गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 111वें तथा तीसरे कार्यकाल के प्रथम मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 62 रायपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ प्रत्येक माह इस संवाद माध्यम से जुड़ कर विभिन्न व्यवस्थाओं, सामाजिक विधाओं, शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े विषयों पर दिए गए उनके विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार आज देश के विकास और सामाजिक समृद्धि में सहायक है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश सिंह, शिवपूजन चौहान और अंकित गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बरहट बुथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जो देश के हर क्षेत्र के समान सर्वांगीण विकास के साथ जन जन के समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व मंडल ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के रौजा बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश प्रकृति संरक्षण के प्रति भावनाओं से जोड़ कर लक्ष्य प्राप्ति का बड़ा प्रयास है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर मंडल में, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह वंशी बाजार, ओमप्रकाश राय रेवतीपुर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मिरनपुर सक्का ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बूथ समिति संग सुना।
Category Archives: Poltics
सपाई पहुंचे एसपी ऑफिस, की जांच की मांग
सपाइयों ने नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई हत्या की जांच करने की मांग की
समाजवादी नेताओं के साथ दोनों विधायक पहुंचे एसपी ऑफिस, किया मांग
गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में जंगीपुर विधान सभा के नगर पंचायत के वार्ड नं0-2 मुहल्ला अम्बेडकर नगर थाना जंगीपुर के निवासी रमेश राम के पुत्र नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई मौत की जांच एवं जानकारी प्राप्त करने के मद्देनजर तथा शोकाकुल परिवार से मिलने हेतु उनके आवास पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी पीड़ा और व्यथा को जाना और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल से परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि इस घटना के पर्दाफाश करने मे पुलिस कोताही कर रही है, पुलिस का रूख सहयोगात्मक नही है। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग किया।
बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हत्या में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया।


उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिजनों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अपराधी और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और भाजपा सरकार चैन की नींद सो रही है। इस प्रतिनिधि मण्डल में जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद, जैकिशन साहू विधायक गाजीपुर, चौधरी , गोपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर, , सिवगतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक मोहम्मदाबाद, काशीनाथ यादव पूर्व एम0एल0सी0, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विजय यादव पूर्व एम0एल0 सी, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक, जितेन्द्र कुमार भारती राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं आलोक कुमार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी शामिल थे।
इनके अतिरिक्त पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, पूजा गौतम,अमरजीत यादव,रामवचन यादव, रामाधार यादव, विभा पाल,दारा यादव, रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, चन्द्रभान गुप्ता आदि उपस्थित थे।
नीट परीक्षार्थियों के उत्तम भविष्य के लिए जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे:सुनील राम
नीट परीक्षार्थियों के उत्तम भविष्य के लिए जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे:सुनील राम
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन

गाजीपुर। नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क पर जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्कामुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज पूरे देश में नीट परीक्षार्थियों संग हुए धोखेबाजी को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी चिंतित हैं, नीट परीक्षा में ‘घोटाला सिर्फ छात्रों के साथ धोखा नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ धोखा है। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से भाजपा की वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया, छात्रों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि नीट परीक्षा में धांधली हुई है इसे फिर से कराए जाने की मांग पार्टी करती है, अन्यथा आंदोलन व्यापक होगा। नीट छात्रों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं संग आंदोलनरत शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी नीट परीक्षा में हुई धांधली के जांच की मांग करते हुए उसे फिर से कराने की मांग की है। रविकांत राय ने भी सरकार को निकम्मा बताते हुए नीट परीक्षा को फिर से कराने की मांग को कार्यकर्ताओं संग बुलंद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, मुसाफिर बिन्द, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, सीमा विश्वकर्मा, राम नगीना पांडे, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र लाल, मोहम्मद राशिद, रूद्रेश निगम, मिलिंद सिंह, सीताराम राय, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र राय, दिनेश राम, कमलेश्वर प्रसाद, प्रमिला भारती, मोहन चौहान, संजय सिंह, राहुल कुशवाहा, मोहम्मद हनीफ मंसूर, ओजस साहू, पुष्पा देवी, सुधांशु तिवारी, सभी उल हसन, गुलवास यादव, सुमेर कुशवाहा, आलोक यादव, मीरा चौबे, अतुल पांडे, रईस अहमद, दिनेश तिवारी, प्रवीण दुबे, रितेश विश्वकर्मा, मोहित, जावेद मुस्ताक, अछैबर बिन्द, सतीश सिंह यादव, जय सत्यार्थ और अतुल पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अफजाल अंसारी का जखनिया में हुआ जोरदार स्वागत
सांसद अफजाल अंसारी का जखनिया में हुआ जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन का प्रदेश में बहुमत, एमएलए फतह की तैयारी: अफजाल अंसारी

दुल्लहपुर गाजीपुर। भूडकुड़ा तहसील जखनिया अंतर्गत डॉ. बी आर. अंबेडकर इंटर कॉलेज मंदरा के प्रांगण में नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत समारोह में सांसद ने कहा कि मैं अपने पचास साल के राजनीतिक जीवन में इतना जोश खरोश पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में कभी नहीं देखा। यह चुनाव जनता खुद लड़ रही थी और देश से इन फिरका परस्त ताकतों को भगाना चाह रही थी तो वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को भी बचाने के लिए देश की जनता एकजुट हो गई।अपने संबोधन में बार-बार अपने कार्यकर्ताओं और गठबंधन के नेताओं का आभार प्रकट करते रहे। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हमारे नेता है। क्षेत्र की सड़कों पर बोलते हुए कहा कि जखनियां की खराब सड़कों को दुरस्त कराने व अधूरी सड़कों को पूरा कराने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा की किसी भी दलित मजलूम की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।

मंच से उन्होंने नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसी ताकत के साथ हमें लड़ना है और उत्तर प्रदेश से इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है तथा अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक जयकिशन साहू, विधानसभा संयोजक डॉक्टर नन्हकू यादव,पूर्व विधायक एवं प्रभारी त्रिवेणी राम, सदर से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह, सीपीआई नेता गुलाब सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह, गरीब राम,डा. खालिद,निशा कन्नोजिया, तुफानी यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, रंगीला यादव, मधुसूदन पाण्डेय, रामाश्रय चौहान, मुद्रीका चौहान,वीरेंद्र यादव, मदन कुमार,सहित जखनिया विधानसभा के बहुत सारे कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन चौहान ने किया।

चेयरमैन के रवैये से अक्रोशित सभासदों ने डीएम को सौंपा पत्रक
चेयरमैन के मनमाने रवैये से अक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक
जांच कर कार्यवाही करने की सभासदों ने किया मांग
गाजीपुर। नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके बाद सभी सभासदों ने एडीएम को भी पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है।

सभासदों ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद जमानिया अध्यक्ष द्वारा किए गए उक्त कार्य विधि विरुद्ध एवं नियमों के विपरीत है। यदि इस प्रकार का कोई पत्र जो बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नवीन कार्य हेतु नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा भेजा जाए तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के प्रस्ताव कराए सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर अध्यक्ष ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र पर प्रस्ताव करवा कर नवीन कार्य हेतु बनाकर शासन को भेज सकते हैं। पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्याय, रजिया, शबाना खातुन, पूनम यादव, राधेश्याम राम, शमसुन निशा, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, अहमद अली, माया देवी आदि लोग थे।
पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन
डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोग।
पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन
डीएन सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का नहीं हुआ उत्पीड़न

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन डीएन सिंह की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार को श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर कर्मचारियों ने उन्हें नमन किया। आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से एक जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान वक्ताओं ने डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्वक याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। डीएन सिंह कर्मचारी हितों को ही सर्वोपरि मानते थे। डीएन सिंह कर्मचारियों व असहायों के मसीहा थे। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि डीएन सिंह के नेतृत्य में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं हुआ। उनके कार्यों व पदचिन्हों पर चलने से ही कर्मचारी तथा समाज का भला हो सकेगा। समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चंद्र राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि डीएन सिंह जैसा कर्मचारी नेता नहीं मिलेगा। वह अपने व्यक्तित्व के बल पर कर्मचारियों को बिना लड़ाई के अनगिनत उपलब्धियां दिलाई हैं। जब भी कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ, डीएन सिंह ने घर परिवार को त्याग कर आंदोलन की राह पकड़ ली थी। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने उनके साथ गुजारे अनुभव को सभी के सामने रखा। कार्यक्रम में रविन्द्र तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, राम सिंह, संतोष कुमार सिंह, एसपी यादव, श्रीनिवास चौबे, दीपक त्रिपाठी, अभय सिंह, रमाकांत राम, विपिन कुमार सिंह, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह, राजीव कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश चंद्र राय और संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक
गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर निर्वाचित सभासदों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर जांच की मांग की। नगर पालिका क्षेत्र के मौजूदा 24 सभासदों में से 20 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर के वार्डो में कई हैंडपंप‚ स्ट्रट लाईट‚ सड़क आदि खराब है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है। हम सभी को अंदेशा है कि उस पर प्रस्ताव लिख कर शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष के इस कृत्य को अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर सभासद राधेश्याम राम‚ राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚ मनीष सिंह यादव‚ अहमद अली‚ सचिन वर्मा, राज चौधरी, मोहन गुप्ता, करीम, राकेश, रोहित शर्मा आदि सभासदगण मौजूद रहे।
भाजपा को समर्थन करने वाले पार्टियों का किया धन्यवाद
भाजपा को समर्थन करने वाले पार्टियों का किया धन्यवाद
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने तथा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर हर्ष जताते हुए सरकार को समर्थन करने वाले दलों को धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सभी शामिल दल बधाई के हकदार है जिन्होंने देश के प्रगति और विकास की चल रही निरंतरता को बनाए रखने में नैतिकता से पूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन ने जनता में संविधान के प्रति भय का भाव दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा किया है। लेकिन देश की जनता ने इन्हें नकार दिया है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जन जन के विकास ,देश की सभ्यता,संस्कृति का समग्र उत्थान और सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण होगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने भी सम्बोधित किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। बैठक में अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, शशि प्रकाश सिंह, सुरेश बिंद, सनी चौरसिया, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, गर्वजीत सिंह, नितीश दुबे, महेंद्र जायसवाल, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, सुजीत राय, जावेद अहमद ,हर्षित सिंह, रूपक तिवारी, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, काशीनाथ तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पंकज तिवारी,लाल जी गुप्ता, पवनसुत गुप्ता ,गौरव श्रीवास्तव, अनिल राय, प्रमोद राय ,विनोद दुबे एवं अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मतदाताओं का पारसनाथ ने किया आभार प्रकट
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने शुक्रवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ,कार्यकर्ताओं से मिलकर आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनपद के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा क्योंकि जिस प्रकार मुझ छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित करके एक बड़ा सम्मान देने का काम किया था ठीक उसी प्रकार गाजीपुर की सम्मानित जनता ने भी सम्मानजनक मत देकर मुझे अपना ऋणी बना लिया है।और मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि चुनाव में जिस प्रकार सम्मान मिला है इसके लिए मैं जनपद के प्रत्येक परिवारों का आभारी रहूंगा और हर मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का भी पुरा पुरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर पारसनाथ राय क्षेत्र के भैरोपुर, बद्धुपुर,बभनवली, मलेठी, चककपिल, भोजापुर और बिरनो में कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर चुनाव के दौरान अथक परिश्रम के साथ सहयोग और समर्थन के प्रति आभार जताया, भड़सर में ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता के घर पहुंचें और बूथ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उनके साथ मनोज सिंह, मन्नू राजभर, लाल बहादुर पांडेय, ऋषभदेव सिंह, सप्पू गुप्ता ,गोविंद यादव, कृष्णा राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे
अफजाल अंसारी ने पारस राय को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज किया
गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी पारस राय से 124266 मतों से जीत दर्ज कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ को 413518 मत मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 537784 मत मिले। बसपा प्रत्याशी उमेश सिंह को 164601 मत मिले।