Category Archives: Poltics

इतिहास बनाना है तो करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक शास्त्री नगर मुहल्ले मे सेक्टर प्रभारी अखिलेश साहू के शास्त्री नगर स्थित आवास पर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ-साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने कहा कि इस बार अवसर अच्छा है नगरवासी परिवर्तन के मूड में हैं क्योंकि 25वर्षों से भाजपा को मौका देकर नगरवासी देख चुके हैं कि शहर आज भी विकास की राह नहीं पकड़ सका है। उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। नाले जाम हैं जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भरा पड़ा है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, दिनेश यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, अखिलेश साहू, प्यारे मोहन रावत, राजदीप रावत, अनूप गुप्ता, सुनील यादव, रीना यादव, संजय यादव, आंनद त्रिपाठी,रामशेर कुमार आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने किया।

हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

नन्दगंज (गाजीपुर) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन भाजपा मण्डल में हनुमान मन्दिर पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और शंखनाद किया। उसके बाद दीप जलाकर और केक काटकर मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया और उनकी लम्बी उम्र के साथ स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पूरे विश्व मे देश का नाम रोशन किया और एक नए भारत की नींव रखकर देश के विकास को जिस गति से आगे बढ़ाने का काम किया उससे पूरा देश आज भारत को एक नए शक्ति के रूप में उभरते हुए देख रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक जायसवाल, संजय चौरसिया, विजयी गोड, विनोद गुप्ता, दुर्गेश सिंह, अमन जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष गोड़, गनेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन मना बेरोजगारी दिवस

गाजीपुर। 17 सितंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा था वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस के महासचिव जावेद आलम के नेतृत्व में दुल्लहपुर क्षेत्र में भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस बेरोजगारी मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिवांशु पाण्डेय एवं युवा सेवादल के जिलाअध्यक्ष आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे। बेरोजगारी मार्च दुल्लहपुर चौहान बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी तक निकाला गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देश औऱ प्रदेश की भाजपा सरकार को देश के युवाओं के साथ छल करने व युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च में अन्य प्रमुख लोगों में ओमप्रकाश भारद्वाज, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र राम, राम मिलन चौहान, सोनू यादव गोपाल जयसवाल, रवि पाण्डेय, विकास पाण्डेय, रोशन पाण्डेय, अतुल मिश्रा, सिकंदर राम, अर्जुन राजभर, पिंटू राजभर, दसरथ चौहान, गोलू अहमद, सत्येन्द्र यादव व अमित यादव सहित अन्य शामिल रहे।

जो भी पेंच ढीले हैं उन्हें कस लें

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक परसपुरा मुहल्ले में स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गई। इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल पर महापुरुषों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चेयरमैन ने केवल दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को झालर लाइटों से सजाकर उनकी प्रतिमा स्थल को तो रोशन करने का काम किया है, लेकिन और सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अंधेरे में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ सुभाष चन्द्र बोस, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,स्वामी विवेकानंद,रविंद्र नाथ टैगोर और सरजू पांडे की प्रतिमा पर झालर लाइट न लगाकर उन्होंने भेदभावपूर्ण बर्ताव किया है। महापुरुषों को पार्टी की नजर से देखने का काम किया है।उन्होंने कहा जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं की नगरपालिका चेयरमैन ने उपेक्षा किया है उन सभी का दीनदयाल उपाध्याय जी से कहीं अधिक गौरवशाली इतिहास रहा है । उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रही हो ऐसे अवसर पर आजादी की लड़ाई के नायक रहे इन महापुरुषों के साथ सौतेलापूर्ण भेदभाव कत्तई ठीक नहीं। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों की उपेक्षा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जल्द से जल्द इन महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी झालर लाइटों से सजाने और सुन्दरी करण करने की मांग किया।
इस बैठक में उपस्थित नगर प्रभारी अहमर जमाल ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
इस बैठक में मुख्य रूप सेनगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सोनू खां, मखन्चू चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,विनय शंकर, सुनील कुमार, कमलेश,अजय कुशवाहा,प्रवीण, रमेश, जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने किया।

एसडीएम से मिला छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल, लगाया आरोप

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र आकुशपुर में चारदिवारी का निर्माण अराजी संख्या – 91 रकबा आठ बिस्सा छः धूर पर किया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में एक छात्र संघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व छात्र नेता व समाजसेवी विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि कास्तकारो कि जमीन भी कब्जा किया जा रहा है और फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है। कहा कि शासन व प्रशासन का रवैया ठीक नहीं रहा तो उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर शिकायत की जाएगी। छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि कृषि फार्म इंचार्ज राजेश कुमार वर्मा व अभिनाश राय द्वारा अमरनाथ तिवारी, तारकेश्वर तिवारी व बैजनाथ तिवारी पुत्र चन्द्रमन की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जो गलत है। छात्र नेता शिवम उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार द्वारा भू माफियाओं पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और दूसरी तरफ बुलडोजर का डर दिखाकर कास्तकारो की जमीन ली जा रही है। ऐसे में छात्र नेता चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि कास्तकारो पर से मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता व एडवोकेट रूद्रमणी त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, अभिषेक राय, संदीप राय, भाजपा नेता मोनू तिवारी, कुनाल सिंह शिवम, अभिषेक कुमार अमित चौहान व देवेन्द्र पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद थे।

समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झुन्नू लाल चौराहे से कलेक्टर घाट और शास्त्री नगर स्थित नाले को ढकने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को अवगत कराते हुए कहा कि यह नाला अत्यंत खतरनाक हो गया है। इन नालों में आये दिन बच्चें और जानवर गिरते रहते हैं। यह नाला पूरी तरह से जानलेवा बन चुका है । इसका ढका जाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी कई बार ज्ञापन दे चुकी है लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे स्थानीय जनता के बीच जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी धरना देने का काम करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, प्यारे मोहन रावत, रीना यादव, संजय यादव, रामविलास यादव, राहुल पांडे आदि शामिल थे।

अधिवक्ताओं के समर्थन में कांग्रेसी

जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर अधिवक्ताओं के जंग में दिया समर्थन ।

गाजीपुर। बता दें कि वर्तमान समय में अधिवक्ता संघर्ष समिति, गाजीपुर द्वारा, रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र भेजने के विरोध में जिला प्रशासन की मंशा के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में अधिवक्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ताओं की मांग जनहित में है, इसे कहीं कचहरी परिसर में ही रहना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, हर हाल में रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी कैंपस में होना चाहिए इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रशासन से करती है। जिला प्रशासन को भी जिले के सम्मानित अधिवक्ताओं के इस उचित मांग का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह अजय सिंह, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे व झुन्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

योगी अवेद्यनाथ को दी श्रध्दांजलि


गाजीपुर। कासिमाबाद के वैभव पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को महंत योगी अवेद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। चूंकि विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक योगी अवेध नाथ ही थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे एवं मऊ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी थे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो जाएं तथा जातिगत बंटवारे को भूल जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जो भी करना पड़े हम लोग पूरे मनोयोग से करेंगे, क्योंकि हिंदू समाज को एकजुट करना ही योगी अवेद्य नाथ का सपना था। कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह सूर्यवंशी ने सनातन धर्म के प्राचीनता, वैज्ञानिक पराकाष्ठा को ले करके बहुत सारी बातें कहीं। जिससे सनातन धर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण मिलता है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अनिल सिंह ने बहुत सारी हिंदू धर्म की वैज्ञानिक तथा सामाजिक एवं हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को साबित करते हुए बहुत सारे उदाहरण मिसाल के रूप में पेश किया। इस पुण्यतिथि सभा में जनपद के विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विनीत सिंह तथा कासिमाबाद मंडल के प्रभारी अमरदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया तथा सनातन धर्म के उन्नयन के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।

विद्युत विभाग से मंत्री नाराज, मांगी 8 दिन के अंदर रिपोर्ट

गाजीपुर। राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उ.प्र. डा. सोमेनद्र तोमर जनपद में पहुचकर निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में बुधवार को मीडिया बन्धुओ के साथ वार्ता की। वार्ता के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में हो रही समस्या एवं निस्तारण की जानाकरी लेते हुए समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्राप्त आवेदनो, मीटर बदलने एवं नये मीटर, नये कनेक्शन, र्जजर तारो, खराब ट्रान्स्फामरों एवं समय पर बदले जाने वाले ट्रान्स्फामरों, विद्युत उपभोगताओं के बकायेदारो एवं 1 लाख से अधिक बकायदारो, ट्यूबेल का नये कनेक्श्न एवं मीटर लगाये जाने एवं प्रतिनिधियों के वाट्सप ग्रुप में सूचना लेने व देने की बाबत जानकारी ली। मंत्री ने विद्युत विभाग द्वारा रिपोर्ट न तैयार करने एवं जनपद की स्थिति को पूछे जाने पर असंतोष/नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि 8 दिन के अन्दर टोटल रिपोर्ट तैयार कर विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से अवगत कराया जाय। बैठक में शिवम राय ए.सी.एन. द्वारा फोन पर वार्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनो को तत्काल निस्ताण किया जाय एवं सभी से सहयोग एवं स्वेछा से वार्ता की जाय। जर्जर तारो को तत्काल बदला जाय। बैठक के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत समाधान सप्ताह पर 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रो पीरनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतो एवं निस्तारणो के बारे में जानकारी ली। फाईलो का रख रखाव एवं साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। पीरनगर उपकेन्द्रो पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण किये गये लोगों से सिधे फोन द्वारा मंत्री ने वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संतोषजनक पाने पर सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारी को धन्यवाद दिया। मंत्री ने जनपद के समस्त जनपदवारियों से अपील किया है कि विद्युत समाधान सप्ताह पर किसी भी प्रकार की समस्या हो जैसे लम्बित बिलो का भुगतान, नये कनेक्शन, मीटरो में शिकायत की स्थिति, मीटरो को बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य की समस्याओं को अपने नजदीकी फीटर/उपकेन्द्रो पर जाकर अपनी-अपनी समस्याओं को प्रातः 8 बजे से सायः 8 बजे तक उपस्थित होकर तत्काल निस्तारण करा सकते है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति कनेक्शन, खराब मीटर, एवं बढे बिल से परेशान है एवं ट्रान्सफामरो के बदले जाने पर वसूली कोई वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

जखनिया।मंगलवार को माता तेतरा देवी महाविद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रचना तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती तक पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक समाज सेवा एवं स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल जी की जयंती, निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, जल ही जीवन, वोकल फॉर लोकल, विविधता में एकता, कोविड-19 टीकाकरण स्टॉल, रक्तदान वृक्षारोपण, मन की बात, सेवा सप्ताह अनेकों कार्यक्रम पार्टी द्वारा किए जाएंगे। भानू प्रताप सिंह ने कहा देश को पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सशक्त प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी। आज हमारा भारत विश्व के सबसे ज्यादा उभरते हुए देशों में शुमार है। हमारी आंतरिक और वाह्य शक्तियां बढ़ी हैं। आर्थिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत का रुतबा बड़ा है। आज पूरा विश्व भारत से उम्मीद लगाए बैठा है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी ने अनेकों ऐसे काम देश के लिए किया है जो कल्पना से परे था। “मोदी व्यक्ति नहीं अलौकिक शक्ति हैं।” ऐसे व्यक्तित्व के जन्मदिन पर पूरा पखवारा सप्ताह पार्टी ने कार्यक्रम आयोजन किए हैं जो गांधी जी की जयंती तक चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, धर्मवीर राजभर, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, दशरथ चौहान, अशोक गुप्ता, पंकज सिन्हा, शिव सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अटल सिंह, लालजी गोड़, प्रशान्त सिंह, मृदुला पांडेय, अजीत सिंह काली, नारद गोड़ उमाशंकर राजभर सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।