Category Archives: Poltics

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का भव्य स्वागत

गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। सदर विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संघर्ष को यह सम्मान मिला है, कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी के लिए संघर्ष और समर्पण भाव से काम करने वालों का वक्त आने पर पार्टी जरूर सम्मान करेगी।
जलालाबाद से सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे अपने स्वागत से अभिभूत गोपाल यादव ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशानुसार ईमानदारी से काम करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा । उनके सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह माला पहनने का वक्त नहीं। यह सम्मान कराने का वक्त नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनकी इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा,न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है । जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपात काल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खून के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुवांन चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा बल्कि लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह जी के रास्ते पर चलकर जनता के हक हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा और जाति जनगणना कराने के लिए सड़कों को गर्म कर इस देश की सत्ता से भाजपा की तानाशाही हुकूमत को हटाना होगा ।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव,सुधीर यादव,तहसीन अहमद, डॉ सीमा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव,भानू यादव,मुन्नन यादव , मशहूर लोकगीत गायक विजय यादव,विवेक सिंह शम्मी,जय हिन्द यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,निजामुद्दीन खां,मदन सिंह यादव, सदानंद यादव, आशा यादव,नफीसा बेगम, विभा पाल, ,कंचन रावत, रामयश यादव,दिनेश यादव,पूजा गौतम, हरेंद्र विश्वकर्मा, विश्राम यादव, कमलेश यादव, बृजदेव खरवार, मन्नू सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,चौथी यादव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,राम औतार शर्मा,मंगला यादव, सुशील जायसवाल, अवधेश यादव,बलिराम चन्द्रिका यादव,जमुना यादव, जयराम सिंह यादव,अतीक अहमद राईनी , फिरोज जमाल,आरिफ,जवाहिर यादव, रामप्रकाश यादव,केसरी यादव,रियाज अहमद, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू यादव,अक्षय यादव , सुनील यादव ,राजेश यादव, नन्हें, राहुल सिंह, आजाद चाचा,तिलक प्रधान, भरत यादव,विंध्याचल यादव,सोनू यादव,आनन्द यादव,वंश बहादुर कुशवाहा,शिथिल यादव, आदित्य यादव, देवेन्द्र यादव,ओपी यादव,गुड्डू यादव, रामाशीष यादव,कमला यादव,आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सर्वसम्मति से चुने गए शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला संगठन का चुनाव राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर प्रदेश सचिव हरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि लल्लन विश्वकर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महासचिव शिवम विश्वकर्मा, महिला सभा से रीता विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से राम अवतार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राम नारायण विश्वकर्मा जिला संरक्षक, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रधान, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बुच्चन लाल विश्वकर्मा, अजय, रमाशंकर, मेवालाल, बाला लखंदर, रवि शेखर, प्रवीण विश्वकर्मा, वीर बहादुर, गुड़िया, पार्वती, सुरेंद्र, संजय, गोपाल, अवधेश, चंद्रमा विश्वकर्मा, दिलीप, मोती, हरिहर, विनोद विश्वकर्मा, सियाराम, नंदलाल विश्वकर्मा, रामाशंकर, रमाकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा ने किया।

समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा….

गाजीपुर। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता एंव विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की उपस्थिती में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि से कराये गये कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रांम पंचायतो में संचालित ग्राम सचिवायल के संचालन की जानकारी, मनरेगा, खेल मैदान, अमृत सरोवर, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), एवं आई जी आर एस पर प्राप्त शिकायतो एंव उसके निस्तारण की जानकारी ली। बैठक के दौरान कहा कि आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियो  को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये। किसी भी अपात्र का चयन न हो।  इसके अतिरिक्त सांसद एवं विधायक निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास परक कार्योे का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ससमय एंव मानक के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा सांसद आदर्श ग्राम मे सरकार द्वार संचालित समस्त  योजनाओ मे पारदर्शिता बरतते हुए पात्रो को लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन पूर्ण हो चुके है वहां ग्राम सचिवालय का संचालन किया जाये तथा ग्राम सचिवालयो पर सरकार  की लाभकारी योजनाओ का बोर्ड लगाकर लोगो योजनाओ की जानकारी दी जाये। उन्होने सभी ग्राम पंचायतो में खेल मैदान का चिन्हिकरण करते हुए खेल मैदान बनाने तथा समस्त ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर का निर्माण कराते हुए अमृत सरोवर पर पाथ-वे, वृक्षारोपण , औषधीय पौधो का रोपण एवं ब्रेन्च की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को अपने कार्यालय में प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 से 12 बजे के मध्य जनसुनवाइ करते हुए शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारी जनसुनवाई के पश्चात ही क्षेत्र भ्रमण करेगे। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देश के क्रम प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्डो ग्राम चौपाल का आयोजन कर शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाये।  बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

6 वर्ष के कार्यकाल में खत्म हुआ जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार: प्रभारी मंत्री

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल को 1 वर्ष पूर्ण होने तथा कुल 6 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर सुशासन, विकास और रोजगार, डबल इंजन की सरकार की थीम पर जनपद के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एंव पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे किया गया। इस मौके पर प्रदेश स्तर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण तथा 6 वर्ष की उपलब्धियों/विकास यात्रा पर आधारित लघु फ़िल्म दिखाया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद के समस्त विधानसभा के विगत 1 वर्ष में कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया। जनपद के प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मोदी एवं योगी के नेतृत्व में चुनाव से पहले लिये गये 120 घोषणा/संकल्प जिसे एक वर्ष के अन्तराल में ही लगभग 105 संकल्पो को पूरा कर लिया गया है। अभी सरकार के 4 साल शेष है जिसमें अपने संकल्प के अलावा अन्य कई विकास परक कार्याे को पूरा किया जायेगा।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओ के लिए बीते छह वर्षों में रोजगार का माहौल बनाया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार। हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास को गति देने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया है। उद्योग के क्षेत्र मे नई क्रान्ति आई है। प्रदेश में सरकार ने गुण्डा राज/माफियाओ का कमर तोड़ने का काम किया गया तथा उनके द्वारा अर्जित बेनामी सम्पत्तियो को लेकर गरीबो के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सरकार द्वारा मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है, शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन/ मिड डे मील, मुफ्त किताबें, ड्रेस आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है।

प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, निःशुल्क राशन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर मंत्री ने जनपद के विभिन्न विभागों यथा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना, नगर निकाय, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना, अग्रणी बैंक, सेवायोजन के अंतर्गत रोजगार, यूपी नेडा, पशुपालन, एनआरएलएम, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ओडीओपी योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग, श्रम योगी मानधन योजना, फसल बीमा योजना, आईसीडीएस के अंतर्गत पोषण वाटिका, उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, मत्स्य पालन, विद्युत विभाग, कृषि विभाग आदि की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ से अधिक लागत की कुल 21 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसकी कुल लागत 842.30 करोड़ है। 227.64 करोड़ की लागत से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिसमें 300 बेडेड टीचिंग हास्पिटल, जिला चिकित्सालय गोरा बाजार के कैम्पस में निर्माणाधीन है। चिकित्सा महाविद्यालय क्रियाशील है एवं प्रथम बैच एवं द्वितीय बैच का शिक्षण कार्य प्रारम्भ है। वर्ष 2017-18 में जवाहर नवोदय विद्यालय फेज-1 का निर्माण कार्य 8.22 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया। जमानिया में गंगा नदी पर सेतु का निर्माण वर्ष 2017-18 में 72.395 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया। जनपद में महिला चिकित्सालय में 100 बेडेड मैटरनिटी विंग का निर्माण कार्य वर्ष 2017-18 में 19.24 करोड़ की लागत से कराया गया। वर्ष 2017-18 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनिहारी, सादात, करंडा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र -बालापुर का निर्माण कुल 8.174 करोड़ की लागत से कराया गया।

जनपद में वर्ष 2017-18 में गोरारी मार्ग से गाजीपुर-बहरियाबाद मार्ग किमी. 32 एवं बेसो नदी पर लघु सेतु पर अतिरिक्त पहुच मार्ग का कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लागत 4.283 करोड़ है। इसी प्रकार इसी वर्ष में ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन, परानपुर मार्ग के अवशेष भाग नाला पर लघु सेतु का कार्य पूर्ण कराया गया है। लागत. 2.549 करोड़, जाही बृजभानपुर सम्पर्क मार्ग पर बेसो नदी पर वर्ष 2017-18 में ही लघु सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, (लागत 3.344 करोड़), कोर वन देवी सम्पर्क मार्ग के भेसही नदी पर वर्ष 2017-18 में लघु सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, (लागत 3.344 करोड) तथा मौधा- सोनियापार के सामने गॉगी नदी पर वर्ष 2017-18 में ही लघु सेतु एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लागत 3.300 करोड़ है। तहसील जमानियों में गंगा नदी के दायें तट पर स्थित जमानियाँ पक्का पम्प गृह का सुरक्षात्मक कार्य वर्ष 2018-19 में लागत 12.126 करोड़ से पूर्ण कराया गया है।

तहसील जमानिया में गंगा नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम समूह बड़ेसर चन्दौली सम्पर्क मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 के बाढ़ सुरक्षा कार्य वर्ष 2018-19 लागत 24.264 करोड़ से कराया गया है। भारतीय रेलवे का जोनल प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य वर्ष 2018-19 में 9 करोड़ की लागत से कराया गया है। जनपद में 200 बेडेड चिकित्सालय, गोरा बाजार का निर्माण कार्य वर्ष 2022-23 में 48.54 करोड़ की लागत से पूर्ण कराया गया है। ताड़ीघाट-मऊ नई रेलवे लाइन और रेल कम रोड ब्रिज परियोजना का कार्य 1766 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम फेज का कार्य ताड़ीघाट से गाजीपुर सिटी का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। वाराणसी-गोरखपुर 4 लेन एक्सप्रेस-वे का कार्य जनपद-गाजीपुर में 22.34 किमी. लम्बाई में 92.80 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। वाराणसी - गाजीपुर-हल्दिया जल परिवहन परियोजना अन्तर्गत तहसील सदर के ग्राम- डुंगुरपुर व जल्लापुर में टर्मिनल / बन्दरगाह का निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिसके भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।

सीवरेज सीवेज ट्रीटमेंट एवं डिस्पोजल फार गाजीपुर परियोजना का निर्माण स्वीकृत लागत 152.83 करोड़ से कराया जा रहा है। वर्तमान में. 17.16 करोड़ व्यय करते हुए 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है। अवशेष कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी, 2023 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विनिर्माण, सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, ट्यूरिज्म, दुग्ध विकास, मत्स्य विकास आदि में अभी तक 234 निवेशकों द्वारा 3138.28 करोड़ का निवेश करने हेतु इन्वेस्टर्स यू.पी. के पोर्टल, निवेश सारथी एप्प पर पंजीकरण कराया गया है, जिसके सापेक्ष 208 उद्यमियों द्वारा सरकार के साथ अनुबन्ध करते हुए 2648.58 करोड़ का निवेश किया गया है, जिससे 109645 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। राजधानी लखनऊ से इस जनपद में हैदरिया तक जोड़ने वाली 6 लेन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (लम्बाई 340 किमी.) का निर्माण कार्य यूपीडा द्वारा कराया गया है।

गाजीपुर - बलिया - मॉझी घाट ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना 117 किमी. लम्बाई में स्वीकृत है, जिसमें जनपद का भाग 43 किमी. है। अब तक 27 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। माह फरवरी, 2023 तक शत् प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी। जनपद में जल परिवहन को बढावा देने हेतु गंगा नदी पर 4 सामुदायिक जेटी का निर्माण क्रमशः सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया व स्टीमर घाट पर कराया जा रहा है। गंगा बिलास क्रूज विदेशी सैलानियों के साथ जनपद में रजागंज हमीद सेतु के पास रूका था जहाँ सैलानियों का जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया व जे.टी. के माध्यम से सैलानियों को लार्ड कार्नवालिस एतिहासिक स्थल का भ्रमण भी कराया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 3,83,267 गोल्डेन कार्ड लाभार्थियों को निर्गत किये गये है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जनपद के 5,10,850 किसानों को 1002.40 करोड़ डी.बी.टी. के माध्यम से वितरित कर लाभान्वित कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत अबतक 2751 स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हुए 36,993 परिवारों को वित्तीय सहयोग किया गया है। मनरेगा के अन्तर्गत जनपद में वर्ष 2022-23 में अबतक 74 लाख मानव दिवस का सृजन करते हुए 1,90,219 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है। जल जीवन मिशन (हर घर जल) फेज-2 के अन्तर्गत 821 पाइप पेयजल योजनाओं का कार्य कराया जा रहा है, जिससे 996 ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत 2223 राजस्व ग्राम आच्छादित होगें। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन योजना अन्तर्गत कुल 37 परियोजनाओं के सापेक्ष 30 पाइप पेयजल परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई है।

जनपद में कुल राशन कार्डाे की संख्या - 6,35,398 के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड धारकों की संख्या - 59,537 व पात्र गृहस्थी 5,75,861 को खाद्यान्न वितरण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 198.67 लाख की धनराशि से 8170 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में अबतक 789.48 लाख की धनराशि से 1548 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराये गये हैं। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत कुल 2,82,879 (दो लाख बयासी हजार आठ सौ उन्यासी) लोगो को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन से लाभान्वित किया गया। जनपद में स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण के अन्तर्गत 48,883 मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किया गया। जनपद में कुल 6 आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं एवं 810 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के साथ 79 वेन्टीलेटर 14 वाईपैप आदि उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। कोविड-19 से सुरक्षा हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। इसी प्रकार 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को प्रथम डोज 112.98 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 111.46 प्रतिशत एवं 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को प्रथम डोज 100.42 प्रतिशत एवं द्वितीय डोज 99.28 प्रतिशत से आच्छादित किया गया। विशेष अभियान के अन्तर्गत 43 प्रतिशत व्यक्तियों को प्रिकाशन डोज से आच्छादित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कुल 30,393 आवासों के सापेक्ष अब तक 28,664 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गयी है मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में कुल लक्ष्य 295 के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जनपद में कुल 63 गो-आश्रय स्थलों में 5,999 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया गया है एवं मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत पशुपालकों को 911 गोवंशों की सुपुर्दगी की गयीदैवी आपदा से प्रभावित कुल 131 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान किया गया। जनपद में ओ०डी०आर० / एम०डी०आर० / राज्य राजमार्गाें के अनुरक्षण हेतु कुल लम्बाई 11.56 कि0मी0 लक्षित है, जिसे शत-प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत 81 इकाईयों में 343.70 लाख रु. से 1055 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत 11 इकाईयों में 70.50 लाख रूपये से 282 व्यक्तियों को रोजगार का सृजन किया गया है। उत्तर प्रदेश में 100 आकांक्षात्मक विकास खण्ड चयनित किये गये है, जिनमें जनपद के 6 विकास खण्ड- देवकली, मरदह, रेवतीपुर सादात, बाराचवर एवं बिरनों चयनित किये गये है, जिनमें 75 इंडिकेटर्स पर विकास कार्य कराये जा रहे है। जनपद में धारा-14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द अधिनियम के अन्तर्गत दिनांक 1 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2023 तक 25 गैंग लीडर/सदस्यों एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है, जिसका कुल अनुमानित मूल्यांकन रू 149.57 करोड़ रूपया है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, एंव अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

विधायक जै किशन साहू ने की अपील!

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।

इस बैठक में समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के जनपद आगमन पर 1अप्रैल को लोहिया भवन पर आयोजित बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इस बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र, संविधान और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जा रहां है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। पूरा देश भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते दहशत में हैं। भाजपा सरकार का बुलडोजर लोकतंत्र को कुचल रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के दुश्मनों को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न बढ़ा है। भाजपा सरकार पिछड़ों का हितैषी होने का झूठा ढोंग रच रही है। भाजपा ने हमेशा पिछड़ों के हक पर डाका डालने का काम किया है। भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय का दुश्मन बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के हित में हमेशा संघर्ष किया है और करती रहेगी । समाजवादी पार्टी पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय नहीं होने देगी ।

इस बैठक में मुख्य रूप से जय हिन्द यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद,भानू यादव, राजेन्द्र यादव, कमलेश यादव, निजामुद्दीन खां, अमित कुमार ठाकुर, अरुण कुमार श्रीवास्तव,विजय शंकर यादव,महेश यादव,संजय प्रसाद, दिनेश यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,अजय सिंह, रामवचन यादव, संदीप विश्वकर्मा,अनिश कुमार पंकज, अनिरूद्ध कुमार, अशोक कुमार यादव, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, अनिल यादव, शशिकांत भारती, रमेश कुमार बागी,आलोक कुमार,चन्द्रिका यादव,रामकिशन सोनकर,राजदीप रावत,मोहन कुमार रावत, विष्णु बहादुर, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया।

सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी गुरूवार को आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। रामधारी यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलि‌ अर्पित करते हुए कहा कि
आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है, जब जातिवाद और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं। डॉ लोहिया ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था लेकिन आज जाति तोड़ने के बजाय जाति जोड़ने की ही मुहिम चलाने में ज्यादा लोग मशगूल हैं। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया जी सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने”संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था। इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है। समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी। लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। डॉ लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे। डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति, धर्म, पूंजी, बाहुबल के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है। आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, अनिल कुमार यादव, अमित ठाकुर, रणजीत यादव, मदन सिंह यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, केसरी यादव, रामनगीना यादव, आत्मा यादव, रामाशीष यादव, चन्द्रिका यादव, विजय शंकर यादव, पंकज यादव,nराजकिशोर यादव, हरवंश यादव, राम औतार शर्मा, द्वारिका यादव, कमला यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, सतिराम यादव, राजेश कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, छन्नू यादव, राजेश गोड़, वैजू यादव आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

कांग्रेसियों ने दिया धरना,सौंपा पत्रक

ओलावृष्टिसे बर्बाद फसल का किसानों को मुआवजा दे सरकार:सुनील राम

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरजू पांडे पार्क के प्रांगण में धरना दिया। तहसीलदार मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को अवगत कराया कि जनपद में असमय बारिश ओलावृष्टि से किसानों का जो भयंकर फसल नुकसान हुआ है,उसका तत्काल मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए।
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस महंगाई के दौर में किसान किसी तरह अपनी फसल तैयार किया जब उसे काटने का समय आया तो असमय बारिश होने के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई, किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है अतः सरकार का दायित्व है कि किसानों को उचित मुआवजा तत्काल प्रदान करें अगर किसानों को फसलों का उचित मुवाजा नहीं मिलता है तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी ।
एआईसीसी सदस्य श्री रवि कांत राय ने कहा कि किसानो पर बर्फ का पहाड़ टूट पड़ा है उसे राहत की आवश्यकता है भारी बारिश से परेशान है उसकी फसलें नुकसान हुई है महंगाई भी चरम सीमा पर है, गैस सिलेंडर का दाम तेल का दाम खाद्य पदार्थ का दाम आसमान छू रहा है, भाजपा कि जो प्रदेश और देश में सरकार है हर तरह से फेल हो रही है पूरी जनता परेशान है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद सफीक अहमद, जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, रतन तिवारी, मनीष राय, आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, महबूब निशा,सदानंद गुप्ता,अखिलेश राय, अनुराग पांडे, उषा चतुर्वेदी, शंभू कुशवाहा, संदीप विश्वकर्मा, दिव्यांशु पांडे, संजय गुप्ता,ज्ञासुद्दीन जी, मुसाफिर बिंद, राघवेंद्र राम, विजय कुमार, बृजेश कुमार, संजय सिंह, सतीश गुप्ता, आलोक यादव, अवधेश साहू, साजिद जी, झुन्न शर्मा, विद्याधर पांडे, जय प्रकाश चौरसिया, विकास पाठक संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

समर्थकों ने ऐसे मनाया एमएलसी का जन्मदिन

गाजीपुर। बीजेपी के युवा नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ सोमवार को मनाया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के 40 वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समर्थकों ने जिले की सभी विधानसभाओं और ब्लाकों में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सदर क्षेत्र के वृद्धाश्रम में एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, शिव प्रताप सिंह छोटू आदि ने वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित की। इसी क्रम में जमानियां क्षेत्र में अमित नागवंशी, सनी सेठ आदि ने सीएचसी में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया।

बिरनो ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अगुवाई में सादात ब्लॉक में राजेश सिंह, हकाड़ू सिंह, मुहम्मदाबाद क्षेत्र में दिनेश वर्मा, जखनिया में अजय सिंह छुन्ना, कासिमाबाद, बारचंवर, मरदह क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, शिव प्रताप सिंह, करंडा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख घूरा सिंह, राजेश सिंह, रवि सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवकली क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख उपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य भोलानाथ बिंद, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, सैदपुर में हीरा यादव, अनूप जायसवाल, राहुल सिंह रेवतीपुर में, हर्ष सिंह, विवेक सिंह। मनिहारी में प्रधान संघ अध्यक्ष अंशु सिंह की अगुवाई में समर्थकों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के बीच केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। जबकि कई स्थानों पर जरूरतमंदों को साड़ियां, शॉल एवं कपड़े प्रदान किये गए। जिले में तमाम स्थानों पर एमएलसी समर्थको ने गरीबों और असहायों को मिष्ठान, फल एवं वस्त्र वितरित किये।

एमएलसी ने अधिकारीयों को दी हिदायत, कहा…..

गाजीपुर। शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में PWD विभाग के अधिकारियो संग बैठक किया। इस दौरान जिले मे चल रहे विकास परियोजनाओ की जानकारी ली। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग ( PWD ) से पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा किया। एमएलसी अधिकारियो को विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन के मंशा स्वरूप कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाएं। साथ ही सख्त हिदायत दिया कि शासन के किसी भी योजना क्रियान्वयन और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

भाजपा के शासनकाल मे जनपद का हो रहा बहुमुखी विकास: एमएलसी

गाजीपुर। देवकली ब्लाक के माऊपारा ग्राम मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण विषय पर संगोष्ठी देवकली मंडल शक्ति केन्द्र के तत्वाधान मे शनिवार को आयोजित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की केन्द्र व प्रदेश मे सत्तारुण भाजपा के शासनकाल मे गाजीपुर जनपद का बहुमुखी विकास हो रहा है। जिसमे जनपद मे मेडिकल कालेज, फोरलेन सहित गांवो मे सङकों का निर्माण, रेलवे स्टेशन सहित अन्य विकास कार्य जारी है, साथ ही विगत नौ वर्षो मे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ और उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया। एमएलसी ने विरोधियो पर तंज कसते हुए कहा की विधायक व सासंद ऐसा चुने की जो आप लोगो के सुख – दुख, दर्द मे शामिल हो। भारतीय जनता पार्टी एक ऎसी पार्टी है जिसमें बिना भेद भाव बरते सभी जाति, धर्म, समप्रदाय का विकास कर रही है। जब तक समाज के दबे, कुचले वर्गो का विकास नही होगा तब तक हमारा राष्ट्र समृद्धसाली नही हो सकता है। संगोष्ठी कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, लोकसभा संयोजक आईटी अनूप जायसवाल, नरेन्द्र कुमार मौर्या, दीलीप गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, अवधेश सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, नौसाद अहमद, रामलोचन राम, कृपाशंकऱ कुशवाहा, सनाउल्लाह शन्ने, लड्डन अहमद, राजेश गुप्ता आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र लाल यादव व संचालन आँशु दूबे ने किया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक शक्ति केन्द्र प्रमुख पवन वर्मा ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।