Category Archives: Ghazipur

विदेशो द्वारा लौटाई जा रही संस्कृतिक धरोहर नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता का परिणाम :प्रमोद वर्मा

विदेशो द्वारा लौटाई जा रही संस्कृतिक धरोहर नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता का परिणाम :प्रमोद वर्मा

गाज़ीपुर(जखनिया)। जखनिया विधानसभा के समस्त बूथों पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय के दिशा निर्देशन में देश का लोकप्रिय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ का 134वां संस्करण हर बूथ पर सुना गया। मनिहारी मंडल प्रथम के बूथ संख्या 362 पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 242 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्त्ता व बूथ समिति के साथ रेडियो पर मन की बात सुन गया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मसात करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया है, सुविधा उपलब्ध कराई है वर्तमान समय में हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने एथलीट्स की सफलता, सांस्कृतिक विरासत की वापसी और भीषण गर्मी से निपटने के पारंपरिक तरीकों पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री के लोग विश्व व्यापी लोकप्रियता का परिणाम है कि नीदरलैंड द्वारा लौटाई गई देश की ऐतिहासिक वस्तुएं। उन्होंने नीदरलैंड द्वारा भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की वस्तुओं को वापस लौटाने की सराहना की, जिसमें राजा राजेंद्र चोला प्रथम के समय की तांबे की पट्टिकाएं (ताम्र पट्टिकाएं) शामिल है। युवा धावकों का प्रेरणादायक सफर की चर्चा करते हुवे उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स गुरविंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की विशेष रूप से चर्चा की। गर्मी से बचने के देसी तरीके बताते हुवे उन्होंने कहा की बढ़ते तापमान को देखते हुए, रसोई में मिलने वाले देसी पेय (आम पन्ना, लस्सी, छाछ, और सत्तू) के महत्व को बताया जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। पी एम मोदी ने देशभक्ति और जन-सहयोग की चर्चा करते हुवे चेन्नई की गिरिजा अम्मा का उदाहरण दिया, जिन्होंने ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर स्कूली बच्चों के माध्यम से सैनिकों के लिए हर दिन ₹1 के योगदान से लगभग ₹40 लाख इकट्ठा किए और उसे पीएम को सौंपा यह सराहनीय रहा। मन की बात कार्यक्रम समाप्त होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया मासिक बैठक, बूथ की लिस्ट, पन्ना प्रमुख व सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, ओंकार सिंह, महामंत्री पंकज सिंहा, पीयूष सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष सिंह मुन्ना, राजू गुप्ता, सुक्खु मोदनवाल, गणेश प्रसाद, दुर्गेश कुमार, मुन्ना मोदनवाल, वरुण पांडेय, सचिन चौरसिया, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

31 मई को होगा बीएड प्रवेश परीक्षा, सभी तैयारियां पूर्ण, पढ़ लें ये गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सभी तैयारियां पूर्ण, परीक्षा केन्द्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई 2026 को प्रदेश भर में किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को दी गई है।
गाजीपुर जनपद नोडल समन्वयक एवं पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय बताया कि गाजीपुर में इस प्रवेश परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 15340 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हुए हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कल 18 केंद्र प्रतिनिधियों की भी तैनाती परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न करने के लिए की गई है।


परीक्षार्थियों को अपेक्षा की गई है कि वह एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना चाहिए । परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, घड़ी, बैग, किताबें, नोट्स आदि ले जाना सख्ती से वर्जित है। केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी साथ रखें। प्रवेश परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कुछ सामान्य दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जैसे कि परीक्षा केंद्र पर समय से 30-45 मिनट पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड पर छपी सभी हिदायतों को अच्छे से पढ़ लें। मास्क और सेनिटाइजर साथ रख सकते हैं (यदि जरूरी हो)। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से तुरंत बाहर निकलें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गयीं है कि अपने एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता और पहुंचने का रास्ता पहले से अच्छे से पता कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। गाजीपुर जिले के सभी बीएड प्रवेश परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हों तो उसे प्रिंट लेकर साथ रखें।

प्रेस क्‍लब का सम्‍मान समारोह कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित हुए उपेंद्र राय

गाजीपुर प्रेस क्‍लब का सम्‍मान समारोह कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित हुए देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय

गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रेंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रसिद्ध पत्रकार भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया।

समारोह में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहें जबकि समारोह में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल सिंह यादव, बसपा के जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्‍लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजदेव ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ख्‍यातिलब्‍ध पत्रकार उपेंद्र राय ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एंव दीप प्रज्‍जवलन से किया।

जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्‍लब के पदाधिका‍रियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल, देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को पुष्‍प गुच्‍छ प्रदान कर माल्‍यार्पण कर स्‍वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके बाद प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्‍था के तीन वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्‍यक्ष शिवकुमार ने देश के नामचीन पत्रकार उपेंद्र राय को प्रेस क्‍लब की ओर से पत्रकार शिखर सम्‍मान और स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान कर सम्‍मानित किया।

इसी दौरान प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियो ने मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल समेत सभी विशिष्‍ट अतिथियो को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह के अगले चरण में देश के वरिष्‍ठ पत्रकार उपेंद्र राय और मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्‍येंद्र शुक्‍ला के परिजनो को स्‍मृति चिन्‍ह अंगवस्‍त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्‍मानित किया।

इस दौरान मुख्‍य अतिथि एवं विशिष्‍ट अतिथियो ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह को स्‍मृति चिन्‍ह एवं अंगवस्‍त्र देकर सम्‍मानित किया। समारोह के दौरान गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से मुख्‍य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं विशिष्‍ट अति‍थियो ने संस्‍था के सभी सदस्‍यो को टी-शर्ट प्रदान कर सम्‍मानित किया।

समारोह को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित उपेंद्र राय, मुख्‍य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विशिष्‍ट अतिथि सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, बसपा जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय, सदर ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव ने संबोधित करते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब के कार्यो एवं कार्यक्रमो की सराहना करते हुए संस्‍था की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान इन वक्‍ताओ ने कहा कि अपने अल्‍पकार्य के कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने जिले के पत्रकारो के हितो की रक्षा के लिए कई सार्थक कदम उठायें है और संस्‍था ने अपने कार्यक्रमो के जरिए पत्रकारो के हितो के संदर्भ में मिसाल कायम की है। समारोह को जिले के वरिष्‍ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्‍तव, अशोक मौर्या, शिवेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धमेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय, विनय ठाकुर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रेस क्‍लब के महासचिव कृपा कृष्‍ण केके ने संचालन किया।

समारोह के दौरान सभी आगंतुको के लिए जलपान एवं भोजन की व्‍यवस्‍था दी गयी थी। समारोह में प्रेस क्‍लब के उपाध्‍यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्‍यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारिणी सदस्‍य मुकेश उपाध्‍याय, करूणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी एवं सदस्‍य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरूण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी, अशोक मौर्य, गिरीश पांडेय, वरुण मिश्रा, लक्ष्मीकांत, मुकेश, मो. फैसल, संतोष शर्मा….. आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए संस्‍था के सदस्‍यो को शुभकामनाएं दी।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने शनिवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में संस्था के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। अनिल उपाध्याय ने बताया कि 1826 में उतण्ड मार्तण्ड नाम के हिन्दी अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ जो कि हिन्दी भाषा का पहला समाचारपत्र था। इसका शाब्दिक अर्थ होता है उगता हुआ सूरज। आज पत्रकारिता विभिन्न दौर से होते हुए लगातार विकास कर रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है।

डाक्टर ए.के. राय ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में 1826 से लेकर अबतक कई आमूल-चूल परिवर्तन हुये हैं। आज पत्रकारिता का दायरा काफी बड़ा हो गया है। आज पत्रकारिता एवं समाज के बीच सैकड़ों समस्याओं के बावजूद अपनी बेबाक लेखनी से सामाजिक सुरक्षा और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिये निरन्तर आवाज उठा रही है। ऐसे पत्रकार सम्मान के पात्र हैं। पत्रकारों के कार्यो को देखते हुए शासन से सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिये। संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि हमलोगों ने पत्रकारिता का वो दौर देखा है जब लोगों की सुबह अखबार से शुरू होती थी और शासन-प्रशासन अखबार में छपी खबरों का संज्ञान लेता था और समस्याओं का समाधान कराता था।

सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आज हम पत्रकारिता के कठिन दौर में हैं और हमारे सामने चुनौतियां अधिक हैं। सोशल मीडिया के दौर में खबरों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस हम सभी के लिये गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। गोष्ठी में सुशील उपाध्याय, रविकान्त पाण्डेय,देवव्रत विश्वकर्मा,आलोक त्रिपाठी,दुर्गविजय सिंह,सुशील उपाध्याय, चंद्रकुमार तिवारी,विनोद कुमार गुप्ता,संजय सिंह,अजयशंकर तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा,मुमताज अहमद, अरुण कुमार गुप्ता,उमेश श्रीवास्तव,भुवन जायसवाल, अवधेश सिंह यादव,राजेश सिंह,अनिलाभ सिंह,रमेश सोनी समेत तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन आशुतोष त्रिपाठी और अध्यक्षता सूर्यवीर सिंह ने किया।

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

छुट्टा घूम रहे गोवशों को गोआश्रय स्थल में कराए संरक्षित:सीडीओ

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार राईफल क्लब में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों की तारबन्दी कराते हुए सड़कों पर एवं खेतो में छुट्टा घूम रहे निराश्रित गोवशों को नजदीकी गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराने के निर्देश दिये।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत को राज्य विल (एस०एफ०सी०) की उपलब्ध करायी गयी धनराशि में से 10 प्रतिशत की धनराशि का जनपद स्तर पर पूलिंग किया जाएगा। जनपद स्तर पर इसके लिए बैंक में खाता खोला जाएगा जिसका संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। गोआश्रय स्थल से सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के मांग पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की सस्तुति करने पर जनपद स्तर से गोआश्रय स्थल को एस०एफ०सी० पूलिंग की धनराशि उपलब्ध कराया जाएगा।

गोआश्रय स्थलों में सरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए कुछ गोआश्रय स्थल पर हरे चारे की व्यवस्था न होने पर जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आगामी 10 दिन में गोआश्रय स्थल से सम्बद्ध चारागाह की भूमि की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर हरा चारा की बुआई कराने अथवा चारा उगाने वाले किसानों से अनुबन्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनपद 04 गोआश्रय स्थल, जहाँ 50 से कम गोवंश संरक्षित है, के गोवंशों को आगामी तीन दिवस में नजदीका गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सुभाष चन्द्र सरोज, जिला विकास अधिकारी, दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक, विजय यादव, उपायुक्त, मनरेगा, रमेश चन्द्र उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

एमएलसी और डीएम ने अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा सदस्य (एम0एल0सी0) विशाल सिंह चचल, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन ंिसह एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिति में शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजन ऑडिटोरियम हाल किया गया। कार्यक्रम में आलोक प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी, दीनदयाल वर्मा परियेाजना निदेशक, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी के रूप में उपस्थित एवं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।


मुख्य अतिथि विशाल सिंह चचल ने अपने सम्बोधन में उपस्थित नव चयनित आगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे जिले का भौगोलिक स्थिति है आप सभी परिपक्व है हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है 98 प्रतिशत भू-भाग कृषि पर ही निर्भर है। उन्होने नव चयनित सहायिकाओं से कहा कि सरकार की लाभ परक योजनाओं का लोगो तक पहुचाना आपका कतर्व्य है। आज इतनी बड़ी संख्या मातृ शक्तियों का चयन हुआ है उम्मीद है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के निचले पैदान पर स्थिति सरकार की लाभ परक योजनआों का लाभ पात्रो तक पहुचाने का काम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री का निर्देश था जो योग्य है उसे नौकरी मिले। उन्होने पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर जिला प्रसाशन को धन्यवाद देते हुए पुनः नव चयनित आगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई दिये। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी चयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन पूर्वक इमानदारी के कार्य करेगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम जिम्मेदारी होगी। सभी सहायिकाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित कर करेगी।

उन्होने बताया कि 16 विकास खण्डो एवं शहर मे कुल 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष कुल रिक्त 1352 पदो पर विज्ञप्ति निर्गत किया गया था, जिसके क्रम में 1328 सहायिकाओं का चयन करते हुए दुसरे दिन 11 बाल विकास परियोजनाओं विरनो, सदर, शहर, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियों, मनिहारी एवं कासिमाबाद में कुल नवचयनित 1015 अभ्यर्थियों को ऑगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियो की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी नेे प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।

ऑगनबाड़ी सहायिका पद पर 313 नवचयनित अभ्यर्थियो को मिला नियुक्ति पत्र

ऑगनबाड़ी सहायिका पद पर 313 नवचयनित अभ्यर्थियो को मिला नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,जखनियां विधायक बेदी राम,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल वर्मा परियेाजना निदेशक, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी एवं संजय कुमार सोनी जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उपस्थित एवं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं समाज के नौनिहालों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगभग 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का पद स्वीकृत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी चयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम जिम्मेदारी होगी।
जखनियॉ विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में चयनित महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सहायिकाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित कर सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनाी ने बताया कि 16 विकास खण्डो एवं शहर मे कुल 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष कुल रिक्त 1352 पदो पर विज्ञप्ति निर्गत किया गया था, जिसके क्रम में 1328 सहायिकाओं का चयन किया गया है जिसमें से ऑगनबाड़ी सहायिका पद हेतु कुल 313 नवचयनित अभ्यर्थियो को राज्य सभा सांसद,जिला पंचायत अध्यक्ष, जखनियॉ विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उन्होने कहा कि यह नियुक्त पत्र के साथ आज ही अपने ब्लाक में उपस्थित होकर ज्वाइन कर लिया जाए। कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।
उन्होने बताया कि दिनांक 30 मई, 2026 को 11 बाल विकास परियोजनाओं विरनो, सदर, शहर, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियों, मनिहारी एवं कासिमाबाद में कुल नवचयनित 1015 अभ्यर्थियों को ऑगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियो की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की।


प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा निर्धारित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गोदाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की भी जांच की और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वेद सिंह चौहान एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी  देवी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने गोदाम की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब करेगा पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह का आयोजन 

पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब करेगा पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह का आयोजन, पांच दिवंगत पत्रकारों के परिजन भी होंगे सम्‍मानित    

गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में 30 मई 2026 को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत देश के ख्‍यातिलब्‍ध पत्रकार उपेंद्र राय (सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ, भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क) को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किया जायेगा। समारोह में गाजीपुर जिले के दिवंगत पांच पत्रकारों स्‍व. विजय कुमार, स्‍व. राजीव सिंह, स्‍व. सिद्धांत तिवारी, स्‍व. सत्‍येंद्र शुक्‍ला एवं स्‍व. शिवलोचन राम के परिजनों को भी सम्‍मानित जायेगा। कार्यक्रम में गाजीपुर प्रेस क्‍लब के सभी सदस्‍यों को संस्‍था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्‍मानित किया जायेगा।

गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारिता शिखर सम्‍मान समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल होंगे। जबकि सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्‍यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय, समाजसेवी विनोद राय बतौर विशिष्‍ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इस समारोह में जिले के कई गणमान्‍य लोग और उत्‍तर प्रदेश के कई मशहूर पत्रकार भी शिरकत करेंगे।

गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर जिले के पत्रकारों के हितों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत संस्‍था के सभी सदस्‍यों के लिएए प्रत्‍येक वर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही संस्‍था के सदस्‍यों के किसी भी आपात स्थिति के लिए संस्‍था के राहत कोष से मदद का प्रयास भी किया जाता है, साथ ही संस्‍था की ओर से वर्ष में कई बार सामाजिक, सांस्‍कृतिक व साहित्‍यिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने इस वर्ष से देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित किये जाने की परम्‍परा शुरु की है। जिसके तहत देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय को इस सम्‍मान से सम्‍मानित किया जायेगा। गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र राय ने सहारा न्‍यूज नेटवर्क से अपने पत्रकारीय कैरियर की शुरुआत की थी और कम समय में ही अपनी प्रतिभा, कार्य कुशलता व कर्मठता के जरिये देश के प्रसिद्ध पत्रकारों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अपने पत्रकारीय जीवन के दौरान उपेंद्र राय ने देश के महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर अपनी विशिष्‍ट शैली के साथ रिपोर्टिंग कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफलता पायी है। वर्तमान में उपेंद्र राय भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क में सीएमडी एवं एडिटर एन चीफ के पद पर रहकर देश की पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

इस समारोह के बाबत जानकारी देते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्‍था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये गाजीपुर की पत्रकारिता में एक नई परम्‍परा शुरु की जा रही है साथ ही जिले के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए गाजीपुर प्रेस क्‍लब सदैव प्रतिबद्ध है।