गाजीपुर।जनपद के जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 105 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया।इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 115 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया, जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में सत्यम कुमार, अवतार बाल्मिकी, राकेश प्रतिभागिता रही। इस अवसर पर अश्वनी कुमार राय व्यायाम शिक्षक, संजना, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मु. मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।
पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से नए सत्र का शुभारंभ, हवन-यज्ञ व पौधारोपण संपन्न
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवीन सत्र- 2025-26 का शुभारंभ बुधवार को वैदिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने आहुति देकर मंगलकामना की। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध ग्रंथालय के परिसर में सिंदूर के पेड़ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके उपरांत कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की आदम कद प्रतिमा एवं चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति पर प्राचार्य प्रोफ० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा ने कि नए सत्र का यह शुभारंभ हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है। वैदिक रीति से आयोजित यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के योगदान को हम सदा स्मरण करेंगे।
महाविद्यालय के सभी छह संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अध्यापक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, छात्र पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, आनलाइन पुस्तकालय, कम्प्यूटरिकृत केंद्रीय शोध ग्रन्थालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. एस.एस. के साथ-साथ जिम्नेजियम हाल, आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश शुरू है, जिसकी तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि सौरभ सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दूबें, प्रोफेसर डीआर सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० इन्दीवर पाठक, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ० सुधीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अरुण सिंह बघेल, विवेक सिंह’सम्मी, विजय सिंह, अमितेश सिंह, ममता मिश्रा, गौरी सिंह, सीमा सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक और शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 112 महिलाओं का हुआ निशुल्क जांच
गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शासन के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भी है जिसके अंतर्गत गर्भवती को कई तरह की जांच एवं प्रसव से पूर्व कई तरह की उन्हें जानकारियां दी जाती है। इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन बुद्धवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आयोजित किया गया। जहां पर अप्रैल से अब तक कुल 1475 महिलाओं का निशुल्क जांचों के साथ पीपीपी मोड पर निशुल्क 944 अल्ट्रासाउंड कराया गया। वही बुधवार को 118 महिलाओं की चिकित्सीय जांच किया गया जिसमें 79 का निशुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के तहत उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव की महिलाओं का प्रसव से पूर्व कई तरह की जानकारियां और जांच कराया जाता है । और इसी को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिला डॉ नीरज मौर्य की निगरानी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड इत्यादि करने का काम किया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1475 महिलाओं का निःशुल्क प्रसव पूर्व जांचों के साथ साथ पीपीपी मोड़ पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु 944 गर्भवती का क्यु आर कोड से माह अप्रैल 2025 से अब तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया की केंद्र पर आई हुई महिलाओं का प्रसव पूर्व सभी जांचें डा निरज मौर्या स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी निगरानी में स्वयं किया जाता है। जिसमें वजन, लम्बाई, पेट की जांच, बी पी, ब्लड जांच, पेशाब जांच के साथ प्रसव पूर्व इतिहास पर चर्चा के साथ उनकी काउंसलिंग कि जाती है। एवं अंतिम त्रौमास में आई सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव स्थान (सरकारी) हेतु प्रोत्साहित करते हुऐ उनके फैसले में मदद कि जाती है। जिससे उनका प्रसव स्वास्थ्य ईकाई में प्रशिक्षत चिकित्साधिकारी की देख रेखा में हो।इस अवसर पर HRP चिन्हित सभी गर्भवती महिलाओं को विशेष निगरानी रखी जाती है। जिससे उनका एवं आने वाले बच्चों दोनों स्वस्थ्य रहे एवं आवश्यकता अनुसार ऐसी महिलाओं की जांच प्रत्येक माह विशेष निगरानी के साथ किया जाता है। तथा घर से आने एवं जाने के लिए निशुल्क 102 ऐम्बुलेंस हेतु सेवाएं उपलब्ध रहती है।
ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के 1,9,16 एवं 24 को मनाया जाता है एवं अवकाश कि दशा में अगले दिन। आज कुल 118 में 79 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड हेतु क्यु आर कोड जनरेट किया गया।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद शाखा द्वारा प्रांतीय आवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सरजू पांडे पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी सदस्यों से आवाहन किया गया की सभी कर्मचारी संगठन को मजबूती प्रदान करें, जिसमें माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ 8 अप्रैल 2025 को शासन के अधिकारियों से वार्ता के फल स्वरुप उसका क्रियान्वयन नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, उपरोक्त वार्ता का क्रियान्वयन नहीं होता है तो संगठन द्वारा कभी भी बड़ा आंदोलन की घोषणा किया जा सकता है, जिसके लिए संगठन का हर सदस्य आंदोलन के लिए तैयार रहे। जनपद स्तर पर जिन विभागों में विभाग अध्यक्ष द्वारा सदस्यों का लंबित मांग है परिषद से संबंध संगठन के पदाधिकारी उसे संचित कर परिषद को मांग पत्र उपलब्ध करायें जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से बैठक कर निस्तारित कराया जा सके।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तेर कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने अपने उदबोधन मे कहा कि राजकीय कर्मचारियों के समान और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के क्षेत्र कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश नगदी कारण सेवानिवृत्ति पर दिए जाने हेतु प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शासन को प्राप्त हो चुका है उसका शासनादेश जारी हो। प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों के समान अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए, प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों के समान माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति में विद्यालय के शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व दिए जाए और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के भांति प्रोत्साहन हेतु क्षेत्र कर्मचारियों के लिए भी राष्ट्रपति राज्य पुरस्कार हेतु प्रावधान बनाया जाए। प्रदेश के और शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लिपिक पद पर पदोन्नति हेतु डायक समिति का ccc डिप्लोमा अनिवार्य को समाप्त किया जाए।
माध्यमिक विद्यालयों के हाई स्कूल /इंटरमीडिएट विद्यालय के लिपिकों के वेतन विसंगतिया समाप्त किया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा रोके गए नगर प्रतिकर भत्ता शैक्षिक परिवार कल्याण भट्ट कोरोना कल अवधि का महंगाई भत्ता बहाल किया जाए और तो 11 सूत्री मांगों पर विस्तृत प्रकाश डाला । ज्ञापन अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ का जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर श्रीप्रकाश सिंह के माध्यम से भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संगठन के पदाधिकारी को स्वस्थ किया गया कि 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन उचित माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा,और जनपद स्तर पर लंबित मांग को निस्तारित किया जाएगा । कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, आलोक राय, अभय सिंह, अरुण कुमार, अमित कुमार, यशवंत सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय, जयम कुमार, कैलाश नाथ सिंह, हंसराज सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया।
गाजीपुर। भारत सरकार ने गाजीपुर के नवकापुरा निवासी नीलम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त आईएएस से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात कर सभी को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री के एक्स हैडल से जारी हुए फोटो की चर्चा स्थानीय लोगो में दिनभर चलती रही।नवकापुरा स्थित उनके घर पर हर्ष व्याप्त है। नीलम के पति जीएसटी कमीश्नर लखनऊ विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलम 2010 बैंच की पीसीएस अधिकारी रही है जो वर्तमान में सहायक निदेशक चिकित्सा शिक्षा लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे रही है, इनके कार्यो एव दायित्यो का मूल्याकन करने के उपरान्त भारत सरकार ने इन्हे आईएएस के पद पर 9 जुलाई को प्रोन्नत किया है, मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी आईएएस को लोकभवन लखनऊ बुलाकर बधाई दी। शासन के मंशानुरूप प्रदेश के साथ अपने जनपदवासियों को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अच्छी सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए प्रयासरत रहेगी। इनके इस उपलब्धि का श्रेय अपने क्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त पिता स्व. राजदेव यादव को दिया जो पुलिस पेंशनरो की सेवा करते हुए जनपद को प्रदेश मे प्रथम स्थान तक पहुंचाया था। इस अवसर पर अभिषेक यादव, राजेश यादव, सुग्रीव, विनोद, राजन, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।
किसी भी ब्लॉक के बच्चे किसी भी ब्लॉक में आ सकते हैं
यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा
7 विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर
गाजीपुर।उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं ज्वाइन मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने बताया कि जनपद के 7 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 एवं 19 जुलाई को विकास खण्ड मनिहारी एवं मोहम्दाबाद 21 एवं 22 जुलाई को, विकास खण्ड सैदपुर एवं बाराचवर, 23 एवं 24 जुलाई को, विकास खण्ड देवकली एवं भांवरकोल 25 एवं 26 जुलाई को विकास खण्ड सादात में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्य्यनरत दिव्यांग बच्चों के यू0डी0आई0डी0/दिव्यांगता प्रमाण पत्र जनपद के समस्त ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर बनाये जाने हेतु बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि यू0डी0आई0डी0/दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु डाक्टर्स के बोर्ड का गठन करते हुए प्रस्तावित तिथियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायी जाय। बोर्ड में आर्थोपेडिक सर्जन, ई0एन0टी0 सर्जन नेत्र सर्जन, साइकोलाजिस्ट/साइकिट्रिशियन का होना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मेडिकल कैम्प की सारी तैयारी इसी सप्ताह पूर्ण कर ली जाये। जिसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापकों एवं विशेष शिक्षकों की बैठक करते हुए कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का चिन्हांकन तत्काल कराते हुए उनका आनलाईन रजिस्टेªशन करा लिया जाये तथा कैम्प आयोजन से सम्बन्धित समस्त तैयारी 03 दिवस के अन्दर पूर्ण कर ली जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद आगमन हुआ । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने आज विगत दिनों ट्रेन से कटकर 71 भेड़ों की मर जाने पर सैदपुर विधानसभा अन्तर्गत हसनपुर डहराकलां निवासी पीड़ित रमेश पाल को एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से प्रदान किया। साथ ही में प्रधान संघ सैदपुर व पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा द्वारा 90 हजार रुपए दिए गए। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नसीरपुर, चौकियां में विगत दिनों सड़क दुघर्टना में जितेन्द्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से दिया ।अंत में बड़हरा ग्राम के पूर्व प्रधान स्व. सोनू पहलवान के आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद इतनी संवेदनहीन सरकार देश में कभी नहीं रही। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है न छात्र नौजवानों की। यह सरकार केवल और केवल पूंजीपतियों की गोद में बैठ कर उनके हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। अराजकता चरम सीमा पर है। आमजन की जान-माल हर वक्त खतरे में है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। हत्या, डकैती, बलात्कार होना प्रदेश में मामूली बात रह गयी है। मुल्क की सीमा सुरक्षित नहीं है। पड़ोसी देश लगातार आंखें दिखा रहे हैं और देश का नेतृत्व मौन है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अराजकता और बंद इंतजामी का शिकार हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है , अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। फरियादी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने के बजाय वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय ग़रीबों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डॉ .जय सिंह यादव,रजई यादव प्रधान संघ सैदपुर, विभा पाल, कमलेश यादव, गोविन्द यादव,सुशील जायसवाल, खेदन यादव, कमलेश सोनकर, राजेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जूनियर बालिकाओ की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर यादव,अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ा अघिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभांग किया। पहला सेमीफाइनल मैच ब्लोवल एकडेमी स्कूल बनाम आदर्श क्लब बडौरा के मघ्य खेला गया । जिसमें आदर्श क्लब बडौरा 34-11 से विजयी होकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर बनाम नेहरु स्टेडियम के मघ्य खेला गया । जिसमें बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर 38-32 से विजयी होकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, जिसका फाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर बनाम आदर्श क्लब बडौरा के मध्य खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर 33-24 से विजयी रही । प्रतियोगिता का संचालन अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका की देख-रेख में किया गया। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में राकेश यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता. राजेश सिंह, छोटे लाल यादव, अफताब अहमद आनन्द यादव अनिल भारतीय, आयुष कुमार, अफताब, इन्द्रजीत यादव रहें। इस अवसर पर जिला सचिव मो.अकरम अहमद कबड्डी संघ,योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, योगेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द यादव, प्रदीप राय मो0 मोईन. चन्दन यादव एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर। गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने सोमवार को तहसील सदर अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली तथा सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी ने आज संभावित बाढ से प्रभावित होने वाले ग्राम महाबलपुर, लखनचनपुर, गोसंदेपुर, दीनापुर, तुलसीपुर, सीखनी, बड़हरिया, आदि ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार सदर , कानूनगो, लेखपाल ग्राम प्रधान मौजूद रहे।