Category Archives: Ghazipur

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अम्बिका दुबे ने दिलाई शपथ


ग्राम रोजगार सेवक संघ का जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न
नागेंद्र यादव पांचवी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित,जिलामंत्री का गुलाब बिंद को मिला


सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह एवम अतिविशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी राजेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ


संघ के प्रांतीय महामंत्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी एवम समीपवर्ती जनपदों के शीर्ष नेता भी रहे उपस्थित


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ,जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव के साथ परिषद की पूरी टीम ने दी शुभकामना


गाजीपुर।उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ का भव्य सम्मेलन एवम अधिवेशन लंका मैदान स्थित सभागार में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमे मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह,प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ,अरुण मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता,परिषद जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे,ओमप्रकाश यादव,सूर्यभानु राय,बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय सहित समीपवर्ती जिलों के अध्यक्ष महामंत्री को अंग वस्त्र अलंकरण ,अंग वस्त्रम,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।भव्यता पूर्ण आयोजन से अभिभूत प्रदेश कार्यकारिणी ने नागेंद्र यादव के नेतृत्व को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान देकर गाजीपुर का गौरव बढ़ा दिया।अपने संबोधन में संघ के मुख्य अतिथि ने भविष्य में बड़े एवम कड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि आप लोगों ने साथ दिया तो 2024 से पूर्व रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी की तरह नियमित करा कर पूरे भारत में नए इतिहास का सृजन करूंगा।कार्यक्रम में उपस्थित मंडलीय एवम समीपवर्ती जनपदों के अध्यक्ष महा मंत्रियों ने नागेंद्र यादव के नेतृत्व का अनुकरण करने की सलाह दी।समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ,जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्राम रोजगार सेवक संघ को स्थानीय स्तर पर हर न्यायपूर्ण संघर्ष में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वचन दिया।ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु राय,ग्राम बिकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि रोजगार सेवक एवम पंचायत सचिव का रिश्ता अटूट है यदि कोई भी विभागीय अधिकारी इस संगठन के सदस्यो पर उत्पीड़न की कार्यवाही करेगा तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, अम्बिका दूबे, अरुण मिश्रा, ओमप्रकाश यादव सूर्यभानु राय रहे।कार्यक्रम का अध्यक्षता गुलाब बिंद,व संचालन सूबेदार स्नेही ने संयुक्त रूप से किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित कर पुन:नई जिम्मेदारी का सम्पूर्ण निष्ठा एवम ईमानदारी से पालन करने की बात कही।नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ अम्बिका प्रसाद दूबे ने दिलाई।इस कार्यक्रम में राजकुमार चौबे अरविंद कुशवाहा जमाल अख्तर अनिल द्वेदी सुरेंद्र यादव चंद्रप्रकाश सिंह रामबिलास यादव विकाश अतुल सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा

गाजीपुर में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा होगी ऐतिहासिक कांग्रेस

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में चर्चा सरजू पांडे पार्क पर संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के तैयारी को अंतिम रूप देते हुए उसे ऐतिहासिक बनाने का ऐलान किया गया। यात्रा हमारे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एमएएच इंटर कॉलेज से शुरू होकर नवाबगंज फाटक,नखास ,लाल दरवाजा, महुआ बाग से होते हुए कचहरी शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सिंचाई विभाग चौराहा चुंगी बड़ी बाग, लंका होते हुए स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गाजीपुर में प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी । कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं हमारे जिला के पदाधिकारी पीसीसी सदस्य गण एवं शहर से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष के सभी पदाधिकारी इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस चुके हैं, और यह यात्रा के माध्यम से जनपद गाजीपुर से एक बड़ा संदेश जाएगा । पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने कहा समाज में फैल रही विकृतियां और नफरत को खत्म करने का टूल किट भारत जोड़ो यात्रा है भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सामाजिक परिवेश धार्मिक परिवेश को समन्वय देते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में यात्रा चल रही है उसी के सापेक्ष में प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा गाजीपुर में 21 तारीख को संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रविकांत राय, प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव ,राजीव सिंह ,चंद्रिका सिंह ,झुना शर्मा जय प्रकाश चौरसिया, प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।

समाजवादी पार्टी से 11 दावेदार

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक कुल 11 लोगों ने अपना आवेदन पत्र पार्टी कार्यालय पर प्रस्तुत किया। इस दौरान सभासद पद के लिए लोगों ने अपना आवेदन दिया। समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन पत्र सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। अधयक्ष पद के लिए टिकट का आवेदन अरुण कुमार श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, असलम खां, अशोक अग्रहरि, नरेंद्र कुशवाहा, रविशेखर विश्वकर्मा, विवेक सिंह शम्मी और बांबी चौधरी ने किया है।

मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को 5 लाख रुपए के जुर्माने के साथ सुनाई गई सजा

गाजीपुर। गुरूवार को उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। मुख्तार के अलावा भीम सिंह को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है और 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह फैसला गाजीपुर गैंगस्टर कोर्ट ने सुनाया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही गैंगस्टर कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगी भीम सिंह को दोषी करार दिया था। सजा सुनाए जाने के दौरान भीम सिंह कोर्ट में पेश हुए। जबकि मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

इस मामले में पिछले दिनों ही बहस पूरी हुई थी। मामला 26 साल पुराना है। 1996 में दर्ज गैंगस्टर मामले में आज 26 साल बाद कोर्ट ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया। गैंगस्टर एक्ट में कुल 5 मामले थे, इसमें दो गाजीपुर, दो वाराणसी और एक चंदौली में मामला दर्ज था। इस मामले में 12 दिसंबर को 11 गवाहों की गवाही, जिरह और बहस पूरी हो चुकी थी। इसके बाद फैसला सुनाने की तारीख आज ही के दिन 15 दिसंबर तय की गई थी। 12 दिसंबर को एडीजीसी ‘क्रिमिनल’ नीरज श्रीवास्तव ने बताया था कि मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगी भीम सिंह पर साल 1996 में गैंगस्टर का एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जो काफी समय से कोर्ट में लंबित था। जिस पर पिछले महीने 25 नवंबर को फैसला आना था लेकिन अचानक विद्वान पीठासीन अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने से और नए पीठासीन अधिकारी के आने के बाद रोजाना स्तर पर सुनवाई की गई थी और 12 दिसंबर को बहस पूरी कर ली गई थी।


मुख्तार अंसारी पर पांच गैंग चार्ज है।
पहला राजेंद्र सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 410/88 धारा 302 आईपीसी थाना कैंट, वाराणसी दूसरा वशिष्ठ तिवारी उर्फ माला गुरु हत्याकांड मुकदमा संख्या 106/88 धारा 302 आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर तीसरा अवधेश राय हत्याकांड मुकदमा संख्या 229/91 धारा 149, 302 आईपीसी थाना चेतगंज वाराणसी चौथा कांस्टेबल रघुवंश सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 294/91 धारा 307, 302 थाना मुगलसराय, चंदौली. गाड़ी चेकिंग करते समय पुलिस बल पर जानलेवा हमला में रघुवंश सिंह की मृत्यु हो गई थी और पांचवा गाजीपुर में एडिशनल एसपी एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला मामले में मुकदमा संख्या 165/96 धारा 148,307,332, आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ 192/ 96 धारा 3 (1) यूपी गाजीपुर थाना कोतवाली का एक अन्य मामला। इस न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलीस कर्मी मौजूद रहे।

गैंगेस्टर कोर्ट से मोख्तार अंसारी और भीम सिंह दोषी करार

गैंगेस्टर कोर्ट से मोख्तार अंसारी और भीम सिंह दोषी करार, दो बजे आएगा पूरा फैसला।

1996 में दायर केस में कुल 5 गैंग चार्ज में आएगा फैसला

26 साल बाद आ रहे फैसले में कुल 11 गवाहों की गवाही हुई

गाजीपुर। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के ऊपर कुल 5 गैंग चार्ज में 11 गवाहों की गवाही, जिरह और बहस पूरी हो चुकी है। जिसमें राजेंद्र सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 410/88 धारा 302 आईपीसी थाना कैंट, वाराणसी दूसरा वशिष्ठ तिवारी उर्फ माला गुरु हत्याकांड मुकदमा संख्या 106/88 धारा 302 आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर, अवधेश राय हत्याकांड मुकदमा संख्या 229/91 धारा 149, 302 आईपीसी थाना चेतगंज वाराणसी, कांस्टेबल रघुवंश सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 294/91 धारा 307, 302 थाना मुगलसराय, चंदौली गाड़ी चेकिंग करते समय पुलिस बल पर जानलेवा हमला में कामरेड रघुवंश सिंह की मृत्यु हो गई थी। गाजीपुर में एडिशनल एसपी एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला मामले में मुकदमा संख्या 165/96 धारा 148,307,332, आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ 192/ 96 धारा 3 (1) यूपी गाजीपुर थाना कोतवाली का एक अन्य मामला मुख्तार अंसारी के खिलाफ इस गैंगस्टर कोर्ट में चल रहा था। जिसमें गवाहों की गवाही के साथ जिरह और बहस पूरी हो गयी थी, और आज 15 तारीख को फैसला आना है। फैसला दो बजे दिन में सुनाया जाएगा।

नहीं होगा छात्र संघ चुनाव

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में बुधवार को एक आयोजित प्रेस वार्ता में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्णय के आलोक में छात्र संघ चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा नई शिक्षा नीति लागू किये जाने के क्रम में समस्त पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिसके तहत वर्ष में दो बार प्रवेश प्रक्रिया परिचय पत्र वितरण एवं कक्षा संचालन, मिड टर्म परीक्षाए, सेशनल कार्य, प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाना है। कोविड-19 के प्रभाव से शैक्षणिक सत्र अपने नियंत समय से पीछे चल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में शिक्षण – सत्र को ससमय कराने के लिए अथक प्रयास विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से उपरोक्त कार्यक्रमों के अनुपालन को देखते हुए वर्तमान सत्र में छात्र संघ चुनाव को कराने की अनुमति नहीं प्रदान किया गया। जिसके बाद छात्रों की ओर से हाइकोर्ट में वाद दाखिल किया गया, जिसकी सुनवाई के क्रम में हाइकोर्ट ने अपने निर्णय में अकादमिक सत्र की वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए चुनाव कराए जाने की मांग को निरस्त कर दिया है। उच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा भी हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी निकाय चुनावों को लेकर छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दिया है। ऐसी परिस्थितियों में स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। इस असवार पर प्राचार्य प्रोफे० पाण्डेय के साथ मुख्य नियंता डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, प्रोफे० (डॉ०) एस.एन. सिंह आदि मौजूद रहें।

धान क्रय केंद्र के बाद पुलिस चौकी पहुंची डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेने पर बताया गया कि खरीद मानक के अनुरूप किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह मंडी सचिव को प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर भेज कर धान वजन करने वाली मशीन तथा मापन यंत्र का निरीक्षण करवा ले।

जिलाधिकारी ने पूछा कि यहां कितना भुगतान किया गया तथा कितना धान क्रय किया गया जिसपर बताया गया कि यहां किसानों को 69 किसानो का धान क्रय किया गया जिसमे 36 किसानो को ही भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए। यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूक करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये। निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने बिहार बार्डर स्थित बारा चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी में बने बिल्डिंग खराब स्थिति में पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने उसे ठीक कराते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। बारा चौकी पर बनाये गये बैरीकेटिंग टूटा पाया गया। जिसपर आये दिन भारो वाहनो का आवागमन किया जा रहा था, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल उसे ठीक कराया जाय जिससे अवैध वाहनो का आवागमन न होने पाय।

अतीक राईनी ने की सपा से टिकट की दावेदारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिले में होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र इच्छुक लोगों से मांगी गई। इसी क्रम में बुधवार को अतीक अहमद राईनी ने अपना आवेदन सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौजूद रहे। अतीक अहमद राइनी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हैं।

स्वर्ण पदक की उपाधि से नवाजा गया उमेश यादव

गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र मे जिले के लाल ने फिर कमाल किया है। बनारस स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जिले के मोहम्दाबाद निवासी महेंद्र सिंह यादव के पुत्र उमेश यादव को हाल ही में हुए संपन्न दीक्षांत समारोह मे पांडुलिपि विज्ञान और पुरालेख विद्या विभाग में स्वर्ण पदक की उपाधि से नवाजा गया। यह पदक उन्हें अपने विभाग में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों तथा अन्य सभी स्थानीय लोगों में हर्ष व्यक्त किया। उमेश का मानना है कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है, महामना पंडित मदनमोहन मालवीय को अपना आदर्श मानते हुए अपने पढ़ाई में 100% दिया। इस स्वर्ण पदक का सारा श्रेय उमेश ने अपने माता पिता और गुरुजन को दिया। इसके पूर्व में उमेश ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से एलएलबी भी पूर्ण किया है और मौजूदा समय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे है। उमेश बताते है कि उनका मेडलिस्ट होना ज़िले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है। इससे जिले के युवा शिक्षा के क्षेत्र में चढ़बढ़ कर हिस्सा लेंगे और जिले का नाम निरंतर रौशन करेंगे। ज्ञात हो कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय देश के तीन श्रेष्ठ विश्वविद्यालय मे वर्षों से अपना स्थान बनाए हुए है।

आमिर अली के दावेदारी से गरमाई जिले की राजनीति

गाजीपुर। नगर पालिका चुनाव के लिए शहर की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी जहां चेयरमैन पद के लिए योग्य प्रत्याशी तलाश रही है वहीं दूसरी ओर टिकट के दावेदार अपने आप को पार्टी का संघर्षशील कार्यकर्ता साबित करने के लिए बेताब है। जिले में सभी निकायों पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कई दावेदारों ने राजनीतिक आकाओं की शरण ले ली है, वहीं कई अपने बिरादरी के वोट और विधानसभा में उपेक्षा होने का हवाला देकर टिकट मांग रहे हैं। इस अध्यक्ष के सीट पर चुनाव में उतरने को किसी बिरादरी के लिए बंदिश नहीं है। अब दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। गाजीपुर नगर पालिका की बात करें तो यहां पर सपा में दावेदारों ने आवेदन पार्टी के पदाधिकारी को सौंप दिए थे। इसमें कई वर्गों के आवेदन थे। यदि सीट सामान्य न रही तो जिस वर्ग का आरक्षण होगा, उसी के दावेेदार रह जाएंगे। अब सीट सामान्य हुई तो दावेदार अपने आवेदन को और मजबूत करने के लिए लग गए है।

अब तक करीब पांच दावेदार टिकट के लिए ताल ठोक चुके हैं। बता दें कि सपा से डॉ. समीर सिंह, दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव और अतीक अहमद राइनी ने मंगलवार को अपनी दावेदारी की थी। वहीं आज बुधवार को आमिर अली ने भी अपनी दावेदारी विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सपा से सदर विधायक जै किशन साहू भी मौजूद रहे। बता दें कि आमिर अली जिले में एक प्रमुख व्यवसायी होने के साथ साथ क्रिकेटर भी रहे, छात्र संघ पदाधिकारी भी रहे, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में सपा के जिला सचिव के पद पर विराजमान हैं। नगरवासियों के मुताबिक आमिर अली टिकट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। शासन स्तर से स्थानीय निकाय चुनावों के आरक्षण की घोषणा होने के बाद चुनावी मैदान में टिकट के दावेदार जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं।