Category Archives: Ghazipur

डीएम ने किया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए परिसर का उद्घाटन

गाजीपुर।जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम की चर्च कंपाउंड शाखा के नए परिसर का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार के कर कमलों के द्वारा किया  गया । इस अवसर  जिलाधिकारी के  द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि यूनियन बैंक के द्वारा जिले की अग्रणी बैंक की भूमिका के कर्तव्यों का दायित्व का बखूबी निर्वाहन किया जा रहा हैं । बैंक के द्वारा न केवल शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों बेहतर सुविधाएँ प्रदान कि जा रही है , अपितु सुदूर- ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जा रही है ।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए  यूनियन बैंक के  क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर ( पश्चिम ) के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि  यूनियन बैंक के लिए ग्राहकों हित  सर्वाेपरि है, इसको ध्यान में रखते हुए बैंक के द्वारा आज समाज के हर वर्ग  महिला , किसान , युवा , व्यापारी , उद्यमी की प्राथमिकता को महत्व देते हुए उनके लिए हितकर उत्पाद बनाए गए  है। बैंक के द्वारा  निरंतर अपने  ग्राहकों के बहुमूल्य सुझाव माँगे जा रहे है एवं उसके अनुरूप  सेवाओं कों और बेहतर करने का प्रयास  किया जा रहा है ।
इस अवसर यूनियन बैंक  क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व ) के क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक  राजदेव कुमार ,उपक्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार , उपक्षेत्र राकेश  रंजन , चर्च कंपाउंड शाखा  प्रबन्धक  अभिषेक कुमार शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहकों की गारिमामयी उपस्थिति रही ।

शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व के परिणाम और उपयोगिता पर विस्तार से डाला प्रकाश

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज जनपद नोडल रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ अध्यक्षा द्वारा किया गया। जिसमें संवाद के माध्यम से सभी उपस्थिति शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व को उसके परिणाम और इसकी क्या उपयोगिता है उसे पर विस्तार से प्रकाश डाला। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से उपस्थित शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापिकाएं ने अपना बहुमूल्य समय देकर के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज दिनेश सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया ।सभी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

डीएम-एसपी ने किया रामलीला लंका मैदान का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।नवमी एवं दशहरा मेला का दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा  ने प्राचीन रामलीला लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत, प्रकाश, बैरिकेटिग, पार्किंग व्यवस्था, की जानकारी ली।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को रामलीला मैदान की साफ सफाई एवं मेला मे आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।साथ ही रामलीला मैदान में लगने वाले दुकानों को सेक्टर के हिसाब से लगाया जाए। लंका मैदान मे आने जाने के रास्ते में कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए।  लंका मैदान मे पर्याप्त मात्रा मे  प्रकाश की व्यवस्था रहे तथा ब्रैकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पुलिस अधीक्षक (शहर) , क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहें।

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया (गाज़ीपुर): करंडा क्षेत्र के चकिया गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार की रात मयसुत व बालि वध प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। सीता जी की खोज में निकले भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण और सुग्रीव के साथ मिलकर अधर्म के प्रतीक बालि का अंत किया। यह प्रसंग दर्शकों के बीच अत्यंत रोमांचक और भावनात्मक रहा।

लीला के दौरान श्रीराम की भूमिका अमृत पांडेय ने निभाई, जबकि लक्ष्मण की भूमिका आयुष पांडेय ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। बालि के रूप में उपेन्द्र पांडेय ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सुग्रीव की भूमिका विकास, हनुमान की भूमिका लवकुमार, तारा की भूमिका गोपाल पांडेय, और शबरी की भूमिका रामप्रवेश ने जीवंत कर दी।
इसके अतिरिक्त जामवंत बने नीरज, अंगद बने अनुराग, मयसुत की भूमिका टनटन, और जटायु बने आदेश पांडेय ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को सशक्त अभिनय से सजाया। सभी कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचन ने दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो वे त्रेतायुग में उपस्थित हों।

मंचन के दौरान जब श्रीराम ने वृक्ष के पीछे से अपने बाण से बालि का वध किया तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। बालि वध के बाद श्रीराम के धर्म और न्याय पर दिए गए उपदेश ने लोगों के हृदय को गहराई से छू लिया।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है। समिति ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में सुग्रीव राज्याभिषेक, सीता खोज और संजीवनी जैसे रोचक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

गांव और आसपास के क्षेत्रों से जुटे सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक इस दिव्य लीला के साक्षी बने और भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।

अभिनव सिन्हा ने स्वच्छता अभियान में शामिल जनमानस को मां गंगा की स्वच्छता का दिलाया शपथ

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के सिकंदरपुर गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान जिसे इस बार स्वच्छोत्सव नाम दिया गया। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा शामिल होकर गंगा घाट पर पहले कूड़े-कचरे, फूल, प्लास्टिक आदि को साफ किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी जन मानस को मां गंगा की स्वच्छता शपथ दिलाया। अभिनव सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 केवल सफाई तक सीमित नहीं है यह अभियान नागरिकों को याद दिलाता है कि स्वच्छता अब एक आदत और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है यही भावना आने वाले वर्षों में भारत को न केवल स्वच्छ बनाएगी बल्कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को भी मजबूत आधार देगी। स्वच्छता अभियान के उपरांत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अभिनव सिन्हा ने अपनी मां नीलम सिन्हा के नाम अपने आवासीय परिसर में आंवला एवं आम का पौधा रोपित किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के भिन्न-भिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, 15 दिवसीय यह अभियान अंत्योदय से सर्वाेदय के सिद्धांत को मूर्त रूप देता है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को एक जीवन शैली के रूप में अपनाना और भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाना है द्य स्वच्छता अभियान में, जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, राजकुमार चौबे,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी उपेन्द्र वर्मा, वन दारोगा सुरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर,संतोष, पुष्कर सिंह, शशि शर्मा, शिवम, हर्षजीत, सौरभ सिंह, अनिल राय आदि लोग उपस्थित रहे।

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक आकाशवाणी कार्यक्रम “मन की बात” के 126 वें संस्करण को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर मंडल के पकड़ी गांव में बूथ संख्या 395 पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में हम सभी को स्वदेशी अपनाते हुए विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे दुनिया भर के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जहूराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 23 मरदह बूथ पर मन की बात सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौ सेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के बहादुरी की प्रशंसा की है जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान आठ महीने की समुद्री यात्रा पूरी की, निश्चित रूप से यह भारत के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 363 पर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों और ग्रामवासियों के साथ सुना।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वेच्छा से स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और अपनाने का आग्रह किया है जिससे देश स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिणी मंडल मे बूथ संख्या 153 महमूदपुर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना और लोगों से कहा कि आज के उदबोधन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी उत्पाद को अपनाने का आग्रह कर छठ पूजा के महत्व को जो सम्मान और स्थान दिया है वह भारतीय संस्कृति की गुणवत्ता व पहचान के आधार को मजबूती है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के रा. सिटी इंटर कालेज के बुथ संख्या 14 पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ सुना इसके अलावा भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जहां जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय,मंडल अध्यक्ष काशी चौहान,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाजसेवी, अध्यात्मिक सदगुरू पुज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा व पुज्य वीभू महाराज के मार्ग दर्शन में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर 2025 तक पूरे भारत वर्ष मे भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम गााजीपुर के तत्वाधान में 28 सितम्बर को जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय व प्रभारी महात्मा सुखियानन्द, महात्मा सांध्वी दयावंती बाई, आरती बाई ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता गोपाल लाल श्रीवास्तव, डीजीसी कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनो प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान मे विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, जयप्रकाश जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सह संघचालक सुभाष, श्रीराम कुमार एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम व उमरावती, फूलमती देवी किया गया। यात्रा का संचालन डा. संतोष यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया।
रास्ते मे शनि मंदिर, श्रीदुर्गा पण्डाल, मंदिरो व ओपियम गेट के लगे कूड़ा कचरो की सफाई अभियान के माध्यम से हमारे पूज्य महाराज सतपाल का कहना है कि भारत तभी विकसित होकर विश्वगुरू बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन बचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाए,इस स्वच्छता के माध्यम से अपने मन व हृदय को स्वच्छ बनाने और दूसरे के प्रति स्चच्छ भावना को जन्म दिया जाए, जिससे हमेशा समरसता व सहयोग की भावना समाज मे कायम रहे, इसके साथ ही समाज में स्वच्छता अभियान में उन्होने आगे बताया आज बृहद स्वच्छता अभियान यात्रा प्रातः 7 बजे से चलाया गया। जिसमे केन्द्र से राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द एवं मानव सेवा संघ के निदेशक ओमप्रकाश यादव प्रतिभाग किया।

आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली:अमर सिंह

विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण कैरियर क्षेत्र: अमर सिंह

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे विज्ञान संकाय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय के शोधार्थी अमर सिंह ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “ए स्टडी ऑफ कॉलेज गोइंग गर्ल्स टू एडॉप्ट फिजिकल एजुकेशन एंड योगा एज कैरियर” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली हुई हैं। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण करियर क्षेत्र बनते जा रहे हैं। विशेषकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस दौर में योग और शारीरिक शिक्षा का महत्व न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य निर्माण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। आज की युवा पीढ़ी के सामने करियर विकल्पों की अनेक राहें खुली हुई हैं। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा और प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा और योग भी अब एक महत्वपूर्ण करियर क्षेत्र बनते जा रहे हैं। विशेषकर स्वास्थ्य जागरूकता के इस दौर में योग और शारीरिक शिक्षा का महत्व न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य निर्माण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रस्तुत अध्ययन गोरखपुर जनपद की विभिन्न महाविद्यालयों की 485 छात्राओं पर आधारित है। इसमें हमने यह जानने का प्रयास किया कि छात्राएँ किस हद तक शारीरिक शिक्षा और योग को अपने भविष्य के करियर के रूप में अपनाने के लिए इच्छुक हैं। शोध से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं , अधिकांश छात्राएँ मानती हैं कि योग और शारीरिक शिक्षा से उन्हें न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि आत्मिक संतोष और समाजसेवा का अवसर भी मिलेगा। परिवार और समाज की सोच, रोजगार अवसरों की उपलब्धता तथा सामाजिक मान्यताएँ इस निर्णय को गहराई से प्रभावित करती हैं। कुछ छात्राओं ने यह भी बताया कि रूढ़िवादी धारणाएँ और सीमित नौकरी अवसर उनके मार्ग में बाधा उत्पन्न करते हैं। यदि हमारी शिक्षण संस्थाएँ और सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करें जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और रोजगार अवसर उपलब्ध कराएँ तो निश्चय ही हमारी बेटियाँ इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान कर सकती हैं। अंत में यह कहना ठीक रहेगा कि योग और शारीरिक शिक्षा केवल करियर का विकल्प नहीं हैं, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है। हमारी छात्राएँ जब इसे अपनाएँगी तो वे न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य का निर्माण करेंगी। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी सोनम सिंह ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, शोध निर्देशक डॉ० अनुराग सिंह एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लवजी सिंह, प्रोफे०(डॉ०) सुजीत कुमार सिंह, प्रोफे०(डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० अशोक कुमार, प्रोफे०(डॉ०) संजय चतुर्वेदी, डॉ० ओमदेव सिंह गौतम, प्रदीप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० लवजी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यक्ति के पैसे मिले वापस, साइबर सेल को बोला धन्यवाद

गाजीपुर। साइबर सेल और जंगीपुर पुलिस ने बैजनाथ गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी ग्राम वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर थाना जंगीपुर का यूपीआई से फ्रॉड हुए 655000 वापस कराया। पीड़ित बैजनाथ के द्वारा साइबर सेल व थाना पर यूपीआई से 6 लाख 55 हजार रूपये फ्रॉड होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा/मय टीम व थाना जंगीपुर पुलिस के सयुक्त योगदान से आवेदक के 6 लाख 55 हजार रूपये वापस कराये गयें। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साइबर सेल प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में ओटीपी शेयर नहीं करे, अंजान लिंक, एप और बेबसाइट को नहीं खोलें नहीं तो आप सब भी फ्रॉड के शिकार बन सकते हैं। साइबर फ्रॉड के पैसे वापस करने वाली टीम में कांस्टेबल शिवम सिंह, कां, शुभम सिंह एवं कां, आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के निर्देशन में “रोजगार की संभावनाएँ और हिंदी” विषयक एकदिवसीय व्याख्यान पीजी कॉलेज मलिकपूरा में सम्पन्न हुआ।
हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया। क्लब के प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा की व्यवहारिक प्रासंगिकता और बदलते समय में उसकी रोजगारपरक उपयोगिता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. सुनील कुमार राय ‘विपुल’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी में रोजगार की पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिंदी केवल अध्यापन या साहित्य तक सीमित न रहकर पत्रकारिता, अनुवाद, प्रशासन, मीडिया, आईटी, पर्यटन, विज्ञापन एवं कॉरपोरेट जगत में भी नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हिंदी को केवल भाषा न मानकर जीवन और करियर निर्माण का सशक्त साधन समझें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. ए. के. राय ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा है और पत्रकारिता से लेकर जनसंपर्क तक इसके नए आयाम खुल रहे हैं। विश्व के अनेक देशों में हिन्दी का पठन पाठन चल रहा है और हिन्दी वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है। विश्व स्तर पर इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रभान सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी की जीवंतता और उसकी व्यापक स्वीकृति पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी रोजगार की नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भाषा है और हमें इसे नई पीढ़ी तक गर्व और गौरव के साथ पहुँचाना होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुज कुमार सिंह ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। आभार ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा साहू ने किया।