Category Archives: Ghazipur

योगी अवेद्यनाथ को दी श्रध्दांजलि


गाजीपुर। कासिमाबाद के वैभव पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को महंत योगी अवेद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। चूंकि विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक योगी अवेध नाथ ही थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे एवं मऊ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी थे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो जाएं तथा जातिगत बंटवारे को भूल जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जो भी करना पड़े हम लोग पूरे मनोयोग से करेंगे, क्योंकि हिंदू समाज को एकजुट करना ही योगी अवेद्य नाथ का सपना था। कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह सूर्यवंशी ने सनातन धर्म के प्राचीनता, वैज्ञानिक पराकाष्ठा को ले करके बहुत सारी बातें कहीं। जिससे सनातन धर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण मिलता है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अनिल सिंह ने बहुत सारी हिंदू धर्म की वैज्ञानिक तथा सामाजिक एवं हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को साबित करते हुए बहुत सारे उदाहरण मिसाल के रूप में पेश किया। इस पुण्यतिथि सभा में जनपद के विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विनीत सिंह तथा कासिमाबाद मंडल के प्रभारी अमरदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया तथा सनातन धर्म के उन्नयन के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

गाजीपुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एवं मिरेकल फीट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) गाजीपुर में अब तक 40 से ज्यादा बच्चो का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।.जो की क्लबफुट (टेढ़े पंजे) से पीड़ित थे ।
जिला अस्पताल मे कार्यरत डॉ० प्रभात अग्रहरि द्वारा 4 बच्चो का बुद्धवार को पोनसेटी मेथड से प्लास्टर लगाया गया और इन बच्चो का जल्द ही (टेनोटामी ) कर उनके टेंडेंट को ढीला किया जायेगा ताकी बच्चे के पैर को प्राकृतिक स्थिती प्रदान किया जा सके।

गाजीपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरि ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जन्म के समय से ही बच्चो के पैर का पंजा मुड़ा हुआ होता है। उन बच्चों के पैरों के उपचार के लिए पोंसेटी तकनीकी के सहयोग से क्लब फुट का उपचार संभव है। इसमें धीरे-धीरे बच्चे के पैर को बेहतर स्थिति में लाना है और फिर इस पर एक प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है, जिसे कास्ट कहा जाता है। यह हर सप्ताह 5 से 8 सप्ताह तक के लिए दोहराया जाता है। आखिरी कास्ट पूरा होने के बाद, अधिकांश बच्चों के टेंडन को ढीला करने के लिए एक मामूली ऑपरेशन (टेनोटॉमी) की आवश्यकता होती है। यह बच्चे के पैर को और अधिक प्राकृतिक स्थिति में लाने में मदद करता है। जिससे पैर अपनी मूल स्थिति पर वापस न आ जाए। फिर बच्चा 4 सालो तक ब्रेस या विशेष प्रकार के जूते पहनता है जो की मिरेकल फीट फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है

मिरेकल फीट फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जिक्यूटीव आनंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 0 से 1.5 साल तक के बच्चे इस नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते है हमारे संस्था के द्वारा बच्चो के प्लास्टर में लगने वाला जिप्सोना तथा ब्रेस ( विशेष प्रकार का जूता ) नि: शुल्क प्रदान किया जाता है।कभी-कभी इस प्रक्रिया के काम नहीं करने का मुख्य कारण यह होता है कि ब्रेसिज़ (विशेष प्रकार के जूते) लगातार उपयोग नहीं किये जाते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपका बच्चा लंबे समय तक विशेष जूते और ब्रेसिज़ आमतौर पर तीन महीने के लिए पूरे समय और फिर रात में पहनाने होते है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग़ाज़ीपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के निर्माता निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी गाजीपुर को सौंपा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किया ।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म थैंक गॉड से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं जाता और डायलॉग में संशोधन नहीं किये जाते हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थ समाज का अपमान नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव और राजेंद्र अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव और शैल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव सुनील दत्त श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, वैवाहिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। गाजीपुर एड्स कंट्रोल वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह तथा डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि विगत दिनों naco द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी की जाएगी।
बहुत इंतजार के बाद विगत 3 अगस्त 2022 को जो बढ़ोत्तरी की गई तो सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि केवल बेसिक वेतनमान को ही बढ़ाया गया और सभी कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन पूर्ववत ही रखा गया। इस वेतन विसंगति से सभी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है, जिससे पूरे देशव्यापी असहयोग आंदोलन छिड़ गया है, जिसमें नो रिपोर्टिंग, नो मीटिंग, नो ट्रेनिंग का संकल्प लिया गया है। इसके यहां पर जांच, दवा और बाकी की सेवाओं को जारी रखा गया है।
सीएमओ ने पूरी यूनिट के प्रति सहानुभूति जताई। इस अवसर पर यूनियन की जिला संरक्षक कविता सिंह महिला चिकित्सालय, अध्यक्ष इकराम गांधी मुहम्मदाबाद एलटी उपाध्यक्ष, गौरव विशाल सैदपुर एलटी, सचिव मोहम्मद सलमान जिला चिकित्सालय एलटी, मीडिया प्रभारी नीरा राय मोहम्मदाबाद, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता सिंह जिला सह संयोजक, आनंद प्रताप सिंह जमानिया प्रवक्ता, सर्वेश सिंह उप संयोजक, प्रतिमा यादव बिरनो, संगठन मंत्री श्वेता राय संयुक्त जिला/महिला/चिकित्सालय, महामंत्री प्रदीप कृष्णा मोहन यादव कासिमाबाद के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य ओमकार सिंह देवकली, संतोष, सुनील, अमित, मनोज राय सहित एआरटी के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।

विद्युत विभाग से मंत्री नाराज, मांगी 8 दिन के अंदर रिपोर्ट

गाजीपुर। राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उ.प्र. डा. सोमेनद्र तोमर जनपद में पहुचकर निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में बुधवार को मीडिया बन्धुओ के साथ वार्ता की। वार्ता के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में हो रही समस्या एवं निस्तारण की जानाकरी लेते हुए समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्राप्त आवेदनो, मीटर बदलने एवं नये मीटर, नये कनेक्शन, र्जजर तारो, खराब ट्रान्स्फामरों एवं समय पर बदले जाने वाले ट्रान्स्फामरों, विद्युत उपभोगताओं के बकायेदारो एवं 1 लाख से अधिक बकायदारो, ट्यूबेल का नये कनेक्श्न एवं मीटर लगाये जाने एवं प्रतिनिधियों के वाट्सप ग्रुप में सूचना लेने व देने की बाबत जानकारी ली। मंत्री ने विद्युत विभाग द्वारा रिपोर्ट न तैयार करने एवं जनपद की स्थिति को पूछे जाने पर असंतोष/नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि 8 दिन के अन्दर टोटल रिपोर्ट तैयार कर विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से अवगत कराया जाय। बैठक में शिवम राय ए.सी.एन. द्वारा फोन पर वार्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनो को तत्काल निस्ताण किया जाय एवं सभी से सहयोग एवं स्वेछा से वार्ता की जाय। जर्जर तारो को तत्काल बदला जाय। बैठक के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत समाधान सप्ताह पर 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रो पीरनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतो एवं निस्तारणो के बारे में जानकारी ली। फाईलो का रख रखाव एवं साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। पीरनगर उपकेन्द्रो पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण किये गये लोगों से सिधे फोन द्वारा मंत्री ने वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संतोषजनक पाने पर सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारी को धन्यवाद दिया। मंत्री ने जनपद के समस्त जनपदवारियों से अपील किया है कि विद्युत समाधान सप्ताह पर किसी भी प्रकार की समस्या हो जैसे लम्बित बिलो का भुगतान, नये कनेक्शन, मीटरो में शिकायत की स्थिति, मीटरो को बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य की समस्याओं को अपने नजदीकी फीटर/उपकेन्द्रो पर जाकर अपनी-अपनी समस्याओं को प्रातः 8 बजे से सायः 8 बजे तक उपस्थित होकर तत्काल निस्तारण करा सकते है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति कनेक्शन, खराब मीटर, एवं बढे बिल से परेशान है एवं ट्रान्सफामरो के बदले जाने पर वसूली कोई वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

जखनिया।मंगलवार को माता तेतरा देवी महाविद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रचना तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती तक पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक समाज सेवा एवं स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल जी की जयंती, निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, जल ही जीवन, वोकल फॉर लोकल, विविधता में एकता, कोविड-19 टीकाकरण स्टॉल, रक्तदान वृक्षारोपण, मन की बात, सेवा सप्ताह अनेकों कार्यक्रम पार्टी द्वारा किए जाएंगे। भानू प्रताप सिंह ने कहा देश को पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सशक्त प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी। आज हमारा भारत विश्व के सबसे ज्यादा उभरते हुए देशों में शुमार है। हमारी आंतरिक और वाह्य शक्तियां बढ़ी हैं। आर्थिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत का रुतबा बड़ा है। आज पूरा विश्व भारत से उम्मीद लगाए बैठा है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी ने अनेकों ऐसे काम देश के लिए किया है जो कल्पना से परे था। “मोदी व्यक्ति नहीं अलौकिक शक्ति हैं।” ऐसे व्यक्तित्व के जन्मदिन पर पूरा पखवारा सप्ताह पार्टी ने कार्यक्रम आयोजन किए हैं जो गांधी जी की जयंती तक चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, धर्मवीर राजभर, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, दशरथ चौहान, अशोक गुप्ता, पंकज सिन्हा, शिव सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अटल सिंह, लालजी गोड़, प्रशान्त सिंह, मृदुला पांडेय, अजीत सिंह काली, नारद गोड़ उमाशंकर राजभर सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएम ने रोका वेतन


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी  सिंह  की अध्यक्षता में  (37) बिन्दु मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता, विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के तीन विभाग जो अपने धीमी प्रगति एंव राज्य स्तर पर खराब रैकिंग के कारण जनपद की छवि को घूमिल कर रहे है। उनको फटकार लगाते हुए स्पष्टिकरण मांगा तथा वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने  चिकित्सा ,उद्यान एंव सहकारिता विभाग द्वारा धीमी प्रगति तथा प्रदेश स्तरीय रैकिंग में फिसड्डी रहने तथा बी श्रेणी से सी श्रेणी आने पर फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने मुुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा.,तथा ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप, माइक्रो एरिगेशन में लगातार दो माह से कम प्रगति (58 प्रतिशत) प्राप्त होने पर फटकार लगाई तथा चिकित्सा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान गोल्डेन कार्ड) योजना में माह अक्टूबर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी, नवम्बर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी तथा माह दिसम्बर से जुलाई 2022 तक  ‘बी‘ श्रेणी तथा माह अगस्त 2022 में ‘सी‘ श्रेणी प्राप्त होने एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम में पिछलें चार माह से ‘डी‘ श्रेणी तथा वर्तमान में माह अगस्त 2022 तक ‘सी‘ श्रेणी में होने तथा हेल्थ वेलनेस सेन्टर में पिछले एक वर्ष से ‘ए‘ श्रेणी मे रहने के बाद माह अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा। इसी क्रम में सहकारी देयो एवं एन पी ए की वसूली के अन्तर्गत अल्पकालीन ऋण में माह जून तक ‘ए‘ श्रेणी एंव जुलाइर्, अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त  होने तथा दीर्घ कालीन ऋण में पिछले एक वर्ष से ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने से राज्य स्तर पर जनपद की रैकिग खराब होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए  ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे  किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस  की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया।  
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन,, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

15 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

75692 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जो आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है। और इसके लाभार्थियों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा चिन्हित सरकारी व गैर सरकरी अस्पतालों में निशुल्क प्रदान किया जाता है। योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर एक बार फिर से 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसके तहत 75692 परिवार के बचे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल डॉ एस डी वर्मा ने बताया की सरकार का मनसा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों के प्रत्येक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में योजना 23 सितंबर को 4 साल पूरा कर रही है। परंतु 4 वर्ष के उपरांत भी 48% परिवारों में ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो पाया है। योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों में से 27% लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। इन्हीं सब को देखते हुए एक बार फिर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार विशेष पखवाड़े में आशा और आंगनबाड़ियों के द्वारा लाभार्थियों को कैंप तक लाया जाएगा। जिसके लिए पूरे जनपद में 985 कैंप लगाए जाएंगे। इन सभी कैंपों में जन सेवा केंद्र के वीएलई ,ग्राम पंचायत सहायक और ब्लॉक लेवल ऑपरेटर शामिल रहेंगे। इन कैंपों में लाभार्थियों का कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। इस विशेष पखवाड़े में जिला सूचना विभाग, जिला आपूर्ति विभाग ,जिला पंचायती राज विभाग, जनपद के सभी एसडीएम और बीडियो की विशेष सहभगिता रहेगी।

आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि जनपद में कुल 231425 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना था। जिसमें से 50420 परिवार सर्वे में अब तक नहीं मिल पाए हैं। जिसको लेकर अब तक 138664 परिवार का 356960 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं इस बार 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े में 75692 परिवार का डाटा प्राप्त हुआ है। जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

निपुर भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी देवकली में बुधवार को प्रारम्भ हो हुआ। इस चौथे दिवस प्रशिक्षण की शुरुवात एडी बेसिक कमल किशोर सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचं राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक के 100 शिक्षको का प्रशिक्षण 50 -50 बैच में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम सत्रवार सन्चालन का अनुश्रवण एडी बेसिक कमल किशोर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एडी बेसिक ने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के कारण लर्निंग गैप को भरपाई करने, निपुण भारत मिशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बाइस सप्ताह, महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा प्रभावी शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में बताया गया। शासन द्वारा निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कक्षा तीन तक के छात्रों में भाषा व गणित (बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान) की आयु व कक्षानुरूप दक्षताए विकसित करने के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शिक्षण सामग्रियों का उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाषा व गणित विषय की वार्षिक , साप्ताहिक एवं दैनिक शिक्षण योजना, विस्तृत व संक्षिप्त योजना, अभ्यास पत्रकों के उपयोग, छात्रों के उपचारात्मक शिक्षण ,पुनरावृति व आकलन, वार्षिक एवम साप्ताहिक आँकलन का अंकन प्रिंट रिच सामग्री , पुस्तकालय व रोचक गतिविधियों के उपयोग व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई। एडी बेसिक द्वारा बीआरसी का निरीक्षण भी किया गया। प्रशिक्षण में एआरपी पारसनाथ चौहान, रूपेंद्र दूबे ,संतोष यादव, धनञ्जय सिंह तथा के0 आर0 पी0 द्वारा दिया जा रहा है। एडी बेसिक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण के बाद विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें तथा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएं। इसी अवसर पर राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयचंद रॉय ने कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण सत्रवार और शिक्षण प्रदान करेंगे , आपका यह प्रयास निपुण भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । प्रशिक्षण का संचालन अशोक यादव एवम धनञ्जय सिंह ने किया ।

शाह फैज स्कूल में मनाई गई विद्यालय की संस्थापिका की पुण्यतिथि

गाजीपुर। हर साल की भांति इस साल भी शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। जिसमें इस्लाम धर्म के प्रार्थना आदिल नवाज़ खान, हिन्दू धर्म की प्रार्थना प्रियंका राय, सिख धर्म की प्रार्थना रश्मि श्रीवास्तव व ईसाई धर्म की प्रार्थना चंदना श्रीवास्तव ने किया। सभी धर्मों की प्रार्थना में एक ही बात सामने आयी कि आत्मा अजर अमर है, ईश्वर सर्वोपरी है और मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए ताकि उसके जाने के बाद लोग उसे उसके अच्छे कर्मों के लिए याद करें। आज हिंदी दिवस भी है जिसके लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सबको बधाई दी। निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने मैडम फैज़ कि स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि मैडम फैज़ ने इस विद्यालय को बहुत ही कठिनाइयों में शुरू किया।

वह समय बहुत ही संघर्ष भरा रहा। विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन ने कहा की उनका चरित्र ऐसा था कि वक्त भी उनकी गुलामी करता था। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अदहमी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लड़कियों की शिक्षा व महिलाओं के उत्थान को प्रोत्साहित किया एवं उस दिशा में कार्य किया। स्मृतियों के इसी क्रम में समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि मैडम फैज़ का उद्देश्य था कि अगर हमें विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने अंदर सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि सना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ सबको बहुत प्यार करती थीं और जो काम ठान लेती थीं उसे पूरा करती थीं। सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ हर काम पूरी तन्मयता से करती थीं और किसी भी काम को ग़ैर ज़रूरी नहीं मानती थीं। कितना भी कठिन कार्य हो हिम्मत नहीं हारती थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर ने भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि मैडम ने अपने कार्य से हर ह्रदय में जगह बनाया। विद्यालय के शिक्षक इकरामुल हक़ ने बताया कि मैडम हमेशा गरीबों को शिक्षित करना चाहती थीं व शिक्षकों को हमेशा अपने आपमें सुधार लाने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। कार्यक्रम के सम्पन होने के बाद ज़रूरत मंदों की सहायता के लिए विद्यालय से अनाज, दवाई व कपड़े लेकर शिक्षकों की तीन टीम मदरसा, प्रभु की रसोई, चर्च व गुरुद्वारा भेजा गया। इस टीम में शोएब, मासूम जावेद, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश, चन्दन प्रसाद, चंदना श्रीवास्तव व रश्मि श्रीवास्तव सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी सदस्य शम्सी तथा सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।