Category Archives: Poltics

स्व.अमलधारी यादव के परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल,की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तय कार्यक्रम के मुताबिक समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों हत्या हुई सपा नेता अमलधारी यादव के अतरसुआ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। वापस आकर प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव, विधान सभा अध्यक्ष तहसीन अहमद आदि नेताओं ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचकर पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अमलधारी की हत्या हुए लगभग एक सप्ताह हो गए हैं लेकिन आज तक हत्यारें पकड़े नहीं गए जो निहायत चिंता का विषय है

। नामजद एफआईआर होने और अपराधी जो पहले से ही सजायाफ्ता है और एक मुकदमें में जिसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है और उस अपराधी पर पहले से ही नौ नौ मुकदमें दर्ज है उसके बावजूद आज तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा करता है।हत्यारों के गिरफ्तार न होने के चलते अमलधारी का पूरा परिवार दहशत के साये में जी रहा है और क्षेत्रवासी भी खौफजदा होने कें साथ-साथ आक्रोशित है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओ ने अमलधारी के परिजनों को सशस्त्र लाईसेंस उपलब्ध कराने, तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराने के साथ-साथ हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अपराधी जल्द नहीं गिरफ्तार किए गए तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा:जिलाध्यक्ष गोपाल

बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा: जिलाध्यक्ष गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर 26 जनवरी से चल रहे पीडीए पखवाड़े के तहत जहूराबाद विधानसभा के सागापाली, सदर विधान सभा के नौदर तथा जंगीपुर विधान सभा के ढढ़नी रणवीर राय, जखनियां विधान सभा के जबुरना गांव में जनपंचायत का आयोजन मंगलवार को किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जहूराबाद विधान सभा के सागापाली में आयोजित जनपंचायत में भाजपा को बेशर्म पार्टी बताते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लगातार चुनावों में धांधली कर रही भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर तनिक भी नैतिकता नही है। उन्होंने “भाजपा इस बार चार सौ पार” के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का यह फील गुड फिर से लोकसभा के चुनाव में बैड फील करायेगा। भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यदि बाबा साहेब का संविधान सुरक्षित रहेगा तभी मिलेगा सबको अपने हक और अधिकार, अन्यथा किसी को कुछ हासिल नही होगा। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया, नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान भाजपा सरकार इन तीनों पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र, संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने नौदर में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है । हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
इन जनपंचायतों में मुख्य रूप से जै हिंद यादव, मार्कंडेय यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, तहसीन अहमद, पंकज यादव, बलिराम यादव, रमेश यादव, राजेन्द्र यादव, सुभाष यादव, उपेन्द्र यादव,अनिल यादव, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।

राजकुमार पाण्डेय के स्वागत समारोह में उमड़े दिग्गज सपाई

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार पांडे का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और जिला उपाध्यक्ष भगवान यादव ने स्वागत गीत के माध्यम से नवनामित पदाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि राजकुमार जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि यह संघर्ष का दौर है आज मुल्क खतरे में है।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । जरूरत है आज संघर्ष कर इस देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की ।



बलिया लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी एवं पुर्व मंत्री सनातन पांडे ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी मिलेंगे सबको अपने हक और अधिकार। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बनायी जा रही मजहबी आबोहवा से बचने की जरूरत बताया।
नवनामित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं ।देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है ।



नवनामित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार पांडेय ने अपने मनोनयन और स्वागत के लिए नेताओ और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसी की नहीं है । यह सरकार ने अगड़े की है न पिछड़े की है, न हिन्दू की है न मुसलमान की है । यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । आज देश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है , गरीबों के चुल्हे की आंच धीमी पड़ गयी हैं मगर यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं ।



इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव,मार्कंडेय यादव, आत्मा यादव,बलिराम यादव, विभा पाल,अमित ठाकुर, कंचन रावत,बांबी चौधरी ,वंशराज यादव यादव, शिव प्रसाद यादव, अलगू यादव, राजेश यादव, हरिद्वार यादव, मार्कंडेय यादव, डॉ विनोद यादव, रीना यादव, पंकज यादव, आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

गांव चलो अभियान की आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

ग़ाज़ीपुर।गांव चलो अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरित होकर पुरे निस्वार्थ निष्ठा से पार्टी का कार्यकर्ता काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीति का मकसद सिर्फ सरकार बनाना नहीं बल्कि एक एक भारतीय का सीना और मस्तक विश्व के हर देश में हर जगह गर्व से ऊंचा हो भारतीय जनता पार्टी का यह उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत अपना खोया वैभव प्राप्त करे हमे उसके लिए काम करना है।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा चंदौली,जौनपुर और गाजीपुर के क्लस्टर इंचार्ज उ प्र सरकार के मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि विदेशी ताकतें नहीं चाहती कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिबारा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में देश कि प्रतिष्ठा और सम्मान की बेतहाशा वृद्धि हुई है।आज भारत भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन पंचनिष्ठा को स्वीकार कर समाज में लगातार समर्पित भाव से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मजबूती और समाज के एक एक व्यक्ति के सुख और समृद्धी के लिए देश की और प्रदेश की सरकार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज जिन राज्यों में भाजपा और उसकी सरकार नहीं है वहां भी भाजपा कैसे स्थापित हो हमे उसके लिए अभी बहुत काम करना है ताकि हमारा देश विकसित भारत बन सके। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर तथा विभिन्न दायित्वों तथा नेतृत्व प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ो दलितो को सम्मानित किया है।


लोकसभा गाजीपुर के प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का सिर्फ एक लक्ष्य है और वह है आगामी लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना।उन्होंने कहा कि आज के इस गांव चलो अभियान कार्यशाला का उद्देश्य है। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रवास करें तथा जन कल्याण की योजनाओं से लोगो को अवगत कराए । उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के परिणाम से हमें सीख लेने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला विषय रखते हुए कहा कि संगठन क्षमता के वृद्धि, कुशलता एवं संचालन हेतु संगठन शीर्ष नेतृत्व द्वारा 4 से 11के बीच गांव चलो अभियान का आह्वान किया । सबके प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा के जनपद में प्रथम आगमन तथा आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदेमातरम गायन से हुआ।
कार्यशाला में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय,पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय,विजेन्द्र राय,विजय शंकर राय,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सीता सिंह, रवि प्रकाश, शोभनाथ यादव,ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,डा प्रदीप पाठक, वृजनन्दन सिंह,, राजेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, वृजनन्दन सिंह,संकठा प्रसाद मिश्र, विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा,अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, मयंक जायसवाल, साधना राय,विश्व प्रकाश अकेला,राजन प्रजापति, शनि चौरसिया, नीतीश दूबे, अविनाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।


इससे पूर्व जिला कार्यालय पर दो अन्य बैठको में लोकसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक तथा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने भी सम्बोधित किया।

कांग्रेस ने निकाली शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बापू की प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर कांग्रेस ने निकाली शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा न्याय यात्रा को मिल रहा अपार जन समर्थन, नीतीश कुमार अब चट्टी चौराहे के नेता बन गए

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू की मौजूदगी में आमघाट कालोनी स्थित पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाया और श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में गांधीवादी तरीके से तिरंगे एवं कांग्रेस के झंडे बैनर के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर न्याय यात्रा निकाला।यात्रा मिश्रबाजार,महुआबाग,कचहरी होते हुए स्व. सरजू पांडे पार्क में एक सभा में बदल गई। जहां वक्ताओं ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए बीजेपी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता और गलत नीतियों का विरोध किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज बापू की हत्या करके सत्ता पर जिस विचारधारा के लोग आसीन हैं। उनके विरोध में राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा को आपार जनसमर्थन मिल रहा है, नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की प्रासंगिकता खत्म हो रही है, वे चट्टी चौराहे के नेता के रूप में जोकर की तरह घूम रहे हैं, वे पलटुराम हैं और अच्छा हुआ कि वे चुनाव से पहले ही गठबंधन से बाहर हो गए। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने कहा कि मजहबी बंटवारा करके जो भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज है उसे हटाने के लिए हम सभी साथी एक होकर सड़क पर न्याय यात्रा के जरिए निकले हैं और जनता का साथ भी हमें मिल रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बापू श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि हमारे नेता राहुल की यात्रा के समर्थन में हमलोग भी गाजीपुर में यात्रा निकाले हैं जिसका समापन आज सरजू पांडे पार्क में किया गया है लेकिन घर घर जनसंपर्क चालू रहेगा, आगामी लोकसभा में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाना ही मुख्य उद्देश्य है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार निकम्मी है और बापू की हत्या कराने वाली विचारधारा से ग्रसित है इसे हटाकर देश में रामराज्य लाना ही प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य अरविंद किशोर राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र ,अजय सिंह ,एवं अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह ,राघवेंद्र जी ,आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिन्द , सुमेर कुशवाहा तथा चंद्रिका सिंह ,हामिद अली, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता,दिव्यांशु पांडे , रामानुज पांडे, माधव कृष्ण, देवनारायण सिंह, शशि भूषण राय, जितेंद्र बिन्द ,सदानंद गुप्ता, देवनारायण सिंह, रूद्रेश निगम, मोहन चौहान ,शशिकांत श्रीवास्तव, श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, सीमा विश्वकर्मा ,विजय शंकर पांडे, कुंदन खरवार, धर्मेंद्र ,राकेश राय, अवधेश पांडे, गयासुद्दीन अंसारी ,संजय कुमार गुप्ता ,आदिल अख्तर, रईस अहमद ,झुन्ना शर्मा ,सुशील कुमार सिंह , राजेश उपाध्याय, जयप्रकाश चौरसिया, बृजेश कुमार गौतम, जफर अहमद सिद्दीकी, चंद्रशेखर, राहुल कुशवाहा ,वीरेंद्र कुमार राय ,सीताराम राय, अब्दुल हक, रतन तिवारी, ओमप्रकाश पासवान, शमशाद सादिक अहमद आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान से कर रही है खिलवाड़:जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर 26 जनवरी से आरंभ पीडीए पखवाड़े के तहत जखनियां विधान सभा के हाजीपुर और विजहरी तथा सदर विधान सभा के बसन्तपट्टी,धरम्मरपुर और काजीटोला में जनपंचायत का आयोजन किया गया।
हाजीपुर में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए सभी को भाजपा की मजहबी फितरत और दिखावटी पिछड़ा प्रेम से बचने की हिदायत दिया और लोगों से उसके द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से बचने की भी सलाह दिया । उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रम पैदा करने में महारत हासिल है। वह धर्म और भ्रम की ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2 024 का चुनाव हमारे लिए चुनौती है।यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि देश का संविधान,लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप बचेगा कि नहीं।
जनपंचायत को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ कर रही है। वह अम्बेडकर जी के संविधान को समाप्त कर आर एस एस के संविधान को लागू करना चाहती है।वह दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार दलितों पिछड़ों की‌लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए वह जातिगत जनगणना न कराने का हठ पाल रक्खीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। चुनाव उसके लिए एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले को अपने संघर्ष, समाजवादी सिद्धान्तों और वसूलों और विचारों से लैस होकर करारा जवाब देना है। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसने भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर करारा सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव के मूड में हैं।
हाजीपुर की जनपंचायत में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, निसार अहमद,साहब यादव, वंशराज यादव आदि तथा सईतापट्टी मेंबरशिप जनपंचायत में मुख्य तौर पर रामधारी यादव, तहसीन अहमद, बलिराम यादव, रमेश यादव,मोहम्मद हसन,शिशु यादव आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने मनाया 75 वें गणतंत्र दिवस,राष्ट्रगान के बाद निकली न्याय यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के बाद निकली न्याय यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फसाहत बाबू, प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर रजदेपुर से विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद से लंका मैदान तक न्याय यात्रा निकाला। इस अवसर पर फसाहत हुसैन ने 26 जनवरी की बधाई देते हुए कहा कि आज देश में संविधान खतरे में है, आज राहुल गांधी देश में मजहबी राजनीति को रोकने और सामाजिक न्याय के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, हमलोगों को एकजुट होकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना होगा। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और भाजपा सरकार जाति मजहब, मंदिर मस्जिद की नीति पर देश को बांटने का काम कर रही है, जो गलत है। भाजपा की सरकार देश की भ्रष्टतम सरकार है, हमें राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा का समर्थन कर गाजीपुर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर यात्रा निकालकर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का काम करना है। संदीप विश्वकर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश का युवा बेरोजगार है, सरकारी नौकरियां गायब है और भाजपा अमृतकाल मना रही है। हमलोग राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर गाजीपुर में भी यात्रा निकाल कर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र पीसीसी सदस्य डॉक्टर मारकंडेय सिंह, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली ,महबूब निशा, राम नगीना पांडे, डॉ संगीता राजभर, कुसुम तिवारी, सीमा विश्वकर्मा, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी ,सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, अनुराग पांडे, आलोक यादव, लाल मोहम्मद ,शमीउल्लाह खां, शंभू कुशवाहा, शबीबूल हसन, आदिल अख्तर, सतीश उपाध्याय ,ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, रईस अहमद ,सुशील सिंह, विनोद सिंह, विद्याधर, विजय शंकर पांडे ,इस्लाम मास्टर, रूद्रेश निगम, राजेश विश्वकर्मा, सूरज खरवार, संजय गौतम ,शाहनवाज, रिंकू भाई ,अब्दुल्ला भाई, रंभा राजभर ,संजय खरवार ,शेषनाथ दुबे, संजय सिंह ,आशीष यादव ,विक्की यादव, विकास यादव, सतीश गुप्ता, मोहिद्दीन भाई, प्रदीप शर्मा, आदि लोग कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी:अशोक वाजपेई

गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी: अशोक वाजपेई

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक के ग्राम ऐमाबंशी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली गाड़ी घुम रही है। और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में पुर्व मंत्री विजय मिश्र, लोकसभा प्रभारी लालगंज मुराहु राजभर, अशोक पांडेय, ग्राम प्रधान निधि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई

पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा जमानियां के भदौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर पहुंची। जहां कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई ने संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारी बदलाव के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास तेज गति से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो इसका प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है।
युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा समाज के कमजोर और गरीब, लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से समृद्ध करने का जो काम किया जा रहा है वह विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगर पुर्व की सरकारों द्वारा नेक नियति से समाज के जरूरत मंदों के लिए काम किया गया होता तो अब तक हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सोच और सपना साकार हो गया होता।

इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा वंचित पत्रों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी संपादित किए गए। तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के प्रति संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव प्रधान ने किया।

आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी

आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी प्रसाद मौर्य

गाजीपुर। 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष जयन्ती समारोह लंका मैदान में आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कर्पूरी ठाकुर को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके बतायें रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का पाखंड बताया।उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है। भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू, उमाशंकर कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।