उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का किया बखान
कासिमाबाद (गाजीपुर)। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का बखान किया।बाइक रैली बहादुरगंज माँ चंडी धाम से चलकर कासिमाबाद चौराहे पर सम्पन्न हुई।जिसमें युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा रैली के रास्ते भर भाजपा जिंदाबाद ,योगी- मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था, रैली समाप्ति पर विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि 8 साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत बड़ी सफलता पाई है।बड़े से बड़े अपराधियों को जेल भेजने का काम किया या फिर वो भगवान को प्यारे हो गए। प्रदेश की विकासोन्मुख सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा किया है। गड्ढा मुक्त, मजबूत सड़के चमचमा रही और गरीब नौजवान किसान को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी,उन्होंने आगे कहा कि सभी समाज का हित भाजपा में निहित है ।और समतामूलक समाज, विकास पर बिना क्षेत्र भेद के काम और भयमुक्त वातावरण की स्थापना करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। कार्यक्रम मे नीरज पांडेय,संतोष कुशवाहा,मयंक राय, प्रफुल सिंह,अमरनाथ शर्मा ,मनीष तिवारी,मोती बिंद,दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव,अनुराग शर्मा, कंचन गिरी,उदय यादव, भीम दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)।सबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में मंगलवार को 373 विधानसभा जखनियां के भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें “भाजपा का चुनाव एवं संगठन विस्तार”, “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया। परिवर्तन” तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत यात्रा जैसे अनेक विषयों पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया । सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, शिवपूजन राम, पूर्व विधायक, कालीचरण राजभर ने अपना विचार उदबोधन दिया। सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ,धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की विधानसभा जखनियां में सर्वाधिक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं ।इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ से एक संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करके जनता के बीच मे अपने काम, सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता के बीच रखें, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो, इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित हो सके।इस दौरान मुराहू राजभर, राजेश राजभर,अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश राम, सुशील सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनिषियो के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नितियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इससे पूर्व सरोज कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित अनेकों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हवन- पूजन कर पार्टी ध्वज फहरा कर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में भाषण देने का काम बड़ी आसानी से कोई भी कर सकता है। लेकिन आज आप सभी रामनवमी पर्व के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत चाहते है। गाजीपुर में समाजवादी पार्टी का झंडा उतर जाए और भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराना चाहते है तो वह दिन अब दूर नहीं है बस थोड़ा धैर्य और जनता के बीच भाजपा के सिद्धांतों और नितियो के व्यापक प्रसार से ये संभव हो जाएगा। भगवान राम ने रावण के साथ सोने के लंका का भी नाश कर दिया। उसका केवल एक कारण था भगवान श्री राम ने मर्यादा में रहकर सारे काम किए। पार्टी में काम करते समय चिंतन, चरित्र और चेहरा इन तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। चिंतन भारत माता को यशस्वी बनाने के लिए, चरित्र जिस राजनैतिक दल में काम करते है। जिसके आप कार्यकर्ता है। ध्यान रहे मेरे चरित्र के कारण ऐसा कोई काम ना हो जिससे पार्टी की छवि खराब हो और चेहरा जिसे सामने वाला देखे तो हमारे आचरण व्यवहार से समझ जाए कि ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। आज जिस पार्टी के झंडे का हवन पूजन कर के मैंने अग्नि के सामने शपथ लिया है। उसके सम्मान के लिए आप सबके साथ जुड़कर काम करूंगा। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई में स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महापुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने यह कहने का साहस किया था की अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उनका यह वाक्य निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से साकार हुआ है। कभी संसद में हमारे दो सीट के कारण उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिस संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज उसी संकल्प “तेरा वैभव अमर रहें मां, हम दिन चार रहें ना रहें” के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है। आने वालें समय में हम सब पुनः गाजीपुर में सातों सीटों पर कमल खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतियों को नमन करते कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सबने बीते लोकसभा चुनाव में अगल-बगल के कई जिलों की अपेक्षा अधिक मत पाएं। हार जीत तो यह चलता रहता है। मगर मुझे पूरा विश्वास है की पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम पुनः गाजीपुर में कमल खिलाकर रहेंगे। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने सभी का अभिनंदन करते कहा कि आज स्थापना दिवस और रामनवमी के पावन अवसर पर हम संकल्प ले की पार्टी की जो रीति नीति है। उसको जन-जन तक पहुंचाएंगे और गाजीपुर में पुनः पार्टी का परचम लहराकर पार्टी को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम को विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, बृजेंद्र राय ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, विष्णु सिंह, साधना राय, लालसा राजभर, किरन सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, रासबिहारी राय, पप्पू चौबे, राजेश चौहान, अविनाश सिंह, शिवम त्रिपाठी आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है प्रधानमंत्री का संदेश :ओमप्रकाश राय
भाजपा ने जिले भर मे चलाया सघन स्वच्छता अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर नेताओं ने किया साफ-सफाई
गाजीपुर। सेवा ,सुरक्षा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार आठ वर्ष पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को पूर्वाह्न 7 बजे से 8 बजे तक एक घंटा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गाजीपुर नगर के मिश्र बाजार मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा आस पास के क्षेत्रों में झाडू लगाकर,कुड़ा बटोर कर स्वच्छता कार्य किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से अपने प्रथम संबोधन मे देश की जनता से स्वच्छता का जो आग्रह किया गया आज वह अनुरोध लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य हमे सिर्फ प्रसन्न और स्वस्थ रखने मे ही नहीं बल्कि हमारे मेहनत कि कमाई को अनावश्यक दवाई मे खर्च होने तथा बीमारी से बचाकर हमें परेशान होने से भी बचाता है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन को समृद्धि प्रदान करता है, कई अन्य बिमारियों से बचाव भी करता है।जिससे हमे नित्य अपने घरो के साफ सफाई के आलावा सप्ताह में एक बार घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर भी एक घंटा स्वच्छता कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,साधना राय,किरन सिंह, लालसा भारद्वाज, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा,रेनू गुप्ता, मुकेश राय,हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह ,विशाल चौरसिया,शशांक राय, शिवम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव , नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विवेकी राय वार्ड क्षेत्र मे शिव मंदिर पर झाड़ू लगाकर नाली की साफ सफाई कर स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर अजय राय दारा, निखिल राय , अविनाश सिंह, अनिल सिंह आदि थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने नगर के आमघाट मे गांधी पार्क में स्वच्छता का कार्य झाड़ू लगाकर एंव कुड़ा बटोर कर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां मन को प्रसन्नता तन को स्वस्थ समृद्ध बनाने में सहायक है वही आर्थिक क्षय को रोकने मे भी विशेष प्रभावशाली है।इस अवसर पर अभिनव सिंह छोटू, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय ,धर्मेश राय, शनि चौरसिया, छोटे चौबे,बब्बू राय, कृष्णकांत राय, दीपक जायसवाल ,सतीश राय आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान मे पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा,मंडल मनिहारी प्रथम के ग्राम सभा बरहट मे दुर्गा माता मंदिर परिसर का झाडू लगाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का कार्य किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीवन समृद्धि मे सहायक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित समस्त विषयों पर जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों के सहज और सरल जीवन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नगर के विवेकानंद पार्क में, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने विधानसभा जखनियां मण्डल सादात उत्तरी शक्ति केन्द्र रायपुर के बुथ संख्या ६१ शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया जहां बुथ अध्यक्ष योगेश सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।संकठा प्रसाद मिश्र ने जंगीपुर विधानसभा के मानपुर राममंदिर पर , जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सकरताली गांव के सती माता मंदिर परिसर पर, शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति,बुथ उपाध्यक्ष जयमुनी शर्मा के साथ स्वच्छता कार्य किया गया।
गाजीपुर। भाजपा कार्यालय पर आगामी 06 से 14 अप्रैल के मध्य आयोजित होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित्त आयोजित बैठक में गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। उन्होंने श्री राय को बधाई देते कहा कि ओमप्रकाश राय का बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ सफर आज जिलाध्यक्ष तक आ पहुंचा है। एक कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने से गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी। ऐसा विश्वास है।
गाजीपुर। देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग और बलिदान दिया है। ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने नही दिया है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी डा.राकेश त्रिवेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सहज सम्पादन हेतु जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित जिम्मेदार व वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक मे कही। उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय,डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी निति भारत को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश के समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। डा. राकेश त्रिवेदी आगामी 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों जिसमे 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों पर अपना विचार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैठक के प्रस्तावना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को प्रातः 7 से 8 बजे तक एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाने,4-5 अप्रैल को विचार गोष्ठी,6 अप्रैल को स्थापना दिवस अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम,7अप्रैल को साधारण सदस्य सम्मलेन,8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मलेन,10-11-12 अप्रैल मे गांव व मुहल्ला चलो अभियान,13 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई तथा 14 अप्रैल को माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय और रामतेज पांडेय ने भी संबोधित किया। वृत्त निवेदन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने तथा संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव, पूर्व मंत्री डा. विजय मिश्रा,कालीचरन राजभर, पारसनाथ राय,वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर, विनोद खरवार, प्रवीण सिंह,डा. प्रदीप पाठक,अखिलेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता,शशिकांत शर्मा,राजन प्रजापति, कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद, श्यामराज तिवारी, लालसा भारद्वाज, साधना राय, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। माँ कामाख्या की स्थापना करने वाले बाबा गंगेश्वर की स्मृति में गुरुवार को बाबा गंगेश्वर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सिद्ध मां कामाख्या धाम मंदिर गहमर के प्रांगण में आयोजित समारोह के अवसर पर बाबा गंगेश्वर के जीवन पर आधारित पुस्तक “वंशावली ग्रंथ” का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने किया। पुस्तक विमोचन उपरांत आगे श्री मिश्र ने कहा कि बाबा गंगेश्वर मां भगवती के अनन्य साधक होने के साथ ही साथ एक संकल्प वान एवं साहसी व्यक्ति थे।
आतताइयों के अत्याचार से मुक्त होकर अपनी वंशावली के साथ आज से 500 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आकर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जिस प्रकार बाबा गंगेश्वर ने यहां सिद्ध धाम मां कामाख्या मंदिर की स्थापना की एवं धर्म रक्षा के लिए एशिया के सबसे बड़े क्षेत्र गहमर के 84 गांवो में अपने वंशावली का विस्तार कर संपूर्ण क्षेत्र वासियों को सदैव धर्म मार्ग पर चलते रहने की गौरवशाली परंपरा का सूत्रपात किया उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वे एक साधारण मानव न होकर एक युग पुरूष थे।
मां कामाख्या के दर्शन-पूजन आरती के उपरांत आरंभ हुई वंशावली ग्रंथ विमोचन समारोह के अवसर पर बोलते हुए अंत में विजय मिश्रा ने कहा इस पवित्र नवरात्र में हम सबके जीवन में सुख समृद्धि विद्या ज्ञान एवं आरोग्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर हीरा उपाध्याय, रामाधार उपाध्याय, कर्नल रंजीत उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, बलिराम उपाध्याय, महंत आकाश राज तिवारी, विद्या शंकर उपाध्याय, विद्याधर उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, दीपचंद उपाध्याय, संत उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय एवं वंश नारायण उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने किया एवं समारोह का संचालन मिथिलेश सिंह गहमरी ने किया।
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बोले कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ लेवल पर संगठन को करें मजबूत
गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का पदभार ग्रहण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के लंका क्षेत्र स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंबेडकर पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोटर साइकिल जुलूस बड़ी संख्या में कचहरी होते हुए अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार आदि रास्तों से होते हुए जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पहुंचा। जहां पूर्व निर्धारित स्वागत समारोह में तीसरी बार पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुने गए सुनील राम और शहर अध्यक्ष पर चुने गए संदीप विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के जन सरोकार की मांगों को उठाती रही है। एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी आप दोनों लोगों को सौंपी है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन ही आपका कर्तव्य है, जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्य आपको कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करना है। प्रदेश सचिव एवं गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू” ने दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आपकी जिम्मेदारी है, साथ लेकर करें काम। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी सबका आभार व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों पर जनहित के कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आप दोनों नेताओं पर पुनः विश्वास जताया है, हम सबको उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पार्टी नीतियों के तहत संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, प्रमिला देवी, हामिद अली, महबूब निशा, जनार्दन राय, मुसाफिर बिन्द, राघवेंद्र, शमशाद, अरविंद मिश्रा, विद्याधर पांडे, राजेश गुप्ता, मंसूर जैदी, राशिद, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, रामनगीना पांडे, ओम प्रकाश पांडे, आलोक रंजन, माधव कृष्ण, दिव्यांशु पांडे, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण राम, विभूति राम, कन्हैया मास्टर, राजेश उपाध्याय, अछैबर बिंद, गुलबास यादव, अयूब भाई, साजिद, अखिलेश यादव, रईस अहमद, आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, सीताराम राय, नसीम जफरुल्लाह, कामता सिंह, विंध्याचल कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, गायत्री गुप्ता, जनार्दन राम, विंध्याचल कुशवाहा, शेषनाथ दुबे, जयप्रकाश, जयशंकर पांडे, रुद्र प्रताप तिवारी, रामूराम, अवधेश वर्मा, शेषनाथ दुबे, अजीत यादव, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार से शुरू जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने मिश्र बाजार मुहल्ले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश बिन्द के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शुरू कर घर-घर जनसंपर्क किया। सरकार की योजनाओं उपलब्धियों को बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश मे विकास की गति तेज हुई है।इस अवसर पर सुनील गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शशांक राय, शिवम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।