Category Archives: Health

विद्यालय में अध्यापकों और छात्राओं ने किया योग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'पर मंगलवार को योग-शिविर का आयोजन महाविद्यालय की रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण में किया गया। इस दौरान प्रातः योग शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने करते हुए कहा कि योग केवल एक क्रिया मात्र नहीं है बल्कि हमारे शरीर को स्वास्थ और आनन्द, जीवन को शान्ति एवं सुखमय बनाने की एक विधा है। इस विधा में सभी को पारंगत करना ही इस शिविर का उद्देश्य है। योग शिविर में 28 यू पी गर्ल्स बटालियन एन सी सी कैडेट्स, प्रज्ञा रेंजर, छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की। योग प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट शशिकला ने कटिचक्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन,गोमुखासन, धनुरासन, प्राणायाम, आदि का अभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। योग शिविर में रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार, डॉ. सारिका सिंह, प्रो. उमाशंकर, डॉ रामनाथ, डॉ. मनीष, डॉ गजनफर, डॉ राजेश, शिवम सिंह लिपिक सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएमओ को सौंपा पत्रक

ग़ाज़ीपुर।यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन गाजीपुर उत्तर प्रदेश ,के जिलाध्यक्ष सहित तमाम कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जो उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ, को संबोधित था उस पत्र को सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह को सौंपा। जिसमें स्थानांतरण नीति केअनुपालन व साथ ही अन्य मांगों का जिक्र किया गया था।जिलाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि विगत साल दूरस्थ स्थान्तरित किए गए लिपिक को तीन विकल्प प्राप्त करके विकल्प के आधार पर उनके अनुरोध पर उनके गृह जनपद के निकट के जनपद या मंडल में तैनात कराया जाए। जिससे लिपिक राजकीय दायित्व के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भी कर सके। शासनादेश के मुताबिक बिंदु संख्या पांच बीमारी, बच्चों की शिक्षा, दंपत्ति नीति, दिव्यांग, बिंदु 5 और 2 वर्ष से कम सेवानिवृत्ति वाले कर्मियों को स्थानांतरण से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा फर्जी शिकायतों पर बिना पुष्टि एवं जांच की स्थानांतरण ना किया जाए।पत्रक सौंपने वालों में शिव बली मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा ,प्रमोद कुमार, दिनेश तिवारी, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ,गौरी शंकर लाल के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।