गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक घर पर आयोजित भंडारे मे भाग लेने के लिए मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा जाने के लिए लखनऊ से एक ही साथ हवाई जहाज से अंधऊ हवाई अड्डे पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे। जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व मे स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा विजय यादव, विनोद अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह चंचल, राजेश राजभर, संकठा मिश्रा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, डा अरविन्द मिश्रा प्राचार्य मेडिकल कालेज, डा संचीत, डा अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार अभिषेक , प्रतिभा मिश्रा एसडीएम, गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी, हेमंत राव बीएसए, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, अशोक सिंह, उत्पल राय और संजीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को मतदाता सूचि में सम्मिलित मतदाताओ के आधार नम्बर जुड़वाने तथा आयोग द्वारा निर्धारित 4 विशेष अभियान तिथियो पर अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओ के नाम बढवाने मे सहयोग प्रदान करने हेतु अपने-अपने पार्टी से सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनवार बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर बूथ लेविल आफिसर के साथ कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर, 2022 को किया जायेगा । 9 नवम्बर, 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त अवधि में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने हेतु कुल 4 विशेष अभियान की तिथि जिसमें 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर , 2022 (रविवार) 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) तथा 4 दिसम्बर, 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है । दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 है। उन्होने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जायेगा। बी0 एल0 ओ0 द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमन्तू जन जाति, बघुआ मजदूरों, विकलांग आदि व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 1 जनवरी अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था नियत की गयी थी, जिसे अब आयोग द्वारा परिवर्तित करते हुये वर्ष में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी है। अतः घर-घर सर्वे के दौरान यदि कोई मतदाता 1 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को अर्ह हो रहे है तो उन सभी अर्ह मतदाताओं से फार्म -6 प्राप्त कर लिया जायेगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित फार्मों को 1 अगस्त, 2022 से संशोधित कर दिया गया है। अतः इस पुनरीक्षण में संशोधित फार्म -6 , 6 ए , 6 बी , 7 एवं 8 प्रयोग में लाये जायेंगे, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि आयोग के नवीनतम् दिशा निर्देश के अनुसार संशोधित फार्म-6 नया नाम सम्मिलित कराने के लिये, फार्म -6 ए प्रवासी मतदाताओं के लिये , फार्म-6बी मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु, फार्म-7 किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु तथा फार्म-8 किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन हेतु प्रयोग में लाया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ समाजवादी पार्टी, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, अमेरिका सिंह यादव भा0क0पा0, अखिलेश कुशवाहा बसपा, कमलेश्वर प्रसाद कांग्रेस, उपस्थित थे।
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे। बता दें कि लोकसभा 2019 चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े और वर्तमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के घर रविवार को सुबह अपने पैतृक गांव जाने से मनोज सिन्हा औपचारिक भेंट मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कादिर राईनी और उनके परिजनों से भेंट मुलाकात कर लगभग 15 मिनट तक उनके घर पर बैठे रहे। इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय मिश्र, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनिल सिंह, अर्जुन सेठ, नगर अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, गिरधारी जायवाल, विनोद कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह,बाल विजय कुमार राय, संतोष जायसवाल, संकठा मिश्रा, अभिनव सिंह, संजीव गुप्ता, निरज मानू व संतोष चौहान आदि उपिस्थत रहे।
गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव की तैयारी एवं किसानों की समस्यायों पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची से विलोपित किये गये वैध नामों की सूची शपथपत्र के साथ 7 नवम्बर तक जिला कार्यालय में जमा करने का तथा साथ ही साथ जल्द से जल्द सदस्यता रशीद जमा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपस्थित जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने संगठन के लोगों से गंभीर होने की हिदायत दिया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीर होकर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से काटे गये नामों की सूची बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की चुनौती को स्वीकार कर इस काम को बखूबी पूरा करने का काम करेगा और चुनाव आयोग के समक्ष यह सूची प्रस्तुत कर देगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की लपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार चरम पर है। चारों तरफ खुलेआम गुंडई जारी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। गरीबों की जिंदगी भाग्य भरोसे है। बढ़ती मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। सदर विधायक किशन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश और प्रदेश की जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हैं। डेंगू बुखार से चलते पूरा प्रदेश दहशत में हैं। अस्पतालों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज और दवाओं के नाम पर मरीजों के साथ खुलेआम लूट हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है, न साफ सफाई हो रही हैं न फागिंग की कोई व्यवस्था है। सरकार की इस दुर्व्यवस्था के चलते जनता में गहरा आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही हैं। भाजपा के मंत्री हवा हवाई और झूठे प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र राय,निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, बृजदेव खरवार, आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, जैहिंद यादव, छोटे लाल यादव, अनिल यादव, अवधेश यादव, राजेंद्र यादव, प्रदीप राजभर, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अम्बिका यादव, भानु यादव, आत्मा यादव, कमलेश यादव, मारकंडेय यादव, रामदरश बनवासी, रामाशीष सिंह यादव, अहमर जमाल, विशाल मद्धेशिया, अश्वनी कुमार यादव, रीना यादव, रिपु सिंह यादव, सुग्गु सिंह यादव, वंशराज यादव, रामजन्म चौहान, गिरीश गोड़, नफीसा बेगम, रामनारायन यादव, रणजीत यादव, रामकरेश यादव, द्वारिका यादव, रमेश सिंह यादव, कंचन रावत, दिनेश यादव, राजेश गोड़ आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
डेंगू सहित संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था करे सरकार:सुनील राम
गाजीपुर।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश में फैल रहे डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियां को लेकर शनिवार को सरजू पांडे पार्क में राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सदर तहसीलदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्राप्त कर राज्यपाल तक भेजने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि डेंगू सहित विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर आमजन को इन बीमारियों से निजात दिलाने सरकार को समुचित कदम उठाना चाहिए। प्रदेश में जिस तरह से डेंगू का फैलाव हो रहा है यह एक चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर आमजन की सुरक्षा की मांग करती है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है उसे ठीक करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए । उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा की सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं है अस्पतालों में दुर्व्यवस्था फैली हुई है ,सफाई का कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है यदि सरकार की यही रवैया रहे तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए वाध्य होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह ,सतीश उपाध्याय ,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, दिव्यांशु पांडे ,संजय गुप्ता, संजय सिंह ,मुस्ताक अली ,मोहनराम, शंभू ,कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा ,हरिओम दुबे ,अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।
गाजीपुर। जनपद के युवाओ को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में स्मार्ट फोन वितरण योजना को धरातल पर उतारने के लिए महाविद्यालयो, आई टी आई, पालिटेक्निक संस्थानो आदि के लाभार्थियो को डेटा के आधार पर जनपद के सभी विभिन्न तहसीलो में आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमे इस योजना अन्तर्गत तहसील सदर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 818 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा/तकनिकी शिक्षा को बढ़ावा एवं रोजगार मे सहायता प्रदान करेगा। गुरूवार को कुल 10060 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में जंगीपुर विधानसभा में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में -1148, सैदपुर तहसील में 7 महाविद्यालय/विद्यालयों में कुल 2548, मु0बाद तहसील में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में 430, कासिमाबाद तहसील के 4 विद्यालयों में 1069 एवं जखनियॉ में 10 महाविद्यालय/विद्यालयों में 4048 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसी प्रकार 4 नवम्बर को रोस्टर के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका ने कचहरी स्थित 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय व 4 सीटर मूत्रालय (जिसमें एक दिव्यांगजन के लिए भी बना है) लगभग 11 लाख की लागत का लोकार्पण न0पा0परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजकीय सिटी इण्टर कालेज के पूर्व प्रवक्ता व्यासमुनि राय द्वारा किया गया। मालूम हो कि एक दिन पूर्व भी लंका मैदान के रामजानकी मंदिर के पास 3 सीटर शौचालय व 2 सीटर मूत्रालय का भी लोकार्पण किया गया है। इस अवसर सरिता अग्रवाल ने बतया कि कचहरी के समीप 10 सीटर शौचालय, 4 सीटर मूत्रालय, बाथरूम के अतिरिक्त दिव्यांगजनों के सुविधा हेतु भी शौचालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है और हम सब नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। व्यासमुनि राय ने बताया कि नगर पालिका की अध्यक्ष अपने सभासदों को साथ लेकर लगातार विकास कार्य के प्रति बेहद गंभीरता से लगी हुयी है और शासन का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास को जमीन पर उतारने का काम कर रही है साथ ही नगर का चहुंमुखी विकास किया है।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सड़क, गली, शौचालय, आर0ओ0वाटर प्लान्ट, कुओं का सौन्दर्यीकरण, घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम, ओवर हैण्ड टंकियों की सफाई-रंगाई-पोताई, प्रत्येक चैराहा, तिराहे पर दिशा निर्देशन बोर्ड आदि कार्य के बारे में अवगत कराया। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने इस अवसर पर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान को मूर्त रूप में धरातल पर काम करने हेतु पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विश्वप्रकाश अकेला, मनोज बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, सोमेश मोहन राय, नफीस अहमद, रूपक तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अजय गुप्ता (सोनू) ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से न0पा0 अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, एस0आई0 एहसान आलम, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, सभासद/प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, अमरनाथ दुबे, दिग्विजय पासवान, संजय राम, सोमेश मोहन, अजय राय दारा, रूपक तिवारी, नेहाल अहमद, नन्हें खाँ, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेश बिन्द, सुशील वर्मा, सहबान अली, कुँवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा के अलावा पारस बिन्द, अभिनव सिंह, निखिल राय, ऋषभ राय, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, लाले यादव, बब्लू जायसवाल, संतोष राय, संजय चैरसिया, नवनीत सिंह, प्रमोद गुप्ता, संतोष पाठक, हर्षजीत सिंह, योगेश शुक्ला, विरेन्द्र चैहान, सुनील वर्मा, रमेश कुशवाहा, रामकरण कुशवाहा आदि उपस्थित है।
गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे और आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं। वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी आज भी प्रासंगिक हैं। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने आचार्य नरेन्द्र देव को समाजवादी आंदोलन की आत्मा बताया और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षाविद् थे। देश को आजाद कराने का उनका जुनून उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में खींच लाया। वह गांधी के साथ काफी दिनों तक जेल में रहे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद, मदन सिंह यादव, चौथी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, चन्द्रिका यादव, सिंकदर कन्नौजिया, नफीसा बेगम, रामसिंह यादव, फिरोज जमाल अंसारी, अतीक अहमद राईनी, शेर अली राईनी, रतन पाल, राजेश यादव, पवन यादव, आरिफ खां, रामाशीष यादव, नन्हें, पंकज यादव, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पूर्व गृह मंत्री/उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव को देश का महान नेता बताते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे और आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण किया। देश अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बारदोली आंदोलन के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी सम्पूर्ण देशवासियों के मन में बसते हैं। वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी आज भी प्रासंगिक हैं। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ देश की आजादी की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने आचार्य नरेन्द्र देव को समाजवादी आंदोलन की आत्मा बताया और कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षाविद् थे। देश को आजाद कराने का उनका जुनून उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में खींच लाया। वह गांधी के साथ काफी दिनों तक जेल में रहे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद, मदन सिंह यादव, चौथी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, चन्द्रिका यादव, सिंकदर कन्नौजिया, नफीसा बेगम, रामसिंह यादव, फिरोज जमाल अंसारी, अतीक अहमद राईनी, शेर अली राईनी, रतन पाल, राजेश यादव, पवन यादव, आरिफ खां, रामाशीष यादव, नन्हें, पंकज यादव, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
नगर पालिका ने एक दिन बाद ही फिर किया 9 लाख की सड़क का लोकार्पण
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में एक दिन पहले ही 43 लाख के लोकार्पण के बाद आज पुनः एक और लोकार्पण किया गया है। यह लोकार्पण वार्ड नं 7 स्थित डा0 विवेकी राय के राय कालोनी में हुआ है। इस 9 लाख की लागत से बने सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं न०पा०प० की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और पूरा होने से पूर्व नगर के चारो दिशाओं चाहे जमलापुर हो या गोराबाजार, चाहे कपूरपुर हो या मियांपुरा सभी तरफ नगर की सड़कों व गलियों का कार्य किया गया है और इसके अतिरिक्त जहाँ जगह मिली वहाँ गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आर0ओ0 वाटर प्लान्ट की स्थापना की गयी है। डोर-टू-डोर के माध्यम से नगर में कूड़ा उठाने का काम भी चल रहा है तो नगर में चारों तरफ दूधिया लाइट से नगर को रोशनी से प्रकाशमय बनाया गया है। सरिता अग्रवाल के कार्यकाल के बीच में कोरोना के कारण काफी कार्य प्रभावित हुए फिर भी कम समय में उम्मीद से बेहतर कार्य हुआ है इसके लिए हम बधाई देना चाहते हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है और लगातार विकास के नए-नए काम की ओर बढ़ रहे हैं। हम नगर की जनता से गाजीपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित बनाने में सहयोग की अपील करते हैं। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 7 के राय कालोनी में परदेसी राम के मकान से हरिहर सिंह के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का लगभग 9 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है जिससे यहाँ की जनता को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर चल रहे कार्यों एवं उसमें नगारिकों से सहयोग करने की भी अपील की। अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता जी ने जिस प्रकार से नगर के विकास में चार चाँद लगाया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने नगर पालिका की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में कचहरी परिसर में स्थापित अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु लगाये गये आर0ओ0 वाटर प्लान्ट एवं तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री मनोज सिंहा द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाने की चर्चा की एवं नगर पालिका को बधाई दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, सन्तोष जायसवाल, विजयशंकर वर्मा, बच्चा तिवारी, अमरनाथ दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन अजय गुप्ता (सोनू) व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा सदर के प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज अकेला, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, रेनु गुप्ता, मारकन्डेय राय, श्यामनारायण चौरसिया (बूथ अध्यक्ष), योगेन्द्र राय, राकेश चन्द्र तिवारी, उदयभान सिंह, चुन्ना राय, रामजी राय, अवधेश दुबे, ज्ञानेश्वर तिवारी, उदयशंकर सिंह, महेश राय, मोनु राय, अजय कुमार (पप्पू), नायडू, रामहरख सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, संजय कटियार, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, नेहाल भाई, नफीस अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, विनोद कुशवाहा, गिरधारी जायसवाल, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, अनूप सिंह, गोपी गुप्ता, मन्नु तिवारी, संजय वर्मा आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।