गाजीपुर। शनिवार को स्वाधीनता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की जयंती पर सरजू पांडेय पार्क मे छात्रनेताओं ने उनकी प्रतिमा व चबूतरे पर साफ-सफाई कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि सरजू पांडेय जी की जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में हम सभी मना रहे हैं। सरजू पाण्डेय जी ने अंग्रेजी दास्ता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर कूद पड़े थे। 15 अगस्त 1942 को हजारों की हुजूम के साथ कासिमाबाद थाना फूंक कर तिरंगा फहरा दिया था। आजादी के बाद जमींदारी उन्मूलन एवं सामंती उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष किया। इनके पीछे उत्पीड़ित, शोषित जनता लामबंद हो गई थी। ये अपने दौर के बेमिसाल नेता रहे हैं। छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि सरजू पाण्डेय जी का बेदाग चरित्र, चमकदार दामन था। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि राजनीति को नि:स्वार्थ भाव से त्याग, तपस्या, समाजसेवा का क्षेत्र का मानते थे। अपने संघर्षों से इतना लोकप्रिय हुए कि विधायक व सांसद का चुनाव एक साथ ही जीत गए। उनके दिखाए मार्ग पर हम सभी युवाओं को चलना चाहिए। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी, शिवम उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, ओम दूबे, गोलू पाण्डेय, शैलेश यादव, शुभम, विष्णु गुप्ता और राजकुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका ने फिर किया सुभाष नगर वार्ड में 14 लाख की दो सड़को का लोकार्पण
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद फिर एक लोकार्पण किया है। उसी क्रम में सुभाष नगर वार्ड नं0 5 में नवनिर्मित दो सड़को का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है जो अत्यन्त ही प्रशंसनीय है। उन्होंने पार्टी की तरफ से नगर के विकास हेतु प्रयासरत सरिता अग्रवाल उनके पति विनोद अग्रवाल व सभी सभासदो को धन्यवाद देते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शे कदम पर चलकर नगर का चतुर्दिक विकास कर रहे हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए संकल्पित हैं। हर क्षेत्र में हम सबके प्रयास से विकास को गति दी गयी है साथ ही जन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। डोर-टू-डोर कलेक्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जनता से अपील करते है कि नगर पालिका की गाड़ियाँ जब उनके द्वार पर जाए तभी कूड़ा दे बाहर सड़क पर न फेंके। विनोद अग्रवाल ने कहा कि सुभाष नगर वार्ड नं0 5 के मियांपुरा में विजयकान्त दुबे के मकान से शाहफैज पब्लिक स्कूल के मोड़ तक 10 लाख की लागत से ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क एवं आमघाट में अमृता श्रीवास्तव के मकान से महेन्द्र श्रीवास्तव के मकान तक लगभग 4 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली कुल 14 लाख की लागत से बनी दो सड़को का जनता के आवागमन के सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया है। साथ ही उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए जनता से टैक्स जमा करने की अपील की। वरिष्ठ साहित्यकार व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो कार्य सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में हुआ है वह अत्यन्त सराहनीय है। जिधर जाइए उधर ही विकास कार्यों का शिलापट्ट देखने को मिल जाता है जो इस बात की गवाही देता है कि नगर में सर्वांगीण विकास हुआ है और हो रहा है।
वार्डवासी व क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक रमेश प्रेमी ने भी अपने गीत के माध्यम से सरिता अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘नगर में निरन्तर विकास हो रहा है- सभी वार्डों में अमन चैन हो गया है, आज मेरी भी गली का जीर्णोद्वार हो रहा है- सरिता के हाथो उद्घाटन जो हो रहा है’’। कार्यक्रम को अरविन्द सिंह पूर्व महामंत्री भाजपा, सुरेश बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, निर्गुणदास केशरी, सैफर्रहमान, पंकज श्रीवास्तव, कैलाशनाथ वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय वरिष्ठ महिला माधुरी, संचालन सोनू गुप्ता व आभार क्षेत्रीय सभासद कमलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह छोटू, लाले यादव, बंगाली वर्मा, माया सिंह, शनि चौरसिया, आशीष चित्रांशी, अनिल सिंह, शाश्वत सिंह के अतिरिक्त सभासद/प्रतिनिधि नेहाल अहमद, अशोक मौर्या, कमलेश बिन्द, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, हरिलाल गुप्ता, समरेन्द्र सिंह, नन्हे भाई, संजय कटियार, परवेज अहमद के अलावा प्रमोद गुप्ता, कतवारू कश्यप, अभिषेक सौन्डिक, गिरधर चौरसिया, संदीप गुप्ता, अनूप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।
गाज़ीपुर।शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय नखास पर हुई । जिसमें अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव गुड्डू ख्वाजा मुख्य अतिथि के रूप में थें । अध्यक्षता अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आदिल अख्तर ने किया ।जिसमें अल्पसंख्यक कांग्रेस के संगठन एवं नगर निकाय के चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय के चुनाव को बड़ी ही मजबूती से लड़ने का वादा किया। साथ ही नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं को भी उचित सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव गुड्डू ख्वाजा ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज खां के निर्देश पर हम बुथ स्तर पर अपने संगठन को खड़ा करेंगे साथ ही नगर निकाय के चुनाव को बहुत ही मजबूती से लड़ेंगे । शहर अध्यक्ष आदिल अख्तर ने कहा की गाज़ीपुर के लगभग सभी वार्डों में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा चुका है तथा शहर की समस्याओं को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी हमेशा ही लड़ाई लड़ती रहती है। इस नगर निकाय के चुनाव मे भी अल्पसंख्यक कांग्रेस मजबूत भूमिका में रहेगी । इस बैठक में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबीहूल हसन, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता ,महबूब निशा, एवं संदीप विश्वकर्मा, रईस अहमद, अजय माइकल ,नवाजिश रजा ,साजिद खान, मोहम्मद इस्लाम, अलाउद्दीन ,मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद आकिब ,मोइनुद्दीन रायनी,काजिम अकरी, सैयद खलिक, रुबीना जमाल, शाहिद हुसैन अरशद हुसैन मोहम्मद उस्मान अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यो की मांगी पूरी जानकारी,एमपी के पत्र से जिला पंचायत परिषद में हड़कंप
ग़ाज़ीपुर। जिला पंचायत परिषद द्वारा कराये जा रहे कार्यों में भारी अनियमिततायें होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितता की तमाम शिकायत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को मिली। जिसपर सांसद ने जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी से कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने जिला पंचायत परिषद के वित्तीय वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के कार्यों की पूरी जानकारी का ब्यौरा तलब किया है। बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारी अनियमितता की शिकायत मिलने पर एएमओ से दो दिन के अंदर विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर पत्र लिख कर यह जानकारी मांगी है। मालूम हो कि 15 नवम्बर को सांसद की ओर से एएमओ को पत्र जारी किया गया। इस पत्र में सांसद ने दो वित्तीय वर्ष में हुए जिला पंचायत के सभी कार्यो की विस्तृत जानकारी भौतिक सत्यापन के साथ मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह सारी जानकारी विशेष पत्र वाहक के जरिये उन्हें दो दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। ताकि वे आगे की कार्यवाही कर सके। इस पत्र से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
गाजीपुर। कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता मनिहारी ब्लाक के करसाही गांव निवासी दिवांशु पाण्डेय उर्फ अंशु पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए पदोन्नति कर युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है। गाजीपुर में युवा कांग्रेस के बैनर तले किए गए संघर्षों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे ने अंशु पर भरोसा जताया और उनको दी गई नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने की ओर नई दिशा दिखाई। पदोन्नति होने के बाद अंशु ने कहा हमारे राष्ट्रीय पटल पर जहां एक मजदूर के बेटे के रूप में मलिकार्जुन खरगे द्वारा नेतृत्व दिया जा रहा है वही प्रदेश स्तर पर मुझ जैसे किसान के बेटे को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व के साथ विशेष धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय को देता हूं। जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है।
उर्दूबाजार वार्ड में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं दो सड़को कुल 32 लाख की लागत का लोकार्पण एवं एक मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास
गाजीपुर। सोमवार को नगर पालिका द्वारा वार्ड नं0 18 उर्दूबाजार में सामुदायिक भवन एवं नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण करने के साथ ही 10 एच0पी0 मिनी नलकूप अधिष्ठापन का शिलान्यास कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज तीन कार्यों का लोकार्पण एवं मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास कार्यक्रम से हमसब क्षेत्रवासी बेहद सुख का अनुभव कर रहे हैं और यहाँ की जनता के चेहरे पर आयी मुस्कुराहट से हम यह महसूस करते हैं कि न0पा0 अध्यक्ष व सभासद के कार्यों से लोग प्रसन्न हैं। जो सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है इससे क्षेत्र की जनता को छोटे-छोटे कार्यक्रम करने में सहुलियत होगी। यह भवन बहुपयोगी ही नहीं गरीबों के लिए वरदान है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से नगर के विकास हेतु हम सब कृत संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। पालिथीन का उपयोग न करने की सलाह देते हुए उससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि उर्दूबाजार वार्ड में नगर पालिका की जमीन पर सामुदायिक भवन लगभग 20 लाख की लागत से, उर्दूबाजार में भोला विश्वकर्मा के मकान से गुन्नी पाण्डेय के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 7 लाख की लागत से एवं रूईमण्डी (कागदी महाल) में कन्हैया कुशवाहा के मकान से संदीप गुप्ता के मकान होते हुए शिवजी के मन्दिर तक सी0सी0 सड़क लगभग 5 लाख की लागत से कुल लगभग 32 लाख की लागत से निर्मित कार्य का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही उर्दूबाजार के कागदी महाल में 10 एच0पी0 मिनी नलकूप का अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास भी किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने नगर में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्य को भी गिनाया जैसे नगर में आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर चेंजिंग रूम, दिशा निर्देशन बोर्ड, ओवर हैण्ड टेंको की मरम्मत, रंगाई-पोताई, पम्प हाउस का मरम्मत, हैण्डपम्पो का रिबोर व नया अधिष्ठापन आदि कार्य हैं। इस मौके पर अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, सन्तोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, गिरधारी जायसवाल, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा, घनश्याम प्रसाद गुप्ता (वकील) सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्दर पाण्डेय एवं संचालन अजय गुप्ता ‘सोनू’ एवं आभार प्रकाश क्षेत्रीय सभासद हरिलाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जेई जल पूजा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, जावेद अहमद, बंगाली वर्मा, सीमा जायसवाल, डिम्पल वर्मा, संदीप शाह, सुनील वर्मा, रिंकू जायसवाल के अलावा सभासद/प्रतिनिधि अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, संजय राम, ओमप्रकाश वर्मा, रूपक तिवारी, समरेन्द्र सिंह, अमरनाथ दुबे, विनोद कुशवाहा, नेहाल अहमद के अतिरिक्त कतवारू कश्यप, संजय गुप्ता उर्फ गोली, विनय गुप्ता, फिरोज खान, योगेश गुप्ता, रामसेवक चैहान सहित आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।
गाजीपुर। (सादात) पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता कालेज के संस्थापक स्व. कालीचरण यादव को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय में रविवार को आयोजित सादे समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा, प्रबंधक इंजी. सभाजीत यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत यादव, अभिषेक यदुवंशी, डॉ. रणवीर यादव, सर्वेश कुमार यादव, डा. विंध्याचल यादव, जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, सुदामा विश्वकर्मा, जगदीश, वंशनरायन यादव, संतोष यादव आदि ने पूर्व शिक्षामंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा ने स्व. कालीचरण यादव के सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने न सिर्फ जनपद अपितु पूरे प्रदेश को शिक्षा जगत में एक अलग पहचान देने का काम किया। उन्होंने राजनीतिक लाभ के चलते कभी भी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। कहा कि उनकी पहचान निष्पक्षता, निर्भीकता, कर्मठता तथा समाजसेवी के रूप में रही है, जबकि आज के राजनीतिज्ञों में इन चीजों का अभाव है। समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत सिंह ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके विचारों को आत्मसात करना ही सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। समता कालेज के प्रबंधक एवं उनके सुपुत्र इंजी. सभाजीत यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब परिवार के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इसी का नतीजा रहा कि शिक्षक होने के साथ ही डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में भी उतरे और प्रदेश को शिक्षामंत्री के रूप अलग पहचान दिलाने का काम किये।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत ’शहनाई पैलेस’ में उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि गाजीपुर में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कहा कि इसकी कुल लागत 61.87 करोड़, 30 करोड़ केन्द्रांश, 20 करोड़ राज्यांश तथा 11.87 करोड़ मण्डी परिषद का अंश स्वीकृति किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणी की अत्याधुनिक 113 नग दुकाने, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय अवसंरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होने कहा कि मार्केट में आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण मत्स्य सम्बन्धित सभी घटक यथा थोक/फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज हेतु आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से किया जा सकेगा। मण्डी की स्थापना से वाराणसी मण्डल के साथ-साथ पूर्वाचल के समस्त जनपदों में मात्स्यिकी विकास से खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालको के मत्स्य उत्पादों का उचित मूल्य, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही अन्य राज्यों में मत्स्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उ0प्र0 राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा परियोजना निर्माण हेतु टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी निरंतर उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण हेतु अलग से बजट तैयार हुआ और मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सकें इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मैं लगातार अपने समाज का मुद्दा विधानसभा और दिल्ली में जाकर उठाता रहा हूं, उन्ही प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि आज केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है।
नगर पालिका ने किया विवेकानन्द वार्ड के दो सड़को का लोकार्पण
गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा वार्ड नं0 3 विवेकानन्द में 28 लाख की लागत से नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रभात नगर कालोनी में जिस प्रकार का सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण कर प्रभात लाने का काम सरिता अग्रवाल ने किया है। वास्तव में आज प्रभात नगर कालोनी के नामकरण की पुष्टि हो रही है। विकास का सूरज कभी अस्त न हो इसकी जिम्मेदारी आम जनता की होती है भविष्य में आपको निर्णय करना है। नगर पालिका ने जिस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है वह प्रशंसनीय है। नगर की गलियों को ढक्कनयुक्त नाली बनाकर उसी लेबल में सड़क बनाकर उस सड़क को चौड़ा करना अपने आप में एक बेहतरीन कार्य दर्शाता है। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि तुलसी सागर पश्चिमी में कालिका प्रसाद के मकान से सुशीला श्रीवास्तव के मकान होते हुए जग्गन सिंह यादव के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 12 लाख की लागत से एवं प्रभात नगर कालोनी में मनोज यादव के मकान से रितु राय के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 16 लाख कुल 28 लाख की लागत का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। नगर में आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर चेंजिंग रूम, दिशा निर्देशन बोर्ड, ओवर हैण्ड टेंको की मरम्मत, रंगाई-पोताई, पम्प हाउस का मरम्मत, हैण्डपम्पो का रिबोर व नया अधिष्ठापन आदि कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नगर पालिका विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। डा0 व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की और जनता से 2019 की भूल को न दोहराने की अपील की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट समरप्रताप सिंह, रासबिहारी राय, दिनेश बिन्द, अनन्त सिंह अध्यक्ष विशिष्ठ बी0टी0सी0 सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे सिंह, संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार सुभाषचन्द्र व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिन्द, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय कुमार मुन्ना, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, निखिल राय, जावेद अहमद, सुधीर मिश्रा, गोरख सिंह, अमित सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अनिल वर्मा, संजय राम, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, कुंवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा, कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नन्हें भाई, नेहाल अहमद के अतिरिक्त संतोष पाठक, बंटी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सोनू, शाश्वत सिंह, भानु केशरी, अनूप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, चंचल सिंह, मुन्ना राम, सुखराम यादव आदि मौजूद थे।
गाजीपुर। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी एवं आर्थिक सहायता के माध्यम से 746 करोड़ की लागत से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 ( गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को इन 15 सामुदायिक जेट्टियों में से 7 जेट्टियों का लोकार्पण तथा 8 जेट्टियों का शिलान्यास मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा संत रविदास घाट वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस उपलक्ष्य पर कलक्टर घाट मे शुक्रवार को कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण दिखाया गया। जनपद मे भी 5 जेट्टियों का निर्माण किया जाना है, जिसमे चोचकपुर, दुनगुनपुर, सैदपुर, जमांनियां एवं कलक्टर घाट पर जेट्टियों का निर्माण किया जायेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के निर्माण के उपरांत एक समझौते के तहत जिला प्रशासन / स्थानीय संस्थाओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा जो आगे इसे उपयोग में लाने हेतु उचित माध्यम से रखरखाव एवं परिचालन की व्यवस्था देखेंगे। आरंभ में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 2 साल के समझौते के तहत निर्माण करने वाली संस्था के माध्यम से इसकी रखरखाव हेतु व्यवस्था करेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार की बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सी0ओ सिटी गौरव सिंह, एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।