Category Archives: Sports

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कीर्ति सिंह का हुआ चयन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कीर्ति सिंह का हुआ चयन


ग़ाज़ीपुर। जज्बा हो तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। इसे साबित कर दिखाया है जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी कीर्ति सिंह ने। उनके बेहतर खेल की बदौलत राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के नेतृत्व का जमा दिया गया है। कानपुर में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल तड़बनवा गाज़ीपुर की कक्षा 9 की छात्रा कीर्ति सिंह का चयन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल की सिस्टर जमीला ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन के लिए कीर्ति सिंह को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक विपिन सिंह यादव की देखरेख में स्कूल परिसर में ही छात्र-छात्राएं ताईक्वांडो का प्रशिक्षण लेते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में अक्टूबर माह में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए सीआईएससीई द्वारा कानपुर में 25 से 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कीर्ति सिंह ने जूनियर अंडर 68 किलो भार वर्ग में प्रदेश के छह जनपदों के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। अब उनको उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा गया है। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल की सिस्टर जमीला ने बताया कि कीर्ति की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित हैं। वह खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरी है। इस उपलब्धि पर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर रंजीत कुमार व वंदना यादव सहित शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर कीर्ति सिंह ने कहा कि इसका श्रेय स्कूल की सिस्टर जमीला जो कि मेरे ऊपर भरोसा जताते हुए पूरा सहयोग किया और मेरे ताइक्वांडो कोच विपिन सिंह यादव जो की लगातार मुझे विभिन्न तकनीक का ज्ञान देते रहे। और जब भी मैं हिम्मत हारती उस वक्त मेरे माता-पिता मेरे साथ खड़े होकर मेरी हिम्मत को बढ़ावा देते रहें। अब मेरा अगला लक्ष्य नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर एसजीएफआई के लिए सेलेक्शन लेना है।

माउंट लिट्रा जी स्कूल ने ऐसे मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती

माउंट लिट्रा जी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन



गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हॉकी के जादूगर एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित मेजर ध्यानचंद की जयंती विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पुष्प स्थापित कर मेजर को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेले गए। खेल में उत्कृष प्रदर्शन करने के आधार पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने अभिभावकों की उपस्थिति एवं भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका के द्वारा किया गया।

माउंट लिट्रा जी स्कूल ने ऐसे मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती

माउंट लिट्रा जी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन



गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हॉकी के जादूगर एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित मेजर ध्यानचंद की जयंती विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पुष्प स्थापित कर मेजर को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेले गए। खेल में उत्कृष प्रदर्शन करने के आधार पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने अभिभावकों की उपस्थिति एवं भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका के द्वारा किया गया।

स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विजेता बच्चों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र

गाजीपुर। रविवार को DYSA Ghazipur की टीम द्वारा District Yogasana Sports Championship का आयोजन महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के 13 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों की 6 कैटेगरी बना कर प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल की भूमिका मऊ, बलिया, आजमगढ, चन्दौली और वाराणसी से आये 10 एग्जामिनरों ने निभाई। प्रत्येक कैटेगरी में विजेता के 3 बच्चों को Gold, Silver, Bronze मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 18 बच्चों को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.आनन्द सिंह, विशिष्ट अतिथि माधव कृष्ण, अमरनाथ तिवारी, संजीव गुप्ता, श्री प्रकाश केशरी, प्रमोद गुप्ता, विजय वर्मा, राजेश सिंह, प्रियंका दूबे और अरविन्द दूबे रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डी पी सिंह और विक्रम सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में DYSA Ghazipur टीम के संरक्षक डॉक्टर डी.पी.सिंह, अक्षय दूबे, अजय सर्राफ, अध्यक्ष विशाल चौरसिया, सचिव दुर्गा दत्त चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष बलराम ओझा, उपाध्यक्ष विजय सिंह, संयुक्त सचिव सूर्यकान्त तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुधीर केशरी, सदस्य विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, अर्चना जायसवाल, उमेश पाण्डेय शामिल रहे।

युवक-युवतियों को वितरित की गई खेल सामग्री

गाजीपुर। युवा कल्याण विभाग विकास खंड जमानिया के अंतर्गत विकास खण्ड जमानिया सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा की उपस्थिति में सोमवार को ग्राम पंचायत तियारी, रोहूँन, हमीदपुर, देवाबैरानपुर के युवक एवम महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी जमानिया यशवंत कुमार, ए0 डी0ओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय, ब्लॉक के उर्दू अनुवादक, पी0आर0डी0 जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वकार खान ने किया।

डीएचए गाजीपुर ने चंबल को पराजित कर खिताब किया अपने नाम

गाजीपुर। पूर्व सांसद स्व0 विश्वनाथ सिंह गहमरी सेवन ‘ए‘ साईड हॉकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। इस खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने खिलाड़ियो से परिचर प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच डी एच ए गाजीपुर एवं चंबल विजार्ड के मध्य खेला गया जिसमें डी एच ए गाजीपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी चंबल विजार्ड को 06-04 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो मे पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका बृजेश कुमार हॉकी कोच, रविशंकर गुप्ता, करण कुमार, रामा ने निभाया। इस अवसर पर हॉकी कोच नफीस अहमद, सभासद प्रतिनिधि मो0 शाहिद, सभासद प्रतिनिधि रणजीत यादव, जूबेर अहमद, मो0इलियास, मोहम्मद जावेद मोहम्मद परवेज उर्फ गुलतु, दुर्गेश पाल अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, राजन प्रजापति, दिनेश यादव, सुदामा एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

टेनिस वॉलीवाल प्रतियोगिता में शाह फैज स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

गाजीपुर। जिले में दो दिवसीय वॉली वाल प्रतियोगिता समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में जनपद गाजीपुर सहित अन्य जनपद से आए विद्यालयों में बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मिक्स डबल, सिंगल, डबल जैसे खेल का आयोजन हुआ। शाह फैज के नाविका श्रीवास्तव और विवेक मौर्या ने अंडर 14 मिक्स डबल में गोल्ड मेडल जीता।

जिसमें अंडर 14 में शाह फैज पब्लिक स्कूल ने मिक्स डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाह फैज स्कूल के चार छात्रों ने इस प्रतियोगिता में मेडल जीता। अंडर 14 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल प्रथम, एम0 जे0 आर0 पी0 स्कूल द्वितीय तथा एस0एस0 पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 मिक्स डबल में चंदौली ने बाजी मारी तथा शाह फैज दूसरा स्थान वही एम0जे0आर0पी0 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर 19 बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल के खिलाड़ियो ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा एम0जे0आर0पी0 दूसरा स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल प्रथम एम0जे0आर0पी0 दूसरा तथा एस0एस0 पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रुप में सदर एस0डी0एम0 प्रतिभा मिश्रा, CPS जमानियाँ के प्रबंधक रिषु जलान, K.P. सिंह चेयरमैन सनबीम स्कूल, नवीन सिंह सनबीम स्कूल एवं टेनिस बालीबाल उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर दिलिप सिंह मौजूद रहे।

इन्होंने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया और सम्मानित करते हुए बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष सरसीज सिंह (विजय स्पोर्ट), उपाध्यक्ष विनय सिंह (प्रिसिंपल CPS जमानियाँ) सचिव देवेन्द्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा अन्य मेंमबर्स मे रमेश सिंह, विकास शर्मा, शानू, कन्हैया, मनीष कौशल, सुमित कौशल आमना उबैद ने अपना योगदान देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

21 से 23 मई तक चलने वाले जिला चैंपियनशिप में 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गाजीपुर। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव ने गुरूवार को कार्यक्रम का विमोचन करते हुए बताया की 21 मई से 23 मई तक अंतर जिला चैंपियनशिप में हैं 150 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे है। इसमे शाह फैज स्कूल, सनबीम स्कूल, एमजेआरपी स्कूल, माउंट लिटेरा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस देव पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस पब्लिक स्कूल लॉवा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, डालिम्स स्कूल अहमदाबाद सहित अन्य जिले के स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसकी जानकरी सचिव देवेंद्र प्रसाद प्रजापति ने देते हुए बताया की यह खेल 21 से 23 मई 2023 से सनबीम स्कूल महाराजगंज में अयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सरसीज सिंह (विजय स्पोर्ट्स ), उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रिंसिपल सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया एवं मुकेश कुमार, शानू, अभिषेक तिवारी, आमना ओबैद, अजय कुमार, विकास शर्मा, रंजी कुमार, रमेश कुमार सिंह, राजीव प्रसाद, अभिषेक सिंह, सुनील यादव मौजूद रहे।

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर का रहा दबदबा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 अप्रैल को गाजियाबाद में खैतान वर्ल्ड स्कूल राजनगर एक्सटेंशन में आयोजन किया गया। जिसमे गाजीपुर जिले के जया दुबे 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अखिलेश कुमार बिंद 52 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक, राहुल यादव 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अखिलेश कुमार 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सत्यम यादव 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शेषनाथ सिंह यादव 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आलोक प्रकाश बिंद 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक, अमरेंद्र कुमार 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, ज्ञानेंद्र कुमार बिंद 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, अंकित यादव 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर के गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया।

कोच कृष्णा कुमार शर्मा के देखरेख में इन खिलाडियों ने उपलब्धि प्राप्त किया। कृष्णा कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुके हैं और गाजीपुर में विभिन्न जगह ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी देते हैं। इस उपलब्धि में प्लेयरों को माला पहनाकर सम्मान किया गया। गांव एवं शहर में हर्ष कि लहर है। इन प्लेयरों के परिवारों ने कोच कृष्णा कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना किया।

पहले शासक राजा-रानी के घर में पैदा होते थे


गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन शनिवार को लुर्दश कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवीन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री/ स्टाम्प न्यायालय एवं पंजीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास खंडों से जिला युवा संसद में भाग लेने आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत में वास्तविक लोकतंत्र है। पहले शासक राजा -रानी के घर में पैदा होते थे। हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली। मतदान का अधिकार मिला अपने देश के भविष्य को चुनने का। अब जनता जहॉ एक तरफ विरासत के शासकों को इंकार कर रही है वही दूसरी तरफ अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के द्वारा मुकाम हासिल करने वालों को चुन रही है।

हमारे प्रधानमंत्री इसके साक्षात उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं। उनकी जैसी सोच होगी वैसा ही देश बनेगा। प्रधानमंत्री की मंशा है कि देश के युवाओं को एक मंच मिले जहां वह अपनी बात निर्भीक होकर रख सके। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद का आयोजन कर युवाओं को अभिव्यक्त का अवसर देना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पंच प्रण का भी उल्लेख किया। उन्होंने जी-20 पर कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात हैं कि इस वर्ष भारत को अध्यक्षता का गुरूतर दायित्व मिला है। हम पहले से ही बसुधैव कुटुंबकम/एक धरती, एक परिवार एवं एक भविष्य की परिकल्पना पर चलते आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भारत को 2047 के पूर्व विकसित देश की श्रेणी में लाने के साथ-साथ विश्व गुरु बनने की दिशा में पूरे पुरुषार्थ के साथ अभी से लग जाये एवं दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करें।

युवाओ द्वारा जी-20, वाई-20, मिशन लाईफ, अन्तर्राष्टीय मिलेट वर्ष तथा मोटे अनाज के प्रचलन आदि विषयो पर खुल कर अपने विचार रखें गये। बेहतर अभिव्यक्ति के लिए पुष्पाजंलि सिंह को प्रथम, अलका यादव द्वितीय एवं प्रार्थना विवेक को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊची चोटी माउन्ट किली अन्जारो पर विश्व रिकार्ड बनाने वाली एवं वर्तमान में माउन्ट एवरेट पर चढ़ाई की तैयारी कर रही गुंजन कुमारी को सम्मानित किया गया। विषय वस्तु पर सुबोध कन्नौजिया, सुबेदार सनेही एवं लुदर्स कान्वेंट की कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति सराहनीय रही। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि युवा संसद की थीम पर्यावरण सरंक्षण, जीवन जीने की शैली में परिवर्तन के लिए अपनी संस्कृति के तरफ आना होगा। आधुनिक जीवन शैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही, देश की प्रगति के लिए भी बाधक है। रवि प्रकाश जिला विस्तारक ने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निवर्हन करे तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल, एल0एल0सी, भानु प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, सुनिता सिंह पूर्व विधायक जमानियॉ,  आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक, दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिस्टर अर्जना प्रधानाचार्य, पारसनाथ, छवीनाथ प्रधानाचार्य एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का स्वागत एवं विषय प्रर्वतन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। स्वागत गीत लूदर्स कान्वेंट की बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष चन्द्र प्रसाद ए0पी0ए0 एवं अगंद सिंह यादव ने किया। आभार बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी ने किया।