गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक बड़ी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गयी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। कहा कि लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है। शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। दीनदयाल उपाध्याय छोड़ सारे महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। कहा कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, जोखन यादव, बंटी, डा.अजय कुमार भारती, हर्षित यादव, हर्ष पांडे, अमित कुमार शर्मा, आलोक यादव, रोहित यादव, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी ओपी यादव ने किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।
सचिव के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे से मिला। इस दौरान रेवतीपुर बिकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले असमाजिक नामजद तत्वों के घटना के 15 दिन के बाद भी गिरफ्तार न किए जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए तत्काल गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार /धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया की 30 अगस्त को ही घटना की प्राथमिकी संबंधित पुलिस थाना में सुंसगत धाराओं में दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके कारण शासकीय कार्यों के संपादन में अत्यन्त कठिनाई हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया आरोपियों के विरुद्ध कठोरता पूर्व कार्यवाही की जायेगी। प्रति निधि मण्डल में जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव, सूर्यभानु राय, बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय, सुरेंद्र प्रताप, सुरेश प्रसाद, कंचन जायसवाल, हरिशचंद्र चौरसिया, राम निवास राय सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
नगर पालिका परिषद ने अष्टभुजी कालोनी में 31 लाख की लागत से बनी दो सड़को का किया लोकार्पण
गाजीपुर। सोमावर को वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्णबिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार नगर पालिका का लोकार्पण कार्यक्रम चल रहा है जिसमें अधिकांश जगहों पर शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मैं महसूस कर रहा हूँ कि नगर की जनता नगर पालिका के विकास कार्य से बहुत ही संतुष्ट है। स्वकर में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्वकर को कम करने हेतु सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल लगातार प्रयासरत थे ताकि नगर की जनता को राहत मिल सके। कहा कि जो भी मंत्री, नेता आते थे उनको अपना मांग-पत्र देकर निवेदन करते थे। आज हम सब बहुत ही प्रसन्न है कि स्वकर के समस्या का समाधान हो गया है और जनता घटे हुए दर से करों की अदायगी कर रही है। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मैं अष्टभुजी में आती थी तो पानी लगा रहता था, आने-जाने में काफी दिक्कतें हुआ करती थी। आज दो सड़कों का लोकार्पण होकर यहाँ की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दिया गया है जो अत्यन्त ही सराहनीय कार्य है। भाजपा के जिला महामंत्री एवं विगत निकाय चुनाव में गाजीपुर के प्रभारी रहे ओमप्रकाश राय ने कहा कि नगर में विकास की पहिया जिस तेज गति से चल रहा है, उससे मैं यह कह सकता हूँ कि जिस चुनाव के प्रभारी के रूप में हमने कार्य किया और नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया। उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल एवं सभासदगण खरा उतरने का कार्य किये हैं, इसके लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में इसी अष्टभुजी कालोनी के मतदाता अग्नि परीक्षा दे रहे थे क्योंकि इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी चुनाव लड़ रहा था, परन्तु आपने जो विश्वास जताया उसका सुखद परिणाम आज बदली हुयी है जो अष्टभुजी कालोनी के लोग देख रहे हैं। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने भी अपनी पिछले दिनों की अष्टभुजी की सड़को की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क के बनने से लोगों को काफी सहुलियत हो रही है। उन्होंने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता अग्रवाल को पुनः जनता मौका देगी और वह अधिक से अधिक कार्य कराएंगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में सड़को एवं गलियों के अलावा 35ट्यूबवेल एवं 15 आर0ओ0 प्यूरीफायर वाटर प्लान्ट के माध्यम से नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से सिंगलयूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से उपयोग न करने की अपील करते हुए इससे होने वाले नुकसान की चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आज वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में मेन रोड से ट्यूबवेल होते हुए तिराहे से दाहिने अशोक सिंह के मकान तक सी0सी0 सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण एवं अष्टभुजी कालोनी में ही ट्यूबवेल से सटे हुए पार्क से संतोष राय के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य को लोकार्पित किया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आमलोगों से सहयोग की अपील की। वक्ताओं में लल्लन सिंह, घूरा सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), माधव कृष्ण (प्रेसीडियम स्कूल), संजय सिंह (भारत ट्रांसपोर्ट) चन्द्रमा यादव (पूर्व प्रधानाचार्य), रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अमरनाथ दूबे, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सभासद कमलेश बिन्द प्रमुख रूप से थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 उमा शर्मा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, संजय यादव (भारत विकास परिषद) ए0के0 राय, राजेन्द्र सिंह, संतोष राय, आशीष सिंह एडवोकेट, नागेन्द्र सिंह, असेन्द्र राय, राजेश गिरी, अवधेश नारायण (मास्टर साहब), धर्मेन्द्र सिंह, डा0 अभिषेक यादव (दन्त रोग विशेषज्ञ) के अलावा सभासद/प्रतिनिधी समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, हरिलाल गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सोमेश मोहन राय, नेहाल अहमद, शेषनाथ यादव, संजय कुमार, परवेज अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, सहबान अली, गोपाल वर्मा के अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी, भाजपा जिलामंत्री सुरेश बिन्द, विजय राय (मुन्ना), नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, बंगाली वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, पूर्व सभासद संजय वर्मा, संतोष पाठक, बबलू जायसवाल, अजय गुप्ता (सोनू), भानू केशरी, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, मिंकू राय आदि उपस्थित थे।
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) कराने जा रही है। बीमा होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए वार्ता की जा रही है।जल्द ही उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी। ऐसे में किसी भी खेल प्रतियोगिता व प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ी को अगर चोट लगती है तो उसे अधिकतम पांच लाख रुपये तक की आर्थिक मदद उपचार के लिए दी जाएगी। एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को फैलोशिप व आर्थिक सहायता भी मिलेगी। अपर मुख्य सचिव, खेल नवनीत सहगल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी मदद देने की पहल की जा रही है ताकि, वह तनाव मुक्त होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकें। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स से डिप्लोमा करने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने किया स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण।
शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वाचल/गाजीपुर के मालवीय के रूप मे जाने जाते है स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह:- मुख्यमंत्री
अगले पॉच वर्ष में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, रोजगार:- मुख्य मंत्री
युवा आधुनिक शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी दे जोर:- मुख्यमंत्री
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद का एक दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे स्थापित स्व0 राजेश्वर प्रसाद सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण, विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधरोपण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को योजना से सम्बन्धित टैबलेट, टूलकिस्ट, चेक आदि का वितरण एवं जन सभा को सम्बोधित किया गया। बता दें कि पी0जी0 कालेज प्रांगण मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे आज मै अभिभूत हूॅ। मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पीत की तथा इसके लिए महाविद्यालय परिवार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह ने 1957 मे गाजीपुर डिग्री कालेज की स्थापना की जो आज पी0जी0 कालेज के रूप मे लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं का एक उत्तम शिक्षा का केन्द्र बनकर पूर्वी उ0प्र0 मे गाजीपुर जनपद के लिए शिक्षा का एक स्तम्भ बना हुआ है। उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह शिक्षा के प्रति अत्यन्त जागरूक एवं चैतन्य रहे एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उन्होने अभिनव प्रयास किया, यही उनका विरासत के प्रति सच्चा सम्मान है। जनपद गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली है। यह भारत का इतिहास बनाने वाला जनपद है। जिस रामराज्य की स्थापना का संखनाद पूज्य ऋषि मुनियो ने किया था उस परम्परा से जुड़ा हुआ यह जनपद है। उन्होने कहा कि अपनी विरासत को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मे नवनिर्मित मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री ने देश के सामने जीवन व जीविका को बचाने के साथ-साथ अपने देश के नवजवानो के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा निति भी लागू की। उन्होने कहा कि यह महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अभिनव प्रयोग का केन्द्र बन सकता है। कहा कि भारत दुनिया मे सबसे युवा राष्ट्र है और उ0प्र0 भारत मे सबसे युवा राज्य है। यह युवा अपने प्रतिभा एवं उर्जा से पूरे देश एवं दुनिया को आलोकित करने की क्षमता रखता है। आज इन्ही युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमे नये विश्वविद्यालय, तकनिकी संस्थाओं आदि की स्थापना की जा रही है। अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं को अपने जनपद मे ही प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी/कोचिंग की सुविधाएं दी जा रही है ताकि उन्हे कही अन्यत्र न जाना पड़े।
स्वामी विवेकानन्द तकनीकी सक्षम योजना के माध्यम से प्रदेश मे लगभग 15 लाख नवजवानों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलव्ध कराया गया है तथा अगले पांच वर्षो मे 2 करोड़ नवजवानों को टैबलेट व स्मार्टफोन देकर उन्हे तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश मे बड़ी संख्या मे युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया एवं उद्यमियों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया। कहा कि सरकार अब एक बड़ी कार्ययोजना को लेकर कार्य कर रही है जिसमे अगले पांच वर्ष के अन्दर जिन परिवारों मे कोई रोजगार एवं सरकारी नौकरी नही मिल पायी है उनकी मैपिंग की कार्यवाही की जा रही है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आधुनिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर दें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा मे आगे बढने के लिए प्रेरित कर रही है।
मुख्य मंत्री ने मंच से ‘कर्मयोगी राजेश्वर बाबू स्मृतियो के वातायन से‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह ‘मस्त‘, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ एंव अपर महाधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। सांसद ने कहा कि विगत दिनों विकास खण्ड रेवतीपुर के अठहठा गॉव बाढ के दौरान हुई दुखद नाव दुर्घटना आहत हूॅ । आगे से इस तरह की घटना पुनरावृत्ति न हो और लोगो को आवागमन की सुविधा हेतु उस स्थल पर शीघ्र ही पुल के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण योजना के अन्तर्गत युवाओ को टैबलेट, उज्ज्वला योजना के अर्न्तगत चिहिन्त लाभार्थियेां को चुल्हा, पाईप, गैस सिलेण्डर, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों का टूल किट वितरण, श्रम विभाग की मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजनान्तर्गत चिहिन्त लाभार्थी को एम आई एस बॉण्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही दिव्यांगजन एवं शक्तिकरण विभाग के लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, अध्यक्ष जिला पंचातय सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पूर्व विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, सुभाष पासी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लखनऊ। यूपी के कई जिले ठीक से बारिश न होने के चलते सूखे से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूखे से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश दिए हैं। सूखे से प्रभावित जिलों में किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर किसी किसान ने बिला का भुगतान नहीं किया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।सूखे से प्रभावित जिलों में किसानों को सरकार की ओर से दलहन तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
गाजीपुर।स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान मे शुक्रवार को जन सभा सम्बोधित करने तथा महाविद्यालय के संस्थापक बाबू राजेश्वर सिंह के महाविद्यालय परिषर मे स्थापित प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश मे जनता कि खुशहाली,जन जन के सम्मान तथा आर्थिक उत्थान तथा भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर जिन सकंल्पित कार्ययोजना के साथ भाजपा नेतृत्व और उ प्र सरकार काम कर रही है। उसका पूरा-पूरा प्रभाव दिख रहा है।उन्होंने संगठन कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा मे लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित हो।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन अवसर पर भारी संख्या मे लोग कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे इसका विशेष ध्यान होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सुनिता सिंह,ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,अवधेश राय,महामंत्री ओमप्रकाश राय,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राम,सरोज मिश्रा,संकठा मिश्रा, आनन्द सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सुरेश बिंद,मनोज बिंद,विष्णु प्रताप सिंह,किरन सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, लालसा भारद्वाज, गुलाम कादिर रायनी,राजन प्रजापति, रूद्र प्रताप सिंह,कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,सचिन कन्नोजिया,अविनाश सिंह,अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितम्बर को जौनपुर से प्रस्थान कर समय 12ः50 बजे जनपद गाजीपुर में राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाईन पहुचेगे उसके उपरान्त 1 बजे कार द्वारा पी0जी0 कालेज, गोराबाजार प्रांगण में स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं जनसभा करेंगे। इसके उपरान्त 2ः40 हेलीपैड-पुलिस लाईन पहुचकर राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा वाराणसी को प्रस्थान करेगे।