-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
लेखा विभाग से टूट रहा शिक्षकों का भरोसा

एनपीएस की राह में रोड़ा बना लेखा विभाग, टूट रहा शिक्षकों का भरोसा
गाजीपुर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के फायदे बताकर इसे लेने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सरकार ने लेखा विभाग को सौंपी थी। लेकिन लेखा विभाग ही एनपीएस की राह में रोड़ा बन गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम लेने वाले शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह 10 प्रतिशत की धनराशि की कटौती हो रही है। लेकिन लेखा विभाग के अफसरों की लापरवाही से कटौती की गई धनराशि उनके परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) खाते में नहीं जमा हो रही है। उल्टे लेखा विभाग सरकार की हिस्सेदारी भी दबाए बैठा है। जिससे इस स्कीम से शिक्षकों का भरोसा टूट रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बंधित स्कूलों में हजारों शिक्षक कार्यरत हैं। जो न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) ले रखी है। इस स्कीम के तहत शिक्षकों के वेतन से 10 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। जबकि हिस्सेदारी के तौर पर सरकार को भी 14 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान करना है। इसके लिए शिक्षकों ने प्रान भी ले रखा है। शिक्षक के वेतन से कटौती की गई धनराशि व सरकार की हिस्सेदारी दोनों इसी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट में जमा करानी है। एनपीएस के नाम पर शिक्षकों के खाते से तो प्रतिमाह की कटौती की जा रही है। लेकिन सरकार की हिस्सेदारी को लेखा विभाग दबाए बैठा है। सरकार की हिस्सेदारी जमा न होने सेप्रान खाता अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों के वेतन से काटी गई धनराशि में घपले की आशंका बढ़ गई है। शिक्षकों का प्रान खाता पिछले कई महीने से अपडेट नहीं हो सका है। -
निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद शाखा का अधिवेशन / चुनाव जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी के रूप में वेद प्रकाश द्विवेदी, चुनाव पर्यवेक्षक अनूप कुमार द्विवेदी, सहचुनाव अधिकारी कैलाश नाथ सिंह, प्रांतीय निर्देश के क्रम में सकुशल संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि संगठन का गठन तभी होता है जब कर्मचारियों का शोषण होता है, तब संगठन का निर्माण होता है, तभी कर्मचारियों का समाधान होता है और जनपद में किसी भी कर्मचारी का शोषण या किसी अधिकारी द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है तो परिषद से कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व के कार्यकारिणी/सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को भंग किया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व से घोषित 24 जून 2025 के भूख हड़ताल /सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील किया। प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरा किया गया, जिसमें 22 कर्मचारियों द्वारा नामांकन किया गया। इसमे सभी पदों पर निर्विरोध सभी पदाधिकारी निर्वाचित हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडे, मंत्री जयम कुमार, कोषाध्यक्ष वंशराज कुशवाहा,, आय वयय निरीक्षक लाल जी सिंह यादव,,कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत सिंह,, निर्विरोध नवनिर्वाचित हुए। उपरोक्त अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडे,अभय कुमार सिंह ,नागेश सिंह, विशाल राय, मोहम्मद रोमा,ओम प्रकाश,आनंद मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा, पराग श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार,राजन कुमार पांडे,अनिल गोस्वामी,प्रदीप कुमार, सर्वानंद सिंह अशोक यादव ,राजेश सिंह, नितिन कुमार, विशाल कुशवाहा,उमेश सिंह, पप्पू सिंह, आदि,लोग उपस्थित रहे। संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया।

-
सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक नहीं हुआ जीपीएफ का भुगतान

गाजीपुर। मार्च में सेवानिवृत्त हुए माध्यमिक शिक्षकों को अब तक जीपीएफ, पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वे शिक्षकों की समस्या का समाधान करने का अनुरोध कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि जिले के 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब तक सामान्य भविष्य निधि (GPF) का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही, उनकी पेंशन पत्रावलियाँ भी अब तक स्वीकृति हेतु अपर निदेशक (पेंशन) को नहीं भेजी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार, सेवानिवृत्ति की तिथि को ही सभी देयकों का भुगतान कर दिया जाना चाहिए और एक माह के भीतर पेंशन आरंभ हो जानी चाहिए लेकिन अत्यंत खेदजनक’ है कि 22 जून 2025 तक जीपीएफ भुगतान और पेंशन पत्रावलियों को स्वीकृति हेतु प्रेषित नहीं किया गया है तो इस मुद्दे को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी थे। उधर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्या के बारे में बता चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी, जो मार्च 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें अब तक जीपीएफ राशि का भुगतान भी नहीं हो सका है। यह सेवानिवृत्त होने के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। शिक्षक परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को इस पर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। -
शिकायतों का गंभीरता पूर्वक डीएम-एसपी ने किया निस्तारण

गाजीपुर। शनिवार को जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 169 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 473 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 48 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिषर में वृक्षारोपण किया तथा जनपदवासीयों से अपील किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।
-
जनपद न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन



गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 21 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में “11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम, 2025 के साथ किया गया।जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है और इसलिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून वर्ष का लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, अली रजा, विशेष न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्रीमती मेहनाज खान, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-04 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। जिला कारागार गाजीपुर में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग और साधना का अभ्यास कराया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास जैसे पद्मासन, तड़ासन, बज्रासन एवं शवासन जैसे योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक, जेल पी0एल0वी0 एवं बंदी रक्षकों द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। -
योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है:डा.संगीता बलवंत






गाजीपुर। ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ जनपद मे भव्य रूप से मनाया गया । शनिवार को जनपद में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ ग्यरहवां अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ।
ग्यारहवा अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। तत्पश्चात मंच पर आसीन मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी का स्वागत सत्कार पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी सदर,समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र/छात्राओ, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्था, हार्ट फुलनेस के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि आज मे देश के प्रधानमंत्री की देश व पूरी दुनिया की तरफ से धन्यवाद देती हूूॅ जिन्होने योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राज्य महासभा मे रखा और उनका प्रस्ताव स्वीकृति मिलने के कारण आज हम पूरी दुनिया के लोग योग दिवस मना रहे है। उन्होने कहा कि ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ थीम पर आयोजित 11 वां योग दिवस जिस प्रकार एक पृथ्वी है उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है,यदि हमे इस पृथ्वी को बचाना है तो हमे जागरूक होना होगा, हमारा तन, मन स्वस्थ रहे तो इसके लिए हमे योग करना होगा, जब हम स्वस्थ रहेगे तभी हम पृथ्वी को भी स्वस्थ रख सकेगे। उन्होने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियो ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। आज जहां हम लोग योग दिवस के रूप में यहां उपस्थित हुए है उसी तरह प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह मे शामिल है। हमे चाहिए की योग को केवल एक दिन न करके प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाए क्योकि जब हम योग करेगे तभी निरोग रहेगे। जब हमारा तन, मन स्वस्थ रहेगा तभी देश भी स्वस्थ रहेगा। आज हमे यह संकल्प लेना है कि केवल 21 जून को ही नही बल्कि प्रत्येक दिन योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करते हुए स्वयं स्वस्थ रहेगे।समाज को भी स्वस्थ रखेगे । तभी अपना देश आगे बढेगा।
मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम ने ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि आज जनपद गाजीपुर मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम मना रहे है। आज ही प्रधानमंत्री द्वारा विशापत्तनम मे योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योग विश्व के लोगो को एक वेलनेश का संदेश देता है तथा यह भारत के कन्ट्रीव्यूशन को दर्शाता है। उन्होने जनपद गाजीपुर मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है। यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिए जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को प्रधानमंत्री ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है। इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। उन्होने योग को केवल आज ही नही बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य हमेशा सर्वाेपरि रहेगा, आप स्वयं एवं पास पड़ोस के लोगो को भी योग के प्रति जागरूक करे।
21 जून 2025 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पाण्डेय एवं धीरज राय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित आगन्तुको का आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वक्त किया। संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।
इसी क्रम में माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कपिल देव उपनिदेशक, सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक के निर्देशन मे संचालित विभिन्न युवा मंण्डलों मे 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया गया । नेहरू स्टेडियम गाजीपुर मे भी स्थानीय युवा मंण्डल के सैकड़ो सदस्यो ने भाग लिया। -
भाजपा नगर मंडल द्वारा योग शिविर का आयोजन



गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर गाजीपुर नगर मंडल के लाल दरवाजा स्थित जायसवाल धर्मशाला में आयोजित योग शिविर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग क्रिया को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ स्वस्थ रह सकते बल्कि निरोग रहकर जीवन के मूल्य एवं मानको की गुणवत्ता बढ़ाकर जीवन सुखमय बना सकते हैं। आज की योग दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक अखिलेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,किरन सिंह, रासबिहारी राय, अर्जुन सेठ, अभिनव सिंह छोटू, नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, विशाल चौरसिया, दीपक जायसवाल, सुनील गुप्ता, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, रूपेश सिंह, अनिल वर्मा, शिवम राय, हेमंत त्रिपाठी, नीरज कुमार मानू एवं तमाम नगर कार्यकर्ता बंधु ने योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
-
योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम के साथ महिला पीजी कॉलेज में हुआ योगाभ्यास

गाजीपुर। 21 जून को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत “सूर्य नमस्कार योग मुद्रा” के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।इस वर्ष -2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।

प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने कहा कि इस वर्ष की थीम यह दिखाती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह भारतीय परंपरा की उच्चतम भावना ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से जुड़ी है। नेशनल कैडेट कोर(NCC) प्रभारी लेफ्टिनेंट शशिकला जायसवाल ने छात्राओं को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया एवं योग की महत्ता और उसके लाभ पर विस्तृत चर्चा की।

इस सामूहिक योगाभ्यास में 28 यू. पी. गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स, एन एस एस व प्रज्ञा रेंजर्स सहित में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया तथा सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही गोमुख आसान, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, श्वास की गति संबंधी विभिन्न योग क्रियाओं, का अभ्यास किया।

-
स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी:डॉ नदीम अधमी


गाजीपुर। शनिवार को शाहफैज़ विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी व निदेशिका डॉ मीना अधमी ने सभी को योग दिवस की बधाई दी व सभी के स्वाथ्य की कमना की। कहां कि स्वस्थ जीवन के लिए योग हर इंसान के लिए जरूरी है । भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है। योग भी व्यायाम का ही एक रूप है जो न सिर्फ कैलोरी कम करता है बल्कि वजन को भी नियंत्रित करने व मांस पेशियों को मज़बूत करने में सहायक है।

जिले के प्रसिद्ध योगाचार्य गंगासागर चौधरी ने सभी को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियों में ताकत आती है, और एकाग्रता में सुधार होता है। इसके अतिरिक्त, योग हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन, और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। योगाचार्य ने सभी को विभिन्न आसन जैसे वज्रासन व शवासन करवाया तथा कई तरह की योग मुद्राएं भी करवाईं । उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को सूर्यनमस्कार, भ्रामरी, कपालभाति व अनुलोम विलोम इत्यादि नियमित रूप से करना चाहिए।

इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने भी जिला स्तर पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में विद्यालय के शिक्षक दिनेश राय, प्रियंका राय, श्रुति वर्मा ,रूचि राय एवं योगेश तिवारी के साथ प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालाय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासनिक) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक ) हनीफ़ अहमद , देवेंद्र प्रजापति, विजय सिंह संतोष तिवारी तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।


-
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के थीम के साथ पीजी कॉलेज में हुआ योगाभ्यास

योग जीवन जीने की कला है: अजीत कुमार सिंह
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थी। यह थीम पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अपर महाधिवक्ता व पीजी कॉलेज के सचिव अजीत कुमार सिंह थे। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुके, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। योग प्रशिक्षक प्रेम नाथ उपाध्याय ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखाया। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है।” उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “योग से युवा संतुलित जीवन जी सकते हैं। यह उन्हें अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। सुबह जल्दी उठने से समय का बेहतर उपयोग होता है, जिससे कार्यों में दक्षता और स्फूर्ति आती है।” उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि “योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का गौरव है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन है। यह ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाता है। योग के जरिए हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने सभी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग का महत्व जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. समरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. रविशेखर सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. त्रिनाथ मिश्र, विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और अमितेश सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. अमित प्रताप आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ और सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।





