गाज़ीपुर। पर्व और त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। जो एडीएम के निर्देशानुसार, 13 सितंबर से अगले दो माह तक प्रभावी रहेगा।मालूम हो कि महानवमी ( दुर्गापूजा ) व विजयादशमी 4 और 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 26, भैयादूज 27, डाला छठ 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी क्रम में कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। विजयादशमी व डाला छठ के दिन जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी होता है जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। इन प्रमुख हिंदुओ त्योहारों के साथ ही मुस्लिम संप्रदाय का त्यौहार चेहल्लुम 17 सितंबर तथा बारावफात 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जगह-जगह पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें काफी भीड़-भाड़ होती है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू की गई है। इस दौरान किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे। कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।
सचिव के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे से मिला। इस दौरान रेवतीपुर बिकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले असमाजिक नामजद तत्वों के घटना के 15 दिन के बाद भी गिरफ्तार न किए जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए तत्काल गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार /धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया की 30 अगस्त को ही घटना की प्राथमिकी संबंधित पुलिस थाना में सुंसगत धाराओं में दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके कारण शासकीय कार्यों के संपादन में अत्यन्त कठिनाई हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया आरोपियों के विरुद्ध कठोरता पूर्व कार्यवाही की जायेगी। प्रति निधि मण्डल में जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव, सूर्यभानु राय, बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय, सुरेंद्र प्रताप, सुरेश प्रसाद, कंचन जायसवाल, हरिशचंद्र चौरसिया, राम निवास राय सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
नगर पालिका परिषद ने अष्टभुजी कालोनी में 31 लाख की लागत से बनी दो सड़को का किया लोकार्पण
गाजीपुर। सोमावर को वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्णबिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार नगर पालिका का लोकार्पण कार्यक्रम चल रहा है जिसमें अधिकांश जगहों पर शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मैं महसूस कर रहा हूँ कि नगर की जनता नगर पालिका के विकास कार्य से बहुत ही संतुष्ट है। स्वकर में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्वकर को कम करने हेतु सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल लगातार प्रयासरत थे ताकि नगर की जनता को राहत मिल सके। कहा कि जो भी मंत्री, नेता आते थे उनको अपना मांग-पत्र देकर निवेदन करते थे। आज हम सब बहुत ही प्रसन्न है कि स्वकर के समस्या का समाधान हो गया है और जनता घटे हुए दर से करों की अदायगी कर रही है। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मैं अष्टभुजी में आती थी तो पानी लगा रहता था, आने-जाने में काफी दिक्कतें हुआ करती थी। आज दो सड़कों का लोकार्पण होकर यहाँ की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दिया गया है जो अत्यन्त ही सराहनीय कार्य है। भाजपा के जिला महामंत्री एवं विगत निकाय चुनाव में गाजीपुर के प्रभारी रहे ओमप्रकाश राय ने कहा कि नगर में विकास की पहिया जिस तेज गति से चल रहा है, उससे मैं यह कह सकता हूँ कि जिस चुनाव के प्रभारी के रूप में हमने कार्य किया और नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया। उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल एवं सभासदगण खरा उतरने का कार्य किये हैं, इसके लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में इसी अष्टभुजी कालोनी के मतदाता अग्नि परीक्षा दे रहे थे क्योंकि इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी चुनाव लड़ रहा था, परन्तु आपने जो विश्वास जताया उसका सुखद परिणाम आज बदली हुयी है जो अष्टभुजी कालोनी के लोग देख रहे हैं। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने भी अपनी पिछले दिनों की अष्टभुजी की सड़को की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क के बनने से लोगों को काफी सहुलियत हो रही है। उन्होंने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता अग्रवाल को पुनः जनता मौका देगी और वह अधिक से अधिक कार्य कराएंगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में सड़को एवं गलियों के अलावा 35ट्यूबवेल एवं 15 आर0ओ0 प्यूरीफायर वाटर प्लान्ट के माध्यम से नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से सिंगलयूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से उपयोग न करने की अपील करते हुए इससे होने वाले नुकसान की चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आज वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में मेन रोड से ट्यूबवेल होते हुए तिराहे से दाहिने अशोक सिंह के मकान तक सी0सी0 सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण एवं अष्टभुजी कालोनी में ही ट्यूबवेल से सटे हुए पार्क से संतोष राय के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य को लोकार्पित किया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आमलोगों से सहयोग की अपील की। वक्ताओं में लल्लन सिंह, घूरा सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), माधव कृष्ण (प्रेसीडियम स्कूल), संजय सिंह (भारत ट्रांसपोर्ट) चन्द्रमा यादव (पूर्व प्रधानाचार्य), रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अमरनाथ दूबे, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सभासद कमलेश बिन्द प्रमुख रूप से थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 उमा शर्मा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, संजय यादव (भारत विकास परिषद) ए0के0 राय, राजेन्द्र सिंह, संतोष राय, आशीष सिंह एडवोकेट, नागेन्द्र सिंह, असेन्द्र राय, राजेश गिरी, अवधेश नारायण (मास्टर साहब), धर्मेन्द्र सिंह, डा0 अभिषेक यादव (दन्त रोग विशेषज्ञ) के अलावा सभासद/प्रतिनिधी समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, हरिलाल गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सोमेश मोहन राय, नेहाल अहमद, शेषनाथ यादव, संजय कुमार, परवेज अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, सहबान अली, गोपाल वर्मा के अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी, भाजपा जिलामंत्री सुरेश बिन्द, विजय राय (मुन्ना), नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, बंगाली वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, पूर्व सभासद संजय वर्मा, संतोष पाठक, बबलू जायसवाल, अजय गुप्ता (सोनू), भानू केशरी, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, मिंकू राय आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। साइबर सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई। साइबर सेल ने साइबर अपराध के कुल 10 आवेदकों के 2 लाख 49 हजार रुपये उन्हें वापस कराए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देश पर साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, साइबर अपराध से पीड़ित आवेदकों के प्रार्थना पत्रो पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा व उनकी टीम ने 15 जुलाई 2022 को 10 ऑफलाइन/ऑनलाईन प्राप्त प्रार्थाना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए 2 लाख 49 हजार आवेदकों का वापस कराया गया। साइबर अपराध से पीड़ित अखिलेश बिन्द पुत्र छन्नू बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद को 50000, अर्पित सिंह कुशवाहा पुत्र श्री राम हंस कुशवाहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 10000, रामयश यादव पुत्र रामलच्छन यादव थाना भुडकुडा को 30000, जय प्रकाश पाण्डेय निवासी थाना भुड़कुड़ा को 60000, जय प्रकाश श्रीवास्तव निवासी शादियाबाद को 10000, शैलेन्द्र यादव निवासी थाना सैदपुर को 5000, श्रवण कुमार पुत्र सीताराम निवासी गौराखास जखनिया को 30000, योगेन्द्र यादव पुत्र जयश्री सिंह यादव निवासी थाना नन्दगंज को 10000, मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी थाना सैदपुर को 24000 तथा सुबाष राजभर पुत्र हरदेव राजभर थाना दुल्लहपुर को 20000 वापस मिले। धनराशि वापस कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी मुकेश कुमार, राजकुमार, विकास श्रीवास्तव तथा शिव प्रकाश यादव साइबर सेल शामिल रहे।
ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में सभी देशवासियों से अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट करने का अनुरोध किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस फिल्म में का जो ट्रेलर जारी किया गया है उसमें हम सबके आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी को अत्याधुनिक वेशभूषा में दिखाकर उन्हें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।जो कायस्थ समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग भी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान पूरे हिंदू समाज का अपमान है। सम्पूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परमपिता ब्रह्मा के मानसपुत्र , बुद्धि, ज्ञान और विवेक के दाता कायस्थों के सर्वेसर्वा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना, उन्हें बेढंगे तरीके से दिखाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तक थैंक गॉड फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को काटा नहीं जायेगा और डायलॉग में परिवर्तन नहीं होगा तब तक थैंक गॉड फिल्म के साथ साथ बॉलीवुड का भी बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा । यदि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं गया और डायलॉग में परिवर्तन नहीं किया गया तो कायस्थ महासभा आंदोलन करने को मजबूर होगी । इस बैठक में मुख्य रूप से चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहन लाल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण सहाय, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव , हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैल श्रीवास्तव ने किया।
गाजीपुर। रविवार को घोसी सांसद अतुल राय की करीब 58 लाख की 1.48 हेक्टेयर की सात बेनामी संपत्तियों को वाराणसी और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुर्क कर किया गया। यह कुर्की की कार्यवाही पुलिस आयुक्त कमिशनरेट वाराणसी के आदेश पर की गयी है। बता दें कि अतुल राय इस समय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं और उनके ऊपर वाराणसी के भेलूपुर थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आज यह कुर्की की कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गयी है। मालूम हो कि अतुल राय के पैतृक गांव गाजीपुर के बीरपुर थाना क्षेत्र भांवरकोल में ये कार्रवाई की गयी है। वाराणसी की भेलूपुर और लंका पुलिस, सीओ सिटी गाजीपुर और तहसीलदार मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में सभी सात जमीनों को कुर्क कर लिया गया। इस कुर्की की कार्यवाही की तहसीलदार मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया की सरकार द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी बेनामी संपत्तियों की कुर्की की जा रही है, जिसके क्रम में आज अतुल राय की 7 बेनामी जमीनों को कुर्क किया गया है। जिनकी कुल कीमत 58 लाख 13 हजार 8 सौ रुपया है।
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आधुनिक मीराबाई के नाम से दुनिया में विख्यात मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को उन्हीं के चंदन नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व में महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक थीं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। महादेवी ने स्वतन्त्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। न केवल उनका काव्य बल्कि उनके समाज सुधार के कार्य भी महत्वपूर्ण रहे हैं । गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं। वे पशु पक्षी प्रेमी थी । 27 अप्रैल 1982 को भारतीय साहित्य में अतुलनीय योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया था । वह विधान परिषद की सदस्य भी रहीं । इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण सहाय, राजीव श्रीवास्तव अमरनाथ श्रीवास्तव,कौशल श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,हर्ष, हिमांशु, प्रियांशु, आर्यन,,आनन्द श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र श्रीवास्तव, नन्हें, मोहन लाल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव,गौरव कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार श्रीवास्तव,दीपक कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन जिला महामंत्री शैल श्रीवास्तव ने किया ।
ग़ाज़ीपुर।सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार के पास शुक्रवार की देर शाम सैदपुर से शादियाबाद की ओर से जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके यात्रा कर रहे 15 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।सैदपुर से एक निजी बस शादियाबाद के लिए रवाना हुई। उसमें करीब 15 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस मौधिया अस्पताल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और एक-एक करके सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिए गए। इधर हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस बस को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल होने आया एक छात्र गर्मी से अचानक अचेत हो गया। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। छात्र अब स्वस्थ है।मूर्ति अनावरण एवं जनसभा संबोधन कार्यक्रम में महुआबाग आदर्श इंटर के छात्र शामिल होने गए थे। तेज धूप से उमस एवं गर्मी के चलते लोग परेशान थे। इधर विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ आया हुसैनपुर गांव निवासी दीपक कुमार गर्मी के कारण अचानक बेहोश हो गया। शोरगुल सुनकर वहां तैनात कांस्टेबल बलवंत, कांस्टेबल सतेंद्र और कांस्टेबल मृदुल त्रिपाठी ने उसे गोद में उठाया और तत्काल नजदीक स्थित जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उपचार के बाद छात्र होश में आ गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र स्वस्थ है।
मुख्यमंत्री ने किया स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण।
शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वाचल/गाजीपुर के मालवीय के रूप मे जाने जाते है स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह:- मुख्यमंत्री
अगले पॉच वर्ष में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, रोजगार:- मुख्य मंत्री
युवा आधुनिक शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी दे जोर:- मुख्यमंत्री
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद का एक दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे स्थापित स्व0 राजेश्वर प्रसाद सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण, विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधरोपण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को योजना से सम्बन्धित टैबलेट, टूलकिस्ट, चेक आदि का वितरण एवं जन सभा को सम्बोधित किया गया। बता दें कि पी0जी0 कालेज प्रांगण मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे आज मै अभिभूत हूॅ। मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पीत की तथा इसके लिए महाविद्यालय परिवार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह ने 1957 मे गाजीपुर डिग्री कालेज की स्थापना की जो आज पी0जी0 कालेज के रूप मे लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं का एक उत्तम शिक्षा का केन्द्र बनकर पूर्वी उ0प्र0 मे गाजीपुर जनपद के लिए शिक्षा का एक स्तम्भ बना हुआ है। उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह शिक्षा के प्रति अत्यन्त जागरूक एवं चैतन्य रहे एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उन्होने अभिनव प्रयास किया, यही उनका विरासत के प्रति सच्चा सम्मान है। जनपद गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली है। यह भारत का इतिहास बनाने वाला जनपद है। जिस रामराज्य की स्थापना का संखनाद पूज्य ऋषि मुनियो ने किया था उस परम्परा से जुड़ा हुआ यह जनपद है। उन्होने कहा कि अपनी विरासत को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मे नवनिर्मित मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री ने देश के सामने जीवन व जीविका को बचाने के साथ-साथ अपने देश के नवजवानो के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा निति भी लागू की। उन्होने कहा कि यह महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अभिनव प्रयोग का केन्द्र बन सकता है। कहा कि भारत दुनिया मे सबसे युवा राष्ट्र है और उ0प्र0 भारत मे सबसे युवा राज्य है। यह युवा अपने प्रतिभा एवं उर्जा से पूरे देश एवं दुनिया को आलोकित करने की क्षमता रखता है। आज इन्ही युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमे नये विश्वविद्यालय, तकनिकी संस्थाओं आदि की स्थापना की जा रही है। अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं को अपने जनपद मे ही प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी/कोचिंग की सुविधाएं दी जा रही है ताकि उन्हे कही अन्यत्र न जाना पड़े।
स्वामी विवेकानन्द तकनीकी सक्षम योजना के माध्यम से प्रदेश मे लगभग 15 लाख नवजवानों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलव्ध कराया गया है तथा अगले पांच वर्षो मे 2 करोड़ नवजवानों को टैबलेट व स्मार्टफोन देकर उन्हे तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश मे बड़ी संख्या मे युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया एवं उद्यमियों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया। कहा कि सरकार अब एक बड़ी कार्ययोजना को लेकर कार्य कर रही है जिसमे अगले पांच वर्ष के अन्दर जिन परिवारों मे कोई रोजगार एवं सरकारी नौकरी नही मिल पायी है उनकी मैपिंग की कार्यवाही की जा रही है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आधुनिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर दें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा मे आगे बढने के लिए प्रेरित कर रही है।
मुख्य मंत्री ने मंच से ‘कर्मयोगी राजेश्वर बाबू स्मृतियो के वातायन से‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह ‘मस्त‘, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ एंव अपर महाधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। सांसद ने कहा कि विगत दिनों विकास खण्ड रेवतीपुर के अठहठा गॉव बाढ के दौरान हुई दुखद नाव दुर्घटना आहत हूॅ । आगे से इस तरह की घटना पुनरावृत्ति न हो और लोगो को आवागमन की सुविधा हेतु उस स्थल पर शीघ्र ही पुल के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण योजना के अन्तर्गत युवाओ को टैबलेट, उज्ज्वला योजना के अर्न्तगत चिहिन्त लाभार्थियेां को चुल्हा, पाईप, गैस सिलेण्डर, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों का टूल किट वितरण, श्रम विभाग की मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजनान्तर्गत चिहिन्त लाभार्थी को एम आई एस बॉण्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही दिव्यांगजन एवं शक्तिकरण विभाग के लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, अध्यक्ष जिला पंचातय सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पूर्व विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, सुभाष पासी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।