Category Archives: Poltics

सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर पीडीए पंचायत का आयोजन, कइयों ने ली सदस्यता

गाजीपुर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के तरफ से
अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर पौधरोपण व पीडीए पंचायत का आयोजन, और सपा की सदस्यता भी दिलाई गई।

गाजीपुर। विधानसभा जमानिया क्षेत्र के देवईथा गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के तत्वावधान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण एवं पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय PDA के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा अंबेडकर पार्क में पौधरोपण कर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध एवं संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण तथा पीडीए की अवधारणा को सशक्त बनाने पर बल दिया। इसके बाद विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खान ने किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली हैं तथा पीडीए की सोच सामाजिक समरसता एवं समान भागीदारी को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर राम ने की। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अल्पसंख्यक सभा के जिलासचिव अकबर उर्फ कल्लू टेंट, कलीम खान, ग्राम प्रधान हाजी गयासुद्दीन खान ,असलम खान पूर्व (प्रधान), कन्हैया राम, ईश्वर दयाल राम, बबलू राम, सपा जिलाउपाध्यक्ष आमिर अली, डॉ समीर सिंह ,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पलटू राम, प्रवीण यादव, ग्राम प्रधान गयासुद्दीन, रंगनाथ कुशवाहा, मिर्चा प्रधान भोलू खान, प्रदुम्न शाह, सूरज रावत, गुड्डू बीडीसी, शाहनवाज खान,प्रमोद यादव,काशी यादव ,अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

समाजवादियों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समत भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। विधायक जै किशन साहू ने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश जी का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश जी ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल,अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, राजकुमार पांडेय,शिवशंकर यादव,रविन्द्र प्रताप यादव,अमित ठाकुर,अशोक कुमार बिंद, तहसीन अहमद,दिनेश यादव,सूरज राम बागी,डॉ समीर सिंह, डॉ समीर सिंह,विभा पाल,भरत यादव ,कंचन रावत, आत्मा,पूजा गौतम,रामाशीष यादव,हरवंश यादव , रामप्रकाश यादव, सुनील यादव,द्वारिका यादव ,दारा यादव,असलम खां,कमला यादव, रजनीकांत ‌ यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सपा ने मनाई दानवीर भामाशाह की जयंती

गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई।
गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भामाशाह को दानवीर और कुशल योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन,असीम त्याग, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ दान का अद्वितीय उदाहरण है। युद्ध के दौरान जब महाराणा प्रताप जी को धन का अभाव हो गया,युद्ध संचालित करने में दिक्कत पैदा होने लगी उस वक्त भामाशाह जी ने अपनी पूरी व्यक्तिगत सम्पत्ति बिना किसी लालच के समर्पित कर दी थी, तब इस पैसे से महाराणा प्रताप जी ने अपनी सेना को पुनर्गठित कर मुगलों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा। सदर विधायक जै किशन साहू ने इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए अयोध्या में चढ़ावा चोरी,जन-धन की लूट और कोरोना काल में सरकार द्वारा बनाए गये पी एम केयर्स के माध्यम से एकत्रित किये गये धन में हुए घोटाले एवं हेराफेरी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को दानवीर भामाशाह के जीवन से सबको लेकर जनता के हित में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में सरकारी सम्पत्ति लूटी जा रही है और अपनी तिजोरी भरी जा रही है दूसरी तरफ भामाशाह ने अपनी तिजोरी देश के लिए खोल दी थी। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को देश के लिए शर्मनाक बताया,इस घटिया हरकत से साधु संत, रामभक्त अपने को ठगा सा महसूस कर रहें हैं। इस घटना से देश की गर्दन दुनिया के सामने झुकी है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग किया।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, जुम्मन भाई,सदानंद यादव,सुरेन्द्र जायसवाल,विजय शंकर यादव,कमलेश यादव, जयराम भारती, शेर अली राईन, परवेज अहमद आदि मौजूद थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेताओं ने किया सरोज कुशवाहा का भव्य स्वागत

गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा सोमवार को पद ग्रहण करने के बाद अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंची। वाराणसी के रास्ते गाज़ीपुर पहुंचते ही भाजपा नेता डा विजय यादव,माया सिंह ,प्रिती गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला स्मृति चिन्ह से भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफिले के साथ जिले मे सैदपुर बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जहां नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर,अचल सिंह,विजय यादव, श्याम कुवर मौर्य,विनोद अग्रवाल,सुधीर पटेल आदि ने माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत गया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पियरी, देवकली, नन्दगंज, महाराजगंज व लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ फूल माला से जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगी। उन्होंने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास उन्हें संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने सरोज कुशवाहा के आवास पर पहुंच कर नव दायित्व की उनको बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, मीरा श्रीवास्तव, कार्तिक गुप्ता, पूनम मौर्या सुनील गुप्ता, धर्मेन्द्र कुशवाहा,निमेष पांडेय आदि उपस्थित थे।

कृष्ण बिहारी राय प्रदेश उपाध्यक्ष और सरोज कुशवाहा बनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश टीम घोषणा में गुरुवार को जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय जो वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मिर्जापुर प्रभारी सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ माल्यार्पण व अंग भेंटकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार मे आज आगामी कार्यक्रमों को लेकर हो रही बैठक मे जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भारी हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में 23 जून डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जूलाई जयंती तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण अभियान में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण,मन की बात, वृक्षारोपण, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, श्रद्धांजलि आदि कार्य क्रमो पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान अवधि में आयोजित सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन की विचारधारा पर काम में समर्पित है।
इसके अलावा सूचि के जारी होते ही दोनों पदाधिकारियों के शुभचिंतकों, व पार्टी कार्यकर्ताओं ने टेलिफोनिक व सोशल मीडिया के आलावा नेता द्वय का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामना देने वाले लोगों मे भारी उत्साह रहा।
भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा गांव कृष्ण बिहारी राय पार्टी गठन के साथ 1980 मे जुड़कर मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष,महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी योग्यता क्षमता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। कृष्ण बिहारी राय भरौली इंटर कालेज बलिया से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य है जो वर्तमान समय में चंदन नगर रौजा पर धर्मपत्नी नन्दीनी राय के साथ रहते हैं।इनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र अजय विक्रम राय है।
जबकि चंद्रशेखर नगर,कपूरपुर, रौजा देहाती गाजीपुर निवासी सरोज कुशवाहा 61 वर्ष, एम ए इतिहास आनर्स है।जो 1992 मे भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से जूडकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, फिर जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा), जिला उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय मंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक दायित्वों के साथ वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जनपद की प्रभारी है। इनके पति नगीना सिंह कुशवाहा एक प्रमुख दवा व्यवसाई है।इनकी दो पुत्रियां हैं जिसमें एक छोटी बेटी ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक है।
दोनों नवचयनित पदाधिकारीयों ने गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन कार्य में अपनी निष्ठा को दोहराया।
शुभकामना व स्वागत अभिनन्दन करने वालो में पारसनाथ राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरण राजभर, अवधेश राजभर,ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया, शशिकांत शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

नपा के अध्यक्ष-पूर्व अध्यक्ष ने दी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने कृष्ण बिहारी राय

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सरोज कुशवाहा; सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा पार्टी के 55 पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। घोषित सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मुख्य वक्ता सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिले के लिए विशेष गौरव की बात यह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सरोज कुशवाहा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कृष्ण बिहारी राय और सरोज कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी के अलावा सभासद अशोक मौर्या, मीनू मौर्या, बंगाली वर्मा, अनीता देवी, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, संदीप श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, अजय राय दारा, रूपेश सिंह, नंदू कुशवाहा, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक आदि सहित कार्यकर्ताओं ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त जारी, देखा सजीव प्रसारण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त विकास खण्डो, ग्राम पंचायत, कृषि मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित की गई। जनपद स्तर पर इसका प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश राय, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ-साथ भारी संख्या में कृषक उपस्थित थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जनपद के 417832 कृषकों को 83.56 करोड़ की धनराशि वितरित की गई। इस प्रकार जनपद को अब तक कुल 23 किस्तों के माध्यम से कुल 1923 करोड़ रुपए की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम में उपस्थित किसान जिनके खाते में धनराशि प्राप्त हुई उनके चेहरे खूशी से खिल उठे। उनका कहना था यह धनराशि हम लोगों को कृषि कार्य करने में बहुत ही सहायक सिद्ध हो रही है।

सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ के प्रहरी हैं राहुल गांधी : कांग्रेसजन
राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम में फल वितरित कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की आवाज़ बन चुके जननायक Rahul Gandhi का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर संघर्षरत रहने की कामना की। तत्पश्चात लंगड़पुर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया और सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, संविधान की मूल भावना को चुनौती देने के प्रयास हो रहे हैं और जनता के वास्तविक मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे दौर में राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के दमन, राजनीतिक प्रताड़ना और लगातार व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राहुल गांधी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम किया है। राहुल गांधी आज केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक बन चुके हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य राहुल गांधी ने किया है। देश का युवा आज उनमें अपनी उम्मीद और भविष्य देख रहा है। सच बोलने का साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत उन्हें आम नेताओं से अलग बनाती है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने विचारों और सिद्धांतों को नहीं छोड़ा। जब राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिशें हो रही थीं, तब उन्होंने पूरे देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का जीवंत उदाहरण है। उनका जन्मदिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।
कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं संघर्षशील जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह अयूब अंसारी कुंदन खरवार विद्याधर पांडे महबूब निशा माधव कृष्ण धर्मेंद्र आशुतोष गुप्ता राघवेंद्र चतुर्वेदी जेपी पांडे सुमन चौबे शंभू सिंह कुशवाहा बलप्रीत सिंह आलोक यादव राजेश उपाध्याय अजलाल अब्बासी कुंदन खरवार शबीहूल हसन रमेश चंद्र गुप्ता सीमा विश्वकर्मा शैल अंसारी अमन गुप्ता महताब आदि लोग उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

प्राकृतिक खेती हमारी अटूट ऋषि परम्परा की ही है ध्वजवाहक:ओम प्रकाश राय

गाजीपुर। प्राकृतिक खेती कोई नई अवधारणा नहीं बल्कि हमारी अटूट ऋषि परम्परा की ही ध्वजवाहक है। बीते दिनों इस भूली हुई कृषि पद्धति को अब पुनर्जीवित करने का वक्त आ गया है। यदि हमें स्वस्थ्य एंव निरोगी रहना है तो इसे हर किसी को अपनाना ही होगा। शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कॉलेज में आयोजित प्राकृतिक खेती की दो दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा  ओम प्रकाश राय ने किसानों से कहा कि काल चक्र बदलने के कारण जहां 50 वर्ष पहले आपको रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाता था वही अब स्वस्थ रहने के लिए रासायनिक उर्वरकों से दूरी बनाने की अपील की जा रही है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरीता अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों को लगता है कि उनका उत्पादन घटेगा किन्तु प्राकृतिक खेती को तीन-चार वर्ष लगातार करने बाद मृदा उर्वरता बढ़ने पर पैदावार उतनी ही मिलेगीं जितनी की रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिलती है। उप कृषि निदेशक  विजय कुमार ने प्राकृतिक खेती के किसानों, कृषि सखियों एंव कृषि उत्पादक संगठन के सदस्यो से अपील किया की वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन द्वारा विकास भवन एंव सभी विकास खण्डो में स्थापित प्रेरणा कैंटीन से जुड़ कर अपने प्राकृतिक एंव श्री अन्न से निर्मित उत्पादों का विक्रय कर सकते हैं इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स आउटलेट स्थापना हेतु 10 लाख रूपय अनुदान हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इच्छुक व्यक्ति इसमें आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ० एस०के० सिंह ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकार के अवयवों जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, बृहास्त,नीमास्त्र, अग्निस्त्र इत्यादि को क्रमबध्द ढंग से लाइव डेमो द्वारा किसानों को कर के दिखाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्री अन्न से बने व्यंजनों को चखा और उनकी भूरी भूरि प्रशसा भी की । इस अवसर पर अन्जू चतुर्वेदी (लहुरी काशी वुमेन फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी की अध्यक्ष) द्वारा रागी से बनाय गये श्री अन्न के केक काटा और उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एंव फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी द्वारा अपने स्टाल लगाकर विभिन्न उत्पादो का प्रदर्शन भी किया गया।

12 वर्षो मे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए अद्वितीय कार्य:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

गाजीपुर। पिछले 12 वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्वितीय कार्य हुए हैं जिन्हें स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा,आने वाली पिढियां इनको पढेगी।भारत बहुत बड़े बदलाव का साक्षी है देश बहुत बड़े बदलाव का संकल्प लेकर चल रहे हैं। यह बात गुरुवार को नगर के अग्रवाल पैलेस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मे प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कही। अरूण सिंह ने आज केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे मे गाजीपुर पहुचे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार होकर रहेगा। यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार का लक्ष्य है भारत का नाम सभी क्षेत्रों में रौशन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के नेता पर विश्वास है मोदी जी 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं और नेता की जब नीति और विश्वास की बात करें तो इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां कभी भाजपा की सरकारे नहीं रही वहा भारी जन समर्थन मिला है।यह नेता पर विश्वास की भावना का परिणाम है। विश्वास की बात करें तो कोरोना काल में देश की 140 करोड़ जनता ने अद्भुत विश्वास के साथ देश के नेतृत्व को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के 1-2 नहीं 32 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया है जो सिर्फ चेहरे देखकर नहीं बल्कि उनके काम और काम करने के तरीके एवं निष्ठा को देखकर दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेज गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था का देश है, और यही मजबूत आधार है कि हम आत्मनिर्भर होकर, विकसित भारत की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता पर भरोसा और विश्वास हो तो सब कुछ संभव है। कोरोना काल में 120 करोड लोगों को समय से मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। अगर भारत यह वैक्सीन नहीं तैयार करता तो स्थिति कितनी भयावह होती यह सोच नहीं सकते थे।भारत के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। विगत 12 वर्ष मे देश ने विकास योजना मै 6 गुना वृद्धि किया जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार मेहनत से काम कर रहे विगत 12 वर्ष मे विकास के विभिन्न ऐतिहासिक आयाम तय किया है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों में अमरनाथ तिवारी, विनिता राय, डा आरपी शर्मा, रणजीत सिंह एडवोकेट सुनील कुशवाहा, अंजय अग्रवाल और गौरव गुप्ता को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ व रामायण गीता आदि देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय महामंत्री का जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डा संगीता बलवंत, विशाल सिंह चंचल,सरोज कुशवाहा,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय सरिता अग्रवाल, सहित सभी ब्लॉक प्रमुख एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामनीषीयो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम से तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता श्री निवास सिंह कुशवाहा व संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, शोभनाथ यादव,सुनीता सिंह, राजकुमार सिंह, सुबाष पासी , डा विजय यादव, अवधेश राजभर,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,राम नरेश कुशवाहा,राम राज बनवासी, कालीचरण राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शिवम पांडेय, शनि चौरसिया, पियूष राय, अभिनव सिंह छोटू, वृजनन्दन सिंह, राजेश भारद्वाज, संकठा मिश्र, विश्व प्रकाश अकेला साधना राय, व्यास मुनि राय सहित आदि पदाधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।