Category Archives: Sports

विजेता टीम को किया सम्मानित

विजेता टीम को किया सम्मानित

गाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा में किया गया था। जिसमें नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर की खो खो सब जूनियर टीम ने फाइनल मुकाबले में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज को 5-3 से हराकर चैंपियन बनी।जिसमें विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन एवं शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता

गाजीपुर में पहली बार 28 को होगी पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता

  • शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में जुटेंगे प्रतिभागी

गाजीपुर। पहली बार पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को किया गया है। यह प्रतियोगिता गाजीपुर शहर के रौजा स्थित राजलक्ष्मी मैरिज हाल में कराई जाएगी।राष्ट्रमंडल खेलों एवं विश्व चैंपियनशिप में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारत की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए जिला भारोत्तोलन संघ एवं जिला ओलंपिक संघ द्वारा पूर्वांचल की भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ियों के दमखम के परीक्षण एवं उनको प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इस ओपन प्रतियोगिता में पूर्वांचल के लगभग 22 जनपदों के लगभग 250 महिला-पुरुष भारोत्तोलक प्रतिभाग करेंगे। जबकि, निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वांचल की टीम का गठन किया जाएगा, जो प्रदेश की आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसमें से निकलने वाले खिलाड़ी प्रदेश की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके आधार पर पूर्वांचल श्री भारोत्तोलन का खिताब विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसी क्रम में ओलंपिक संघ जनपद में विभिन्न खेलों के प्रोत्साहन व उनके विकास के लिए सतत प्रयत्नशील खेल संगठनों के सम्मानित अध्यक्ष सचिव को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ और ओलंपिक संघ के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय रिंकू ने दी।

खिलाड़ी के मदद को आगे आए पूर्व सांसद

गाजीपुर। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक बेहतरीन खिलाड़ी और करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी और मठियाँ निवासी अजय यादव को घुटने में चोट आ गई थी जिसके कारण वो एक साल से हॉकी नही खेल पा रहे हैं। इनके घुटने का सफल ऑपरेशन PGI चंडीगढ़ में हो चुका है। आगे के बेहतर इलाज के लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह शुक्रवार को अजय यादव के पिता को एक लाख रुपये का चेक दिया। श्री सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा भविष्य में भी इनको हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी व ओलंपियन ललित उपाध्याय ने भी 50 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। ललित ने कहा कि हमारे द्वारा की गई यह मदद कोई व्यक्तिगत मदद न होकर देश के एक होनहार खिलाड़ी के लिए एक सहयोग है। उन्होंने कहा कि आशा करता हूँ की दोनों भाई अजय और अजीत जो बहुत ही बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी हैं, भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बने और अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।