Category Archives: Poltics

निश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे छात्र

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क छात्रों को वापस कराने को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर आठवें दिन गुरुवार को भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। आज धरना प्रदर्शन में छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद व अतिरिक्त शुल्क वापस करो का नारा लगाया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को 48घंटे का समय दिया गया था, छात्रों की मांग को पूर्ण करने को लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुध भी लेंना उचित नहीं समझा। आठ दिन से छात्र गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन पर बैठे थे लेकिन अब विवश होकर 5 अगस्त से छात्र अब मांग पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे। कहा कि यदि इस दौरान किसी भी छात्र की तबियत बिगड़ती हैं तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हित में फैसला लेने के बजाय अब उनपर जुल्म ढाह रहा है जो छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना स्थल पर नैतिक रूप से समर्थन देने आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव व निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने मांग को जायज ठहराया। छात्रों ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन धरना में शामिल छात्रों में छात्रसंघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, पूर्व पुस्तकालय मंत्री मो0 परवेज, बृजेश सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, दीपक कुमार, विशाल दुबे, अभिषेक कुमार गौड, सूर्य प्रताप सिंह, ओम प्रकाश चौहान, राहुल कुमार, रघुराज सिंह, रौशन सिंह, पवन कुमार गोंड, अभिषेक यादव, रविकांत यादव रवि, मंजीत दूबे, सुशील गहलौत, मुलायम सिंह यादव, धनंजय यादव, संदीप यादव, राकेश यादव, चंद्रजीत यादव, हर्षित यादव, सूर्यप्रताप तिवारी सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

अठावले की पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी शैलेश को दिया समर्थन

करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे आरपीआई(अठावले) ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन


गाजीपुर।रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(अठावले) भाजपा की केन्द्र सरकार मे सहयोगी पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष रामबचन सिंह गौतम ने पत्र लिखकर जिला पंचायत करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी शैलैश कुमार राम को पार्टी का समर्थन जताया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रामबचन सिंह गौतम ने पत्र मे लिखा है कि बीजेपी प्रत्याशी शैलेश राम को आर पी आई (आ) जिला अध्यक्ष रामबचन सिंह गौतम के नेतृत्व मे पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बीजेपी प्रत्याशी शैलेश राम को समर्थन करती है। इसका स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव मे एक एक व्यक्ति का समर्थन महत्वपूर्ण होता है। इस समर्थन से भाजपा के राष्ट्वादी सुचितापुर्ण नैतिक राजनीति को बल मिला है।

क्रांति दिवस के अवसर पर सपाई निकालेंगे पदयात्रा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सोमवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने एवं क्रान्ति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तन मन धन से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया और कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने गांव गांव, गली गली, मुहल्ले -मुहल्ले जाकर सदस्यता कैंप लगाकर सदस्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व प्रत्येक दिन मानिटरिंग कर रहा है और प्रत्येक दिन जिले में चल रही सदस्यता अभियान की रिपोर्टिंग भी प्रदेश नेतृत्व को की जा रही है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर आयोजित देश बचाओ देश- बनाओ पद यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा पार्टी के युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में जिले के पार्टी कार्यालय समता भवन से आरंभ होकर 27 अगस्त को बलिया, 8 सितम्बर को मऊं,15 सितम्बर को आजमगढ़, 3 अक्टूबर को जौनपुर और 14 अक्टूबर को भदोही होते हुए 27 अक्टूबर को प्रथम चरण की यात्रा वाराणसी जाकर समाप्त होगी। इस पदयात्रा के दौरान संगोष्ठी, वृक्षारोपण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जुलूस, तिरंगा झंडा अभियान एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी की रीतियों -नीतियों, कार्यक्रमों एवं मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के संदेश एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराने का काम किया जायेगा। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने पार्टी के कार्यक्रमो को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि आये दिन जनपद मे आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल है। इस बैठक में मुख्य रूप से आत्मा यादव, दिनेश यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, अतीक अहमद राईनी, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, आजाद चाचा, सदानंद यादव, रामनगीना यादव, चन्द्रिका यादव, विंध्याचल यादव, अनिल यादव, रामाशीष यादव व सुग्गु यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

ब्लाक प्रमुखों ने किया भाजपा उम्मीदवार के लिए जनसंपर्क, कहा….

गाजीपुर। जिला पंचायत क्षेत्र करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह से कमर कस कर तैयार है। शनिवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के ब्लाक प्रमुखों सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे भाजपा प्रत्याशी के मजबुती के लिए जनसंपर्क अभियान मे निकले। जहाँ उन्होंने मैनपुर, सोनहरिया, खिजिरपुर, करंडा, प्रतापपुर, तुलापट्टी, मदनपुर, बसंतपट्टी, महृरौली, चोचकपुर, चांडीपुर और सुआपुर मे घर घर पहुंच कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी शैलैश राम को जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए इमानदार और कर्मठ प्रतिनिधि के साथ साथ सरकार का साथ और प्रयास होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पुरे देश मे पंचायतों के माध्यम से जिस तेज गति से सर्वांगीण बिकास कार्यों को पुर्ण करा रही है यह मिशाल ही नही बेमिसाल भी है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, शशिपाल सिंह उर्फ घूरा सिंह, राजन सिंह, अवधेश राय, संतोष यादव, राजदेव यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि, अच्छेलाल गुप्ता, रिंकू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, ओमकार सिंह, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, धनन्जय चौबे, विवेकानंद पांडेय, संतोष सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं चंद्रभान सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का सांसद ने किया शुभारंभ, कहा…..

गाजीपुर। बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य, पावर@ 2047 कार्यक्रम का मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पूरे सप्ताह तक चलने वाले उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर@ 2047 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में  27 जुलाई को विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विद्युत मंत्रालय के सहयोग से अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विद्युत क्षेत्र में हुए विभिन्न उपलब्धियों के लिए बिजली महोत्सव को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया। विधान परिषद सदस्य ने विशेष तौर पर केंद्र सरकार की ओर से बिजली क्षेत्र में हासिल किए गए प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ने के लिए 1,63,000 सर्किट किलोमीटर ट्रासमिशन लाइनें जोड़ी गईं, जो एक फ्रीक्वेंसी से संचालित हो रही है। लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार तक यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है। इस ग्रिड का इस्तेमाल करके हम देश के एक कोने से 1,12,000 मेगावाट बिजली पहुंचा सकते हैं। हमने कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज कोप-21 में वचन दिया था कि 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से हमारी उत्पादन क्षमता का 40 फीसदी पहुंच जाएगा। हमने यह लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य से 9 साल पहले नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है। आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट से भी अधिक बिजली पैदा करते हैं। हम दुनिया में अक्षय ऊर्जा क्षमता को तेज गति से स्थापित कर रहे हैं। 2,01,722 करोड़ रुपये के कुल लागत के साथ हमने विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। पिछले पांच वर्षों में बिजली के आधारभूत संरचना के तहत कई कार्यों को पूरा किया गया है। इनमें 2,921 नए उपकेन्द्र बनाना, 3,926 उपकेन्द्र का विस्तार, 6,04,465 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन स्थापित करना, 2,68,838 सर्किट किमी 11 केवी हाई टेंशन लाइनें स्थापित करना, 1,22,123 सर्किट किलोमीटर कृषि फीडरों का फीडर का पृथक्करण और स्थापना आदि शामिल है। 2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता औसतन 12.5 घंटे था, जो अब बढ़ कर औसतन 22.5 घंटे तक हो गया है। सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार के तहत नियम, 2020 पेश किया गया, इसके तहत नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय-सीमा अधिसूचित की गई है। उपभोक्ता अब रूफ टॉप सोलर को अपना सकते हैं। समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी। मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय-सीमा अधिसूचित किया गया है। राज्य नियामक प्राधिकरण एवं अन्य सेवाओं के लिए समयसीमा अधिसूचित करेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए डिस्कॉम द्वारा 24 X7 कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2018 में सिर्फ 987 दिनों में गांव (18,374) में 100 फीसदी विद्युतीकरण हासिल किया। 18 महीनों में 100 फीसदी घरेलू विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल किया. जिसे दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकरण अभियान माना गया। सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना जिसके तहत केंद्र सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी और राज्य सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी. इसके अलावा, 30 फीसदी ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। पूरे देश में मनाया जा रहा यह महोत्सव उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य पॉवर@ 2047 के तहत पूरे देश में बिजली महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक जनभागीदारी और विकास में ज़मीन से जुड़े लोगों को इसमें सम्मिलित होना सुनिश्चित करना है। उन्होंने बिजली से क्षेत्र में हो रहे विकास व लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली क्षेत्र के अभूतपूर्व वृद्धि पर अपनी राय खुल कर रखी। यह देखना सुखद रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने अपने व्यवहारिक अनुभव आदि साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और विद्युत क्षेत्र पर बनी लघु फिल्मों का प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, के, अनुराग सिंह उप महा  शिवशंकर गिरी प्रबन्धक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, नीरज कुमार वरिष्ठ प्रबन्धक, संजय सिंह अधि0 अभि0 विद्युत मनीष कुमार अधि0अभियन्ता पूर्वाचल विधुत निगम, भारी संख्या में लाभार्थी के साथ नेहरू युवा केन्द्र के वालेटियर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।

क्षेत्र में काम देखना चाहते हैं तो भाजपा उम्मीदवार को विजई बनाए: पंकज सिंह चंचल

गाजीपुर। चोचकपुर क्षेत्र में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने जिला पंचायत करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे लगातार भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार राम के पक्ष मे जीतोड़ मेहनत कर रहे है। इस दौरान उन्होंने चोचकपुर बाजार मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार राम को चुनाव मे भारी मतो से जीत मिल रही है। क्षेत्र की जनता से कहा कि जीत का शेहरा बांध घुम रहे विपक्षी जनप्रतिनिधियों का बस एक ही राग क्षेत्र की जनता सुनने को मजबूर है कि हम क्या कर सकते है। जिसपर पंकज सिंह ने कहा कि आप सब की यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि क्षेत्र मे सरकार और जनप्रतिनिधियों का काम दिखे इसके लिए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतो से विजय दिलाएं। चंचल ने चोचकपुर बाजार और गांव मे घर घर घुमते हुए हाथ जोड़कर लोगों से भाजपा और शैलैश राम के लिए मतदान करने का अनुरोध किया। जनसभा की अध्यक्षता कमला गिरी एवं संचालन पप्पू सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,हरेंद्र यादव,अजीत पासवान,दिलिप गुप्ता,शशिकान्त शर्मा,बबलू सिंह,राजन सिंह,मनोज सिंह,सिंटू राय,तेजबहादुर सिंह,विरेन्द्र सिंह,मुन्ना सिंह,अमित सिंह,अविनाश सिंह एवं अभिनव सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

एक अगस्त से एकत्र किया जाएगा मतदाताओं का आधार नंबर

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही 1 अगस्त 2022 से बी0एल0ओ0 द्वारा डोर टू डोर प्रारम्भ किया जायेगा। आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित सभी मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आयोग द्वारा आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान 7 अगस्त, 2022 (रविवार) एवं 21 अगस्त, 2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु जनपद के सम्स्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिाकारियों, बार ऐसोसिएशन कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्षों से अपील किया है कि वे निर्वाचक नामावली में आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने का कष्ट करें, ताकि आयोग के मंशा के अनुरूप नामावली में सम्मिलित सभी मतदातोओं के आधार नम्बर एकत्रित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

भाजपा प्रत्याशी के लिए पंकज सिंह चंचल ने किया जनसंपर्क

गाज़ीपुर।करंडा द्वितीय, जिला पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव की जैसे जैसे मतदान तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे भाजपा प्रत्याशी शैलैश कुमार राम के पक्ष मे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क तेजी से बढ रहा है।शुक्रवार को शैलैश राम के पक्ष मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पति पंकज सिंह चंचल ने क्षेत्र के खिदिरपुर और मेहरौली मे घर घर सम्पर्क करते हुए भाजपा सरकार के कार्यों का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश का विकास संकल्पित रुप से कर रही है। भाजपा ही करंडा क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास करेगी। उन्‍होने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्‍याशी शैलेश राम को आशीर्वाद दे। करंडा का विकास जिला पंचायत के माध्‍यम से कराया जाएगा। करंडा द्वितीय क्षेत्र जिले का माडल क्षेत्र होगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, बबलू, आयुष, प्रमोद, संजीव, पप्‍पू, सोनू, रवि, राहुल प्रधान, गोलू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

15 लाख की लागत से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण

15 लाख की लागत से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में एक सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्णबिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय ने अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व सभासदगणों की आपसी सामंजस्य से शहर का बहुमुखी विकास हो रहा है। हम सब निश्चित रूप से जनहित में किए जा रहे गाजीपुर नगर के विकास कार्य की सराहना करते हैं एवं उम्मीद करते हैं कि अध्यक्ष व सभासद मिलकर नगर के विकास को और चार चांद लगाएंगे।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही हूँ। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अपील की कि शुद्ध पर्यावरण हेतु सभी लोग वृक्ष लगायें एवं एकल प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन का प्रयोग न करें। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मचारी के आने पर ही कूड़ा दें एवं किसी भी दशा में कूड़ा बाहर न फेंके।पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित सड़क अशोक सिंह के मकान से ओमप्रकाश सिंह के मकान होते ए0के0 राय के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क 15 लाख की लागत से बना है जिसे आज जनसामान्य के लिए लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने जनता की मांग पर स्वकर में 50% की कमी का नियम लागू करने की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका में 50% टैक्स कम कर पैसा जमा होना शुरू हो गया है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि नगर के करदाता बन्धु अपने-अपने टैक्स को जमा कर इस छूट का लाभ उठाने एवं नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें।वक्ताओं में व्यासमुनि राय, प्रो0 ज्ञान सिंह, माधव कृष्ण जी, सभासद कमलेश बिन्द थे।इस अवसर पर सुनील सिंह, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, विश्वप्रकाश अकेला, नन्दू कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, निखिल राय, बब्लू जायसवाल, रेनू गुप्ता, दिनेश बिन्द, सुदर्शन बिन्द, अभिनव सिंह, विशाल चैरसिया, योगेश शुक्ला, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, ए0के0 राय, विजय शंकर सिंह, अशोक सिंह, डा0 अवनीश राय, ओमप्रकाश सिंह, दूधनाथ राय, रामप्रवेश राय, अमित सिंह, कमला सिंह, वी0के0 पाण्डेय के अतिरिक्त सभासद/सभासद प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, अनिल वर्मा, नफीस भाई, अजय राय दारा, दिग्विजय पासवान, नेहाल अहमद, सोमेश मोहन राय, परवेज अहमद, विनोद कुशवाहा, अमरनाथ दूबे आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन सिंह व संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।

सपना सिंह ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सपना सिंह ने किया चुनाव कार्यालय उद्धघाटन

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने शनिवार को हिंदुस्तान मैरिज हाल चोचकपुर मे हवन पुजन करके तथा फिता काटकर जिला पंचायत सदस्य के पार्टी प्रत्याशी शैलेष कुमार राम के कार्यालय का उदघाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, पंचायतों को मजबूत करना। सपना सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता को क्षेत्र के विकास के लिए शैलैश राम जैसे योग्य प्रतिनिधि का चुनना जरुरी है।
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के माध्यम से विकास और जनता के कल्याण मे भरोसा और विश्वास रखती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बताया। पार्टी प्रत्याशी शैलैश कुमार राम ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह, पंकज सिंह चंचल, अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय और संचालन प्रवीण सिंह ने किया।