Category Archives: Poltics

देखें गाजीपुर में अमित शाह का लाइव रोड शो

गाजीपुर में लोकसभा प्रत्याशी पारस राय के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरू किया।

भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के समर्थन में अमित शाह पहली बार करेंगे रोड शो

भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के समर्थन में अमित शाह पहली बार करेंगे रोड शो

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पहली बार गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करने के लिए 29 मई को आ रहे हैं। वे शाम को मिश्रबाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रोड शो शुरू करेंगे और करीब दो किमी दूर चीतनाथ मोड़ पर रोड शो को समाप्त करेंगे। इस दौरान उनके रास्ते में 9 मंदिर, 5 मस्जिद और 1 गुरुद्वारा पड़ेगा। गृहमंत्री के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अमित शाह का रोड शो मिश्रबाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड़ तक जाएगा। इस रास्ते पर 9 मंदिरों में एक काली माता मंदिर, दो हनुमान मंदिर, एक शनि मंदिर और शेष पांच शिव मंदिर हैं। इसके अलावा एक गुरुद्वारा और पांच मस्जिदें भी हैं।

गृहमंत्री के रोड शो के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि गृहमंत्री जिस रास्ते पर रोड शो करेंगे, उसपर सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग, वैश्य, मुस्लिम, ब्राम्हण, जायसवाल के अलावा आस-पास क्षत्रिय और यादव बहुल क्षेत्र है, जबकि शहर में एक लाख से अधिक आबादी है। ऐसे में गृहमंत्री का यह रोड शो भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काफी कारगर साबित होगा। वहीं, गृहमंत्री भी मिश्रित आबादी के लोगों को साधने के लिए सियासी तीर चलाएंगे। उधर, रोड शो के प्रभारी व भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में से 73 सीटों को जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार उनके सानिजि में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने के पहले शहरवासियों को काफी राहत मिल गई है। खासकर मिश्र बाजार से लेकर चीतनाथ घाट तक के व्यापारियों को रोज होने वाली परेशानियों से निजात मिल गया है, क्योंकि सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़क की खोदाई छह माह पहले से की गई थी, जो जिम्मेदारों की उदासीनता का शिकार हो गई थी। स्थिति यह थी कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। हालांकि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सड़कों को रातों-रात सही कर दिया गया है। यहीं नहीं शहर के जर्जर हो चुके बिजली तारों से भी लोगों को निजात मिल गया है। इन बिजली तारों को बदलवा दिया गया है।

पं दीनदयाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो करेंगे अमित शाह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  कल बुधवार को सायं काल 4 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिश्र बाजार से रोड शो प्रारम्भ करेंगे। यह रोड शो  मिश्र बाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड तक जाएगा। यह बात आज भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में 73 सीटों को जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। और इस बार उनके सानिध्य में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीपाल ने कहा कि देश में मोदी है तो मुमकिन है,और शाह है तो संभव है । आ गए 1975 में परिवार नियोजन को सख्त कर “बच्चे दो ही अच्छे” का नारा देकर एक वर्ग की नसबंदी कराई‌। जिन्हें अल्पसंख्यकों ने न अपनाकर अपनी  संख्या बढ़ाया और आज संख्या के आधार पर संपत्ति में बंटवारा का नारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए कानून व्यवस्था अच्छा हो जबकि गुंडे माफिया सदैव कानून व्यवस्था के लिए बाधक होते हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में भारी उत्साह है और यह रोड शो पुराने सभी  कीर्ति मान को ध्वस्त करते हुए नया इतिहास स्थापित करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह  के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में उत्साह का हाल यह है कि गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में पार्टी पीछे और जनता आगे हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के सभी कार्यों को सम्मान देती रही है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने अतिथि परिचय कराया।

पारस राय ने किया अधिवक्ताओ से अपील, कहा…..

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने सोमवार को नगर के कांशीराम आवास, सरदार भगत सिंह वार्ड झिंगुर पट्टी तथा कचहरी में जनसंपर्क किया इसके अलावा उन्होंने जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ तथा खालिसपुर में  जन चौपाल को भी संबोधित किया।
गाजीपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि गाजीपुर का बुद्धिजीवी वर्ग सदैव से समाज को दिशा देने का कार्य किया है और आज एक बार फिर से जिले के विकास व विकसित भारत के निर्माण मे आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है।और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जन जन के सम्मान और जिले के विकास में कोई उपेक्षा मेरे द्वारा नहीं होगी बल्कि बल्कि मनोज सिन्हा की विकास सोच को आगे बढ़ाने का पूरा पूरा प्रयास होगा।


इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,विनोद अग्रवाल,अजय पाठक, कृपा शंकर राय, बंशीधर कुशवाहा, रविकांत पांडेय, प्रभु नारायण सिंह, शशि कांत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पारस राय के समर्थन में गाजीपुर में अमित शाह करेंगे रोड शो

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री  अमित शाह  की 29 मई को अपराह्न  नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के सफल संचालन व्यवस्था टोली की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए रोड शो प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि  मा अमित शाह जी सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में बताया कि अमित शाह पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा।
बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी,आदि उपस्थित थे।

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया

अखिलेश यादव बोले
इंडिया गठबंधन सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे

उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिताओ और भाजपा को भगाओ

बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है

लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है



गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई मैदान में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीएसपी अंदर ही अंदर मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है। इसलिए सावधान हो जाइए। वह गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एंबुलेंस की सर्विस को भी बर्बाद कर दिया। पुलिस को लेकर के भी हम लोगों ने व्यवस्था बनाई थी, जो बर्बाद हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भी जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। इसीलिए लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है। हम इन बीजेपी वालों को कहना चाहते हैं 4 जून के बाद न केवल मंत्री मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलने का काम होगा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 400 का नारा लगा रहे थे, अगर गणित समझोगे तो आप समझ में आएगा कि 543 सीट में 400 सीट पर भी नहीं जीत पा रहे हैं। अब तो जिस तरह का गुस्सा 140 करोड़ की जनता में है, उससे तो लग रहा है इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। क्या कहते हैं कि दो शहजादे वोट करने निकले हैं, हम उनको कहना चाहते हैं, जो हम लोगों को दो शहजादे बोल रहे हैं, इस बार दोनों शहजादे मिलकर के शह उन्हें दे रहे हैं।

रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य: पारस नाथ

बिरनो। भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय रोज-रोज लगातार 10 से 12 गांवों में जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए अपने पक्ष मे मतदान का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को
पाण्डेय पुर राधे , नसरतपुर, बिहरा,बरेंदा, हरहरी,गोबिंदपुर, पिपनार, बहलोलपु,नेवादा ,मरदह व भोजापुर गांवों मे जन चौपाल को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं, किसानो, नौजवानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुलझाने का पूरा पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के द्वारा शुरू  गाजीपुर के रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य है।
इस अवसर पर अवधेश राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, शैलेश राम, शशिकांत शर्मा (मीडिया प्रभारी)विवेकानंद पांडेय ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, अंबिका राजभर, बृजेश राजभर, बृजेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रामाश्रय राय, श्रीकांत राय, पंकज राय, सुनील कुशवाहा, प्रमोद राय आदि लोग उपस्थित थे।

राज्यसभा सांसद ने की अपील

राज्यसभा सांसद ने की अपील

गाजीपुर। राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने शुक्रवार को छावनी लाइन के कलौता, सरैया, गंगा विशुनपुर और सेमरा चक फैज में घर- घर सम्पर्क कर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांचवी बार आगमन जनपद की धरती पर हो रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छी लाल गुप्ता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सूर्य नाथ यादव, रौनक राय, मुरली कुशवाहा, पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली:डा.संगीता बलवंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी:डा. संगीता बलवंत

गाजीपुर ।राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरटीआई में आगमन को लेकर सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सकरताली मे जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के साथ घर- घर जाकर लोगों से रैली में पहुचने का आह्वान किया।डा. संगीता बलवंत ने गुरुवार को पूर्वाह्न मे सकरताली गांव के प्रत्येक घरों में जाकर महिलाओं पुरुषों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विश्व के सशक्त और मजबूत नेता जो आम आदमी के कल्याण की सोच के साथ महिलाओं के सुरक्षा और आर्थिक, समाजिक समृद्धि के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। उनका आगमन 25 मई को अपराह्न आरटीआई मैदान मे हो रहा है।


इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, शक्ति केंद्र प्रभारी डब्लू राय, संयोजक अनुराग प्रजापति, विनय प्रकाश बिंद, सुनील मिश्रा, जयमुनि शर्मा, अश्वनी पासवान, प्रदीप कुमार भारती, रंजीत कुमार राम,सतीश यादव आदि लोग मौजूद थे।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज छावनी लाइन, बबेडी और सकरताली गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली में आने का निमंत्रण दिया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह, कल्पना कुशवाहा,अंजनी शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।