Category Archives: Sports

जूनियर वर्ग बालिकाओं की कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर।खेल निदेशालय उप्र.लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद में जूनियर बालको की एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, प्रतियोगिता एवं जूनियर वर्ग बालिकाओ की कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विनोद कुमार जोशी, अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया । अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 05 टीमों ने प्रतिभांग किया, जिसका फाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव इण्टर कालेज महेशपुर बनाम अफताब एकेडमी केलही के मध्य खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव इण्टर कालेज महेशपुर 28-25 अंको से विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका, इन्द्रजीत यादव, प्रियांशू रहें । कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 65 खिलाड़ियो ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया। जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 85 खिलाड़ियो ने अलग-अलग इवेन्ट में प्रतिभांग किया,। इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 90 बालको ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर मो0 अकरम अहमद ज्वाइन्ट सचिव उ0प्र0 कबड्डी संघ, कमलेश यादव सचिव कुश्ती संघ गाजीपुर, अमरजीत सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स संघ गाजीपुऱ, अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, योगेन्द्र कुमाऱ, मो0 मोईन संयुक्त सचिव फुटबाल संघ गाजीपुर, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, संगीता यादव, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

11 करोड़ 80 लाख की लागत से नेहरू स्टेडियम की बदलेगी सूरत

गाजीपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि गोराबाजार स्थित नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम मे सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर से 1100.48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी। जनपद के खिलाड़ियों को जिला प्रशासन गाजीपुर की पहल पर उ0प्र0 सरकार की तरफ से हॉकी सिन्थेटिक टर्फ का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। सिंथेटिक हॉकी टर्फ लग जाने से यहां के खिलाडिंयों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएॅ प्राप्त होगी तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आयेगा। स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियो की बहुत दिन से मॉग थी कि नेहरू स्टेडियम में सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण हो जिसको जिला प्रशासन के पहल पर खेल विभाग के द्वारा गाजीपुर के खिलाड़ियों को टर्फ की सौगात प्रदान कर दी गयी, साथ ही स्टेडियम में बने बहुउदेशीय क्रीड़ा हाल एवं प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा, जिसके लिए शासन के द्वारा 11 करोड़ 80 लाख की लागत स्वीकृत कर दी गयी है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आकांक्षा राय ने मारी बाजी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 37 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 32 मैच आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबले में आकांक्षा राय (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने अलका पांडे (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) को 21–17 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलका पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रिमशा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने श्रेया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को 11–06 से हराकर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है, क्योंकि इससे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होता है।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शिल्पी राय एवं डॉ. ओम शिवानी ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शंभू शरण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिव कुमार, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. एकलाख खान सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

2 से 8 फरवरी तक होगा हॉकी का महाकुंभ, 12 दिग्गज टीमें होंगी शामिल

गाजीपुर। रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवास पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ओलंपिक नायकों की धरती ‘करमपुर’ में राष्ट्रीय हॉकी महाकुंभ का शंखनाद 2 फरवरी 2026 को होना है। यह महाकुंभ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के मौजूदगी में होगा। इस खेल की विस्तृत जानकारी देते हुए अनिकेत सिंह ने कहा कि
पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी और ओलंपिक पदक विजेताओं की जन्मस्थली मेघबरन सिंह स्टेडियम, करमपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक ’29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कहा कि इस वर्ष का आयोजन अत्यंत विशेष है क्योंकि इसी स्टेडियम की मिट्टी से निकले दो सपूतों- ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं के लिए उसी ओलंपिक सपने को जीने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। 8 फरवरी को प्रतियोगिता के समापन और फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। हॉकी इंडिया के मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें लीग-कम-नॉकआउट’ आधार पर खिताबी भिड़ंत करेंगी। जिसमें आर्मी ग्रीन, जालंधर CISF, जालंधर, NCOE, लखनऊ, यू.पी. पुलिस, लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे (NER), गोरखपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, मैसूर, मिर्जापुर इलेवन (हॉकी इंडिया), स्पोर्ट्स हॉस्टल, वाराणसी, स्पोर्ट्स हॉस्टल, झाँसी, सैफई स्पोर्टस कॉलेज, इटावा, बी.एच.यू. (BHU), वाराणसी शामिल हैं। इन टीमों की मेजबानी मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर करेगी।

किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज स्कूल की दो बेटियों ने लहराया परचम

खेलो इंडिया नॉर्थ जोन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर की दो बेटियों ने पंचम लहराया।

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय  में  किया गया था, जिसमें शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के सात छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें कृतिका सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए-65 किलोग्राम (प्वाइंट फाइट) भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और -65 किलोग्राम(लो किक) भार वर्ग में विशाखा यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों से 600 छात्राओं ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया  राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक चेन्नई में निर्धारित किया गया है जिसमें कृतिका सिंह एवं विशाखा यादव भी प्रतिभाग करेंगी। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच देवेंद्र प्रजापति ,टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महिला पीजी कॉलेज ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग ने अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की सभी प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्राप्त पदक निम्नानुसार हैं—

  • यशवंती – 20 किमी वॉक: स्वर्ण पदक
  • स्नेहा यादव– 20 किमी वॉक: रजत पदक
  • राधा – हाफ मैराथन: रजत पदक, 10,000 मीटर: कांस्य पदक
  • रागिनी – 400 मीटर हर्डल: कांस्य पदक
  • रिमझिम, सुजाता, रागिनी एवं राधा – 4×400 मीटर रिले: कांस्य पदक एवं 4×100 मीटर रिले टीम – रजत पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के इस उपलब्धिपूर्ण प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. शंभु शरण प्रसाद द्वारा टीम को प्रशिक्षित एवं नेतृत्व प्रदान किया गया।
    राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनीता कुमारी ने प्रतिभागी छात्राओं, विभाग एवं सहयोगी सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ का हुआ भव्य शुभारंभ

मिशन शक्ति: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नगमा परवीन ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए खोली ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’

गाजीपुर।एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब बेटियां स्वयं आगे बढ़कर समाज को सशक्त करने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। इसी क्रम में, जनपद की होनहार खिलाड़ी नगमा परवीन ने ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ (खोवामण्डी) का भव्य शुभारंभ किया है।खेल जगत में रोशन किया नाम
अकादमी की ट्रेनर नगमा परवीन एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं। उन्होंने न केवल जनपद और प्रदेश (लखनऊ, दिल्ली) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी चमक बिखेरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर उन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अकादमी का उद्देश्य: आत्मनिर्भरता और सेवा
नगमा परवीन ने बताया कि इस अकादमी को खोलने के पीछे उनका उद्देश्य केवल खेल सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों और विशेषकर बच्चियों को आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनाना है।
अकादमी की मुख्य विशेषताएं:
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: बेटियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना।
निशुल्क सुविधाएं: ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे जो आर्थिक तंगी के कारण इस क्षेत्र में पीछे रह जाते हैं, उन्हें अकादमी द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अनुभवी मार्गदर्शन: अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव स्थानीय बच्चों को प्राप्त होगा।
अकादमी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुही परवीन उपस्थित रहीं। उन्होंने नगमा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
यह पहल उन सभी बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है जो खेल जगत में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – मेरा युवा भारत गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार। विकासखंड सदर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक कन्या पाठशाला बबेडी़ में किया गया। जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। वालीबाल में तलवल एवं डीलिया ने संयुक्त टीम बनाकर विजेता एवं युवा मंडल बबेडी उपविजेता रही। कबड्डी में युवा मंडल बबेड़ी विजेता तथा युवा मंडल सकरताली उपविजेता रही। 100 मी बालिका में अंजलि दीप प्रथम एवं अर्पिता यादव द्वितीय स्थान तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सुरभि प्रथम आमनी द्वितीय पर रही ।लंबी कूद एवं ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम एवं अमन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रतिनिधि संजय यादव एवं काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर कमरुद्दीन जी ने किया। इन्होंने मेरा युवा भारत के कार्य को सराह तथा युवाओं में प्रेरणा का स्रोत पैदा किया। संचालन राम आधार यादव ने किया।

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

  • 3 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कास्य पदक जीते
  • वाराणसी में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
  • कात्यायनी, साक्षी व स्वास्तिक का स्वर्ण पर कब्जा

ग़ाज़ीपुर। वाराणसी में आयोजित अंशु सिंह मेमोरियल पांचवी ताइक्वांडो कप में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह ने अंडर 29 किग्रा में स्वर्ण पदक जीती। जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की।

वही कैडेट बालक वर्ग में स्वास्तिक गुप्ता ने अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। सब जूनियर बालिका वर्ग में उपान्या व सब जूनियर बालक वर्ग में बजरंगी राय ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग में अंशिका यादव, अंशिका राय, रितिका गिरी व आयरा गिरी व बालक वर्ग में राजवीर तिवारी, अनूप चौरसिया, ईनेश चंद्र गुप्ता, प्रिंस यादव, सत्यम पासवान, अभी यादव ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इस दौरान विजेता के प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


घर वापसी पर विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, टीम कोच पूजा तिवारी सहित खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजयी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री के द्वारा सासंद खेल महोत्सव का आनलाईन स्क्रिन के माध्यम से पूरे देश में समापन किया। इस अवसर पर जनपद में डा. संगीता बलवंत बिन्द सांसद राज्य सभा, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, फुटबाल संघ के ज्वाइन सेकेट्री मो0 मोईन,श्री राकेश, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, इन्द्रदेव, फरोग अलवी, योगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार जायतवाल, विजय, संगीता यादव, चन्दन यादव

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जखनियॉ, चन्द्रकान्त यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जमानियॉ किशन चन्द, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जंगीपुर अखिलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सदर ऑचल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सैदपुर मो0 वकार खॉन एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव द्वारा मुखय अतिथि एवं सभी आगन्तुओ व खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया। आज खो-खो बालक वर्ग, हॉकी जूनियर/सीनियर बालक वर्ग, कुश्ती बालक/बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 464 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खो-खो खेल में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 29-17 अंकों से विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 08-07 अंकों से विजयी रही। निर्णायक के रुप में खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, शिवानी राय, अंशु यादव, दिनेश राय, पिन्टू यादव रहें। कबड्डी खेल में कुल 07 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग के फाईनल मैंच जमानियॉ बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जमानियॉ 27-05 अंकों से विजयी रही।

सबजूनियर वर्ग में सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जंगीपुर 15-06 अंको से विजयी रही। निर्णायक के रुप में कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अनिल कुमार, राजेश सिंह यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता रहें । हॉकी प्रतियोगिता में कुल बालको की  टीमो ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 07-06 अंकों से विजयी रही।

सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 19-16 अंकों से सदर विजयी रही। निर्णायक के रुप में हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, करन कुमार, बृजेश यादव, मुनीष अहमद रहें। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल  बालको व बालिकाओ ने प्रतिभाग किया, विजेता खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। निर्णायक के रुप में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचन्द यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव, अजय बिन्द, एस0एन0 यादव रहें।