-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य”थीम के साथ मनाया जाएगा योग दिवस


गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारियों के संबंध में बैठक कर समीक्षा ली ।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद के मुख्य चौराहो पर होर्डिंग बैनर आदि लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य विभागो में पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा आदि विभागों द्वारा शासनादेश के अनुसार योग सप्ताह 15.06.2025 से 21.06.2025 एवं ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाए। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में शामिल किया जाएगा। शासन की ओर से भव्य योग कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की बैठक किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग शिविरों के आयोजन किए जाएगे। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने योग दिवस के आयोजन के लिए तैयार कार्य योजना पर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिया। कहा कि 15 जून को योग दिवस का उद्घाटन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इसमें सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं अन्य आयुष चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योगाभ्यास के लिए जिले के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों के किनारे एवं प्रमुख नैसर्गिक सौंदर्य से पूर्ण स्थलों को, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जाएगा। योग दिवस को ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा। योग सप्ताह में 15 से 21 जून 2024 को सुबह 6 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। बैठक में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थानों में आर्ट आफ लिविंग, सूर्या फाउण्डेशन, हार्ट फुलनेस, गायत्री परिवार आदि संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, एस0पी0सिटी0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। -
सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन,डा.संगीता बलवंत ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर के रायल पैलेस में प्रोफेशनल मीट का आयोजन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में किया गया। प्रोफेशनल मीट मे “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण”, “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” तथा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका विषय की संगोष्ठी मे समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका पर बोलते हुए कहा कि 2014 मे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक सपना देखा तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद संकल्प लिया कि विकासशील भारत को विकसित भारत बनाकर रहूंगा। उसके प्रति लक्ष्य लेकर लगातार कार्य करना शुरू किया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध नही होगा तब तक देश विकसित भारत नहीं बन सकता। उनके योजनाबद्ध कार्यों के बदौलत आज भारत मे विकास के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है समाज मे महिलाओं, नवजवानों, किसानों के प्रगति की नित्य नई कहानी रची जाने लगी है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन,12 करोड़ परिवारों को सुलभ शौचालय,7 करोड़ परिवारों के लिए आवास,15 करोड परिवारों को जल जीवन मिशन से पीने की पानी की उपलब्धता के आलावा, किसान बीमा,किसान सम्मान नीधि, आयुष्मान कार्ड आदि अन्य तमाम कल्याणकारी परोपकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार मुक्त पात्र लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ सरकार की सोच और क्रिया शीलता से नही हासिल किया जा सकता उसके लिए हमें भी अपने नागरिक कर्तव्यो का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था का देश आज विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है।
लोकसभा के प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” विषय पर अपना उद्बोधन दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नया स्वरूप विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और सुरक्षा बढी है।आज देश के दुश्मनो मे बौखलाहट है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि सशक्त भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत, जहां नागरिक सशक्त हों,देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।।सशक्त भारत सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर लगातार काम किया जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर उदबोधन मे कहा कि देश के नागरिकों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 11 वर्षो मे कार्यों का किर्तिमान स्थापित किया है इन कार्यों का विकसित भारत निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देशवासियों का दर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच मे शामिल है।जिसके प्रति उनके सेवा और समर्पण का भाव सरकार की सभी योजनाओं में निहित है।उन्होंने कहा कि समाज में सरकार की योजनाएं जहां गरीबों को संतृप्त कर रही है वही उनके सम्मान में वृद्धि भी हो रही है ।
आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन से सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं बल्कि चीन का भी मनोबल टूटा है। उससे देश के 140 करोड लोगों का स्वाभिमान सम्मान और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भारत के नेतृत्व में दुनिया चलने वाली है।
प्रोफेशनल मीट का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्यों के प्रति नागरिक कर्तव्यो के पालन व निष्ठा मे श्पथ पत्र पढ़ कर संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत मे गुजरात मे हुए विमान हादसे मे मृतात्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।प्रदर्शनी का शुभारंभ इससे पहले केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर सरकार की योजनाओं विचारों से संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया।इस अवसर पर प्रदर्शनी में सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते पटल सरकार के दूरदर्शिता और विकसित भारत के लक्ष्यों का सहज वर्णन कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय ,प्रो शोभनाथ यादव,,सरिता अग्रवाल, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, जितेन्द्र पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,रमेश सिंह पप्पू, रामनरेश कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिन्द, अनिल पांडेय, संकठा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, किरण सिंह सहित अनन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। -
तीसरी बार ही नहीं,हर चुनाव में बार-बार बनेगी भाजपा की सरकार:डा.संगीता बलवंत

अब राजनीति वादों की नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति है:डा संगीता बलवंत

गाजीपुर। विगत 11 वर्षो के शासन काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की पूरी आबादी के बराबर देश के 27 करोड़ लोगों के जन जीवन को समृद्ध करके गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।यह बात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के विगत 11 वर्षो के उपलब्धियों पर पत्रकारों से बातचीत मे राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने कही।उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास और भरोसा जताया है। जिसके कारण तीसरी बार ही नहीं बल्कि आने वाले हर चुनाव मे बार बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2014 मे 11 वीं अर्थव्यवस्था का देश भारत आज ब्रिटेन जिसका कभी भारत गुलाम था को पीछे छोड़कर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है, सरकार ने लक्ष्य लिया है कि 2027 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी तीसरी अर्थ व्यवस्था का देश बन जाएगा। उन्होंने कहा पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृत काल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले हमारी आपकी सोच थी कि काम कैसे होगा ,यह नहीं हो पाएगा, यह हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा मोदी है तो मुमकिन है यह नारा सिर्फ नारा नहीं एक जमीनी सच्चाई है। अब राजनीति वादों की नहीं प्रदर्शन की संस्कृति है। विरासत भी विकास भी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता का समन्वय महिलाओं की भागीदारी विकास के केंद्र में, आतंकवाद पर सख्त नीति, डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ा ,भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। भ्रष्टाचार पर प्रहार घोटाले खत्म,ई नीलामी से पारदर्शिता, भारत वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी ,सरकारी योजनाओं की निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट आयुर्वेद और योग को वैश्विक मान्यता जैसे अन्य तमाम गतिविधियों से भारत की साख विश्व पटल पर मजबूत हुई है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि 11 सालों में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गए। हमारे विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल को देखते हैं तो साफ दिखता है कि देश ने अंधेरे से उजाले तक निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय ,भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। -
परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित




गाजीपुर। वर्ष 2025 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु राईफल क्लब, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात जिलाधिकारी तथा सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर द्वारा सभी 20 मेधावी विद्यार्थियों के खाते में 21000(रु०-इक्कीस हजार मात्र) की धनराशि 12.06.2025 को अन्तरित कर दी गई। जिलाधिकारी एवं विधायक के प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा 10 के 09 छात्राएं एवं 01 छात्र तथा कक्षा-12 के 07 छात्राएं एवं 03 छात्र रहे। जनपद गाजीपुर की 02 छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सातवां एवं नौवां स्थान प्राप्त किया है।
68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में जनपद के पदक विजेता 02 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। व्यक्तिगत स्पर्धा, एथलेटिक्स अण्डर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता गोलू यादव, बद्रीनाथ इ०का० सहेरी, गाजीपुर को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करकमलों से प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 75000.00 (रु०-पचहत्तर हजार मात्र) की धनराशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अमृत गुप्ता, एस०के०बी०एम० इ०का० दिलदारनगर को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 30000.00 (रू०-तीस हजार मात्र) की धनराशि उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है। अमृत गुप्ता यूथ गेम्स में प्रतिभाग कर रहे है। उनके लौटते ही प्रमाण-पत्र उन्हे प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। जिलाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरक संदेश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करें, लक्ष्य के प्रति कार्ययोजना तैयार करें,कार्ययोजना के अनुसार दिनचर्या तय करें, जिससे आप अपने भविष्य की चुनौतियों का सामना सरलता से कर सकेंगे। -
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी



गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।
सुनवाई के दौरान 21 शिकायत पत्र प्राप्त हुए शिकायत पत्रो का राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त कराई जाए। जनसुनवाई के समय शेखर सेंगर सी0ओ0 सदर, संजय सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ राम कुमार अतिरिक्त सी0एम0ओ, महिला थाना प्रभारी, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सदस्य का जनपद में निरीक्षण व भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 12.06.2025 को रहेगा। -
डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए सख्त निर्देश



गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड दर्पण पर सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक मे समीक्षा के दौरान आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान समस्त उपलिाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण किया जाए, अन्यथा निस्तारण न होने के कारण तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी तथा डिफाल्टर होने पर की दशा में अधिकारी स्वमं जिम्मेदार होगे ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया । बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे। -
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर डीएम ने की बैठक

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत क्रय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 से विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित कन्या के खाते में रू0 60,000.00 की धनराशि अन्तरित की जायेगी तथा वैवाहिक उपहार सामग्री मद में प्रति युगल रू0 25,000.00 एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु प्रति जोड़े रू0 15,000. 00 व्यय किया जायेगा। इस प्रकार सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ो पर प्रति युगल रू0 100,000.00 की धनराशि व्यय होगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्व प्रथम विवाह सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु जेम की कार्यवाही सुनिश्चित करें, तत्पश्चात विवाह तिथि एवं कार्यक्रम स्थल का चिन्हांकन किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
डीएम के अध्यक्षता में हुआ जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में अनु० जाति/अनु०जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटिरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अत्याचार उत्पीड़न योजनान्तर्गत 10 जून तक कुल 366 प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक के स्तर से प्राप्त हुए है, जिसमें से 223 पीड़ितो के बैंक खाते में धनराशि अन्तरित की गयी है, 63 लाभार्थियों को धनावंटन के अभाव में भुगतान लम्बित है तथा 80 नवीन स्वीकृति हेतु प्रस्ताव कमेटी के सामने प्रस्तुत किया गया है। शासन स्तर से बजट आवंटन प्राप्त होने के उपरान्त स्वीकृत लाभार्थियों को नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, ज्ञानेन्द्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ ने रोका वेतन

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष के अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराये एवम पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने सादात, कासिमाबाद, भदौरा, एवं बिरनो के ए0डी0ओ0 पंचायत के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
-
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता के पहल पर आई नाला निर्माण की जांच रिपोर्ट


गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत की पहल पर ग्राम मीरनपुर सक्का में नाला निर्माण हेतु NHI द्वारा मांगा गया जाँच रिपोर्ट। इस संबंध में राज्यसभा सांसद ने बताया की गांव मीरनपुर सक्का एवं आस- पास के कई गांव जल भराव के समस्या से जूझ रहे हैं ।गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे से सटे होने के कारण मीरनपुर बाईपास से भारी वाहनों का आवागमन बहुत अधिक होता है जिससे बार- बार नाली टूट जाती है और जल जमाव की समस्या बनी रहती है। जिसके निदान के लिए मैंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग को मीरनपुर सक्का से चक अब्दुल सत्तार तक 900 मीटर सर्विस नाला निर्माण के लिए पत्र लिखा। तत्पश्चात मीरनपुर सक्का में नाला निर्माण हेतु NHI द्वारा MSV इटरनेशनल कंपनी द्वारा जाँच रिपोर्ट मांगा गया है । आशा है की जल्द ही समस्या से ग्रामवासियों को निजात मिलेगी।






