Category Archives: Ghazipur

सांसदों ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…….

गाजीपुर। राइफल क्लब सभागर में रविवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अफजाल अंसारी एवं सांसद बलिया विरेन्द्र सिह ‘‘मस्त‘‘ ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक के दौरान विधायक, सदस्य और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, अमृत योजना के तहत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसदों द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विभागीय योजनाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु अधिकारियों से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। राइफल क्लब सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसदों द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन व रोजगारपरक योजनाओं का लाभ गांव के किसान, मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। सांसद ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाए संचालित हो रही है उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाये। जनपद प्रतिनिधियों के शिकायत पर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रो की जॉच कराते हुए सम्बन्धित व्यक्ति एंव सचिव पर कार्यवाही हेतु अपेक्षा सांसदों द्वारा की गयी। बैठक मे विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, निराश्रित महिला पेशन योजना, बेटी बचाव बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहर), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यकम, एवं टेलिकाम, रेलवेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि के सम्बन्ध में कराये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान उपस्थित विधयक, सदस्य और जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता  ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिये गये है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षत सपना सिंह, विधायक जमानिया ओम प्रकाश सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद शोएब अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
           

थानों के निरीक्षण के बाद जिले के बार्डर पर पहुंचे एसपी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को सुहवल थाना, रेवतीपुर थाना और थाना गहमर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना का कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरक और थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विहार राज्य से लगने वाली सीमा तथा बार्डर पर स्थित बारा और देवल पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बार्डर से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने और अवैध गतिविधि में शामिल होने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

पुलिस कर्मियों के साथ रूट मार्च पर निकले एसपी

गाजीपुर। रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ शान्ति व्यवस्था को लेकर रूट मार्च/पैदल गस्त किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया। इस दौरान आम जनमानस से पुलिस अधीक्षक ने बातचीत भी किया और उनसे जनपद में शांति और सुरक्षा संबंधीत जानकारी भी लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे।

भारी मात्रा में गोमांस के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने गोमांस, देशी तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तार किया। मुखबीर की सूचना पर दिलदारनगर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र अपने पुलिस कर्मियों के साथ रविवार को जबूरना गाँव मे ईदगाह के पीछे वहद ग्राम जबूरना से इम्तियाज कुरैशी पुत्र मुमताज कुरैशी निवासी गाम मिर्चा थाना दिलदारनगर और सेराज खाँ पुत्र स्व0 तसद्दुक खा निवासी ग्राम जबूरना थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 62 किलो ग्राम गोमांस, 1 लोहे का चापड़, 2 चाकू, 1 स्टील राड, 1 लकड़ी का ठीहा, 1 तराजू, 2 बाट और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

कोतवाली पुलिस ने असलहे और मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया। रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के बुद्धा हास्टल के लार्ड कार्नवालिस रोड के पास से संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी बसनियाँ थाना भाँवरकोल और विवेक राय उर्फ रावण पुत्र मुन्ना राय निवासी गरूआ मकसूदपुर थाना सुहवल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 और मऊ से चोरी की गयी एक मोटर साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के उपर जिले के विभिन्न थानों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस में विश्वेरगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

गाजीपुर। पाकिस्तानी की विदेश मंत्री विलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्र व्यापि अभियान के क्रम मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जुलूस निकाल कर पाकिस्तान और विलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाते हुए भुतहियाटाड़ (प्रकाश नगर) स्थित सैनिक चौराहे पर पुतला फूंका गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वृहस्पतिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो ने शर्मनाक और आपत्तिजनक जो टिप्पणी किया है उसको लेकर आज सायंकाल भाजपा कार्यालय छावनी लाइन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय और प्रभुनाथ चौहान सहित आदि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व मे जुलूस के रुप मे हाथों मे पाकिस्तान तथा पाक विदेश मंत्री विरोधी नारों से लिखी तख्तियां हाथों मे लेकर नारे लगाते हुए भुतहियाटाड़ चौराहे पहुंच कर विलावल भुटटो का पुतला जलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान कि आर्थिक स्थिति भयावह हो चुकी है और पाकिस्तान सरकार का नियंत्रण समाप्त हो चुका है। ऐसे मे सस्ती लोकप्रियता के लिए विलावल भुट्टो की टिप्पणी सामने आई है जिसे भारत कत्तई बर्दाश्त नही करने वाला है। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमान जनक शब्दों की टिप्पणी पाकिस्तान को महंगी पडेगी। सरोज कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान मे जब जब गृहयुद्ध की स्थिति बनती है तब तब वह भारत और उसके नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करता है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री कि यह टिप्पणी उनके विछिप्तता और नैतिक पतन को दर्शाता है। लोक सभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक संकट से डवांडोल हो चुका है। और वहां के विदेश मंत्री विलावल भुट्टो पागल हो चुके है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, पुर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय,सुनिल सिंह,वृजनन्दन सिंह,ओमप्रकाश राय,प्रो शोभनाथ यादव, दयाशंकर पांडेय,रमेश सिंह पप्पू,बालकृष्ण त्रिवेदी, अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल,योगेंद्र सिंह,डा मुराहु राजभर,,मनोज सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, राजेश राजभर,अच्छे लाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता,लालसा राजभर,,योगेश सिंह,रासबिहारी राय,राकेश राय,अनिल पांडेय,सुमित तिवारी,श्यामबली मदेशिया,किरन सिंह, विशाल चौरसिया,राजेश विश्वकर्मा,अजीत सिंह,सुनील गुप्ता, गोपाल राय,विनीत शर्मा, चतुर्भुज चौबे,संदीप सिंह,हंसराज राजभर, अनिल गुप्ता, आदि सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

461 शिकायत और प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 31 का ही हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबद में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 126 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 461 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 31 शिकायत और प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पेंशनरों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

गाजीपुर। शनिवार को जिला पंचायत सभागार मे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनर दिवस पर पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए। कुल 19 पेंशनरों को साल व प्रमाण-पत्र देकर अपर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

18 को शपथ ग्रहण सम्मान समारोह स्थगित

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष का 18 दिसंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह किया गया था।जिसको जिला अध्यक्ष रोशनलाल, जिला संरक्षक जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद गुड्डू, की सहमति से अपरिहार्य कारणों से दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने दी। शपथ ग्रहण की अंतिम तिथि पृथक से निश्चित किया जाएगा।

किसानों की समस्याएं सुन डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को पातालगंगा मंडी में किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी। पातालगंगा मंडी सड़क (फुटपाथ) पर लगती है। इसके लिए मौके पर तहसीलदार को जमीन तलाशने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। कहा कि जमीन की उपलब्धता होने पर मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सब्जियों, फलों की पैकिंग के लिए पैक हाउस निर्माण के लिए जमीन तलाशने के लिए भी निर्देश दिए ताकि किसानो के कृषि उत्पाद को देश मे ही नही बल्कि इसके अलावा विदेशों में भी भेजा जा सके। पातालगंगा से सब्जियां पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश सहित दूसरे देशों को जाती हैं जिसमें किसानों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए सरकार कृत संकल्प है। बैठक में उपस्थित किसानों एवं व्यवसायियों ने बिजली, पानी, लाइट, बैंक एटीएम, अलाव सड़क के चौड़ीकरण आदि सुविधाओं की मांग जिलाधिकारी से की जिसपर जिलाधिकारी ने हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी भावरकोल, तहसीलदार, सचिव मंडी मोहम्मदाबाद, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, उद्यान अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान और व्यवसाई उपस्थित थे।