Category Archives: Poltics

ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए एसडीएम दरबार पहुंचे सपाई

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से मिलकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने एसडीएम सदर से वार्ता करते हुए कहा कि विगत दो तीन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गरीब, मजदूर एवं सड़कों पर जीवन यापन करने वाले लोग इस कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।‌ कड़ाके की ठंड के चलते उनका जीवन संकट में है। उनके जीवन की सुरक्षा के लिए हर चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करना अत्यन्त आवश्यक है। अतः समाजवादी पार्टी आपसे यह मांग करती है कि जल्द से जल्द हर चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दें ताकि गरीब, मजदूर एवं सड़कों पर अपना जीवन यापन एवं रोजी रोटी करने वालों के जीवन की रक्षा की जा सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप अशोक कुमार बिंद, दिनेश यादव, गोवर्धन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, रमेश यादव, अतीक अहमद राईनी, कमलेश यादव, सुग्गु यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, नफीसा बेगम, मोहन रावत, राजदीप रावत, छन्नू यादव आदि शामिल थे।

6वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए भाजपा नेता स्व. गजराज सिंह

भाजपा नेता गजराज सिंह के 6 वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा नेता और प्रमुख समाज सेवी स्व. गजराज सिंह की 6वीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर मंगलवार को मनाई गयी। इस अवसर पर उनको स्मरण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदारियों के प्रति सदैव इमानदार तथा समाज सेवा का व्रत पालन करने वाले गजराज जी आज हम सबके बीच नही है परन्तु उनके विचार और कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपने स्मृतियो के द्वारा उनके कृतत्वि पर प्रकाश डाला। इस दौरान धर्मदेव एकेडमी के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर संस्था के संस्थापक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी अम्बिका सिंह तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि समारोह में उपेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, आनंद शंकर सिंह, अनिल सिंह, ओमकार सिंह, फेकन यादव, एजाज अहमद, अम्बरीष सिंह, आशीष सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुचेंगी आपके द्वार

भारत जोड़ो यात्रा के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कॉंग्रेस बूथों से होते पहुचेगी आपके द्वार

गाज़ीपुर। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के सचिव, यूपी के सह प्रभारी और छत्तीसगढ़ के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रजदेपुर स्थित कैम्प कार्यालय में शामिल हुए। इस अवसर पर यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” आगामी 3 जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी, जिसमें गाज़ीपुर के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित है, साथ ही 26 जनवरी से “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” जो बूथों से होते हुए लोगों के घरों तक जाएगी।उसका भी शुभारम्भ और सफल आयोजन करने के संदर्भ में आज बैठक की गई है, साथ यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनावों में जिसे सरकार हर हालत में टालना चाहती है, उसमें भी हम पूरी दमदारी से मिलजुलकर चुनाव लड़ें, इन मुद्दों पर बैठक की गई है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भी राजेश तिवारी की बातों का स्वागत और समर्थन करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे मौजूदा भाजपा सरकार घबराई हुई है, उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं, जिसके चलते गाज़ीपुर में आयोजित प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन व सहयोग मिला था, उसी तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में जिले से जबरदस्त भागीदारी का आश्वासन देते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में कोर्ट के फैसले को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक रणनीति और सुयोग्य प्रत्याशियों को उतारने की बात कही है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद खांन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना ,राजीव सिंह ,रामानुज पांडे, मंसूर जैदी ,चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, राम नगीना पांडे,सतीश उपाध्याय ,संदीप विश्वकर्मा , आशुतोष गुप्ता ,दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी,सीमा विश्वकर्मा, सुधांशु तिवारी, जफर उल्लाह अंसारी, विभूति राम, रतन तिवारी ,आदिल अख्तर, शबीहूलहसन, मुसाफिर बिंद ,अजय दुबे, सोनिया सिंह, हामिद अली, राघवेंद्र जी ,हर्ष पांडे, बृजेश कुमार गौतम ,ओम प्रकाश पांडे, विद्याधर पांडे ,नसीम अख्तर ,गायत्री प्रजापति, अंजर समीम ,रूद्रेश निगम, कैलाशपति कुशवाहा ,ओमप्रकाश राजभर, इंद्रमल यादव, डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा ,जफर सादिक सिद्दीकी ,वीरेंद्र कुमार राय ,सुमन चौबे, डॉक्टर गुड्डू कुमार, अक्षयवर विंद ,कमलेश्वर प्रसाद उर्फ झुन्ना ,कमला यादव, मक्खन वर्मा ,शशि भूषण राय, नीरज त्रिपाठी, मोहम्मद शकरुल्लाह वारसी, देवेंद्र कुमार सिंह ,विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय, अमित पांडे बसंत पांडे, इज़हार कुरैशी ,अवधेश साहू, अनुराग पांडे ,कृष्णा तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी रविकांत राय ने किया।

कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों का सहारा बने बसपा सांसद

घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि एवं उनके टीम के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरण


मऊ। यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम द्वारा शुक्रवार से ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, निर्धन विकलांग लोगों, तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, रोडवेज़ रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। ठंड की हल्की शुरुआत में ही गरीबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान रखते हुए हजारों लोगों को कंबल वितरण मऊ, घोसी, मोहम्दाबाद गोहना सहित पैतृक गांव में भी किया है। यह कम्बल वितरण का क्रम चलता रहेगा। इस दौरान विनीत राय, संजय एडवोकेट जिला अध्यक्ष राजविजय, डब्बू, नितेश सहित अन्य लोग थे।

राजनीतिक दल ने टिकट नहीं दिया तो कायस्थ समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

गाजीपुर। सोमवार को कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक टेढ़ी बाजार स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुई। इस बैठक में होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में राजनीतिक दलों से कायस्थ समाज को उचित भागीदारी देने की मांग किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल ने कायस्थ समाज को टिकट नहीं दिया तो सर्वसम्मति से कायस्थ समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। इस बैठक में डा. अमित कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, सभासद कमलेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, राजेंद्र अस्थाना, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस बैठक के संयोजक पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

अपने मित्र के घर पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की शाम अपने दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बीच गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर के हरिशंकरी मुहल्ले के निवासी अपने मित्र एडवोकेट स्व. योगेश वर्मा दादा के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, कार्तिक गुप्ता, मयंक तिवारी, राकेश राय, असित सेठ, बबलू सरदार आदि लोग उपस्थित रहें।

सपना सिंह ने विधायकों संग की जिला पंचायत की बैठक


गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सदर विधायक जैकिशन साहू, जखनियाविधायक बेदी राम, जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता व जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में 30 अप्रैल 2022 के हुए बैठक के कार्यवाही की पुष्टि पर विचार के साथ ही जनपद के विकास कार्याे एवं जनसमस्याओं के समाधान पर वृहद चर्चा की गयी। जिला पंचायत द्वारा संचालित वाहन स्टैण्ड जमानियां, मुहम्मदाबाद के कार्याेत्तर अनुमोदन के साथ आवश्यक व्यवस्था किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। सांसद, विधान परिषद सदस्य, विधायको द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सदन द्वारा विचार विमर्श किया गया। ग्राम पंचायत चौकिया, विकासखण्ड-सदर के अन्तर्गत पोल सिपटिंग हेतु 333871 रुपया जिला पंचायत से विद्युत विभाग को अन्तरण किये जाने की कार्याेत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2022-2023 मूल बजट 2023-2024 अनुमोदित किया गया। विकासखण्डों के पन्द्रहवां वित्त, पंचम राज्य वित्त एवं मनरेगा की पूरक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। जिला पंचायत के दो कर्मियों के भवन अग्रिम का अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में जिला पंचायत के राजस्व वसूली में काफी बढ़ोत्तरी के साथ ही जनपद के विकास के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय भवन 5 मंजिला, रेस्ट हाउस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, नगर स्थित प्राचीन तालाब के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री को मिलकर दिया गया, जो स्वीकृति हेतु पंचायतीराज विभाग में प्रचलित है।

चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में कृषि विश्वविद्यालय की मांग

चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में कृषि विश्वविद्यालय खोला जाय:- रामधारी यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। इनके जुल्म और ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि जुल्म, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना हम समाजवादियों का धर्म रहा है। चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे। वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में रहता है। देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने पुर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग किया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे, वह निहायत ईमानदार व्यक्ति थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। आज जब देश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलित है, खाद की किल्लत से जूझ रहा है, बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते उसकी आय निरन्तर घट रही है, किसानों के साथ भाजपा सरकार का रवैया सौतेलापूर्ण और संवेदनहीन हो गया हो ,ऐसे दौर में देश का किसान बहुत ही शिद्दत से चौधरी साहब को याद कर रहा है। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा रामवचन यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, बृजेश खरवार, गोपाल यादव, राजकिशोर यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, भरत यादव, छन्नू यादव, गोवर्धन यादव, निजामुद्दीन खां, विजय शंकर यादव, अमित ठाकुर, जयराम कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप यादव, कमलेश यादव, विवेक सिंह शम्मी, विभा पाल, गोविंद यादव,नफीसा बेगम, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सुग्गु यादव, बृजकिशोर यादव, रामनगीना यादव, बैजू यादव, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

अखिलेश यादव से मिले टिकट के दावेदार, राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दल नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिला। इस मुलाकात से जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू हो गई है। बता दें कि जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से 11 उम्मीदवार है। लेकिन आज अखिलेश यादव, नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद अरविंद सिंह से जिला सचिव आमिर अली, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डा समीर सिंह और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मुलाकात कर जिले की राजनीति में चर्चा का माहौल शूरू कर दिया है। इस दौरान गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। साथ ही साथ बाहरी एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी न बनाये जाने का अनुरोध किया। इस मांग पर अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हर हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दल में पूर्व सभासद दिनेश यादव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, रंगीला यादव, अनिल यादव शामिल थे।

गाजीपुर पहुंचा भारत जोड़ों यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग

हाथ में तिरंगा थामे प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुई प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा…

गाजीपुर। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर को जिले में प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुचा। इस अवसर पर अजय राय ने नगर क्षेत्र में स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हमारे लोकप्रिय नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। यह यात्रा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, और कट्टरता की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिसम्बर से इन्हीं उद्देश्यों के साथ कॉंग्रेस पार्टी की प्रांतीय यात्रा 11 दिसम्बर से प्रयागराज से शुरू है जिसमें हजारों लोग यात्रा से जुड़े हैं। आज ये यात्रा शहीदी धरती गाज़ीपुर पहुची है जहां हमें यहां की महान जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्मृति ईरानी के ऊपर दिए गए अपने बयान पर डटे रहने की बात करते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग चाहें तो गिरफ्तार कर लें, हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा है कि आज जीएसटी कानून गब्बर सिंह टैक्स बनकर व्यापारियों को डरा रहा है, आज व्यापारी डर से दुकान बंद करके भाग रहा है, हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा। कहा कि यूपी नगर निकाय में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

यात्रा बुधवार को एमएएच स्कूल चौराहे से झंडारोहण के बाद जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों व मुख्य मार्गो से होते हुए, सिटी रेलवे स्टेशन चौराहे तक पहुची।

इस अवसर परप्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ,एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, मनोज यादव, सत्यवीर सिंह, राघवेंद्र पाठक, डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अरविंद किशोर राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुनील साहू, संदीप विश्वकर्मा, मंसूर जैदी राघवेंद्र, आनंद राय, मनीष राय, दिव्यांशु पांडे, सीमा विश्वकर्मा, महबूब निशा, नईम, आदिल अख्तर, रईस, हामिद भाई, सतीश उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, अनीश अहमद अंसारी, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, गयासुद्दीन, राम नगीना पांडे, अजय दुबे, सती राम सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे, अदालत यादव, हरिओम यादव, राकेश राय, माधव कृष्ण, झूना शर्मा, राशिद भाई और लाल मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।