-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
500 लाभार्थियों को मंत्री ने वितरित किया उपकरण

गाजीपुर। भारत सरकार की राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क दैनिक जीवन सहायता उपकरण वितरण समारोह आडिटोरियम सभागार विकास भवन मे शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को, कानपुर के पुर्नवास विशेषज्ञों द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 1868 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था जिसमे आज मौके पर लगभग 500 लाभार्थियो को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बी एल वर्मा मा0 राज्य मंत्री , उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियो ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवत्रम देकर स्वागत किया। स्वागत की घड़ी मे स्कूल छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना व सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो काफी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री बनते ही उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबो, किसानो, महिलाओ, युवाओ को समर्पित सरकार है, पिछले 60 सालो मे जो कार्य नही हुए है अब 11 वर्षो मे हुए है। उन्होने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ के मन्त्र को साकार करते हुए कार्य किया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमारा मंत्रालय वरिष्ठजनों के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके लिए एक समावेशी समाज बनाने हेतु विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है जिससे कि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो । प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन मे हमारे मंत्रालय ने देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सरल दैनिक जीवन और सशक्तिकरण की दिशा के काम करते हुए 1 अप्रैल, 2017 को ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ की शुरुआत की। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में बढ़ती उम्र के कारण उत्पन्न शारीरिक दुर्बलता के लिए आवश्यक सहायक उपकरण की अहम भूमिका हो जाती है। हमारे ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो वित्तीय कारणों से इन उपकरणों की खरीद को वहन कर पाने में असमर्थ होते है उनको सरकार की इस ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘ के माध्यम से निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाते है । उन्होने बताया कि वर्ष 2017 से इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में कुल 443 से अधिक वितरण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है । इस योजना के द्वारा 5 लाख 26 हजार वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को 32 लाख से अधिक सहायक उपकरण प्रदान किए जा चुके है। हमारे मंत्रालय द्वारा देश भर मे ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र‘ शुरुआत की गई है जिनका विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से भी हमारे वरिष्ठ नागरिक सरकार की ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘ का लाभ प्राप्त कर रहे है।
आज के इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को, कानपुर के पुर्नवास विशेषज्ञों द्वारा जनपद गाजीपुर के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 1868 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था जिसमे आज मौके पर लगभग 500 लाभार्थियो को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। पूर्व चिन्हित वरिष्ठजनों को लगभग 1 करोड़ 17 लाख 14 हजार लागत की 9209 विभिन्न सहायक उपकरणों जैसे छड़ी, कमोड व्हील चेयर, एल.एस. बेल्ट, नी ब्रेस तथा कान की मशीन इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सकेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वागत सम्बोधन मे मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मे चिन्हित 1868 लाभार्थियो को इस योजना के माध्यम से आच्छादित किया जायेगा जिसमे आज जनपद मुख्यालय पर आडिटोरियम सभागार मे लगभग 500 लाभार्थियो को सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल स्पोर्ट, नी ब्रेस, सरवाइकल कॉरल, लम्बोसैक्रल बेल्ट, बैसाखी छोटी, छड़ी, समायोजक छड़ी, चेयर/स्टूल कमोड सहित, फोल्डिंग व्हील चेयर, फोल्डिंग वॉकर, ट्राईपोड, टेट्रापोड, बी टी ई (कान की मशीन), व्हील चेयर का वितरण किया गया। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अन्तर्गत दिये जाने वाले सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हेतु एलिम्को कम्पनी एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एम एल सी विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ के प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालय दुर्गेश कुमार ने किया । आभार वरिष्ठ प्रबंधक भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया। -
सीएम योगी के जन्मदिन पर हिमांशु सिंह ने समर्थकों संग काटा केक, किया फल वितरण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53 वें जन्म दिवस पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल में पर एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने बड़ी उत्साह के साथ सीएम का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मरीजों में फल वितरण के साथ केक काटा और मुख्यमंत्री की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की गई।


हिमांशु सिंह ने कहा कि जहां पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडा माफिया, अपराधियों के नाम पर होती थी, आज राज्य से अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाप्त हो गए हैं। आज हमारी बहन बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश योगी के नेतृत्व में उन्नति, प्रगति व खुशहाली के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है। फल वितरण के दौरान मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल, साकेत सिंह, विनोद सिंह, विकास राय, बृजेश सिंह, गुरु पांडे, अभिनव जयसवाल और राहुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



-
प्रत्येक व्यक्ति को अपने मां के नाम लगाना होगा पेड़:डा.संगीता बलवंत




गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीवकेव सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं सिंदूर का पौधा देकर किया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए संकल्पित होने की जन-जन को आवश्यकता है, प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावो जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभाव को बढ़ावा देता है। प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना होगा एवं प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण पांच तत्वों से मिलकर बना है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हमें पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला एवं गंगा दशहरा के महत्व को विस्तार पूर्वक रखा। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अलग-अलग विकास खण्ड में निबंध, चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सिंदूर का पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के थीम के साथ आम एवं महोगनी के पौधो को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में रोपित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ जीव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन
जिलाध्यक्ष ने काटा केक और लगाया पेड़



गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में केक काटकर तथा सिंदूर का वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास से मनाया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय के साथ भाजपा कांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काट कर उनके सम्मान में नारे लगाकर मुख्यमंत्री को हर्ष उल्लास से जन्मदिन की बधाई दी। भगवान से उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन की कामना किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक धरातल पर दृढ निश्चयी, लोककल्याणकारी अध्यात्मिक पुरुष पूज्य योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जिनके नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे विकास की तेज गति,सुदृढ कानून व्यवस्था के साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मे अनेकों कल्याणकारी, परोपकारी योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में सिंदूर का वृक्ष जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय वह पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लगाया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, विष्णु प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, पंचदेव गौड, काशी चौहान, मन्नू राजभर, मुरली कुशवाहा, सुनील कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। -
सीएम योगी के जन्मदिन पर अनिकेत सिंह ने दर्जनों समर्थकों संग किया रक्तदान, कहा….

सीएम योगी के जन्मदिन पर दर्जनों समर्थकों ने किया रक्तदान
योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हुआ उल्लेखनीय विकास:अनिकेत सिंह
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून 2025 को 53वां जन्मदिन हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के प्रमुख नेताओं, समर्थकों और आम जनता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन के साथ योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत की। प्रदेशभर में इस मौके पर सेवा कार्य, भंडारे, रक्तदान शिविर और हवन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गोराबाजार स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में गुरुवार को पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने दर्जनों समर्थकों संग रक्तदान कर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान रक्तदान शिविर में लगभग सौ से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चला। मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालन अनिकेत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सशक्त, अनुशासित और निर्णायक नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, निवेश को आकर्षित करने, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 2022 में पुनः भारी बहुमत से सत्ता में लौटे। वह पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


रक्तदान करने वालों में कल्लू अली, रामलाल प्रजापति, अंगद प्रजापति, नागेन्द्र यादव, इमरान खान, अजय यादव, सुमित सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कृष्णा पांडेय, आनन्द सिंह, रामनरेश सिंह, संजय सिंह, अरविन्द सिंह, रोहित, आदर्श पाण्डेय, रमेश सिंह यादव, सुजीत तिवारी, पुष्कर सिंह, शिवम कुमार, सिकन्दर सोनकर, सुनील यादव, इंद्रदेव राजभर, सर्वेश सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह, अनिकेत सिंह, शुभम सिंह, आकाश, शिवम यादव, दीपक सिंह, अजीत, राजकुमार सिंह, ललित्व तिवारी, शेखर सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, कमलकांत सिंह, अवधेश यादव, शिवप्रताप सिंह, गणेश सिंह, सोनू सिंह, प्रवीण यादव, प्रदूम गोंड, सुमित सिंह, पवन त्रिपाठी, विनय राजभर, शिवा सोनकर, राजा राजभर, बबलू यादव, अरुण सिंह, संतोष यादव, वीरेन्द्र सिंह, अमन यादव, अनुराग सिंह, राजू सिंह, ध्रुव सिंह, दीपक सिंह और सत्यम यादव सहित दर्जनों समर्थक शामिल रहे। -
नकल करते पकड़े गए पांच परीक्षार्थी रिस्टीकेट

बीएड परीक्षा में अंतिम दिन नकल करते 5 छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए 5 छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1496 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1467 उपस्थित रहे और 29 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए 5 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया।

दूसरे सत्र में एमएससी (एजी) और बीपीई की परीक्षा हुई जिसमें सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। इस सत्र की बीएड की परीक्षा में 26 और बीए और बीएड की परीक्षा मिलाकर कुल 35 नकलची पकड़े गए।
प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पांच नकलचियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों में दहशत का माहौल बना रहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 4 जून को समाप्त हो गई और 05 जून 2025 से ग्रीष्म अवकाश घोषित हो गया है।
-
तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौत

केटीएम बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
गाजीपुर। जंगीपुर- केटीएम बाईक से तेज गति से घर जा रहे युवक की सड़क के किनारे पेड़ में सामने से टक्कर होने की वजह से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई!ल। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया पुत्र अनिल कनौजिया उम्र(20) वर्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था मंगलवार के दिन अनिल अरखपुर महुवारी स्थित भट्ठा से काम करके अपने घर जंगीपुर वापस आ रहा था।
लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आलोक घर आते समय रास्ते में कहीं छक्कर ताड़ी पी लिया था जिसकी वजह से वह नशे में हो गया और बाईक की रफ्तार को संभाल न पाया जहां उसकी बाईक सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे उसके सर सहित चेहरा में गम्भीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बीच रास्ते में छट पटा रहे आलोक को स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था की उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाने की पुलिस ने मृतक के पैंट में रखें डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया!पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया!
-
त्योहार को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक,बोलें-किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद और गंगा दशहरा को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत केंद्रीय पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित
त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाए जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत: डीएम
सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो,संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही:एसपी


गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में 05 जून को गंगा दशहरा और 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए संभ्रान्त नागरिकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों विशेष रूप से बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षाे में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए,कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष प्रदार्थाे को खुले में न डाला जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी दुकानो पर सी0सी0टी0वी0कैमरा लगाना अति आवश्यक है। तत्काल प्रभाव के कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकार नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने 05 जून को गंगा दशहरा को देखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि शहरी/ग्रामो के घाटो पर बैरिंकेटिग,चेंजिंग रूम,नॉव, खोताखोर, खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था सुनिश्चित रखें।
पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी देते वक्त उसका फोटो व वीडियों न बनाए और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को गंगा दशहरा एवं बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाए जाने की अपेक्षा व्यक्त किया। कहा कि किसी भी संभावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र , मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ,जिला आबकारी अधिकारी ,अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, क्षेत्रों से आए हुए ग्राम प्रधान, सभासद एवं संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे। -
डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश







गाजीपुर।जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी की निर्माणाधीन परियोजनाओ का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील जमानियॉ व सेवाई अन्तर्गत गहमर, बारा, बरेजी, कपूरा घाट, सुरहॉ एवं जमानिया पंप हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/ उपकरणो की संख्या बढाते हुए 20 जून 2025 तक प्रत्येक दशा मे समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण अन्तर्गत के कर्मनाशा नदी बाए तट पर ग्राम सुरहॉ हो रहे कटानरोधक कार्य मे सुरक्षा हेतु क्रेटेड स्टोन बोल्डर पिंचिग कार्य न होने पर लेखपाल एवं सिचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कस्तकारो के साथ समन्यवक बैठक करते हुए सहमति की दशा में कार्य कराया जाए। इसी क्रम में ग्राम बारा व जमानियॉ पंप हाउस में कार्यो में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी के अधि0 अभि0 को निर्देशित किया कि ठेकेदार को कडी़ चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया जाए। बारा गॉव में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी भदौरा एवं ए0डी0ओ पंचायत भदौरा को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ से पहले सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाए, इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, उपजिलाधिकारी जमानियॉ ज्योति चौरसिया, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
-
कांग्रेस ने किया “संविधान बचाओ”जिला सम्मेलन का आयोजन,की गई चर्चा

गाजीपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ जिला सम्मेलन के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ चढ़ाई आस्तीन



गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क में “संविधान बचाओ” विषय पर एक महत्वपूर्ण जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का आयोजन जिला/शहर कांग्रेस कमेटी और सभी फ्रंटल एवं विभाग संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मंच पर मौजूद थे, उन्हें मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे, इस सम्मेलन के जरिए हम संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज उठा रहे हैं, जिसे जन जन तक आंदोलन के रूप में पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का काम है। प्रदेश सचिव जिला कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि बाबा साहब के बनाए इस संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना है। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया ने वक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार देश का संविधान बदलने चाहती है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इसको रोकने के लिए अपनी जान लगा देगा। जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने मंच से बोलते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करके उसे बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम संविधान के महत्व और इसकी रक्षा के तरीकों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह संविधान बचाओ जिला सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा बेहद आवश्यक है, हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके संरक्षण के लिए एक मजबूत आवाज उठेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम जिला अध्यक्ष ने किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट की तथा संचालन लाल साहब यादव ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, एआईसीसी प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी, अरविंद किशोर राय, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, हरिओम यादव, सुशील कुमार सिंह, मंसूर जैदी, राजेश राय गुड्डू, नसीम अख्तर ,लखन श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, अखिलेश यादव, आलोक यादव, धर्मेंद्र कुमार, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, शीला देवी, विभूति राम, ओम प्रकाश पांडे, मनीष राय, हिमांशु, इरफान खान, मिलिंद कुमार सिंह, डॉक्टर समर कुशवाहा, रतन तिवारी, बृजेश कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अजय चंद्र चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, दास राम, ब्रिज सिंह, अयूब अंसारी, धर्मेंद्र चौहान, जफरुल्लाह अंसारी, राजेश उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, मुसाफिर बिंद, दीनानाथ यादव, सुशील कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, संजीव शर्मा, पिंटू खरवार, आदिल अख्तर, मंगल यादव, विनोद प्रजापति, कृष्णानंद तिवारी, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र कुमार राय, प्रकाश नारायण पांडे, शशि भूषण राय, अब्दुल हमीद आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।





