हाथ में तिरंगा थामे प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुई प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा…
गाजीपुर। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर को जिले में प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुचा। इस अवसर पर अजय राय ने नगर क्षेत्र में स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हमारे लोकप्रिय नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। यह यात्रा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, और कट्टरता की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिसम्बर से इन्हीं उद्देश्यों के साथ कॉंग्रेस पार्टी की प्रांतीय यात्रा 11 दिसम्बर से प्रयागराज से शुरू है जिसमें हजारों लोग यात्रा से जुड़े हैं। आज ये यात्रा शहीदी धरती गाज़ीपुर पहुची है जहां हमें यहां की महान जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्मृति ईरानी के ऊपर दिए गए अपने बयान पर डटे रहने की बात करते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग चाहें तो गिरफ्तार कर लें, हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा है कि आज जीएसटी कानून गब्बर सिंह टैक्स बनकर व्यापारियों को डरा रहा है, आज व्यापारी डर से दुकान बंद करके भाग रहा है, हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा। कहा कि यूपी नगर निकाय में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
यात्रा बुधवार को एमएएच स्कूल चौराहे से झंडारोहण के बाद जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों व मुख्य मार्गो से होते हुए, सिटी रेलवे स्टेशन चौराहे तक पहुची।
इस अवसर परप्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ,एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, मनोज यादव, सत्यवीर सिंह, राघवेंद्र पाठक, डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अरविंद किशोर राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुनील साहू, संदीप विश्वकर्मा, मंसूर जैदी राघवेंद्र, आनंद राय, मनीष राय, दिव्यांशु पांडे, सीमा विश्वकर्मा, महबूब निशा, नईम, आदिल अख्तर, रईस, हामिद भाई, सतीश उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, अनीश अहमद अंसारी, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, गयासुद्दीन, राम नगीना पांडे, अजय दुबे, सती राम सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे, अदालत यादव, हरिओम यादव, राकेश राय, माधव कृष्ण, झूना शर्मा, राशिद भाई और लाल मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।
गाजीपुर। पाकिस्तानी की विदेश मंत्री विलावल भुट्टो के खिलाफ राष्ट्र व्यापि अभियान के क्रम मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जुलूस निकाल कर पाकिस्तान और विलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाते हुए भुतहियाटाड़ (प्रकाश नगर) स्थित सैनिक चौराहे पर पुतला फूंका गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वृहस्पतिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो ने शर्मनाक और आपत्तिजनक जो टिप्पणी किया है उसको लेकर आज सायंकाल भाजपा कार्यालय छावनी लाइन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय और प्रभुनाथ चौहान सहित आदि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व मे जुलूस के रुप मे हाथों मे पाकिस्तान तथा पाक विदेश मंत्री विरोधी नारों से लिखी तख्तियां हाथों मे लेकर नारे लगाते हुए भुतहियाटाड़ चौराहे पहुंच कर विलावल भुटटो का पुतला जलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान कि आर्थिक स्थिति भयावह हो चुकी है और पाकिस्तान सरकार का नियंत्रण समाप्त हो चुका है। ऐसे मे सस्ती लोकप्रियता के लिए विलावल भुट्टो की टिप्पणी सामने आई है जिसे भारत कत्तई बर्दाश्त नही करने वाला है। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमान जनक शब्दों की टिप्पणी पाकिस्तान को महंगी पडेगी। सरोज कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान मे जब जब गृहयुद्ध की स्थिति बनती है तब तब वह भारत और उसके नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करता है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री कि यह टिप्पणी उनके विछिप्तता और नैतिक पतन को दर्शाता है। लोक सभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक संकट से डवांडोल हो चुका है। और वहां के विदेश मंत्री विलावल भुट्टो पागल हो चुके है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, पुर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय,सुनिल सिंह,वृजनन्दन सिंह,ओमप्रकाश राय,प्रो शोभनाथ यादव, दयाशंकर पांडेय,रमेश सिंह पप्पू,बालकृष्ण त्रिवेदी, अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल,योगेंद्र सिंह,डा मुराहु राजभर,,मनोज सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, राजेश राजभर,अच्छे लाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता,लालसा राजभर,,योगेश सिंह,रासबिहारी राय,राकेश राय,अनिल पांडेय,सुमित तिवारी,श्यामबली मदेशिया,किरन सिंह, विशाल चौरसिया,राजेश विश्वकर्मा,अजीत सिंह,सुनील गुप्ता, गोपाल राय,विनीत शर्मा, चतुर्भुज चौबे,संदीप सिंह,हंसराज राजभर, अनिल गुप्ता, आदि सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गाजीपुर में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा होगी ऐतिहासिक कांग्रेस
गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में चर्चा सरजू पांडे पार्क पर संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के तैयारी को अंतिम रूप देते हुए उसे ऐतिहासिक बनाने का ऐलान किया गया। यात्रा हमारे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एमएएच इंटर कॉलेज से शुरू होकर नवाबगंज फाटक,नखास ,लाल दरवाजा, महुआ बाग से होते हुए कचहरी शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सिंचाई विभाग चौराहा चुंगी बड़ी बाग, लंका होते हुए स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गाजीपुर में प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी । कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं हमारे जिला के पदाधिकारी पीसीसी सदस्य गण एवं शहर से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष के सभी पदाधिकारी इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस चुके हैं, और यह यात्रा के माध्यम से जनपद गाजीपुर से एक बड़ा संदेश जाएगा । पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने कहा समाज में फैल रही विकृतियां और नफरत को खत्म करने का टूल किट भारत जोड़ो यात्रा है भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सामाजिक परिवेश धार्मिक परिवेश को समन्वय देते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में यात्रा चल रही है उसी के सापेक्ष में प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा गाजीपुर में 21 तारीख को संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रविकांत राय, प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव ,राजीव सिंह ,चंद्रिका सिंह ,झुना शर्मा जय प्रकाश चौरसिया, प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक कुल 11 लोगों ने अपना आवेदन पत्र पार्टी कार्यालय पर प्रस्तुत किया। इस दौरान सभासद पद के लिए लोगों ने अपना आवेदन दिया। समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन पत्र सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। अधयक्ष पद के लिए टिकट का आवेदन अरुण कुमार श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, असलम खां, अशोक अग्रहरि, नरेंद्र कुशवाहा, रविशेखर विश्वकर्मा, विवेक सिंह शम्मी और बांबी चौधरी ने किया है।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिले में होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र इच्छुक लोगों से मांगी गई। इसी क्रम में बुधवार को अतीक अहमद राईनी ने अपना आवेदन सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौजूद रहे। अतीक अहमद राइनी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हैं।
गाजीपुर। नगर पालिका चुनाव के लिए शहर की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी जहां चेयरमैन पद के लिए योग्य प्रत्याशी तलाश रही है वहीं दूसरी ओर टिकट के दावेदार अपने आप को पार्टी का संघर्षशील कार्यकर्ता साबित करने के लिए बेताब है। जिले में सभी निकायों पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कई दावेदारों ने राजनीतिक आकाओं की शरण ले ली है, वहीं कई अपने बिरादरी के वोट और विधानसभा में उपेक्षा होने का हवाला देकर टिकट मांग रहे हैं। इस अध्यक्ष के सीट पर चुनाव में उतरने को किसी बिरादरी के लिए बंदिश नहीं है। अब दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। गाजीपुर नगर पालिका की बात करें तो यहां पर सपा में दावेदारों ने आवेदन पार्टी के पदाधिकारी को सौंप दिए थे। इसमें कई वर्गों के आवेदन थे। यदि सीट सामान्य न रही तो जिस वर्ग का आरक्षण होगा, उसी के दावेेदार रह जाएंगे। अब सीट सामान्य हुई तो दावेदार अपने आवेदन को और मजबूत करने के लिए लग गए है।
अब तक करीब पांच दावेदार टिकट के लिए ताल ठोक चुके हैं। बता दें कि सपा से डॉ. समीर सिंह, दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव और अतीक अहमद राइनी ने मंगलवार को अपनी दावेदारी की थी। वहीं आज बुधवार को आमिर अली ने भी अपनी दावेदारी विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सपा से सदर विधायक जै किशन साहू भी मौजूद रहे। बता दें कि आमिर अली जिले में एक प्रमुख व्यवसायी होने के साथ साथ क्रिकेटर भी रहे, छात्र संघ पदाधिकारी भी रहे, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में सपा के जिला सचिव के पद पर विराजमान हैं। नगरवासियों के मुताबिक आमिर अली टिकट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। शासन स्तर से स्थानीय निकाय चुनावों के आरक्षण की घोषणा होने के बाद चुनावी मैदान में टिकट के दावेदार जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिले में होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र इच्छुक लोगों से मांगी गई। इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दर्जनों समर्थकों संग अपना आवेदन पत्र सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया। गाजीपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र डा. समीर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव और अतीक अहमद राईनी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान सभासद पद के लिए भी तमाम कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन दिया। बता दें कि आवेदन देने के लिए दिनभर पार्टी कार्यालय समता भवन पर गहमागहमी रही।
गाजीपुर। सोमवार को पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर उन्हें ग्रहण करायी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर छात्रनेता दीपक उपाध्याय ने कहा देश की तानाशाह भाजपा सरकार से समाजवादी पार्टी ही लड़ने में सक्षम है। समाजवादी पार्टी में ही सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान है। कहा भाजपा राज में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र और नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि बेतहाशा बढ़ती हुई बेरोजगारी के आलम में देश का नौजवान कुंठित है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि दीपक उपाध्याय के पार्टी में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा। उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मीरा उपाध्याय, देवमुनि देवी, शिवकुमारी देवी, निर्मला देवी, अश्वनी राय, सुभम् कुमार बिंद, दिलीप कुमार, प्रवीण पाण्डेय, विशाल विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, बृजेश यादव, गरिमा पांडे, अर्चना देवी, ओमसंत यादव, गोपाल यादव, राजू, विकास खरवार, निखिल सिंह, प्रीत राय, शारदा यादव, सविता यादव, महावीरा बानो और शिवकुमारी आदि थी। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह आदि उपस्थित थे।
नगर पालिका के ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर सिर उठाकर जनता के बीच जाए-अनिल राजभर
गाजीपुर। नगर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद द्वारा 13.04 करोड़ की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब तीन करोड़ की लागत से बने 26 परियोजनाओं का लोकापर्ण श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’, गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा रविवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को न.पा. अध्यक्ष व उनकी बोर्ड साकार कर रही हैं। आज सैकड़ों परियोजानओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण से नगर का विकास देखा जा रहा है। भाजपा का नेतृत्व काफी संवेदनशील है इसलिये तो सबसे अधिक नगरों का विकास इसी कार्यकाल में हुआ है। 2014 और 2017 से पहले और अब के कस्बों, नगरों और महानगरों की सूरत में क्या फर्क है वह देखा जा सकता है। इसी का परिणाम है कि आज लोगों के जीवन का स्तर काफी उठा है जो प्रदेश कभी बीमार राज्य की श्रेणी में था आज स्वच्छता की गणना में आगे है। मंत्री ने कहा कि नगर के विकास में जितनी तन्मयता, जिस लगन और शिद्दत के साथ नगर पालिका की अध्यक्ष ने विकास कार्य को नया आयाम दिया है मुझसे बेहतर गाजीपुर नगर का बच्चा-बच्चा, हर एक व्यापारी एवं हर जाति धर्म के सम्प्रदाय के लोग जानते होंगे कि नगर का विकास हुआ है। मैं इसके लिए उनका स्वागत करता हूँ। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट के सामने प्रस्ताव आया कि करीब एक दशक से नगरों और महानगरों का विस्तार नहीं हुआ था। योगी सरकार ने कई नगर निकायों व नगर निगमों का विस्तार किया है। नपा के विस्तार व नवगठित क्षेत्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। सरकार की मंशा साफ है कि लोगों का जीवन स्तर उठाया जाए। इस काम को करने में सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि जिलों का बेहतर तरीके से विकास करना है ताकि नागरिकों को सुविधायें मिल सके।
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में शहर का काफी विकास हुआ है। भले ही कुछ लोगों की बात उन्हें नहीं सुनी होगी, लेकिन उनके कामों के चलते पार्टी को कहीं भी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ी है। पिछले चुनाव में नपा अध्यक्ष के लिए वोट मांगा था। इसलिये इस बार भी जनता समझदारी दिखाएगी और ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करें जो जिले का और अधिक विकास कर सकें। गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य हुआ है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष की कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल खरा उतरी है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूँ। न0पा0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से हमने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का काम किया है। संगठित पार्टी और निकाय ही विकास की धारा को अविरल बनाए रखेगी। आगे भी मौका मिला तो नगर का और अधिक विकास एवं सेवा करती रहूँगी। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि गाजीपुर के विकास का जो क्रम लगातार जारी है उस क्रम में नया अध्याय जोड़ते हुए लगभग 13.04 करोड़ की लागत से 95 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही 26 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से चीतनाथ से नखास की सड़क जो काफी दिनों से जजर्र अवस्था में थी। सी0सी0 सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली का उसका भी गुणवत्तायुक्त कार्य करा दिया गया है। उन्होंने महुआबाग में ओपियम फैक्ट्री के 30 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को खुलवाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ओपियम फैक्ट्री गेट से ददरीघाट को जोड़ने वाली ढक्कनयुक्त नाली व सड़क का टेण्डर किया गया है जो बहुत जल्द तैयार होकर जनता के आवागमन हेतु खोल दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, पूर्व प्रवक्ता डा0 व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राईनी, निर्गुणदास केशरी, अमरनाथ दुबे अन्य सभासदों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के विधिक सलाहकार जयसूर्य भट्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर एस०डी०एम० प्रतिभा मिश्रा, एस०पी० सिटी, अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज, जेई विवेक बिन्द के अलावा सभासद/प्रतिनिधि सर्वश्री समरेन्द्र सिंह, अर्जुन सेठ, सोमेश मोहन राय, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, कुंवर बहादुर सिंह, शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, शहबान अली, नेहाल अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, संजय कटियार, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, संजय राम, परवेज अहमद, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह, संतोष जायसवाल, अशोक अग्रवाल, शशिकान्त राय, सरदार दर्शन सिंह, गुड्डू केशरी, विशाल चौरसिया, संतोष केशरी, संतोष वर्मा, विजय सर्राफ, सुशील अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, गिरधर गोपाल केशरी, आसित सेठ, राधेश्याम धानुका, प्रदीप सिंह, सतुन सिंह, विजयशंकर चतुर्वेदी, आनन्द तिवारी, फुलचन्द राय, अमरनाथ तिवारी, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह सोनू, नीरज कुमार मानू, बबलू जायसवाल और गिरधारी जायसवाल के अतिरिक्त लोग उपस्थित थे।
नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक समपन्न
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सभी नगरपालिका और नगर पंचायत की संयुक्त रुप से प्रथम मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, स्थानीय निकाय प्रभारी, वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय के विकास, व्यापारी हितों की रक्षा तथा नगर निवासियों के समृद्धि के लिए सदैव संकल्पित प्रयास किया है।आज अगर नगरों का जो सुदृढीकरण देखने को मिल रहा है वह भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि गाजीपुर की नगरीय जनता विकास के लिए इस बार जनपद के सभी आठ नगर निकायों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प ले चुकी है। क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज मे नैतिक दायित्वों की पूर्ति समाजिक जिम्मेदारियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है और भाजपा नेतृत्व इन जिम्मेदारियों के निर्वहन मे पुरी तरह समर्थ सक्षम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक कि कार्य योजना प्रस्तुत किया। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, अवधेश राजभर, राकेश यादव, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुदामा राम विश्वकर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, योगेश सिंह, गोपाल राय दीपक सिंह, मनोज सिंह ,नरेंद्र पाठक, नरेंद्र सिंह, रासबिहारी राय, अमरेश गुप्ता, रमेश सिंह पप्पु, राकेश राय, मयंक जायसवाल, अनिल पांडेय, संदीप सिंह सोनू, सुनील गुप्ता, अनुप जायसवाल और सोनम शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।