Category Archives: Poltics

अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित छात्र पहुंचे डीएम कार्यालय, किया मांग

पीजी कॉलेज बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में महा-अनियमितता, छात्रों का भविष्य अधर में!

कुलपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम चन्द्रशेखर यादव को सौंपा, तत्काल हस्तक्षेप की मांग


गाजीपुर। पीजी कॉलेज के बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिणामों में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने हजारों छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता के भंवर में धकेल दिया है। इस मामले को लेकर बुधवार को छात्रसंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी कार्यालय में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम चन्द्रशेखर यादव ने प्राप्त किया। छात्रों का आरोप है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए इन परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेवजह ‘अनुपस्थित’ (Absent) दर्शाया गया है, या उन्हें अनुत्तीर्ण (Failed) घोषित कर दिया गया है, जबकि उन्होंने पूरी लगन और अथक परिश्रम के साथ अपनी सभी परीक्षाएं दी थीं। यह चौंकाने वाली स्थिति न केवल छात्रों के परिश्रम का अपमान है, बल्कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल उठाती है।


छात्रों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन से भी संपर्क किया था, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल पाया। इस प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था के कारण छात्र मानसिक तनाव, गहरी निराशा और चिंता के भयंकर दौर से गुजर रहे हैं, जिससे उनके एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक वर्ष के बर्बाद होने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।बपूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष, दीपक उपाध्याय ने कड़े शब्दों और बुलंद आवाज़ में कहा, “यह सिर्फ कुछ छात्रों का मामला नहीं है, यह तो हमारे छात्रों के भविष्य पर मंडराता एक ऐसा काला साया है, जिसने सैकड़ों होनहार विद्यार्थियों के सपनों को निगलने का काम किया है। हमने अपनी व्यथा और अपनी मांगों को एसडीएम के सामने पूरी मज़बूती से रखा है, जैसे एक मशाल अंधेरे में राह दिखाती है। हमें अटूट विश्वास है कि हमारी यह आवाज़ कुलपति के कानों तक अवश्य पहुंचेगी, ताकि इस भयावह रिजल्ट में हुई अनियमितता कि स्थिति में तत्काल और निर्णायक हस्तक्षेप हो सके और हमारे छात्रों का भविष्य बर्बाद होने के गर्त में गिरने से बचाया जा सके।

गाजीपुर का दुर्भाग्य है कि यहां विश्वविद्यालय नहीं है और ना ही जौनपुर विश्वविद्यालय का विस्तार पटल है। इसलिए यूनिवर्सिटी जानबूझकर अनियमितता करती है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को शून्य, एक, दो, चार नंबर या अनुपस्थित दिखाया जाता है ताकि इम्प्रूवमेंट व बैक पेपर के नाम पर मोटी रकम वसूली जा सकें “जबकि जय श्रीराम जय हनुमान लिखने वालों को प्रथम श्रेणी में पास किया जाता है पूर्व महामंत्री, सुधांशु तिवारी ने परिणामों में हुई इस ‘अविश्वसनीय और अक्षम्य गलती’ पर अपना प्रचंड आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “छात्रों ने दिन-रात एक करके पढ़ाई की, खून-पसीना बहाया, और बदले में उन्हें अनुपस्थिति या अनुत्तीर्णता का ठप्पा मिला है। यह सरासर अन्याय है और किसी भी कीमत पर अस्वीकार्य है। हमने एसडीएम से पुरजोर मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन हो और सही परिणाम अविलंब जारी किए जाएं।


पूर्व अध्यक्ष, अनुज भारती ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के सपनों को रौंदने जैसा अक्षम्य कृत्य है।
प्रभावित छात्रों में से एक, कृष्णानंद भारती ने अपनी दर्दभरी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने अपनी परीक्षाओं के लिए अथक परिश्रम किया था। जब मैंने अपना परिणाम देखा और उसमें मुझे ‘अनुपस्थित’ पाया गया, तो मैं पूरी तरह से सदमे में था। यह न केवल मेरे भविष्य को खतरे में डाल रहा है, बल्कि मेरा आत्मविश्वास भी बुरी तरह से टूट गया है। एक अन्य प्रभावित छात्रा, नेहा सिंह ने भावुक होकर कहा, मुझे 2 नंबर मिला है “यह स्थिति हमें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित कर रही है।


अनामिका कुमारी ने कहा कि मुझे शून्य नंबर दिया गया है मैं काफी सदमे में हूं जबकि मैंने पेपर अच्छा दिया था। हमें समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करें। हमने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है और हम चाहते हैं कि हमारे सही परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाएं, ताकि हम आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।” छात्र समुदाय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति से इस गंभीर संकट का व्यक्तिगत संज्ञान लेने की पुरजोर अपील की है, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम चन्द्रशेखर यादव के माध्यम से एक विस्तृत और महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की त्वरित और गहन जांच सुनिश्चित की जाए, तत्काल प्रभाव से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए, और सही एवं संशोधित परीक्षा परिणाम अविलंब जारी करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं। छात्रों को विश्वास है कि प्रशासन की सहानुभूतिपूर्ण और निर्णायक कार्यवाही से उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सकेगा और उन्हें इस अकारण हुए शैक्षणिक तथा मानसिक नुकसान से मुक्ति मिल सकेगी।


पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से नेहा सिंह, आस्था कुशवाहा, अनामिका कुमारी, विभा सिंह, रुबीना खातून, मनीषा साहनी, मुस्कान राजभर, निशा कुमारी, जागृति राय, प्रीतम पासवान, सलोनी कुशवाहा, नीतीश मौर्या, राहुल मौर्या, कृष्णा नंद भारती, रोहित कन्नौजिया, जयप्रकाश राम, निशांत चौरसिया, विनय, अंशुमान राणा, आलोक कुमार, आकाश कुमार बिंद्रा, विशाल यादव, दीपक कन्नौजिया, साहिल कुमार पुष्कर, धनंजय कुमार इत्यादि सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

मौलाना साजिद रशीदी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव के विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस राज में किसी के भी खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मानों फैशन‌‌ सा हो गया है। इस तरह का काम बहुत ही तुच्छ मानसिकता ‌, सत्ता संरक्षित तथा प्रलोभन देकर भाजपा सरकार के लोगों द्वारा एक सोची समझी साज़िश के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि उनके इस टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि डिंपल जी सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज होने के साथ साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक और प्रबल पक्षधर रही है जो उनकी वेश भूषा, उनकी सौम्यता ,सरलता और सादगी तथा उनकी भाषा और बोलचाल से झलकता है

।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी केवल महिला सांसद का अपमान ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण महिला जगत के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है। साजिद रशीदी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की महिलाएं अपने को अपमानित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले साजिद रशीदी की तत्काल गिरफ्तार किया जायें अन्यथा अपने नेता के सम्मान में पूरी की पूरी समाजवादी पार्टी सड़क पर आन्दोलित दिखेगी।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक साजिद रशीदी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती महिला सभा चुप नहीं बैठेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा, बिन्दु बाला बिंद,रीना यादव, कंचन रावत,सईदा खातून, ममता यादव, पूजा गौतम,रूक्मीना यादव, अनीता यादव आदि मौजूद थी।

शिवपाल यादव पहुंचे गाज़ीपुर,बोले-  सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की रच रही है साजिश

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशी बाजार स्थित रायल पैलेस में आरक्षण दिवस-संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय राज की स्थापना करने का संकल्प लिया।
इस संगोष्ठी में शामिल होने आए बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है।इस सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। यह सरकार साहू जी महाराज,बाबा साहेब, लोहिया और नेता जी के द्वारा दिए गए आरक्षण की नीति को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। इस सरकार द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। यह सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। समाजवादी पार्टी आरक्षण को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।भाजपा किसानों, नौजवानों और किसानों, छात्रों और महिलाओं का कोई काम नहीं कर रही है।यह झूठी और बेईमान पार्टी है। इसका विकास का दावा कागजी और झूठा है।इस सरकार ने जनता पर मनमाना टैक्स ठोंक दिया है। जनता टैक्स के बोझ से कराह रही है। उन्होंने छात्रों और नौजवानों से खुब पढ़ने लिखने और अपने और अधिकार के लिए लड़ने का आह्वान किया।प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर यह सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने का काम कर रही है,वह उनको शिक्षा से वंचित करना चाहती है वह नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। यह सरकार पूंजीपतियों की मित्र और गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।
इस सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार‌ मंत्री और अधिकारी कमीशनखोरी में लगे हैं। विकास के बजट का साठ प्रतिशत इनकी जेब में जा रहा है।
यह सरकार केवल समाज में घृणा और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। अधिकारी मनमाने हो गये हैं। इस सरकार के मंत्री भी इनके आगे बेबस है,अधिकारी इनकी भी बातों को अनसुनी कर रहे हैं। यह सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगा पा रही है न अधिकारियों पर। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी लालता प्रसाद निषाद, डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू,शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,सैय्यदा शादाब फातिमा, अंकित भारती,काशीनाथ यादव, राजेश कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा,खुर्शीद अहमद,विजय यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,हैदर अली टाइगर,सुधीर यादव,अभिषेक यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, अक्षय यादव, तौकीर खां,रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार बिन्द,विभा पाल,रीता विश्वकर्मा,संगीता यादव, अनिता यादव, डॉ सीमा यादव, रीना यादव, सिकन्दर कन्नौजिया, डॉ सिकन्दर यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, हरेंद्र विश्वकर्मा,आमिर अली,राम जी राय ,रामवचन यादव, शशि सोनकर,सुभाष यादव, आशीष यादव, मन्नू सिंह, डॉ समीर सिंह,शौर्या सिंह,रामयश यादव ,आत्मा यादव,राजकुमार पांडे , रामाधार यादव, गरीब राम, शिवशंकर राम,
सुशील जायसवाल, तहसीन अहमद, दिनेश यादव,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, कमलेश यादव, गोवर्धन यादव, जै हिंद यादव,अनिल यादव,सूरज राम बागी, सदानंद यादव, धर्म चंद यादव, सुजीत कुमार, जितेन्द्र भारती,लल्लन राम,राम औतार विश्वकर्मा, गोपाल खरवार, मुन्ना खरवार, ताहिर हुसैन, विरेन्द्र विश्वकर्मा, मुन्ना चौहान, नगेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से किया।

स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत


स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत
गाजीपुर। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाने की तैयारी में जुटे दावेदार चुनाव से पहले अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदाता बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी ताकत झोंक दी है। चुनाव में अब करीब सात महीने ही बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय शिक्षकों और स्नातकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सीधे भाग ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह गरीब और बेरोजगार युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानते हैं। दिनेश चंद्र राय शिक्षक के साथ ही साथ तीन दशक से सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हें स्नातक चुनाव क्षेत्र में सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


वहीं, शिक्षक कोटे से सपा के वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव भी लगातार मतदाता बढ़ाने और कॉलेजों पर जनसंपर्क कर रहें हैं। शिक्षकों की समस्या को लेकर सदन में उठाने की बात कर रहें हैं।
उधर किसी भी प्रमुख दल ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन दावेदार अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
इनसेट –
दावेदार चला रहे मतदाता बनाने का कार्य
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में हर बार नई मतदाता सूची बनाई जाती है और उसी के अनुसार चुनाव होता है। आमतौर पर स्नातक मतदाता बनने में रुचि नहीं दिखाते। दावेदार ही अपने समर्थकों के माध्यम से स्नातकों का विवरण लेते हैं और आवेदन पत्र भरकर निर्वाचन कार्यालय में जमा करते हैं। ऐसे में दावेदार ही मतदाता बनाने का क्रम चला रहे है।
इनसेट –
इंटरनेट मीडिया पर चला रहे अभियान
दावेदारों के समर्थक नौकरीपेशा लोगों एवं अन्य स्नातकों के बीच जाकर उन्हें मतदाता फार्म भरवाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए लोगों तक यह सूचना भी पहुंचाई जा रही है। लोगों से उनके दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाने के काम में लगा दिया है। बूथ स्तर तक स्नातकों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का काम जोरों पर है।
इनसेट –
ये बन सकेंगे मतदाता
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वे ही लोग मतदाता बन सकते हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2025 तक अपना स्नातक पूरा कर लिया है। मतदाता बनने के लिए आवेदन पत्र के साथ स्नातक का अंकपत्र एवं एक पहचान पत्र की प्रति जमा करनी होगी।

सपा नेता ने ओवर ब्रिज पर जाली लगाने को लेकर सौंपा पत्रक, कहा……

अधिकारियों की उदासीनता के कारण नहीं लग पा रहा रौजा ओवर ब्रिज पर जीवन रक्षक जाली

गाजीपुर।  सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन से कुछ ऐसी घटनाए हो चुकी है जिसके कारण दोनो साइड में कुछ उचाई लिये हुए साइडर जाली की अति आवश्यकता है। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी हम इस संबंध में पत्रक सौंप चुके है। परन्तु पूरी तरह से उदासीनता दिखाई गई है। बीते दिनों ओवरब्रिज पर कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है। ऐसी घटनाए पुनः होने की सम्भावना की स्थिति में बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो साइडर की सुरक्षा आवश्यक है। अभिनव सिंह ने जिलाअधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान मे रखते हुए रौजा ओवरब्रीज के दोनो साइडरों पर सुरक्षा कवच बनाने हेतु जालीदार साइड लगवाने की संबंधित अधिकारी को निर्देशित करे जिससे लोगों की लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर कंचन रावत, रीना यादव, राजदीप रावत,वेद प्रकाश,रामबिलास यादव,मोहन रावत,लड्डन खा,अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गाजीपुर,परिजनों से मिलकर किया शोक व्यक्त,दिया चेक

गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद आगमन हुआ । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने आज विगत दिनों ट्रेन से कटकर 71 भेड़ों की मर जाने पर सैदपुर विधानसभा अन्तर्गत हसनपुर डहराकलां निवासी पीड़ित रमेश पाल को एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से प्रदान किया। साथ ही में प्रधान संघ सैदपुर व पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा द्वारा 90 हजार रुपए दिए गए।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नसीरपुर, चौकियां में विगत दिनों सड़क दुघर्टना में जितेन्द्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से दिया ।अंत में बड़हरा ग्राम के पूर्व प्रधान स्व. सोनू पहलवान के आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद इतनी संवेदनहीन सरकार देश में कभी नहीं रही। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है न छात्र नौजवानों की। यह सरकार केवल‌ और केवल पूंजीपतियों की गोद में बैठ कर उनके हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। अराजकता चरम सीमा पर है। आमजन की जान-माल हर वक्त खतरे में है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। हत्या, डकैती, बलात्कार होना प्रदेश में मामूली बात रह गयी है। मुल्क की सीमा सुरक्षित नहीं है। पड़ोसी देश लगातार आंखें दिखा रहे हैं और देश का नेतृत्व मौन है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अराजकता और बंद इंतजामी का शिकार हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है , अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। फरियादी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने के बजाय वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय ग़रीबों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डॉ .जय सिंह यादव,रजई यादव प्रधान संघ सैदपुर, ‌विभा पाल, कमलेश यादव, गोविन्द यादव,सुशील जायसवाल, खेदन यादव, कमलेश सोनकर, राजेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीएम योगी से जनता दरबार में मिले छात्र नेता

सीएम योगी ने जनता दरबार में छात्रों की मांग का लिया संज्ञान, ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ को मिला बल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग पर त्वरित कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त किया। मालूम हो कि विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष व पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को छात्रों की मांग से भरा एक पत्रक सौंपा।
पत्रक के माध्यम से बताया गया कि गाजीपुर में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सभी महाविद्यालय लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित जौनपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिससे लाखों छात्र छात्राओं को पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्री उपाध्याय ने बताया कि उनकी पिछली गुहार पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन स्तर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु महाविद्यालय से अपेक्षित सूचना अभी भी लंबित है।


दीपक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया, “जिस प्रकार आपने यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया और भदोही के काशी नरेश पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने कि प्रक्रिया चल रही है, उसी तर्ज पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को भी अपग्रेड करने की कृपा करें क्यूंकि ये विश्वविद्यालय बनने के सभी मानकों को पूरा करता है।”


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की विकट समस्या को अत्यंत गंभीरता से लिया। दीपक उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि “गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना सरकार की प्राथमिकता है।” सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गाजीपुर में एक स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना और मौजूदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उन्नयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता एवं पूर्ण तत्परता से आगे बढ़ाने के तत्काल निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री का यह दूरदर्शी निर्णय गाजीपुर के शैक्षिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जो सीधे तौर पर ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ की परिकल्पना को साकार करेगा। विश्वविद्यालय निर्माण मंच और समूचे गाजीपुर जनपदवासियों ने इस ऐतिहासिक आश्वासन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया है, क्योंकि यह पहल न केवल उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी, बल्कि गाजीपुर को ज्ञान, अनुसंधान और प्रगति का एक जीवंत केंद्र बनाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

गाजीपुर : कांग्रेस के संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में गरजे नकुल दुबे- “2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का होगा सफाया”

गाजीपुर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक निजी मैरज हाल में रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी का संयुक्त पदग्रहण समारोह वंदे मातरम गीत के साथ शुरू किया गया,और राष्ट्रीय गान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू जी” कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया और शैलेन्द्र कुमार “ध्रुव” भी उपस्थित रहे।

समारोह में नकुल दुबे ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हामिद और महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश से भाजपा को 2027 में पूरी तरह से उखाड़ फेंकने की नींव आज गाजीपुर से रखी जा रही है। यह सरकार जनविरोधी, संविधान विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसके लिए विकल्प बनेगी।”

प्रदेश कांग्रेस सचिव व गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि “सुनील राम को जिलाध्यक्ष और संदीप विश्वकर्मा को शहर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी।” इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर मनीष मुरेलिया और शैलेन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा कि हम लोग कांग्रेस की नीतियों के तहत पूरी निष्ठा और लगन से संयुक्त रूप से कार्य करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जुटाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने किया एवं आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।

संचालन शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया।

समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक और ग्राम स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, राशिद भाई, रईस अहमद, सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, राघवेंद्र, प्रमिला देवी, जनार्दन राय, कुसुम तिवारी, मुसाफिर बिन्द, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, शक्ति आनंद, डॉ गुड्डू कुमार,सुमन चौबे, अरविंद मिश्रा, सैयद इब्रतुल्ला, लाल मोहम्मद, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, साजिद खान, उमाशंकर सिंह, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, अरुण श्रीवास्तव, नंदलाल स्वामी, गुलबास यादव, सतीश श्रीवास्तव, पप्पू निषाद, श्याम नारायण सिंह, राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, विश्वनाथ जायसवाल, आलोक यादव, मोहन राम, दिव्यांशु पांडे, सैयद मुनीर जाफरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, आशुतोष कुमार सिंह, पारस उपाध्याय, प्रमिला भारती, अयूब, राजेश सिन्हा, जयप्रकाश पांडे, ए शौकत सिद्दीकी, रिंकू, जफर सिद्दीकी, मुस्ताक, ओमप्रकाश भारद्वाज, कृष्णानंद तिवारी, चंद्रशेखर, श्रीराम राजभर, मीरा चौबे, अबू आसिफ, संजय गुप्ता, सतीश सिंह यादव, मोहम्मद हनीफ, सुंदरलाल जायसवाल, धीरेंद्र पासवान ,मोहम्मद अंसार, शक्ति आनंद, श्याम सुंदर राजभर, अजीत यादव, अब्दुल रफी, कृष्ण देव तिवारी, राजेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, शिव अंसारी शिवा अंसारी आदि सैकड़ो लोगों ने शपथ लिया ।

सपा की हुई मासिक बैठक,की गई चर्चा

शिक्षा का अवसर समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार:गोपाल यादव

गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में लगातार पीडीए जनपंचायत आयोजित करने के संबंध में, बूथों पर मतदाता सूची में बढ़े और कटे नामों के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में तथा देश और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर और सहकारी साधन समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं ने बिराईच और इनरवां में गरीबों के घर शासन द्वारा उजाड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।इस घटना की घोर निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार रोटी कपड़ा मकान देने के बजाय रोजी, रोटी,मकान और सम्मान छिनने वाली है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती हैं इसीलिए वह शिक्षा को महंगी और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के तुगलकी फरमान को भाजपा सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए कहा यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है,ताकि इनकी कारगुजारियों और नाकामियों पर सवाल न उठे‌। भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद । जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार नकारात्मक राजनीति कर रही है। इसका समाज की बुनियादी जरूरतों और गरीबों के दुख दर्द से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में हैं। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश रक्त रंजित है। उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। अपराधी बेलगाम है। न कहीं कोई कानून हैं न कोई व्यवस्था है। हर तरफ मनमानी का बोलबाला है। पुलिस,अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गए है। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। इस सबके बावजूद सरकार मौन है। वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,अशोक कुमार बिन्द, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव , सुभाष यादव,मुन्नीलाल राजभर,सूरज राम बागी,अमित ठाकुर, तौकीर खां,सुशील जायसवाल,शौर्या सिंह ,बिन्दु बाला बिंद, सदानंद यादव,अक्षय यादव ,तहसीन अहमद,जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, डॉ समीर सिंह, दारा यादव,अदनान खां राजेन्द्र यादव,संजय कन्नौजिया,यशपाल यादव,सीमा यादव, आजाद राय,विभा पाल,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुनील यादव,वृजदेव खरवार , जयराम यादव,आत्मा यादव,जगत मोहन बिंद,पप्पू यादव,विजय शंकर यादव, मनोज कुमार यादव,सूर्य मणि यादव,रिषु यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव,राजेश यादव,छन्नू यादव,कमलेश यादव,बैजू यादव आदि मौजूद थे।
बैठक के अंत में एक दुर्घटना में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महामंत्री जितेन्द्र पाल के एक साथ चार परिजनों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

निकला कैंडिल मार्च,दोषियों को फांसी देने की मांग

गाजीपुर। वाराणसी की एमएससी की छात्रा अलका बिंद की बीते दिनों 2 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर शनिवार को बिंद समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरजू पांडे पार्क पर पहुंच कर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। बता दें कि वाराणसी के मिर्जा मुराद थाना अंतर्गत राजा तालाब मेहंदी गंज की रहने वाली एम.एस.सी.की छात्रा अलका बिंद की स्थानीय ढाबा में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए जिले में बिंद समाज विकास संघ के नेतृत्व में शनिवार को अंबेडकर पार्क से होते हुए सरजू पांडे पार्क तक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च का किया गया। मृतिका अलका बिंद की आत्मा को शांति के लिए एक दो मिनट का मौन रखा गया।

मृतिका छात्रा अलका बिंद के परिवार वालों को न्याय दिलाने और दोषियों को शख्स से शख्स सजा की मांग करते हुए बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद ने समाज के संग मिलकर हुंकार भरी। कहा कि एमएससी की छात्रा अलका बिंद को न्याय मिल सके उसको लेकर के आज हम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ से हम लोग मांग करते हैं कि जिस ढाबे पर लड़की की हत्या हुई है उस ढाबे की जांच की जाए। साथ ही जिन लोगों ने भी उस लड़की की हत्या की है या उसमें जो लोग भी सम्मिलित हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। गुलाब बिंद ने कहा कि बिंद समाज के तरफ से हम मांग करते हैं कि मृतका के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड रुपए सरकार के द्वारा दिया जाए।

इस मौके पर श्यामलाल बिंद, मुसाफिर बिंद, निर्गुण बिंद, गुड्डू कुमार बिंद, गौरीशंकर बिंद, बजरंगी बिंद, मंजय यादव, प्रांजल यादव, संतोष कुमार बिंद, फौजदार बिंद, पूर्व प्रधान अरविंद बिंद, सुनील बिंद,जितेन्द्र बिंद, अशोक बिंद, विभा पाल, कंचन रावत सहित सैकड़ों की संख्या में बिंद समाज के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।