशन के लिए बहरियाबाद के कछुआ रायपुर बाजार स्थित मौर्य सौरभ नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम संचालक लाल जी मौर्या ने अनीस को बताया कि शाम को वाराणसी से चिकित्सक आएंगे और इनका आपरेशन होगा। देर शाम तक जब चिकित्सक नहीं पहुंचे तो संचालक ने खुद ही रेखा को आपरेशन थियेटर में ले गये और संचालक कुछ ही देर बाद बाहर आकर अनीस से बताया कि उनकी पत्नी का पेट चीरकर ही आपरेशन करना पड़ेगा। यह कहकर वह आपरेशन थिएटर में चला गया। कुछ देर बाद उसने ने बताया कि रेखा की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में मनबढ़ संचालक परिवार के लोगों को साथ लेकर आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई लेकर चला गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को देखते ही उपचार करने से मना कर दिया था। इतना ही नही चिकित्सकों ने नर्सिंग होम संचालक को कड़ी फटकार भी लगाई। पति अनीस चौहान के गिडगिडाने पर चिकित्सकों ने रेखा को भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। जिसकी रात लगभग दस बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मौका पाकर नर्सिंग होम संचालक वहां से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन शव लेकर मृतका के मायके बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकबेनी रामपुर चले आए। मंगलवार की सुबह गुस्साएं ग्रामीण नर्सिंग होम पर पहुंचे। जहां शव रखकर नर्सिंग होम संचालक लाल जी मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे । इस घटना के बाद वहां आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची । आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ नर्सिंग होम के अंदर घुसकर कुछ कर पाती , मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को सम्भाल लिया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा- बुझाकर नर्सिंग होम से बाहर निकाला । घटना की जानकारी होने पर दोपहर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसडी. वर्मा तथा मिर्जापुर के प्रभारी क्षेत्राधिकारी डा. एके राव की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव का निरीक्षण किया। बताते है कि मृतका के दो दांत टूटा हुए थे। शव के सीने पर नीला निशान पड़ा था। चिकित्सकों ने शरीर के पिछले हिस्से में रीढ़ का भी निरीक्षण किया। उसके बाद नर्सिंग होम का मुआयना करने के साथ ही पहले से ही भर्ती तीन अन्य महिलाओं से पूछताछ की। जिनका तीन से पांच दिनों पूर्व बच्चेदानी/ अपेंडिक्स का आपरेशन किया गया था। जिनकी जांच-पड़ताल कर दौरान तीनों मरीजों की स्थिति ठीक होने की बात कहते हुए सभी को जिलाअस्पताल रेफर करने को कहा। मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद महिला कार्डियक अरेस्ट में चली गई। जिस कारण नर्सिंग होम संचालक ने सीपीआर किया। जिससे सीने पर अधिक बल पड़ने के कारण सीने की हड्डी टूट गई, जो सम्भवतः फेफड़े में धंस गई होगी। ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मरीज को बचाने का सम्भवतः पूरा प्रयास किया गया होगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति अनीश चौहान ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ तहरीर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नर्सिंग होम संचालक की तलाश कर रही है।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच
जिलाध्यक्ष सुनील राम के साथ भारत जोड़ो यात्रा के लिए सैकड़ो कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को दिल्ली के लोनी बॉर्डर से निकल रही है। जिस में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों का एक दल बीते सोमवार की शाम बस और निजी वाहनों से दिल्ली कूच कर गया है। आज यह सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होंगे और उत्तर प्रदेश से हरियाणा बॉर्डर तक पैदल अपनी सहभागिता देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि राहुल गांधी जी की यह भारत जोड़ो यात्रा अभूतपूर्व है और इस यात्रा से देश में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हम लोग इस यात्रा का स्वागत कर उनके साथ शरीक होंगे।
गाज़ीपुर से यात्रा में शरीक होने के लिए जाने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र जी, प्रमिला देवी, संदीप विश्वकर्मा, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली, सुमन चौबे, महबूब निशा, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु त्रिवेदी, शशिभूषण राय, ओमप्रकाश राजभर, आलोक यादव, उमाशंकर सिंह, फौजी देवेंद्र सिंह, शशिभूषण राय, मोहन चौहान, कैलाशपति कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने के लिए निकले ।
किसानों से डीएम ने की बातचीत फिर दिया धान क्रय केंद्र के प्रभारी को निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीपुर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय विक्रय रजिस्टर को चेक किया तथा केंद्र पर कार्य में धीमे प्रगति पाये जाने पर केंद्र प्रभारी शिव प्रकाश भारती को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने कार्य के गति को बढ़ाएं तथा धान क्रय सेंटर को प्रातः 9 बजे खोलकर नापतोल शुरू कर दिया जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की और उनके समस्याओ एवं नापतोल के बारे में पूछा तो जवाब संतोषजन पाया गया। उन्होने केंद्र पर किसानों के लिए बैठने एवं पानी पीने की सुविधा का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर 25 प्रतिशत किसान 20 कुंटल से नीचे वाले हैं। जिलाधिकारी ने धान वजन मशीन पर धान रखकर एवं धान मापन यंत्र का भी निरीक्षण। इस केंद्र पर 3375 बोरी अवशेष बचे हुए है। बताया गया कि धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040 एवं प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए 2060 प्रति कुन्टल है। इस अवसर पर खाद्य्य विपरण अधिकारी रतन कुमार शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्तार को फिर होना होगा पेश
गाजीपुर। मंगलवार को बहुचर्चित उसरी चट्टी घटना के मामले में वादी मुकदमा मुख्तार अंसारी की पेशी नही हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के फिजिकल पेश नहीं होने का कारण बंद लिफाफा में कोर्ट के पास मौजूद है। एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी को फिजिकल तौर पर 10 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि चर्चित उसरी कांड में मुख्तार अंसारी को मंगलवार को गवाही के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। वहीं मंगलवार को उसरी कांड के चश्मदीद गवाह तौकीर अहमद की गवाही हुई है। जानकारी के अनुसार गवाह ने कोर्ट से कहा कि हमने घटना को देखा है, उस दौरान तबातोड़ फायरिंग हुई थी। गवाह ने कहा घटना का प्रूफ नहीं है लेकिन घटना मेरे आंखों के सामने हुई है।
मिश्रा गुट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (मिश्रा गुट) के चेयरमैन बालेन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार की देर शाम संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारे फेडरेशन की स्थिति काफी मजबूत है। सरकार अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ते, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना, वेतन विसंगतियों आदि के निस्तारण के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार के निर्णयों के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों सहित पुरानी पेंशन का हक छीन लिया है।
13 को होगा जिला इकाई का चुनाव
राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा तथा यूपी फेडरेशन मिनिस्ट्रीयल के पुनर्गठन/चुनाव 13 जनवरी को साढ़े ग्यारह बजे से जिला पंचायत (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल), में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, सहित समस्त कार्यालयाध्यक्ष और अध्यक्ष / मंत्री, शाखा घटक को उपलब्ध कराई गई है।





