Category Archives: Ghazipur

विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित

विद्यार्थियों ने शिक्षक-जनों का सम्मान किया

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे शिक्षक दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को छात्रों ने प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने प्राचार्य प्रो. वी के राय  तथा वरिष्ठ शिक्षक प्रो. राम नगीना सिंह यादव, प्रो. अवधेश नारायन राय,  रामधारी राम, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णा नन्द चतुर्वेदी, सन्ने सिंह, डॉ. नितिन राय, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. कंचन सिंह, संजय राय आदि शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल मे गोविंद यादव, रवि प्रकाश यादव, सम्पूर्णानन्द यादव, अमित कुमार यादव, रोशन सिंह, मोनू यादव, अनिल यादव, दीपक कुमार, अभिषेक गौड़, मंजीत यादव, छोटू यादव, जैद सिद्दीकी, सैफ अली आदि  शामिल थे। छात्रों ने सभी शिक्षकों को घड़ी और पेन देकर उनसे आशीर्वाद की कामना की। प्राचार्य प्रो. वी के राय ने छात्रों को आशीष-वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रामधारी राम ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे छात्रों ने शिक्षकों के साथ महाविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम का संयोजन, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. अभय कुमार मालवीय, तथा नित्यानन्द राय ने किया।

समस्याओं को लेकर डीएम से मिले आशुतोष सिन्हा, की मांग

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ब्लाक सैदपुर स्थित सेहमलपुर गांव में अर्धनिर्मित अग्नि शमन केन्द्र को जल्द से जल्द पूरा कराने, बाढ़ एवं सूखे से सम्बंधित समस्याओं एवं जनपद की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करने, पशुओं को चारा उपलब्ध कराने एवं बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराने की भी मांग किया। उन्होंने जनपद में कम बरसात होने पर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, परमानन्द आदि उपस्थित थे।

सीएम के सम्भावित आगमन को लेकर अधिकारीयों ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में 9 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्भावित आगमन है। जिसको लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे एवं एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल‘ ने मंगलवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार एवं कालेज के खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित कार्यक्रम हेतु किये जाने वाले व्यवस्थाओ का जायजा लिया। बताते चले कि 9 सितम्बर को मुख्यमंत्री का जनपद में सम्भावित आगमन है। मुख्यमंत्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में बाबू राजेश्वर सिंह के प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात परिसर में ही पौधरोपण करेगे और पी जी कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेगे।

इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक एंव एम एल सी विशाल सिंह ‘चंचल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुचकर कराये जाने वाले कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, मंच, पण्डाल, वाहनो की पार्किंग, झाड़ियो की साफ-सफाई, साउण्ड, मोबाईल टायलेट की समुचित व्यवस्था, सभा मे महिलाओ, वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह अपर महाधिवक्ता/प्रबन्धक पी जी कालेज गोराबाजार, राधवेन्द्र पाण्डेय प्राचार्य पी जी कालेज गोराबाजार, ई ओ नगर पलिका, जिला उद्यान अधिकारी, प्रोग्रामर टे0री0 डा0 अमित प्रताप सिंह एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति पर किया फायर,पत्नी रेफर

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर किया फायर, पत्नी रेफर

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में सुनसान जखनियां मार्ग पर सोमवार को दिन में करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दम्पति पर फायर कर दिया। पत्नी को गोली लगने के बाद बदमाशों ने तमंचा की मुठिया से पति के सिर पर वार कर घायल कर दिया।घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भुडकुडा थाना क्षेत्र के झोटना गांव निवासी संदीप राम उर्फ मुन्ना (40) पुत्र रामप्रसाद अपनी पत्नी कंचन (35) के साथ बाइक से इलाज के लिए रायपुर बाजार जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने रायपुर-जखनिया मार्ग पर स्थित बेलहरा गांव के पास सुनसान जगह देखकर बाइक को ओवर टेक कर रोका और गोली चला दी। बाइक सवार पत्नी के पेट में दाहिने तरफ जा लगी। तत्पश्चात बदमाशों ने बाइक सवार पति के सर पर तमंचे की मुठिया से वार किया। जिससे वह लहू-लुहान हो गया। इस दौरान पीड़ित दम्पति का चेन भी छीनने का प्रयास किया । जिसमें वह असफल रहे।दहशतजदा पति शोर मचाते हुए खेत में कूद गया। राहगीरों को आता देख बदमाश घटनास्थल से रायपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल दम्पति घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित सलेमपुर बघाॅई चट्टी पर पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर चली गई। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर भी मौके पर पहुंच गए। आवश्यक जानकारी हासिल करने साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित

गाजीपुर। 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी रहे। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 की चयनित शिक्षिका शीला सिंह, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर क्षेत्र को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पूर्व 11 बजे से सजीव प्रसारण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में मौजूद अध्यापक गण एवं अतिथि गणों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपना सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि रहे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत संस्कृत भाषा में गाया गया जिसकी प्रशंसा स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार अध्यापक 2021 के शीला सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सपना सिंह द्वारा राज्य अध्यापक 2021 से पुरस्कृत शीला सिंह को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अभिन्न योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।  जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शीला सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए जनपद के अन्य शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद को निपुण जनपद बनाने का सकारात्मक प्रयास किया जाय। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला समन्वय, कर्मचारीगण, खंड शिक्षा अधिकारी देवकली उदय चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अध्यापक को किया सम्मानित

सेवानिवृत्त अध्यापक को किया सम्मानित

गाज़ीपुर।सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया । इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने राजकीय सिटी स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक जितेन्द्र वर्मा (आमघाट कालोनी) अंजनी कुमार श्रीवास्तव और शिवकुमार श्रीवास्तव(आलमपट्टी) को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु शिष्य परम्परा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है।भारत में प्राचीन काल से ही गुरू व शिष्य परंपरा चली आ रही है।जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।समाज में शिक्षकों का अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। सारे लोग उन्हें श्रद्धा और इज्जत की निगाह से देखते हैं।आज सभी को गुरु शिष्य परम्परा को कायम रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मोहनलाल,शैल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव ओमप्रकाश श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

नगर पालिका ने किया लाखों से निर्मित सड़क का लोकार्पण

वार्ड नं0 21 में नगर पालिका ने किया लगभग 10 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सड़कों के लोकार्पण का क्रम जारी है। उसी क्रम में महात्मा गांधी वार्ड के न्यू मार्केट मिश्रबाजार में विशाल ड्रेसेज से विजयनारायण राय के मकान तक एवं रामचन्द्र के मकान से कौशल किशोर राय के मकान तक के सड़क का लोकार्पण सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य चल रहा है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। लोकार्पित सड़क पर मैं भी कभी-कभी आता था जितनी परेशानी होती थी मैंने स्वयं अनुभव किया है। सड़क को गुणवत्तायुक्त बनाने के बाद जितनी चौड़ी सड़क हो गयी है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। उन्होंने पिछले 10-15 लोकार्पण में लगातार शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार लोकार्पण के कार्यों से यह स्पष्ट दिख रहा है कि नगर में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है।

सरिता अग्रवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद लोगों को बेहतर सुविधा देने हेतु कृत संकल्पित है। विकास कार्य, पेयजल की बेहतर आपूर्ति, सफाई की अच्छी व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण हेतु छावनी लाइन में चल रहे कार्यों आदि का जिक्र भी किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि हर क्षेत्र में न0पा0प0 का विकास कार्य चल रहा है जिसको नगर की जनता देख व महसूस कर रही है। उन्होंने लोकर्पित सड़क के काफी दिनों बाद बनने के कारणों का जिक्र करते हुए तमाम तकनीकी बातों से अवगत कराते हुए जनता से नगर पालिका परिषद का सहयोग करने की अपील के साथ ही स्वकर की दरों में 50% की कमी होने के उपरान्त आम जनता से स्वकर के घटे हुए रेट से स्वकर जमा करने की भी अपील की। उन्होनें कहा कि मनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में लगातार विकास की गति को जारी रखी है। क्षेत्रीय सभासद सोमेश मोहन राय ने भी वार्ड की जनता को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की अपार प्यार एवं स्नेह के कारण ही हम अपने वार्ड में अधिक से अधिक कार्य करा पा रहे हैं। रामनरे शकुशवाहा, संतोष जायसवाल, विजय शंकर वर्मा, जयसूर्य भट्ट, डा0 ए0के0 राय आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन राकेश रंजन ने किया।

इस अवसर पर श्री अवधेश राय (मास्टर साहब), डा0 जे0एस0 राय, विनोद राय (बाचा), योगेश सिंह, शरदअग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र सिंह, डा0 भुवनेश्वर पाण्डेय, शिवेश राय, मोनू उपाध्याय, धर्मेश राय, शशिकान्त तिवारी, समीर राय, आशीष राय, अंकित राय, वैभव राय, शुभ्रांशु राय, सुधीर सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल चैरसिया, सुनील राय बबलू के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिन्द, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, नन्हें खां, ओमप्रकाश वर्मा, नेहालअहमद, जयप्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त सुरेश बिन्द, अभिनव सिंह छोटू, नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, लाले यादव, बबलूजायसवाल, निखिल राय, हर्षित सिंह, अजय गुप्ता (सोनू), भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, रेणु गुप्ता, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, मन्नू तिवारी, सिंहासन कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

मनोरंजक खेलों के बीच मनाया गया शिक्षक दिवस, दिया गया उपहार

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस शालीनता पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उसके पश्चात् सभी शिक्षक क्रीड़ा मैदान में उपस्थित हुए। जहाँ म्यूज़िकल चेयर, बास्केट बॉल जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था। म्यूज़िकल चेयर खेल के विजेता पियूष सिंह रहे। खेल समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक पुस्तकालय में एकत्रित हुए। जहाँ उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पा राय द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की उप कप्तान सत्या राय ने शिक्षक दिवस पर एक भाषण प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा सीनियर के विद्यार्थियों द्वारा एक कौव्वाली भी प्रस्तुत की गयी।

पुस्तकालय में ही डम्ब शिराज खेल का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता सामूहिक रूप से देवेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह एवं दिलीप त्रिपाठी रहे। मैनेजमेंट के द्वारा अलग अलग वर्गों के अंतर्गत विभिन्न शिक्षकों का नाम डाला गया व लाटरी के माध्यम से किसी एक शिक्षक का नाम चुन कर उपहार से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में सबसे शांत क्लास की कैटेगरी में नेहा कुरैशी, फ़्लूएंट इंग्लिश बोलने की कैटेगरी में रश्मि श्रीवास्तव, सबसे फिट अध्यापक की कैटेगरी में देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को उपहार दिया गया। इसके अतिरिक्त एक और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता वसीमउद्दीन, मैडम ज़किया, श्रीप्रदा तिवारी व प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर रहीं। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने सभी को आशीर्वाद दिया व कहा कि एक अच्छा शिक्षक वो होता है जो अपने छात्र छात्राओं को तराश करके सूरज की तरह तेजस्वी बना दे। मैनेजमेंट की तरफ से विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को दोपहर का भोजन कराया गया व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय की कप्तान वर्तिका यादव ने किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय मैनेजमेंट के प्रेसीडेंट जनाब मज़हर हुसैन, सभी शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”

गुरु- शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है, जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज है।

गाजीपुर। गुरु शिष्य परंपरा की इस संस्कृति को और भी पवित्र बनाए रखने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इसी रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करने के लिए शहर में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्मान व मनोरंजन के लिए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा किया गया।

सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,की यह मांग

सपाइयों ने डीएम को सौंपा
ज्ञापन,की यह मांग

गाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं,जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने एवं जनपद की अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू ने क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि जनपद में आयी बाढ़ विभिषिका एवं कम वर्षा होने के चलते जनपदवासी काफी परेशान हैं। बाढ़ एवं सूखे जैसी आपदा के चलते किसानों का जीवन संकट में है। उनकी रोजी रोटी संकट में है। बाढ़ के चलते किसानों का खेत, उसमें लगी फसल और उनका घर सब जलमग्न हो गया है। जिसके चलते उनके सामने भोजन और पशुओं के समक्ष चारे का संकट पैदा हो गया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। संक्रामक रोगों से बचने के लिए इन इलाकों में दवा का छिड़काव करना जरूरी है। पशुओं को भी बीमारी से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करना जरूरी हो गया है तथा पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की भी जरूरत है।इस वर्ष जनपद में कम बरसात होने के कारण सूखे की स्थिति है। इसलिए किसानों के हित में जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ बाढ़ से हुई फसलों की नुक्सान से भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिए जाने की जरूरत बताया। उन्होंने पूरे जनपद के साथ साथ खासकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति नहीं होने से उन इलाकों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने निम्न मांग किया —
1-जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय ।

2-बाढ़ से हुई फसलों के नुक्सान की भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिया जाए।

3-बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के खतरे से बचने के लिए तत्काल दवा का छिड़काव किया जाय।

4-बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जायें । बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पशुओं को चारा उपलब्ध कराया जाय ।

5-बाढग्रस्त इलाकों में तत्काल विधुत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव दिनेश यादव,पवन यादव,सुभाष यादव, रामनारायन यादव,चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, सदानंद यादव, राकेश यादव,बचनू प्रधान आदि शामिल थे।