Category Archives: Ghazipur

डीएम ने लगाई फटकार

गाजीपुर।मंगलवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी कमी मिली नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित को दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए संबंधित को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीएम वन स्टाप सेंटर, कोविड-19 वार्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। वन स्टाफ सेंटर में गंदगी का अम्बार होने तथा साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका चेक किया।डिजिटल एक्स-रे कक्ष के बाहर अत्यधिक भीड़ होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कक्ष के बाहर केवल मरीज एवं उनके साथ एक सहयोगी ही रहेगा। ज्यादा भीड़ न लगाएं। तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े किए हनों के लिए सही पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे जाम की समस्या न होने पाए। उन्होंने संबंधितों को निर्देश देते हुए चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यहां आने वाले मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

एसपी ने महेंद्र सिंह को बनाया नंदगंज थानाध्यक्ष

एसपी ने महेंद्र सिंह को बनाया नंदगंज थानाध्यक्ष

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का लगातार दरोगाओं का फेर बदल का सिलसिला जारी है। उन्होनें कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखने के लिए नंदगंज थानाध्‍यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का स्‍थानांतरण विवेचना सेल में कर दिया है। जबकि महेंद्र सिंह को शिकायत प्रकोष्‍ठ से प्रभारी निरीक्षक नंदगंज के पद पर तैनात कर दिया है।

बिजली गिरने से तीन की मौत

बिजली गिरने से तीन की मौत

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर भड़ेवर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसको उपचार के लिए मऊ रेफर कर दिया गया । बता दें कि मस्तीपुर भड़ेवर गांव निवासी अभिषेक सरोज (12) पुत्र मोती सरोज, मुकेश सरोज (12) पुत्र सुरेंद्र सरोज, सागर सरोज (15) पुत्र शीतल सरोज और अभिषेक पुत्र जितेंद्र सोमवार की शाम मंगई नदी के किनारे गाय चरा रहे थे। इसी दौरान मूसलाधार वर्षा होने के साथ ही बिजली कड़कने लगी। इससे चारों एक पेड़ के नीचे छिप गए, लेकिन तभी अचानक दूसरी बार बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने की खबर सुन लोगों ने चारों को आनन-फानन में जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक, मुकेश और सागर सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे मऊ रेफर कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरो की मौत से सन्नाटा छा गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग के साथ राजस्व टीम भी पहुंच गई।

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को दिया प्रमाण पत्र

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में संदीप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बनगांवा एवं अर्चना यादव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुभाखरपुर को अच्छे कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, कोविड-19 टीकारण एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए बिरनो, रेवतीपुर, कासिमाबाद एवं गोड़उर स्वास्थ्य केन्द्र पर संस्थागत प्रसव में कमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए आगे भी इसी तरह के क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिन्हा एवं समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यों के कम प्रगति पर डीएम नाराज, दिया निर्देश

कार्यों के कम प्रगति पर डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जमानियां, मोहम्मदाबाद तथा नगर क्षेत्र में कार्य प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। उन्होने कहा कि आपरेश कायाकल्प मुख्यमंत्री के महत्तपूर्ण येाजनाओ में एक है। उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया। कहा कि जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को कहा कि जनपद मे संचालित 14 कस्तूरबा विद्यालय में जिन जिन विद्यालयो की स्थिति जर्जर या खराब अवस्था मे है उसका स्थलीय सत्यापन करते हुए लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट प्राप्त कर ले। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटिन न होने पाये। अगली बैठक में सभी ए बी एस ए अपने अपने निरीक्षण रिपोर्ट के साथ उपस्थित होंगे। जिसमें इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके द्वारा सभी कस्तूरबा विद्यालय का परीक्षण करा लिया गया है। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

नवागत नगर एसडीओ ने संभाला कार्यभार

नवागत नगर एसडीओ ने संभाला कार्यभार

गाजीपुर।पिछले 16 जुलाई को नगर एसडीओ गुलाब प्रसाद कोठारिया ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली मिले, यह मेरी पहली प्रथामिकता होगी। बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।चेकिंग के दौरान जो भी चोरी करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अन्य विभाग कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के दरवाजे सही समय पर सबी बिजली बिल पहुंचाने का कार्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी। फील्ड में बिजली मेंटनेंस को लेकर बराबर क्षेत्र के अवर अभियंताओ को दिशा-निर्देश दिया जा रहा। मैं खुद फील्ड में सभी फीडरों का क्रास चेकिंग कर रहा हूं। जहां भी तार ढीले है, उसके मरम्मत कार्य के लिए लाइनमैनों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी दस हजार से ऊपर के बकाएदार है, वह अपना बिल का भुगतान समय रहते कर दे। ऐसा न करने पर उन्हें विभागीय कार्रवाई का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उपभोक्ताओं से अपील किया किसी भी हाल में बिजली चोरी न करें। वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। इस दौरान जो भी कटिया या बाईपास बिजली का उपयोग करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों के शुल्क को वापस नहीं किया तो होगा धरना-प्रदर्शन:दीपक

छात्रों के शुल्क को वापस नहीं किया तो होगा धरना- प्रदर्शन:दीपक

गाजीपुर। छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीई, प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 छात्रों को वापस कराने को लेकर 28 जुलाई से पीजी कॉलेज के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के सम्बन्ध में कुलपति के नाम संबोधित पत्रक सोमवार को प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को सौंपा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बी०ए०,बी०एस०सी०, बी०काम०बी०पी०ई० प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने हेतु छात्रों से गलत अतिरिक्त शुल्क 500 रूपयें लिया गया है। जो छात्र हित में उचित नहीं है। कहा कि हम लोगों ने इस सम्बन्ध में 30 जून को कुलपति को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था फिर भी छात्रहित में निर्णय न आने से छात्रों की भावना आहत हैं। जिसको लेकर छात्र अपने मांग के समर्थन में पीजी कॉलेज के प्रांगण में 28 जुलाई से सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने को बाध्य हैं। इस दौरान सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांग पूर्ण नहीं हो जाती है तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम प्रतिलिपि सम्बंधित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजा है। पत्रक सौंपने वालों में दुर्गेश यादव,धीरज सिंह, रविकांत यादव,शिवम पाल,धन्नजय सिंह कुशवाहा, अभिषेक यादव रिशु, प्रवीण पाण्डेय, अभिषेक वर्मा,रौहन यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे।

मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर।सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के प्रांतीय निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा यह माना गया है कि स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण गलत तरीके से किया गया है। फिर भी स्थानांतरण को स्थानांतरण को निरस्त न किया जाना बहुत ही खेद का विषय है। इससे यह साबित होता है कि हाथी के दांत खाने के कुछ और होते हैं और दिखाने के कुछ और।
परिषद के मंडल अध्यक्ष डीएस राय ने कहा स्वास्थ विभाग के सारे कर्मचारी लामबंद होकर परिषद के आंदोलन को सफल बनाएं, जिससे एकता का परिचय दिया जा सके। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री ओंकार नाथ पांडेय कहा कि अगर सरकार द्वारा गलत तरीके से किए गए स्थानांतरण को निरस्त नहीं किया जाता है तो परिषद बाध्य होकर के स्वास्थ विभाग की सारी इमरजेंसी सेवाएं ठप कर आंदोलन करेगा। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अगर महानिदेशक द्वारा परिषद के मांग पत्र पर विचार नहीं किया जाता है तो परिषद के आह्वान पर रोडवेज परिसर में एक भी बस का चक्का नहीं हिलेगा। परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक राय ने कहा कि अगर सरकार परिषद की मांगों का निस्तारण नहीं करती है तो परिषद से सभी संबद्ध संगठन के सदस्य कार्यालय से लेकर रोड तक आंदोलन करेंगे। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग मुख्य सचिव को सम्बोधित पत्रक सौंपा गया। इस अवसर पर रमेश चंद्र, प्रवीण सिंह, चंदन कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, शिवप्रसाद, बुद्धि लाल, वीरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, विजय तिवारी, श्याम नारायण, अमरनाथ तिवारी, नवीन गुप्ता, चंद्रभान सिंह, जयप्रकाश, अखिलेश गौतम, संजय भारती, अमरनाथ मौर्या, रामविलास, रामाश्रय, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह, विजय शंकर राम, अवतार यादव, इंद्रजीत, श्रीनारायण, संदीप आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन ओंकार नाथ पांडेय ने किया।

15 लाख की लागत से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण

15 लाख की लागत से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में एक सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्णबिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय ने अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व सभासदगणों की आपसी सामंजस्य से शहर का बहुमुखी विकास हो रहा है। हम सब निश्चित रूप से जनहित में किए जा रहे गाजीपुर नगर के विकास कार्य की सराहना करते हैं एवं उम्मीद करते हैं कि अध्यक्ष व सभासद मिलकर नगर के विकास को और चार चांद लगाएंगे।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही हूँ। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अपील की कि शुद्ध पर्यावरण हेतु सभी लोग वृक्ष लगायें एवं एकल प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन का प्रयोग न करें। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मचारी के आने पर ही कूड़ा दें एवं किसी भी दशा में कूड़ा बाहर न फेंके।पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित सड़क अशोक सिंह के मकान से ओमप्रकाश सिंह के मकान होते ए0के0 राय के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क 15 लाख की लागत से बना है जिसे आज जनसामान्य के लिए लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने जनता की मांग पर स्वकर में 50% की कमी का नियम लागू करने की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका में 50% टैक्स कम कर पैसा जमा होना शुरू हो गया है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि नगर के करदाता बन्धु अपने-अपने टैक्स को जमा कर इस छूट का लाभ उठाने एवं नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें।वक्ताओं में व्यासमुनि राय, प्रो0 ज्ञान सिंह, माधव कृष्ण जी, सभासद कमलेश बिन्द थे।इस अवसर पर सुनील सिंह, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, विश्वप्रकाश अकेला, नन्दू कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, निखिल राय, बब्लू जायसवाल, रेनू गुप्ता, दिनेश बिन्द, सुदर्शन बिन्द, अभिनव सिंह, विशाल चैरसिया, योगेश शुक्ला, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, ए0के0 राय, विजय शंकर सिंह, अशोक सिंह, डा0 अवनीश राय, ओमप्रकाश सिंह, दूधनाथ राय, रामप्रवेश राय, अमित सिंह, कमला सिंह, वी0के0 पाण्डेय के अतिरिक्त सभासद/सभासद प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, अनिल वर्मा, नफीस भाई, अजय राय दारा, दिग्विजय पासवान, नेहाल अहमद, सोमेश मोहन राय, परवेज अहमद, विनोद कुशवाहा, अमरनाथ दूबे आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन सिंह व संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।

जिले में पहली बार सी0 बी0 एस0 ई0 द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

जिले में पहली बार सी0 बी0 एस0 ई0 द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

ग़ाज़ीपुर शिक्षा के महत्व का वर्णन करना शब्दों में बेहद मुश्किल है,आगामी भविष्य में शिक्षा प्रणाली को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य एवं कक्षा-कक्ष प्रबंधन के विशेष तकनीकों पर प्रकाश डालने हेतु शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में सीबीएसई नई दिल्ली के सौजन्य से दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद में पहली बार C. O. E. सी० बी० एस० ई० प्रयागराज द्वारा शिक्षा प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु माउंट लिट्रा जी स्कूल का चयन किया गया। यह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 से आरंभ होकर 23 जुलाई दिन शनिवार को समाप्त हो गया। दो दिवसीय इस शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता व प्रशिक्षिका सी० बी० एस० ई० की रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम गौतम (प्रधानाचार्य एम०आर०जयपुरिया स्कूल, लखनऊ) एवं श्रीमती हेमा कालाकोटी (प्रधानाचार्य ए०पी०एस० एकेडमी लखनऊ) के द्वारा की गई।
इस विशेष अवसर पर ज़ी लर्न लिमिटेड (रीजनल ऑफिस नई दिल्ली) के प्रतिनिधि (रिप्रेजेंटेटिव) देवाशीष मजूमदार भी उपस्थित रहे। इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव, ज़ी लर्न लिमिटेड के प्रतिनिधि (रिप्रेजेंटेटिव) श्री देवाशीष मजूमदार, सी० बी० एस० ई० रिसोर्स पर्सन हेमा कालाकोटी व श्रीमती पूनम गौतम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक श्री मोहित श्रीवास्तव के द्वारा सी० बी० एस० ई० की रिसोर्स पर्सन को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। संस्थाओं एवं शिक्षक की भूमिका में व्यापक बदलाव आया है शिक्षण पद्धति का पूर्णतः वैज्ञानिकीकरण हो गया है। पूरी प्रक्रिया का केंद्र बिंदु विद्यार्थी है जिसकी रूचि – अभिरुचि और क्षमता का सम्मान करते हुए उसे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाने का दायित्व पूरी शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक का है । इनमें से कक्षा- कक्ष प्रबंधन कौशल शिक्षक के ऐसे व्यवहार हैं जिनके द्वारा शिक्षक प्रभावशाली शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए उचित कक्षा वातावरण उत्पन्न करने तथा छात्रों के व्यवहारों को नियंत्रित करता हुआ उनका ध्यान विषय वस्तु की ओर आकर्षित करता है। एक अच्छे अध्यापक की कक्षा – प्रबंध कौशल में दक्षता प्राप्त करना अति आवश्यक होता है। इस पूरे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा कक्ष प्रबंधन में आने वाली मूलभूत समस्याओं एवं उनके निराकरण के उपायों से अवगत कराते हुए कक्षा कक्ष प्रबंधन को और भी बेहतर बनाना था। इसके लिए प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा एवं कक्ष- प्रबंधन के क्षेत्र में प्राप्त अपने कई वर्षों के अनुभव को साझा किया गया। इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के विभिन्न सी० बी० एस० ई० स्कूलों के लगभग 80 से अधिक शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय इस शिक्षक – प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों,प्रधानाचार्य एवं अध्यक्षता कर रहे रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया।
तत्पश्चात माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक श्री मोहित श्रीवास्तव, सी० बी० एस० ई० रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम गौतम एवं श्रीमती हेमा कालाकोटी के द्वारा प्रतिभागी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य का आभार प्रकट करते हुए प्रशस्ति चिह्न(सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।