Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग उत्सव का हुआ आयोजन

    माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग उत्सव का हुआ आयोजन

    “माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल  में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अंतर्गत योग उत्सव का आयोजन”

    गाज़ीपुर। 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में सकारात्मक एवं योगमय वातावरण देखने को मिला।

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कारकुन  ने योग के महत्व और इसके आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता  पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्म-अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है।

    कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा तथा योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के प्रति प्रेरित करना रहा।

  • आयुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया अधिकारियों को निर्देश

    आयुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया अधिकारियों को निर्देश

    गाजीपुर। जनपद के नोडल अधिकरी आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम का बुधवार को जपनद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान आयुक्य की  अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन  विकास खण्ड  सैदपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शादी-भादी मे किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्ण एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


          चौपाल में उन्होने ने व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, विद्युत आपूर्ती, आय जात निवास, प्रमाण पत्र, समूह के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। पेंशन के  छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करते हुए साथ साफ सफाई का ध्यान रखेगे। उन्होने ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया।


    इस ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें।


    चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली चौपाल के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया  गया। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली। कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी। जिलाधिकारी  अविनाश कुमार ने आयुक्त का आश्वस्त किया कि चौपाल मे जो शिकायते प्राप्त हुई उसका शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जायेगा।


    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ज्वाईट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सबरवाल,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी ,एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • एस राजलिंगम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    एस राजलिंगम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    गाजीपुर। जनपद के नोडल अधिकरी आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम की अध्यक्षता मे बुधवार को सी एम डैस बोर्ड पर विकास कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयुक्त ने वर्चुवल के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार से धारा- 24, धारा 34,  के वादो को चिन्हिकरण एवं तीन माह से उपर के लम्बित वादो का निस्तारण का निर्देश देते हुए, अंश निर्धारण व 05 वर्ष से अधिक पुराने वादो के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की।


         आयुक्त वाराणसी  एस. राजलिंगम ने  जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व कार्यों, विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक मे उन्होने राजस्व वसूली, बैक देय, अंश निर्धारण, व्यापारकर, फार्मर रजिस्ट्री, धारा-24, धारा-34, पैमाईश, ग्राम सभा हर्जाना, स्टाम्प देय, आई जी आर एस, लेखपाल कार्य विवरण एवं अन्य बिन्दूओं पर समीक्षा  कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने डी जी शक्ति की जानकारी लेते हुए बचे हुए डिवाइस को ससमय बच्चों मे वितरित कराने का निर्देश दिया।

    जल निगम की समीक्षा के दौरान  ग्रामीण क्षेत्रों मे कराये गये कार्यो से क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में हर घर जल योजना के तहत यदि किसी को शिकायत है तो टोल फ्री नं0 18001212164 पर शिकायत कर सकता है, टोल फ्री नं0 पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लें। विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल सेवा योजना, स्पार्न्शसिप, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर पात्रों को लाभ दिया जाय।


            बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी तहसीलों के 10 बड़े बकायादारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए वसूली का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने भूमि संबंधित विवादों के समाधान में तेजी लाने और लेखपालों की फील्ड उपस्थिति नियमित करने तथा लेखपालो द्वारा लगाई जा रही प्रतिदिन की रिपोर्ट समीक्षा के निर्देश दिया।  


         उन्होने सी एम डैस बौर्ड पर आधारित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्यों की प्रगति की निगरानी करने और समयबद्ध निष्पादन की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सामूहिक और टीम भावना के साथ कार्य करें। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिथिलता, लापरवाही और कार्यों में विलंब कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं की गुणवत्ता एवं परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी ली एवं त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आई डी में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।  बैठक के उपरान्त आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी ने निर्माणाधिन महिला छात्रावास 200 बेड, मेडिकल कालेज मे निमार्णाधिन नर्सिंग कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमीयों को तत्काल सही करने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया तथा कार्य में कोई भी कठिनाई आती है तो संबंधित को अवगत कराने को कहा एवं टेक्निकल टीम को इसकी गुणवत्ता की जॉच कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

  • बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम नाराज,मांगा स्पष्टीकरण

    बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम नाराज,मांगा स्पष्टीकरण

    गाजीपुर।जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार मे आहूत की गई।

    बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुहम्मदाबाद, नगर पालिका जमानियां, नगर पंचायत जंगीपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज के अनुपस्थित होने पर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया ।

    बैठक मे प्रभागीय निदेशक गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्ष, 2025-26 में वृक्षारोपण हेतु जनपद को कुल 41,14,100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जनपद के अन्य विभागों को 30,64,100 एवं वन विभाग को 10,50,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य विभाग जिनके द्वारा आवंटित लक्ष्य 30,64,100 के सापेक्ष 24,11,959 गड्ढा खुदान की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें उद्यान, उद्योग, रक्षा, यूपिडा (पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे) को छोड़कर किसी भी विभाग की शतप्रतिशत गड्ढा खुदान की सूचना नहीं दिया गया है।संबंधित विभागों को शत प्रतिशत अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। डी0सी0 मनरेगा को जनपद के अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में तीस बाई तीस वर्ग मी0 का स्थल चयन कराकर मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष, 2024-25 में जिन विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की स्थलीय सत्यापन की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें अन्तर्विभागीय सत्यापन रिपोर्ट तत्काल कराकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

    जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि जनपद में चयनित 24 फिल्टर चेम्बर के पास रिक्त भूमि पर वर्षाकाल नालों में बहने वाले दूषित जल के प्राकृतिक शोधन हेतु कैन्ना प्रजाति को रोपित करने हेतु निर्देशित किया गया। खुले में शौच के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे जन जागरूकता हेतु बोर्ड एवं खुले में शौच करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक के अन्त में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वृहद वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराने हेतु इण्डेन्ट (मॉग पत्र) जारी किए जा रहे है।उन्होंने निर्देशित किया गया कि आगामी सप्ताह तक सभी मॉग पत्रों को जारी कर दिया जाए।

    बैठक मे परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • 10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

    10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

    पुण्य तिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

    युगों तक याद किया जाएगा डीएन सिंह का योगदान : इं अरविंद नाथ राय

    गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को डीएन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। समिति के संरक्षक इं अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों की हक के लिए शंखनाद किया था। उन्होंने 30 वर्ष की उम्र से ही हजारों कर्मचारियों को एकजुट किया। सरकार को कर्मचारियों के हक दिलाने के लिए मजबूर किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन रहे, डीएन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मण्डल अध्यक्ष डीएस राय ने उन्हें संगठन का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि बड़े भाई में सदैव धर्म और कर्म, प्रेम की झलक दिखाई देती थी। जो भी साथी इनके मार्ग पर चलते थे। उनका यही संदेश था कि मै छोड़े और जी धारण करे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने कहा कि वे पथ-प्रदर्शक व कर्मचारियों के हित में हमेशा संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व के पदाधिकारी थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उनके विचार हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। संचालन महामंत्री राजीव कुमार सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। इसीलिए उन्हें कर्मचारियों का नायक कहा जाता है। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कर्मचारी समुदायों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
    पुण्य तिथि पर डीएन सिंह को नमन करने वालों में शुभम तिवारी, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, अवधेश नारायण, प्रकाश चन्द्र राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, गायत्री सिंह, पूनम तिवारी, राजवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, अभय सिंह आदि शामिल रहे।

  • जिला कांग्रेस सेवादल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

    जिला कांग्रेस सेवादल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

    गाज़ीपुर।जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा नगर पालिका परिषद में जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि गाजीपुर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर की सारी सड़कें खोद दी गई है। लाल दरवाजा शिव मंदिर के आगे कपूरपुर, सुजालपुर, रजदेपुर इमाम बृदर्स तक की सड़क पिछले लगभग 2 साल से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, आवागमन पूरी तरह से ठप है l सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा हुआ है नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है, पीने के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान है। नाला नाली पूरी तरह से जाम है अगर बरसात से पहले सफाई नहीं हुई तो पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा। झंडातर के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं वहां पर अतिक्रमण हटाने व सफाई के नाम पर सीवर का पानी सड़कों पर तैर रहा है आना जाना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह ठप है, झंडातर में बिना सुरक्षा किट के सीवर की सफाई में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता मिश्रबाजार आज कार्यालय की गली का रास्ता व नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है लाल दरवाजा के रास्ता पर ह्यूम पाइप गिराकर रास्ता जाम कर दिया गया है। इन तमाम जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श सुनील राम तथा शहर कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौपा गया। यह मांग की गई कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम कांग्रेस जन जनमानस के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, डॉ जनक कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, मंसूर आलम राईनी, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश यादव, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, देवेंद्र सिंह, मिलिंद कुमार सिंह, नन्हे सिंह, आदि लोगों ने भाग लिया ।

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों पर उतरा खरा

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों पर उतरा खरा

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों पर उतरा खरा

    गाज़ीपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए वर्चुअल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर डॉ संतोष कार्यालय एवं डॉ आरती सोनी के द्वारा किया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के सभी मानकों पर खरा पाया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों को ध्यान में रखकर पूरा करने का प्रयास किया गया है। इसी के तहत वर्चुअल रूप से इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अधिकारी द्वय के द्वारा किया गया। सभी मानकों में उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरा पाया गया।

    बता दे की एनक्वास का अर्थ है राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है. यह कार्यक्रम सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने में मदद करता है।

    एनक्वास कार्यक्रम में, स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया जाता है और उनकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जाते हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से, मरीजों को बेहतर इलाज, देखभाल और एक अच्छा माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. 

    एनक्वास प्रमाणीकरण, किसी भी स्वास्थ्य संस्थान के लिए एक सम्मान और भरोसे की मुहर होती है. यह दर्शाता है कि संस्थान में मरीजों को इलाज, देखभाल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिल रही हैं।

    इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार , डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ प्रवीण सोलंकी ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ,जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान बनगांवा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के कर्मचारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस ने की शोक सभा

    अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस ने की शोक सभा

    अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस पार्टी ने की शोक सभा, सरकार से मृतक आश्रित परिवारों के लिए की मांग

    हृदय विदारक हवाई दुर्घटना में मृतकों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर उपस्थित होकर अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में मृतक लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा का आयोजन कर मृतक परिवार को सरकार से एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में एक नौकरी देने की मांग की।इसकी निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि ये बहुत ही हृदय विदारक हवाई दुर्घटना थी, अपने परिजनों को खोये शोकाकुल परिवारों के प्रति पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करते ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को भगवान शांति दें, उनके परिवार को इस विषम परिस्थितियों में दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें, इस शोक सभा में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, राम नगीना पांडे, जेपी पांडे, राशिद भाई, आशुतोष गुप्ता, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, रईस अहमद, आलोक यादव, शिवानंद, अब्दुल्ला मास्टर, दिनेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मंसूर राईनी, इस्लाम मास्टर, सोहन कुमार, मोहन चौहान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्ति की।

  • डीएम ने की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक

    डीएम ने की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक

    गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । इसमें रेड क्रॉस समिति की वैधता, रेड क्रॉस सोसाइटी के 2022 पूर्व से आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची तथा वर्ष 2022 के बाद एवं 2025 के मध्य बने हुए नवीन आजीवन सदस्यों की सूची की सत्यापित प्रति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा समिति के गठन के संबंध में निर्देश तथा सक्षम अधिकारी का अनुमोदन एवम पूर्व 2022 से पूर्व एवं 2022 के पश्चात रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की सक्षम अधिकारी से सत्यापित सूची के उपरांत ही जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी के गठन पर ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगामी 15 कार्य दिवस के भीतर उपरोक्त समस्त सूचनाओं उपलब्ध कराने हेतु सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया। बैठक में डॉ सुनील पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रामकुमार नोडल अधिकारी रेडक्रास सोसायटी, डॉ मनोज कुमार अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग  किया गया।

  • अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने रोका वेतन,मांगा स्पष्टीकरण

    अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने रोका वेतन,मांगा स्पष्टीकरण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ,मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अनुपस्थिति होने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ओ0डी0ओ0पी0 में खराब प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए जी0एम0डी0आई0सी0 का प्रगति बढाने का निर्देश दिया। हर घर जल योजना मे ढीली प्रगति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने एवं इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को कैम्प लगाकर सरकारी कर्मचारियेां का फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पी0एम0सूर्य घर योजना की प्रगति खराब होने पर माह के लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया सेतु निर्माण में जो भी समस्या आती है उसे तत्काल अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाए।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए, की समीक्षा की गई।
    बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
     बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News