-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में सोते समय किसान प्रेम प्रकाश राय (60) वर्ष की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, सादात पुलिस और सीओ सैदपुर के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। प्रेमप्रकाश राय (मृतक) पुत्र स्व. बनारसी राय उम्र 60 वर्ष अपने दरवाजे पर रोज की तरह सो रहे थे कि रात में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने बताया की जब सुबह मैं आई अपने पति को जगाने के लिए तो वह उठे नहीं। आसपास में काफ़ी खून फैला हुआ था जिसको देखकर घबड़ा गई। शोर मचाने पर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक को गोली लगी है। यह देख लोगों ने थाना सादात को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सादात वागिस विक्रम सिंह एवं एस पी सिटी ज्ञानेंद्र फ़ोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि शैलेन्द्र राय उर्फ़ पीयूष राय पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में समर कैंप का हुआ आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया, गाज़ीपुर में समर कैंप का शानदार आयोजन
बच्चों ने नॉन-फायर फूड स्टॉल लगाए, रेन डांस का लिया भरपूर आनंद
गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए समर कैंप का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। शुक्रवार को मैनेजर आमिर अली ने फीता काटकर समर कैम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों ने कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

बच्चों द्वारा लगाए गए नॉन-फायर फूड स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने बिना आग के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपने कौशल का परिचय दिया।शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की खूब सराहना की।

समर कैंप की सबसे रोमांचक गतिविधि रही रेन डांस, जिसमें बच्चों ने पानी की फुहारों के बीच संगीत की धुन पर थिरक कर भरपूर मस्ती की। इसके अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, योग, गेम्स और डांस जैसी कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गज़ाला सलीम ने कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में मैनेजर आमिर अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।


-
3 दिन के अंदर लाइटों को करें ठीक:डीएम

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक के दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुूमतियॉ, अनापतित्तयॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि की जानकारी ली गयी जिसमें विभागो में श्रम विभाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एम0एस0एम0ई विभाग, कृषि विभाग, अग्नि शमन विभाग, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0, विद्युत सुरक्षा निदेशालय एवं राजस्व विभागों की समीक्षा की तथा उनके लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली गयी।
वीर अब्दुल शहीद सेतु पर लगायी गयी सभी लाइट की खराबी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पी0डी0 एन0एच0आई को निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर सभी स्थानों पर लाइट ठीक कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय अन्यथा अगली बैठक में शिकायत आने पर तत्काल विभागयी कार्यवाही किया जायेगा। बैठक मंे उपस्थित मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दु परिषद्, वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि नन्दगंज बाजार में रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकान एवं ठेला वाले ठेला लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न कर देते है, जिससे 2-2 घंटों तक यातातात जाम लगा रहता है। जिसपर अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एस0डी0एम0 एवं सी0ओ0 के साथ व्यापार मण्डल एवं उद्यमी के साथ बैठक करते हुए, आगे बढे़ हुए दुकानदारों को पीछे करते हुए ठेला लगाने के स्थान को सुनिश्चित किया जायेगा।
ए0के0 दुबे, लघु उद्योग भारती संरक्षक के निजी भूखण्ड मुगलानीचक में जल-जमाव के सम्बन्ध में अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर को निर्देश दिया गया था कि पहले भूखण्ड में पानी जाने से रोका जाय, इसके बाद नाली बनाने की कार्यवाही करें। जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर निस्तारण हेतु 15वॉ वित्त आयोग के अन्तर्गत बुजुर्गा रोड पर रेलवे क्रासिंग से माधव सरस्वती विद्या मंदिर तक बाएं तरफ ढ़क्कनयुक्त आर0सी0सी0 नाला निर्माण हेतु रू0 15.39 लाख का स्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट स्वीकृति मा0 बोर्ड द्वारा दिनांक 13.05.2025 को स्वीकृत कर दिया गया है। जिसे माह जून के अन्त तक पूर्ण करा दिया जायेगा।
अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थित न होने पर निर्देश दिया गया कि प्रबन्ध निदेशक को पत्र प्रेषित करते हुए जनपद में किसी एक अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाय, जो सभी अधिशासी अभियंता से सूचना एकत्र करके बैठक में प्रतिभाग करेंगे। नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर मंे टेलीफोन के निष्प्रयोज्य खम्भों को हटाये जाने के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही न होने पर अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि डी0जी0एम0, भारतीय संचार निगम लि0, गाजीपुर को एक अन्तिम पत्र प्रेषित किया जाय, यदि इस पत्र के अनुपालन में खम्भे को नही हटाया जाता है, तो अधिशासी अधिकारी स्वयं निष्प्रयोज्य खम्भे को हटाना सुनिश्चित करेगीं। बैठक में विधायक सदर जैकिशुन साहू, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, ए०के० दुबे, श्री प्रकाश केशरी उर्फ गुड्डू केशरी जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती संरक्षक, बशिष्ट सिंह यादव वाइस चेयर मैन, आई0आई0ए0 वाराणसी मण्डल, मुकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दु परिषद, जनपद में उद्यमी उपस्थित रहे। -
कर्नल सोफिया पर मंत्री का अशोभनीय बयान, कांग्रेस ने फूंका पुतला

कर्नल सोफिया पर मध्य प्रदेश के मंत्री का अशोभनीय बयान, कांग्रेस ने कहा नारी एवं सेना के साथ देश का अपमान।
जिला कांग्रेस ने जखनियां तहसील में प्रदर्शन के दौरान मंत्री का फूंका पुतला और जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुनील राम भी रहे मौजूद।
गाज़ीपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विजय शाह के अशोभनीय बयान पर जनपद में कांग्रेस हमलावर रही! हर जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर और जखनियां तहसील पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कांग्रेस कमेटी ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील राम दोनों जगह मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जबकि जखनियां तहसील पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह की अगुवाई में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर एवं पुतला फुक कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने देश की बेटी पर जो टिप्पणी की है वो अशोभनीय और लज्जित करने वाली है, इससे देश के साथ नारी समाज और सेना का अपमान हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति से उक्त मंत्री पर कार्यवाही की मांग करते हुए उसे तत्काल मंत्रि पद से हटाने की मांग की है।

वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति जो मंत्री पद पर हैं उसको सोच-समझकर बोलना चाहिए, ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से हटाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। वही पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ गाजीपुर की जखनियां तहसील पर जिला कांग्रेस पार्टी ने एमपी के मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और इस्तीफे की मांग कर रही है। उसे तुरंत हटाया जाए नहीं तो ये विरोध प्रदर्शन सड़क से सदन तक चलेगा। इस अवसर पर मारकंडेय सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली, महबूब निशा, सतिराम सिंह, बृजेश कुमार गौतम, अरविंद मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी, महेश राम, आलोक यादव, अखिलेश यादव, राशिद, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम रईस, गयासुद्दीन अंसारी, जावेद, राममिलन चौहान, अरुण लाल, राजेंद्र पांडे, राम आधार गिरी, केवल गिरी, चंद्रशेखर कुमार, चंद्रभान सिंह, चंद्रभान सिंह, मनीष राय, ओमप्रकाश पांडे, राजेश उपाध्याय, पारस उपाध्याय, शबीहूल, अखिलेश यादव, जेपी सहित आदि लोग उपस्थित रहे। -
ओवरब्रीज पर हो रही दुघर्टना को रोकने के लिए लगाया जाए साइडर:अभिनव सिंह

रौजा ओवरब्रीज पर हो रही दुघर्टना को रोकने के लिए लगाया जाए साइडर
गाजीपुर। गुरुवार को सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी के नाम पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस दौरान अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन के दौरान कई घटनाए हो चुकी है। जिसको देखते हुए ब्रिज के दोनो साइड में साइडर जाली की परम आवश्यकता है। वीगत दिनों कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसी घटनाए बार बार होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो तरफ साइडर की सुरक्षा आवश्यक है।

इस मौके पर अलका अग्रवाल, संजय यादव, संतोष अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, रामबिलास यादव, विक्की यादव, मोहन रावत, गुड्डू राम आदि उपस्थित रहे -
डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए निर्देश



गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान, दवा एंव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जमानियां, भदौरा, जखनियां, व मनिहारी के सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर मलेरिया जांच में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेंडिंग न रहें,तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए, समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टी0वी0 रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एम0ओ0वाई0सी0 से वचुर्वल समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पांडेय, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
डीएम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित



गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाजीपुर में नवागत जिलाधिकारी व बार के संरक्षक अविनाश कुमार का स्वागत समारोह बार के सभागार स्व. रामकरन यादव ‘‘दादा‘‘ स्मृति हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दूबे व कार्यक्रम का संचालन महासचिव धर्मचन्द्र यादव ने किया। सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकान्त तिवारी, अमर सिंह, वंशीधर कुशवाहा, विजय प्रकाश,वीरेंद्र चौबे, दशरथ यादव, कैलाश यादव, समीक्षा प्रसाद, रामअवध राम,वीरेंद्र राम आदि सैकड़ो अधिवक्ताओं ने माल्यापर्ण कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात शासकीय अधिवक्ता सिविल ने भाषण प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव व अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। ईल्डर कमेटी के चेयरमैन को भी अंगवस्त्र भेट किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बार को धन्यवाद देते हुए बार और बेंच के संबधों को मधुर बनाए रखनें पर बल दिया तथा अधिवक्ता एवं जनपद वासियों के हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न न्यायालयों में फैले भ्रष्टाचार, रेकार्ड रूम में नकल बनाने में की जा रही अनियमित्ता व रौजा, रोडवेज आदि से कचहरी तक आवागमन में आ रही बांधा को हल करने जैसे विषयों पर जिलाधिकारी का ध्यान उत्कृष्ट कराया गया।
-
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,की गई चर्चा


गाजीपुर।जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले कार्यक्रमों एवं उनके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किए जाने तथा प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में से 07 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयोें में हो रहे छात्रावास भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए भवनों के हैण्डओवर किए जाने की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में संचालित 2266 परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो सकी है, उनको अतिशीघ्र बिजली की व्यवस्था से युक्त करते हुए रिपोर्ट 01 सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
विकासखण्ड सदर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, लावां तथा मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय विकाखण्ड मनिहारी के निर्माण की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स को शत-प्रतिशत संतृत्त कराए जाने हेतु यथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं एवं गैप एनालिसिस तथा 31 पैरामीटर्स पर संतृप्तीकरण की कार्यवाही को पूर्ण किए जाने के निर्देश बैठक में प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के साथ-साथ जनपद स्तर के समस्त अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड षिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस0आर0जी0 इत्यादि उपस्थित रहे। -
लावारिस बच्ची को पुलिस ने पहुंचाया परिजनों के पास

लावारिस बच्ची को पुलिस ने मिलाया परिजनों से,लोगों ने पुलिस की सराहना
गाजीपुर। मंगलवार के दिन एक चार वर्षीय बालिका नगर में लावारीस हालत में घूमती हुई पाई गई!नगरवासीयो ने उसकी पहचान आस पास के लोगों सहित सोशल मिडिया के माध्यम से कराया ताकी बालिका अपने परिजनों तक पहुच जाए जब काफी देर तक बालिका को कोई लेने नहीं आया तब लोगों ने इसकी सूचना जंगीपुर पुलिस को दिया!जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने त्वरित कराई कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश में जुट गए!
पुलिस की तत्परता काम आई और बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओडासन गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्री आकृती यादव उम्र (8वर्ष) बुधवार के दिन अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी और कैसे जंगीपुर तक पहुच गई उसे खुद पता नहीं चला!
थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक कुमार तिवारी की सतर्कता व मानवी संवेदना रंग लाई जिसके कारण मात्र एक घंटे के अंदर खोई हुई बालिका की मां रेखा यादव पुलिस तक पहुची और पुलिस ने खोई हुई बच्ची को उसकी मां की गोद में शौप दिया! बेटी को सकुशल पाकर मां सहित परिजनों की आंखें नम हो गई उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया! -
फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित किया गया एक दिवसीय सेमिनार

SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित की एक दिवसीय सेमिनार
गाजीपुर। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड फतेहुल्लाहपुर में चल रहे पी० जी० कॉलेज के बी०एस-सी०(कृषि) VII सेमेस्टर के छात्रों के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (Rural Agricultural Work Experience-RAWE) के अन्तर्गत “फसल अवशेष प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कृषि विषय के छात्रों एवं किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना एवं इसके वैकल्पिक और लाभकारी उपायों से अवगत कराना था। सेमिनार की शुरुआत कंपनी के प्रबंधक श्री प्रिंस गक्खर के स्वागत भाषण से हुई।
उन्होंने कहा “पराली जलाने की परंपरा अब हमारे पर्यावरण और कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, किसानों के साथ मिलकर इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पी जी कॉलेज गाजीपुर के प्रोफेसर डॉ० जी० सिंह ने हैप्पी सीडर और सुपर स्ट्रॉ प्रबंधन प्रणाली, बायोएंजाइम्स, कम्पोस्टिंग तकनीक और बायोचार निर्माण जैसे नवाचारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि पराली जलाने से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन और स्वास्थ्य पर इसके खतरनाक प्रभाव पड़ते है।

कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने पराली के वैकल्पिक प्रबंधन विधियों की व्यवहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फसल अवशेषों धान की भूसी, पराली, सरसों की तूड़ी,गन्ने की पत्तियों, गन्ने की खोई को ईंधन के रूप में प्रयोग करके स्टीम तैयार की जाती है जिसका उपयोग टरबाइन के द्वारा बिजली उत्पादन हेतु किया जाता है जो बहुत ही सस्ती तकनीक है। स्थानीय किसान प्रतिनिधि श्री छोटेलाल ने पराली से जैविक खाद बनाने के अपने सफल अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिपाल सिंह भोज ने छात्रों को पराली प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी, और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गई।

सेमिनार के समापन पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने पराली न जलाने की शपथ ली और भविष्य में वैज्ञानिक विधियों से फसल अवशेषों का सदुपयोग करने का संकल्प लिया। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि कंपनी किसानों के साथ मिलकर न केवल फसल उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील तकनीकों को भी बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम मे डॉ० शिव शंकर सिंह यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० सुधीर कुमार सिंह, डॉ० पीयूष कांत सिंह, महिपाल सिंह भोज, विपुल उपाधयाय, डी० के० शर्मा, दिनेश यादव, संजीव काम्बोज एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।संचालन कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने किया।





