Category Archives: Ghazipur

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईजी और एसपी ने की पुलिस लाइन की सफाई

गाजीपुर। देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आई. जी. वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी के0 सत्यनारायणा व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन में गुरुवार को भारतवर्ष के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस लाइन में आईजी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों व लाइन परिसर में साफ सफाई व तिरंगा फहराने हेतु आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने हेतु प्रेरित किया।

के. सत्यनारायणा ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस आवास में रह रहे पुलिस कर्मचारियों के आवास पर स्वंय तिरंगा लगाकर आमजन व पुलिस परिवार को तिरंगा झण्डा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढकर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने व देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम जागरूक करना है और साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। जिससे देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रहकर प्रतिभाग कर सके।

नवागत डीपीआरओ का हुआ स्वागत

गाजीपुर।गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्हें बुके देकर स्वागत करने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया।प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री ईश्वर यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में लेखाकार जितेंद्र सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश बिंदु गुड्डू, जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत, रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष शंकर वर्मा, भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष सिंहासन राम, बिरनो ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

देश के लिए हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का करना होगा पालन:प्रमोद

गाज़ीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जखनियां स्टेशन परिसर में स्थित महावीर चक्र विजेता श्रध्देय राम उग्रह पांडेय जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया उसके साथ ही जखनियां तहसील प्रशासन द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि आज हम आजादी का यह अमृत महोत्सव देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीर जवानों के कर्तव्य परायणता के कारण मना पा रहे हैं। सैकड़ों वर्षो से गुलाम भारत के आजादी के लिए नौजवानों, वीरांगनाओं और देश के वीर जवानों ने हंसते हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया तब जाकर हमें स्वतंत्रता मिल पायी हैं। ऐसे वीर सपूतों को निश्चित रूप से इस आजादी के अमृत महोत्सव पर सर्वप्रथम याद कर उनका नमन करना चाहिए। वर्मा ने कहा देश का है यह महा उत्सव सारे लोग मना रहे हैं, भारत सरकार इस महा उत्सव को व्यापक रूप से देशवासियों के साथ धूमधाम से मनाया जा सके उसके लिए हर दल के लोग प्रशासनिक अमला जी जान से लगा है। वर्मा ने शहीद वीर जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात जवानों को भी सैल्यूट किया और क्षेत्र, समाज की सेवा में लगे पुलिस बल, राजस्व कर्मचारी, जिला प्रशासन के लोगों को भी क्षेत्र की जनता की तरफ से ह्रदय की गहराइयों से अभिनंदन किया और कहा कि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं देश को शक्तिशाली समृद्ध बनाने में हर भारतीय का योगदान है, इसलिए इस अवसर पर हर भारतीय का सम्मान है। वर्मा ने कहा यह आजादी का महापर्व हम सभी को धूमधाम से मनाना है, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराना है। देश की आन बान शान के लिए हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का पालन करना होगा, तभी हमारा देश सर्वशक्तिमान और विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर भाजपा पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता युवा मोर्चा के प्रशांत सिंह, राजकुमार बनवासी, बजरंग दल के वेद पांडेय, व्यापारी दिनेश गुप्ता, बबलू चौरसिया, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, मनोहर गुप्ता, संतोष सोनकर, जीतू , मुलायम यादव, शिव शंकर चौहान, रमाकांत राम सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 की स्नातक बीए/बीएससी प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। प्रवेश काउंसिलिंग 16 अगस्त से प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय की मुख्य हाल में प्रारंभ होगी। 16 अगस्त को बीएससी की मेरिट रैंक 1 से लेकर 100 तक तथा 17 अगस्त को मेरिट रैंक 101 के ऊपर की सभी छात्राएं अपने प्रवेश काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों सकेंगी। बी ए प्रथम वर्ष के लिए 1 से लेकर 100 रैंक तक 16 अगस्त; 101 से लेकर 200 रैंक तक 17 अगस्त; 201 से लेकर 300 रैंक तक 19 अगस्त; 301 से लेकर 400 रैंक तक 20 अगस्त; 401 से 500 रैंक तक 22 अगस्त; 501 से 600 रैंक तक 23 अगस्त तक; एव 601 से 700 रैंक तक 24 अगस्त तक एक 701 से ऊपर तक की सभी छात्राएं 25 अगस्त को महाविद्यालय में अपने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंक पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो आदि वांछित मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी एक छाया प्रति के साथ महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पूर्वाहन 11 बजे उपस्थित हो।

सभी छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रवेश की सूचना रैंक एवं तिथि वार भी प्रेषित की जा चुकी है।छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची से भी अपनी मेरिट रैंक/प्रवेश तिथि पता कर सकते हैं। उक्त जानकारी महिला पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने दी।

महापुरुषों और बलिदानियों का है यह देश:चंचल

गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे शीर्ष संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गुरुवार को मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए कार्यों,उनकी एकात्म मानववाद की सोच तथा बलिदान को याद कर नत मस्तक नमन किया।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह देश महापुरुषों तथा बलिदानियों का है। जिन्होंने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत तथा देश को मजबूत किया है।आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासी स्वतंत्रता संग्राम मे समर्पित होकर कार्य करने तथा समाज को मजबूती प्रदान कर देश की एकता अखंडता को अच्छुण रखा है।नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश प्रेम के नारे लगाए और कहा कि देश के क्रांतिकारी नवजवानों,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान ने हमे आजादी दिलाई हम उनके सम्मान मे सदैव नतमस्तक रहेंगे।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,विनोद अग्रवाल,अभिनव सिंह छोटू,डा प्रदीप पाठक,गुलाम कादिर राइनी,शैलैश राम, सोमेश राय,साधना राय,विश्वप्रकाश अकेला,किरन सिंह,सीमा मिश्रा,विशाल चौरसिया,संतोष जायसवाल, सुनिता सिंह,हिमांशु सिंह,रूपक तिवारी आदि उपस्थित थे।

एडीएम और नपा अध्यक्ष ने किया तिरंगा यात्रा को रवाना


गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ राईफल क्लब से किया गया। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपजिलाधिकारी वीर बहादुर ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी/कर्मचारीगण, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर एवं नगर के परिषदीय विद्यायलो के बच्चो द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये।
तिरंगा रैली राईफल क्लब से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग चौराहा, बड़ी बाग चुंगी, लंका, दुर्गा चौक से महुआबाग होते हुए अफीम फैक्ट्री से राईफल क्लब कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के उपस्थित लोगो, कर्मचारीगण एंव छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्थानीय जखनिया। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला और आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का लोगो से आग्रह किया। देश आज़ादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है और सभी क्षेत्रों एवं समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी दिलाने में अनेक वीर योद्धाओं ने अपने घर परिवार और अपनी चिंता ना करते हुए देश के आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी तब जाकर कहीं यह देश स्वतंत्र हो पाया। अमृत महोत्सव के इस शुभ अवसर पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को और प्राणों की आहुति देने वाले आजादी के मतवालों को भी नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है और खुद लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बनने का भी आग्रह किया है। जखनियां में तिरंगा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए कुड़ीला, जाही, झोटना, यादव मोड़, हथियाराम बुढ़ानपुर, परसपुर, जौहरपुर, फूलपुर होते हुए ऐमाबंशी महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय पार्क में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री दिनेश यादव, जखनिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामराज बनवासी, मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, मंडल महामंत्री धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, अवधेश यति, ग्राम प्रधान झुन्ना सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, ओमप्रकाश दूबे, धीरेंद्र सिंह, पंकज सिन्हा, मदन पांडेय, अजय विक्रम सिंह, मजेलाल यादव, दशरथ चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, मनोज राजभर, विनोद गुप्ता, स्वतंत्र सिंह, सुनील यादव, अवनीत भारद्वाज, भोलू सिंह, उमा शंकर राजभर, मनोज राजभर, राजेश विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा के रैली का शुभारम्भ बुधवार को विकास भवन सभागार से किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में विकास भवन, कलेक्टेªट एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा  प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये। तिरंगा रैली विकास भवन से जिलाधिकारी आवास होते हुए कलेक्टेªट, अफीम फैक्ट्री, साई बाबा मन्दिर नवापुरा, शास्त्री नगर होते हुए विकास भवन पहुचकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। रैली के दौरान वे देश भक्ति गीत पर नाचते-गाते दिखे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे।

समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी  सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, सी एन डी एस जल निगम, जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण/शहरी, नगर पालिका/नगर पंचायत गाजीपुर, जमानियां,सादात,  लोक निमार्ण विभाग, आर ई एस, सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी, सी एल डी एफ, यू पी सिडको, यू पी पी सी एल वाराणसी, आजमगढ, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन, लि0 बलिया, आजमगढ, वाराणसी भदोही, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड-प्रथम एंव द्वितीय एंव सी एण्ड डी एस जल निगम वाराणसी द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद में कुल स्वीकृत परियोजनाओ में 37 परियोजनाए पूर्ण हो चुकी तथा 276 परियोजनाओ पर पर निमार्ण कार्य गतिमान है। वर्ष 2021-22 मे कुल 93 परियोजनाओ को पूर्ण कर हैण्डओवर किया चुका है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0उमेश कुमार,  ए डी एस टी ओ शैलेन्द्र कुमार मिश्रा,  कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह कीे अध्यक्षता मे बुधवार को जिला पंचायत सभागार मे 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कराने एवं भव्य आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी, एवं अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमो. की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने बताया कि प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रो होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान होगा। तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो/आश्रितो तथा शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा जिसका आयोजन क्रिड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के अमृत सरोवरो, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण तथा प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही जनपद के प्रत्येक शासकीय कार्यालयों पर तिरंगा फहराने एंव प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही 11 से 17 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक इमारतो/शहीद स्थलो एवं उनके मूर्तियो पर तिरंगा, प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। 15 अगस्त के दिन कलेक्ट्रेट एवं राइफल क्लब मे सेल्फी प्वाइन्ट बनवाने का निर्देश नाजिर कलेक्ट्रेट को दिया। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अपने -अपने सम्बन्धित संचालित वृद्धाश्रम एवं अन्य केन्द्रो पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। इसी प्रकार जनपद के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भी ध्वजारोहण का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतो के मलिन बस्तीयों मे साफ सफाई एवं ध्वजारोण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं े समस्त अधिकारीगण एवं कार्यक्रम से सम्बन्धित समस्त पटल सहायक उपस्थित थे।