गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम ने पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से टीम मांग किया कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर तेज़ ध्वनि से न बजें, माता दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय डीजे पर अश्लील गानों को पूर्ण रूप से रोका जाए साथ ही डांडिया नाइट कार्यक्रमों में हिंदू विरोधी व अश्लील गानों की प्रस्तुति पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही सदर एडीएम को पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई तथा असामाजिक तत्वों द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रमों पर विधि अनुसार कार्रवाई की माँग की गई।
इस अवसर पर विहिप प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला सहमंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला संयोजक रविराज, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, नगर उपा अध्यक्ष रामाशीष, मनोज जयसवाल, मनोज बिंद, ओमकार वर्मा, जिला अध्यक्ष विश्वहिंदू महासंघ विनोद, सदर गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण, बजरंग दल राजन सिंह, नगर सह संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत गुरुवार को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । साथ ही “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बाँटकर जागरूक किया गया । जिसमें मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक एवं पम्पलेट वितरित किया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान के तहत गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया ।
गाजीपुर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह गाजीपुर में पहुंचकर बारी-बारी से बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार कि समस्या के बाबत जानकारी ली। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का निरीक्षण भी किया गया।प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिला जज एवं जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। निरीक्षण के समय विजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। सदस्य द्वारा सरकार की महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य व स्वावलंबन की प्रतिबद्धता के बारे में बताते हुए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोषण माह के अंतर्गत 03 धात्री महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन तथा 03 गर्भवती महिलाओं को फल की टेकारी देकर पोषण का महत्व बताया गया। उक्त कार्यक्रम मे आम जनमानस को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे हब फार एंपावरमेंट आफ वूमेन ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ ही समस्त हेल्पलाइंस नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 साइबर सुरक्षा 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों संबंधी जनपद स्तरीय संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए, उनके सुधार हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, सीडीपीओ प्रतिभा सिंह, कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य कार्मिक उपस्थित थे। इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत कोतवाली सदर गाजीपुर में नारी सुरक्षा सशक्त नारी और स्वावलंबी नरी के अंतर्गत पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास पुष्टहार विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। जिसमें स्वच्छता ही सेवा अभियान और मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाल, सीडीपीओ शहर शायरा परवीन, तारा सिंह, रागिनी सिंह सहित महिला अन्य कल्याण विभाग से कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
थकान होगी दूर,दवा से मिलेगा छुटकारा,चुटकियों में गायब होगा शरीर का दर्द
निरोग हेल्थ केयर मसाज सेंटर का उद्घाटन
स्मार्ट-कुर्सी करेंगी सर से पैर तक का मसाज
गाजीपुर। ऑफिस में नौ घंटे बैठकर काम करने के बाद पूरे शरीर में दर्द महसूस होता है, लेकिन अब आप बॉडी मसाज मशीन से अपने इस दर्द से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं। जी हां! गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर नियर रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के करीब खुले निरोग हेल्थ केयर मसाज सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर प्रोपाइटर राजीव कुमार सिंह ने बताया। कहाकि ये मसाजर गन मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही शरीर के दर्द को कम करता है। मालिश मशीन मसल्स की जकड़न और दर्द को दूर करने में मदद करती है। यह थके हुए मसल्स को रिलैक्स करती है, जिससे बॉडी में लचक बनी रहती है और दर्द कम होता है। मालिश से बॉडी और माइंड रिलैक्स होता है, जिससे अच्छी नींद आती है। मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से मसल्स तक पहुंचाता है, जिससे बॉडी को जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है। मालिश मशीन का इस्तेमाल करने से दिमाग को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। खासकर जो लोग वर्कआउट करते हैं या किसी तरह की शारीरिक गतिविधियां करते हैं, उनके लिए यह बॉडी मसाजर काफी बढ़िया है। एथलीट्स और जिम जाने वालों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व अवर अभियंता इं अरविंद नाथ राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, नारायण उपाध्याय, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, बालेन्द्र त्रिपाठी, आलोक कुमार राय, संतोष कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह, अभय कुमार राय, राकेश कुमार पाण्डेय, गायत्री सिंह, पूनम त्रिपाठी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बॉडी मसाजर मशीन के फायदे: मांसपेशियों को आराम: यह मशीन मांसपेशियों को ढीला कर देती है, जिससे शरीर के मूवमेंट में सुधार होता है।
दर्द और सूजन में राहत: यह मशीन दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: यह मशीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं।
तनाव कम करने में मदद: यह मशीन तनाव और थकान को कम करने में मदद करती है।
डीप टिश्यू पर्कशन: यह मशीन गहरी मांसपेशियों तक पहुंचकर दर्द और ऐंठन को कम करती है।
सिलिकॉन हेड: इसका सिलिकॉन हेड स्किन फ्रेंडली और सॉफ्ट होता है, जिससे मसाज करते समय स्किन को नुकसान नहीं होता है।
गाजीपुर । अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के आठवें दिन 24 सितंबर को सकलेनाबाद स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला के क्रम में भरत मनावन व विदाई लीला हुआ। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता माला पहनाकर आरती पूजन किया गया। इसके बाद बंदे वाणी विनायक को आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा सकलेनाबाद स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला भरत मनावन व विदाई से संबंधित लीला किया गया। जिस समय भरत शत्रुघ्न अपने ननिहाल कैकेय देश गए थे। इधर महाराज दशरथ अपने बड़े पुत्र श्री राम के बन में जाने के वियोग में अपने शरीर का त्याग कर देते हैं। महाराज दशरथ के शरीर त्याग करने का सूचना उनके कुल गुरु वशिष्ठ को मिलता है तो वह अपने आश्रम से राज दरबार में आते हैं जहां महाराज दशरथ का पार्थिव शरीर पड़ा हुआ था। उन्होंने महारा दशरथ के शरीर को एक कड़ाही में तेल भरवा कर उसमें रखवा दिया। इसके बाद उन्होंने महामंत्री सुमंत को बुलाकर भरत शत्रुघ्न को कैकेय देश से बुलवाते हैं महामंत्री सुमंत रथ पर सवार होकर के कैकेय देश के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। उधर भरत बूरा सपना देखते हैं कि महाराज दशरथ बाल बिखरे हुएऔर तेल से लथपथ होकर दक्षिण दिशा की ओर जा रहे हैं। ऐसे स्वप्न को देखकर भरत घबरा हुए उठते जाते हैं उनके घबराहट को देखकर छोटे भाई शत्रुघ्न घबराने का कारण पूछते हैं। भाई शत्रुघ्न से भरत ने बताया कि भोर में स्वप्न देखा कि पिताजी बाल बिखेरे दक्षिण दिशा की ओर जा रहे हैं। इतना कहते हैं कि थोड़ी ही देर में अयोध्या से रथ द्वारा सुमंत जी ककेय देश पहुंच जाते हैं और पहुंच कर मंत्री सुमंत जी भरत से गुरु वशिष्ट के संदेश को सुनाते हुए अयोध्या के लिए वापस चलने का निवेदन करते हैं। सुमंत जी के संदेश सुनकर भरत शत्रुघ्न नानी नाना से आज्ञा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। थोड़ी ही देर में भरत शत्रुघ्न का रथ कैकेय देश से अयोध्या पहुंच जाता है उधर दासी मंथरा आरती की थाली लिए महारानी कैकई के कक्ष के बाहर गेट पर खड़ी होकर भरत के आने की प्रतीक्षा कर रही थी कि इसी बीच भरत शत्रुघ्न का रथ अयोध्या में पहुंच जाता है और भरत शत्रुघ्न रथ से उतरते हैं तो अयोध्या वासी जब भरत शत्रुघ्न दोनों भाइयों को देखा तो सभी ने भरत की ओर से अपना ध्यान हटा लेते है। इस दृश्य को देखकर भरत सोच में पड़ जाते हैं वे सोचते हुए अपने माता महारानी कैकेई के कक्ष में प्रवेश करते है। अपनी माता से अयोध्या में सन्नाटा छाए रहने का और उनके पहनावे के बारे में पूछते हैं इतने में महारानी कैकई भरत से कहती है कि हे पुत्र तुम्हारे पिता महाराज दशरथ के पास हमारे दो वरदान थाती स्वरूप पड़ा था वह थाती स्वरूप को मैंने महाराज से मांग लिया कि पहले में अयोध्या का राज तुम्हारे लिए दूसरे वरदान में श्री राम को 14 वर्ष के लिए वनवास यही यह सुनते ही महाराज ने अपना प्राण त्याग दिया इतना सुनते ही भारत क्रोधित होकर अपनी माता खरी-कोटी सनाते है और थोड़ी रुकने के बाद वह राज दरबार में राज दरबार में पहुंचते हैं। जहां उनके राजतिलक की तैयारी हो रही थी वहां पहुंचते ही उन्होंने पुरवासियों से कहा कि अयोध्या का राजा महाराज श्री राम ही होंगे आप लोग मेरे साथ भैया श्री राम को मनाने के लिए तैयार होकर चलें। भरत जी के आदेश अनुसार सभी पुर वरासी श्री राम को मनाने के लिए चल देते हैं। भरत शत्रुघ्न गुरु वशिष्ट के साथ अयोध्या से रथ पर सवार होकर अपनी तीनों खा माताओ तथा पुरवासियों के साथ श्री राम को मनाने के लि ए वन प्रदेश के लिए तैयार होकर भरत जी के पीछे-पीछे चल देते हैं रास्ते में श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह से भेंट हो जाती है निषाद राज ने सोचा कि भरत राम से युद्ध के लिए आ रहे हैं वह अपने दल के साथ तैनात हो जाते हैं जब भरत का रथ श्रृंगवेरपुर स्थित उसके राज्य में जाता है तो सामने भारत ने देखा कि निषाद राज के खड़े हैं। रथसहम गया निषाद राज ने दल के साथ आते भरत से पूछा आपके आने का कारण क्या है तो भरत ने बताया कि मैं अपने बड़े भाई श्री राम को मनाने जा रहा हूं श्री राम का नाम सुनते ही निषाद राज भारत के चरणों में झुक जाते हैं उनके झु कते ही भरत की निषाद राज को गले लगा लेते हैं। और निषाद राज के साथ भरतजी भारद्वाज मुनि के आश्रम जहां प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता निवास करते थे और उनके सामने वनवासियों द्वारा भजन कीर्तन कर रहे थे । भारद्वाज मुनि के आश्रम से पूर्व भारत की अपने रथ को रुकवा कर पैदल ही गुरु वशिष्ठ और माता के साथ चल देते हैं। पहुंचने के बाद भरत बड़े भाई श्री राम को देखा दोनों भाई व्याकुल होकर के दौड़ पड़े और जाकर के प्रभु के चरणों में लेट कर दंडवत किया श्री राम ने भरत शत्रुघ्न को अपने चरणों से उठाकर गले से लगा लिया। एक समय मौका पाकर भारत ने गुरु केआज्ञा के अनुसार हिम्मत करके श्री राम से कहा कि भैया मैं आपके बदले 14 वर्ष के लिए वन में रहता हूं आप अयोध्या जाकर अयोध्या का राज्य संभालिए इतना सुनने के बाद श्री राम ने बहुत प्रकार से भारत को समझा बूझकर वापस लौट जाने की आज्ञा देते है श्री राम के बार-बार आजा देने पर अंत में भरत ने दोनों हाथ जोड़कर के कहा कि भैया अगर आप अयोध्या नहीं चलेंगे तो अपना चरण पादुका ही मुझे देने कृपा करें ताकि मैं राज सिंहांसन पर रख कर पूजा करूंगा। श्री राम ने भरत के भक्ति को देखते हुए अपने भाई भारत को अपना चरण पादुका खड़ाऊ देकर अपने प्रिय भाई भरत को देकर विदा किया। भरत जी अपने बड़े भाई प्रभु श्री राम के खड़ांऊ को अपने माथे पर लगाकर बार-बार रास्ते भर अपने प्रभु को निहारत हुए अयोध्या की तरफ चल देते हैं। दोनों भाइयों के प्रेम को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए और जय श्री राम की घोष से पूरा मेला स्थल गूंजा उठा। इस दृश्य को देखकर दर्शको द्वारा जयकर घोष से पूरा मेला स्थल गूंजा दिया। भरत शत्रुघ्न का रथ हरिशंकरी श्री राम सिहासन से उठकर मुरली कटरा, पावर हाउस रोड, परसपुरा,झुन्नु लाल चौराहा, आमघाट ददरी घाट चौक महुआ बाग होते हुए बाजे गाजे के साथ शक लेना बाद स्थित श्री राम सिंहासन पर पहुंचा। श्रीभरत शत्रुघ्न गुरु वशिष्ठ के साथ-साथ कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी ओम प्रकाश पाण्डेय आदि लोग रहे।
गाजीपुर। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । छात्राओं ने पुस्तकालय और वाचनालय में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की एवं स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर जागरूकता फैलाई। तत्पश्चात सावित्रीबाई फूले सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस आयोजित किया गया।
जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही अंतरा, सोनाली एवं शालिनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। तत्पश्चात संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने छात्राओं को संबोधित किया एवं युवाओं में नैतिक ज्ञान के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि नैतिकता विद्यार्थी जीवन में व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम अधिकारी डा ओम शिवानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की उपयोगिता के बारे में चर्चा की । इसी दौरान स्वयंसेविका शांति एवं उसके समूह द्वारा नशा उन्मूलन तथा ट्विंकल एवं उसके समूह द्वारा महिलाओं में पोषक आहार का महत्व विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करने की प्रेरणा दी ।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष सोनकर द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ एवं डॉ नेहा के निर्देशन में मंच संचालन स्वयंसेविका शुमाइला ने किया । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र यादव, डॉ शिव कुमार, डॉ पीयूष सिंह, डॉ गजनफर आदि प्राध्यापकगण सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहीं ।
वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप
गाजीपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्टस (निफा) द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 23 सितम्बर 2025 तक 3 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन 2 राज्यों में हुआ! जिसमें 3 दिवसीय रजत जयंती सम्मान समारोह में 21 सितम्बर को एक दिवसीय दिल्ली के भारत मंडपम तथा 2 दिवसीय हरियाणा के करनाल जिले में गोल्डन मूवमेंट आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा, वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सलेंस, इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी व जापान, मोरिशस और इंग्लैंड से आए अतिथियों द्वारा पूरे देश के समाजसेवियों के साथ गाजीपुर जनपद के जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा और सचिव डाॅ० उरूज फात्मा को दिल्ली और हरियाणा में “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड” और “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
जीवन रक्षक फाउंडेशन की सचिव डाॅ० उरूज फात्मा सामाजिक कार्यों में योगदान, महिलाओं को शिक्षा और करियर के लिए प्रेरित करने, चुनौतियों से निपटने में सहायता प्रदान करने, रक्तदान को बढ़ावा देने और अन्य पर्यावरणीय स्थिरता पहलों के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियानों का नेतृत्व करने के लिए और शीर्ष दीप शर्मा को 50 बार रक्तदान करने व हजारों जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों नें समाज सेवा तथा रक्तदान के लिए गाजीपुर के इन दोनों युवाओं को दो पुरस्कारों वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड सार्टिफिकेट तथा यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड का स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम निफा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट व सचिव राजीव गोयल की देख रेख मे संपन्न हुआ। शीर्ष दीप शर्मा और डाॅ० उरूज फात्मा ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार और पूरी टीम को देते है। जो सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा देते है और सदैव सहयोग करते है। साथ ही दोनों नें निफा के फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नु, निफा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे व प्रदेश सचिव ई० राजीव गोयल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
खंड जमानिया में सेवा पर्व शिविर में 26 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण
ग़ाज़ीपुर(जमानिया)। शासन स्तर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया में अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में सेवा पर्व शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 56 विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इनमें बिल संशोधन, पीएम सूर्य घर योजना, मीटर खराब समेत अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें शामिल थीं। मौके पर ही 26 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।
अधिशाषी अभियंता जमानिया विजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का आयोजन कल भी किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि जमानिया क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु शिविर में पहुँचें और तत्काल समस्या का समाधान करवा ले।
इस अवसर पर सब डिविजन जमानिया, रेवतीपुर व दिलदारनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा मीटर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमओ ने की अपील घर व आसपास रखें साफ-सफाई, न होने दें जलजमाव की स्थिति
गाजीपुर।जनपद में मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय के निर्देशन में अप्रैल माह से ही चलाए गए संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में मच्छरों के लार्वा को खोजने के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) यानि घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करवा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि निदेशक संचारी रोग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में वेक्टर जनित रोगो की रोकथाम और घर-घर लार्वा जांच के लिए 11 घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जुलाई माह में तैनात किया गया है। यह सभी घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर या बाहर जमा पानी के स्रोतों पर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लार्वा प्रजनन स्रोत पाए जाने पर उनका विनष्टीकरण का कार्य भी कर रहे हैं। कूलर, टायर, टंकी आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करा रहे हैं और साफ-सफाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री की सहायता से समुदाय को संचारी रोगों से बचाव के लिए ‘क्या करें-क्या न करें’ और ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त जांचकर्ता नगर के सभी वार्डों खासकर मलिन बस्तियों और उच्च जोखिम वाले इलाकों में भ्रमण कर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। एक दिन में कम से कम 50 घरों का भ्रमण कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में करीब 523 घरों का भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया था। कुछ घरों में लार्वा के स्रोतों को खाली कराकर साफ कराया। लोगों को जागरूक किया कि कूलर, टंकी, टायर, फ्रिज की ट्रे आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक पानी न जमा होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस कार्य में समुदाय का सहयोग मिल रहा है। सीएमओ डॉ सुनील पांडेय ने जनपदवासियों से अपील की है कि संचारी रोगों से बचाव के लिए आगामी त्योहारों के अवसर पर अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव की स्थिति पैदा नही होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा रोधी रसायन डालें, कूलर का पानी निकालकर सुखा दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, कोई भी बुखार का लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं इलाज़ कराएं। बाहर के दूषित भोजन पानी का प्रयोग न करें। उन्होंने ‘हर रविवार मच्छर पर वार, खत्म करेंगे डेंगू, मलेरिया बुखार’ का संदेश दिया। उन्होने आगे बताया कि इस वर्ष डेंगू के केस विगत वर्षों की तुलना में कम सूचित हुए हैं। जिले में इस वर्ष अभी तक 19 केस सत्यापित हुए हैं जबकि वर्ष 2023 में इस तारीख तक 89 और 2024 में 16 मरीज सत्यापित हुए थे।गाजीपुर नगर पालिका में जहाँ विगत वर्षों मे काफी केस सूचित होते थे इस वर्ष अभी तक कोई भी मरीज सूचित नही हुआ है। जिले के सूचित मरीजों में से भी अधिकांश मरीज गैर जनपदों और प्रान्तों से ग्रसित होकर आए है। ये सभी मरीजों उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में मात्र दो सम्भावित मरीज ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों,प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने जनपद वासियों से अपील की है कि बुखार आने पर तत्काल अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच तथा उपचार कराए स्वयं अपना उपचार बिल्कुल न करे।