Category Archives: Sports

कबड्डी-वॉलीबाल प्रतियोगिता में इग्लिशपुर और युवराजपुर की टीम ने मारी बाजी


गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन गुरुवार को किया गया। कबड्डी खेल में कुल 8 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच इगिलशपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें इग्लिशपुर की टीम 15-10 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेन्द्र विष्वकर्मा दिव्यांग अधिकारी व रामनगीना यादव पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी द्धारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष ओलम्पिक संघ गाजीपुर व अमित राय रहें। वालीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच युवराजपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें युवराजपुर की टीम 25-22 व 25-17 से विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों कोे पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत क्रीड़ा धिकारी) गाजीपुर के कर कमलो द्धारा किया गया। कबड्डी मैच निर्णायक के रूप में मु0 अकरम अहमद, मनोज सिंह, कन्हैया यादव, राजेश यादव, अजय कुमार, अनिल कुमार, कादिर खान, दिनेश सिंह रहें। वालीबाल मैच निर्णायक के रूप में पी0एन0 सिंह, शिवाजीत सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, राणा प्रताप सिंह व रामानन्द यादव रहें। इस अवसर पर सुदामा राम,क0सहायक, बृजेश कुमार हाकी कोच, विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच, संगीता फुटबाल कोच, विजय (खेलों इण्डिया) एथलेटिक्स कोच, जैनेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुओं व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

खेलकूद प्रतियोगिता में कासिमाबाद और जमानियां ने मारी बाजी


गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीवॉल, लम्बी कूद, दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग, दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग, दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विकास खंड से विजयी प्रतिभागियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में खेलकूद को अपनाना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी में विजेता एवं उपविजेता क्रमशः कासिमाबाद एवं सदर की टीम रही। वॉलीबॉल में विजेता जमानिया एवं उप विजेता सदर की टीम रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश भानु प्रताप सिंह, अमित यादव, मनदीप कुशवाहा रहे। दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश पल्लवी सिंह, प्रीति साहनी, एवं सोनम भारती रही। दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अमित यादव ,अजीत कुमार यादव, एवं भानु प्रताप रहे। लंबी कूद में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमशः नवीन कुमार, अमित कुमार एवं अभिराज कुमार रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडी यादव ,राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादव, रामाधार यादव जुगुनू ,संगीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे एवं संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में हुई ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता

डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 80 खिलाड़ियों ने प्रोन्नति हासिल की।
एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि इस ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में 95 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट के वर्गों में प्रमोशन पाने के लिए प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल, सनी ताइक्वांडो एकेडमी छावनी लाइन, एसआईएस ताइक्वांडो एकेडमी जमानिया व वंश ताइक्वांडो एकेडमी रौज़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
निर्णायक मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष व टेक्निकल डायरेक्टर अलाउद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रोन्नति का निर्णय लिया और सहयोगी के रुप में सत्यदेव पांडे, अजय कुमार शर्मा, पूजा तिवारी, इलमा आफरीन, कीर्ति सिंह और उजाला गुप्ता शामिल रहें।
व्हाइट टू एलो बेल्ट : प्रांजल, तनुस साहू, हर्ष सिंह, अंश, आरुषि, हरम आरिफ, शाहीबा, पलक, अनन्या, अन्वेषा, अनन्या यादव, सौम्या, राजवीर, रौनक, वेदान्त, मानवेन्द्र, आराध्या, माही, भार्गवी, रिद्धि, शिवम, हेमंन्त, विलियम, प्रिंस राज, सत्यम, अभी, शगुन, सिद्धार्थ राय, एंजल गुप्ता, अविष, मनस्वी, तेजस्वी, सर्वेश, निधि, आनंद, श्री चौरसिया, मनीषा, ऊष्मा, अर्पिता, शिवांश, अमृता, गरिमा, नावैद्या, प्रभा, रिदा, इशिता, सौम्या, सौम्या सिंह, तेजस्वनी, तान्या, आर्यन, मो. क़ासिम, आदित्य, प्रतीक व राज बिंद।
येलो टू ग्रीन बेल्ट : अर्पित, विशाल, आराध्या, देवेंद्र नाथ, अरिहंत, तनवी जायसवाल, नव्या, आदित्य राय।
ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट : स्वास्तिक, इनेश, स्वर्णिमा, सिद्धार्थ पाल, देवानंद व शुभ श्रीवास्तव।
ब्लू टू ब्लू वन : आनंद राज यादव, आदित्या तिवारी।

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष को डीएम का निर्देश

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा प्रोत्साहन समिति के धन संग्रह करने का विचार विर्मश किया गया। स्टेडियम रख-रखाव सफाई व्यवस्था हेतु अध्यक्ष, नगर पालिका को निर्देषित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, बृजेष कुमार श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी, नरेन्द्र विष्वकर्मा, दिव्यांजन अधिकारी, रामनगीना यादव, समाज कल्याण अधिकारी, अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक, राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी, प्रवीण कुमार मौर्या उपायुक्त उद्योग अधिकारी, अरविन्द यादव क्रीड़ा अधिकारी, अष्विनी राय व्यायाम प्रशिक्षक षिक्षा विभाग , अमित राय सचिव ओलम्पिक संघ, अरविन्द शर्मा अन्तर्राश्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग, अकरम अहमद जिला कबड्डी संघ गाजीपुर, पारस नाथ सिंह, जिला वॉलीबाल संघ गाजीपुर, कमलेश यादव जिला कुश्ती संघ गाजीपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

45वे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की चैंपियन बनी श्वेता मौर्या

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन डॉ मृणालिनी सिंह प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि विपरित परिस्थितियां एवं चुनौतियां सफलता को और अधिक सुखदाई बनाती हैं। आज की हमारी मुख्य अतिथि इस बात को चरितार्थ करती हैं। आज का दिन अपने सम्मान पाने का है। पुरस्कार पाने का है लेकिन हमारे लिए वे छात्राएं भी महत्त्वपूर्ण हैं जिन्होंने इस खेल में प्रतिभाग किया है। खेल में प्रतिभागता महत्त्वपूर्ण होती हैं। मुख्य अतिथि प्रो मृणालिनी सिंह ने कहा कि मुझे इस महाविद्यालय में आकर अपार हर्ष हो रहा है। ऐसा आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है। कम संसाधन में इतना बेहतर अयोजन इस संस्था की प्रमुख प्रो सविता भरद्वाज के कर्तव्य निष्ठा को दर्शाता है।

45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन इस वर्ष की चैंपियन छात्रा श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर द्वारा खेल के झंडे को पूरे खेल मैदान की परिक्रमा के बाद खेल प्रभारी को सौंपने के साथ हुआ। आज 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर, प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान साधना कुमारी, बी एस सी तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान नेहा यादव, बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 100 गुने 4 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धि सिंह, एम ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान निधि राय, बी ए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान ज्योति गुप्ता, एम ए उत्तरार्द्ध ने प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जाफरीन बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सबीना बानो बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान प्रीति कुमारी बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता मौर्या बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान नेहा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान इरम बुशरा , बी ए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती यादव बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान आकांक्षा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान मीना कुमारी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 45वे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की चैंपियन श्वेता मौर्या रहीं।

प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा श्वेता को चैंपियन ट्राफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज द्वारा सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के अभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शाह फैज में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का हुआ समापन

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय में गुरुवार को क्रिसमस डे मनाकर वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की अराधना से हुयी जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। इसके पश्चात प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्नो द्वारा जिंगल बेल गाने पर बहुत ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन दीपिका वर्मा ने किया था। खो खो में छात्राओं की जूनियर टीम से रेड हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से ब्लू हाउस विजेता बना व येलो हाउस उप विजेता बना। कबड्डी में छात्राओं की जूनियर टीम से ब्लू हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से येलो हाउस विजेता रहा तथा येलो हाउस व रेड हाउस उपविजेता रहे। इसी क्रम में सीनियर छात्रों की टीम में खो खो में येलो हाउस व छात्राओं में ग्रीन हाउस विजेता रहा तथा उपविजेता रेड हाउस रहा। कबड्डी में सीनियर छात्रों के टीम में ब्लू हाउस विजेता एवं छात्राओं के टीम में ग्रीन हाउस विजेता रहा जबकि रेड हाउस व ब्लू हाउस उपविजेता रहे। इस क्रीड़ा सप्ताह में उपरोक्त खेलों के अतिरिक्त बैडमिंटन, कैरम व चेस का भी आयोजन किया गया था जिसमें अलग अलग हाउस के छात्र छात्रा विजेता रहे।

विद्यालय की तरफ से सभी विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, उप प्रधनाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय, राजेश सिंह, इकरामुल हक़, हनीफ अहमद , आदिल नवाज़ खान, वसीम अहमद, रश्मि श्रीवास्तव, शालिनी राय तथा अन्य शिक्षक गण सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी व सभी कक्षाओं के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

नेशनल टेनिस वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम हुई रवाना

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

ग़ाज़ीपुर। 24वीं नेशनल टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 दिसम्बर को ओडिशा के पारादीप में आयोजित किया गया है। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश के कोच देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले सहित उत्तर प्रदेश की टीम का चयन हुआ है। 21 दिसंबर को जिले से टीम रवाना होगी। इस टीम में कुल 8 खिलाड़ी हैं। इसमें शाह फैज पब्लिक स्कूल, न्यू शाह फ़ैज़ पब्लिक दिलदारनगर, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल व सनबीम स्कूल ग़ाज़ीपुर के खिलाड़ियों में सिद्धि अग्रवाल, आलोक रंजन यादव, आदित्य चौबे, शिल्पा सिंह, प्रियांशु कुमार, अनुजा श्वेत, भव्या राय व तौकीर खान हिस्सा लेंगे। संघ के अध्यक्ष सरसीज सिंह और उपाध्यक्ष विनय सिंह ने बच्चों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दी।

45वा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा ज्ञान प्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि खेल सरकार की योजना में सम्मिलित हैं। यह उत्सव एकता, लगन, उत्साह एवं ऊर्जा के साथ स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का है। ऐसी प्रतिस्पर्धा जिससे मैत्री भाव बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व का अनिवार्य हिस्सा है, बिना खेल के हमारा व्यक्तित्व अधूरा है। अतः पढ़ने के साथ खेलना भी आवश्यक है। मेरी कामना है कि इस खेल में सभी छात्राएं प्रतिभाग करें। हार जीत से प्रतिभागिता बड़ी होती है। 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का एन सी सी, प्रज्ञा रेंजर, रासेयो, एवं सभी कुंज की छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट एवं क्रीड़ा ध्वज की सलामी से किया गया। खेल का भव्य शुभारंभ श्वेता मौर्य के मशाल दौड़ से हुई।

यह आयोजन डा अक्षयलाल यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के पर्यवेक्षण में शुरू हुआ। आज 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं भारी संख्या के साथ प्रतिभाग किया। इसमें कुल 10 हिट रन का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल कल होगा। भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता कुमारी, बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति पासवान, बीएस सी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना कुमारी बी एएस सी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान आरती यादव , बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति , बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। देर शाम तक भाला, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता जारी रहीं। क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉक्टर विकास सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी तथा भारी संख्या में उत्साहित छात्राएं उपस्थित रही।

हॉकी प्रतियोगिता में करमपुर ने मारी बाजी, डीएम ने दिया पुरस्कार

गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईलन मैच बुधवार को नेहरू स्टेडियम मे एन ई रेलवे वाराणसी एवं करमपुर के मध्य खेला गया। जिसमें अपने निर्धारित समय में दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर से लिया गया जिसमे करमपुर 4-1 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का स्वागत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव  ने अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।  मैच के दौरान दोनो टीमो मे काटें के टक्कर रही तथा मुकाबला अपने निर्धारित समय में  2-2 के बराबरी पर छूटा। जिसमें एन ई रेलवे वाराणसी की तरफ से 6वे मिनट में अमित कुमार तथा 12 वे मिनट में संजय यादव ने गोल कर अपने टीम को बढत दिलाई तथा सेकेण्ड हॉफ में कमरपुर की टीम की तरफ से 29 वे मिनट मे अर्पित राजभर एवं 32 वें मिनट में अंकित ने गोल कर मैच को बरावरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर के माध्यम से लिया गया जिसमें करमपुर 4-1 से विजयी रही। मैन आफ दी मैच करमपुर के गोलकीपर प्रभाकर सिंह रहे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं आशीष ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर  मोईन, रविशंकर गुप्ता तथा मुहम्मद शफी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने  खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर गोल्ड कप का आयोजन जनपद में पहली बार हुआ है।

हॉकी को जनपद में बढावा देने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि हॉकी मे हमारा देश पहले वर्ल्ड चैम्पियन रहा है। लेकिन कुछ वर्षो से हॉकी का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है, लेकिन हॉकी आज भी हमारे दिलो के नजदीक है। जनपद में हॉकी को बढावा देने के लिए उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्घन कर जनपद में जो भी फेसेलटीज मौजूद है उसका लाभ लेकर राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करे। यही शुभकामना है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आभार जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में दोनो टीमो के खिलाड़ियो एवं कार्यक्रम सहायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के छोटे-छोटे खिलाडियो मे हॉकी का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, महेन्द्र साहू, रणजीत यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद, महेन्द्र साहू,  अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।