Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • मच्छरों के पनपने वाली जगहों की करें निगरानी एवं निराकरण:सीएमओ

    मच्छरों के पनपने वाली जगहों की करें निगरानी एवं निराकरण:सीएमओ

    मच्छरों के पनपने वाली जगहों की करें निगरानी एवं निराकरण :सीएमओ

    विश्व मलेरिया दिवस पर हुए सीएमओ कार्यालय समेत स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए जन जागरूकता कार्यक्रम

    सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी हो जाता है पूर्णतः स्वस्थ

    साफ-सफाई का रखें ध्यान, न होने दें जल जमाव, मलेरिया से होगा बचाव

    गाज़ीपुर। शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय समेत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रो पर विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में सीएमओ कार्यालय सभागार में एसीएमओ डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में शपथ का आयोजन किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में डालिम्स सनबीम स्कूल,अन्धऊ में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में छात्रों को मलेरिया के लक्षण,जांच,उपचार और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
    सीएमओ ने कहा कि मलेरिया वाहक एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर ज़्यादातर अनुपयोगी कुओं, तालाब/पोखरा, सीमेंट के टैंक, नाले, जल जमाव एवं पानी जमा होने वाले निचले क्षेत्र जगहों पर पनपता है। मच्छरों के पनपने वाली जगहों की निगरानी करें और उनका नियमित निराकरण करें। सीएमओ ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था जबकि अब दो से तीन महीने छोड़कर पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब शहरी क्षेत्र में लार्वारोधी छिड़काव का कार्य पूरे साल चलेगा। साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है:पुनर्निवेश,पुनर्कल्पना पुनर्जीवन” है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग भी कराया जा रहा है। इस कार्य में नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के अलावा सभी सीएचसी/पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर रोगी की पहचान कर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किट से त्वरित जांच कर रही हैं। इसके लिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। जांच में मलेरिया धनात्मक पाए जाने पर जल्द से जल्द रोगी का पूर्ण उपचार किया जाएगा।
    हफ्ते भर में अंडा बन जाता है मच्छर – जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया का प्रसार मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से होता है। एक अंडे से मच्छर बनने की प्रक्रिया में पूरा एक सप्ताह का समय लगता है। इस कारण सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाता है। यदि किसी जलपात्र में पानी है तो उसे सप्ताह में एक बार जरूर खाली कर दें। जैसे कूलर, गमला, टीन का डिब्बा, नारियल का खोल, डिब्बा, फ़्रिज के पीछे का डीफ्रास्ट ट्रे की सफाई हमेशा करते रहना आवश्यक है। मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति का समय से इलाज शुरू होने पर जान जाने का खतरा कम हो जाता है।
    लक्षण – बुखार, कपकपी, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर दर्द, मिचली और उल्टी।
    क्या करें – मलेरिया से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। आसपास दूषित पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तत्काल आशा से संपर्क करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें। सही समय पर निदान उपचार होने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है।

  • पहलगांव आतंकी हमले को लेकर भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च

    पहलगांव आतंकी हमले को लेकर भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च

    गाजीपुर।पहलगांव आतंकी हमले में लक्ष्य करके मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)के नेतृत्व में गुरुवार को शाम सिटी स्टेशन से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर लंका स्थित अंबेडकर पार्क तक निकाला गया। जहाँ घटना में मारे लोगों को श्रद्धांजलि तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।
    इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यह घटना मानवीयता के लिए कलंक और अत्यंत निंदनीय है। तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पूरा भरोसा है कि इस बार का निर्णय आर पार का होगा।
    भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद और आतंकवादी दोनों के समूल नाश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। कैंडल मार्च का शुभारंभ सायं 6-15,बजे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से हुआ। जहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशवाहा विश्वप्रकाश अकेला अनुज के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर चल रहे थे।
    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, साधना राय, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह,किरन सिंह, रंजीत कुमार,संशाक राय, नायडू,नन्दू कुशवाहा, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता,शुभम विश्वकर्मा, हिमांशु यादव, मोहित सिंह, शनि चौरसिया, गौरव श्रीवास्तव, हर्षित सिंह, मयंक जायसवाल, नीतीश दूबे, विशाल चौरसिया, अर्जुन सेठ, विवेकानंद राय, विशाल पासी, अनुराग शर्मा, गुलशन गुप्ता, सौरभ मिश्र,शिवम राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • 24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

    24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

    24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

    प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक मनाया जाता है. इस वर्ष यह 24 अप्रैल से 10 मई 2025 तक मनाया जाएगा।इसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को टीकाकरण के माध्यम से कई तरह के रोगों से बचाना है. 2025 की थीम है सभी के लिए टीकाकरण मानवता के लिए संभव है। यह थीम टीकाकरण की उपलब्धियों को उजागर करते हुए यह संदेश देती है कि सभी लोगों तक टीकाकरण पहुंचाना संभव है और इससे जीवन रक्षा की जा सकती है।

    जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर विशेष टीडी (टिटेनस और डिप्थीरिया) का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा। अभियान नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए है। स्कूलों में यह टीकाकरण निशुल्क होगा। आशा और एनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान करेंगी। सभी टीकाकरण का विवरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

    नियमित टीकाकरण टीडी से सैकड़ों बच्चे वंचित हैं। अब ऐसे बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण का विशेष प्लान तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व टीकाकरण सप्ताह में टिका से वंचित बच्चों को टीकाकरण करेगा। परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक परिषद, वित्तविहीन विद्यालय और सभी प्राइवेट विद्यालयों में टीकाकरण के विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल आधारित टीकाकरण टीकाकरण सत्र बुधवार और शनिवार को छोड़कर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को किया जाएगा। एएनएम अपने क्षेत्र में कार्य योजना तैयार करेंगी। स्कूलों में कक्षा पांच में 10 वर्ष को आयु के बच्चों को टोडी-10 का टीका तथा कक्षा 10वीं में में 16 वर्ष की आयु के बच्चों को टीडी-16 का टिका लगाया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ डा. सुनील कुमार पांडेय की ओर से डीआइओएस और बीएसए को सहयोग के लिए पत्र जारी किया गया है । इस कार्य में सभी सीएचसी के अधीक्षक और शहरी क्षेत्र को पीएचसी के नोडल को भी निर्देशित किया है कि अभियान में पूरा सहयोग करेंगे। कोई भी बच्चा टीडी के टीकाकरण से वंचित नहीं याना चाहिए।

    1974 से अब तक टीकाकरण ने लगभग 154 मिलियन जीवन बचाए हैं, यानी हर मिनट 6 जीवन बचे हैं. टीकाकरण ने शिशु मृत्यु दर में 40% की कमी की है और इससे बच्चों को पहला जन्मदिन देखने का मौका मिला है. खसरा के टीके ने 60% जीवन बचाने में योगदान दिया है. नए टीके जैसे मलेरिया, एचपीवी, कोलेरा, डेंगू, मेनिनजाइटिस, आरएसवी, इबोला आदि भी अब लोगों की सुरक्षा में मदद कर रहे हैं. साल 2020 में आई कोरोना महामारी के बाद कोरोना वायरस का टीका बनाया गया था. इस टीके को दुनियाभर में अरबों लोगों को लगाया गया था. कोरोना वैक्सीन ने लोगों को इस वायरस के खतरनाक असर से बचाया है.

    टीकाकरण नहीं होने से कई तरह की बीमारियां होती है खासकर बच्चों में खसरा, मम्प्स, रूबेला, पोलियो, डिप्थीरिया, टेटनस, इन्फ्लूएंजा, निमोनिया, कोविड-19, आरएसवी होती है वही घातक बीमारियों में मेनिनजाइटिस, रेबीज, कोलेरा शामिल है।

  • विकास भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    विकास भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    ग़ाज़ीपुर।23 अप्रैल को विकास भवन में पहलगाम में 27 टूरिस्ट का निर्मम हत्या को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विकास भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना निदेशक गाजीपुर राजेश यादव द्वारा कहा गया कि आतंकवादियों का कोई जात नहीं होता, पहलगाम 27 व्यक्तियों का हत्या किया जाना नंदिनी है। जिससे हर समाज के लोग पीड़ित है, श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मृत 27 टूरिस्टो के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की देश में पहली बार हुआ है कि किसी भी आतंकी संगठनों द्वारा धर्म पूछ करके हत्या किया गया है जिससे सभी प्रबुद्ध समाज के लोग मर्माहत है,व जनमानस में आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग किया कि सैनिकों को पूरी तरह से छूट प्रदान करें कि पाक अधिकृत कश्मीर को अपने सीमा क्षेत्र में लिया जा सके, यही हमारे देश के लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जिससे आतंकवाद का खात्मा किया जा सके। उन्होंने प्रबुद्ध समझो से अपील भी किया की कश्मीर जैसे स्थान पर जाना बंद कर दें जहां एक कट्टरपंथी समाज द्वारा धर्म पूछ करके हत्या किया जाता है और हमारे ही धन से उनका जिवकोपार्जन चलता है ,और हमारे ही लोगों का खत्मा किया जाता है, ऐसी जगह जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है ।
    श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र यादव, जसवंत राव , अनिल कुमार,
    भीमराव प्रसाद,रामकृपाल यादव सदर,मांधाता सिंह,केदार सोनकर, जितेंद्र सिंह ,अबू बकर,हसन,आमिर अली ,बृजेश यादव, मनोज,अमित वर्मा, बबुआ यादव,राजेश श्रीवास्तव,गोविंद श्रीवास्तव,संजय गुप्ता,संजय यादव ,सतीश यादव,अमित कुमार,आलोक श्रीवास्तव, संजय,विनोद यादव, अभिषेक ,प्रशांत,अजय मिश्रा, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश यादव, मनोज यादव,सुशील गुप्ता,सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।

  • महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा.संगीता बलवंत

    महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा.संगीता बलवंत

    महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा. संगीता बलवंत

    गाज़ीपुर।22 अप्रैल 2025 को महिला सशक्तिकरण समिति का गठन किया गया। जिसमे गाज़ीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया । इस अवसर पर बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही ।
    राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण समिति का गठन भारत में संसद करता है। यह समिति संसद के सदस्यों (सांसदों) से बनी होती है। इसमें सभी दलों के सांसद शामिल हो सकते हैं ।यह समिति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम करती है।

  • प्रधानमंत्री से मांग,एक देश एक वेतन:दुर्गेश श्रीवास्तव

    प्रधानमंत्री से मांग,एक देश एक वेतन:दुर्गेश श्रीवास्तव

    गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष सुरेश रावत,महामंत्री अतुल मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा,संप्रेक्षक प्रदीप त्यागी, नवनिर्वाचित हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 5 प्रतिनिधि व 10 पर्यवेक्षक के रूप मे कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया की कर्मचारियों का शोषण व्यापक रूप से किया जा रहा है किंतु संगठन द्वारा इसका ऊचित समाधान नहीं निकाला जा रहा है, क्योंकि संगठन विगत वर्षों से सरकार के खिलाफ अपने कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए आंदोलन करना भूल चुका है,और ना ही आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है,जिससे सरकार कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा को धीरे-धीरे समाप्त करते चले जा रही है,नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति पूरी तरह से बंद है,हर विभाग में पद रिक्त है, बहुत से ऐसे विभाग है,कि वहां पदोन्नति के द्वारा भी पद को भरा जा सकता है किंतु जनपद स्तर पर विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों का पदोन्नति नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत ही खेत का विषय है, सरकार द्वारा लगभग 70% आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियुक्त किया गया है,उन्होंने उद्बोधन में प्रधानमंत्री से मांग किया कि जैसे आप एक देश एक चुनाव कराने जा रहे हैं,उसी प्रकार कर्मचारियों की मांग है,की एक देश एक वेतन व भर्ती की सुविधा कर्मचारियों को दी जाए ।
    अधिवेशन मेओंकार नाथ पांडेय, एस0पी0गिरी,धनंजय तिवारी,अभय सिंह चंद्रशेखर यादव,आलोक,अनिल,बृजेश, विनोद,बिपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • वन रूपी क्लीनिक के फाउंडर डा. राहुल घुले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की मुलाकात

    वन रूपी क्लीनिक के फाउंडर डा. राहुल घुले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की मुलाकात

    वन रूपी क्लीनिक के फाउंडर डा. राहुल घुले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की मुलाकात

    राष्ट्रीय स्तर पर सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का रखा प्रस्ताव

    सस्ती दवाईयों और जांच के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है वन रूपी क्लिनिक

    ₹1 के पर्चे पर होता है मरीजों का जांच

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस सहित पूरे देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर खुला है वन रूपी क्लीनिक का ब्रांच

    मुंबई सहित अब देश में अपनी सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नाम बना चुका है ₹1 क्लिनिक

    वाराणसी। मुंबई के जाने-माने चिकित्सक डा. राहुल घुले ने दिल्ली पहुंच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा। डा. घुले मुंबई के साथ ही पूरे देश में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दे रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किया है।

    वन रूपी क्लीनिक की ब्रांचेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही पूरे देश में अपना स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। तमाम रेलवे स्टेशनों पर वन रूपी क्लिनिक से तत्काल लोगों को प्राथमिक इलाज मिल रहा है।वन रूपी क्लीनिक पर एक रुपये के पर्चे पर मरीज देखे जाते हैं तथा सबसे सस्ती जाँच भी होती है। ऐसे में एक ऐसा तबका जो अक्सर महंगे इलाज और महंगे जांचों की वजह से अपना जान गवा बैठता था अब उसे एक उम्मीद की किरण वन रूपी क्लीनिक में नजर आ रही है।

  • सांसद प्रतिनिधि ने किया हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण

    सांसद प्रतिनिधि ने किया हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण

    सांसद प्रतिनिधि डा.अवधेश बिन्द ने किया हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण

    गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत के सांसद निधि के द्वारा पूरे जनपद में लगभग 3 करोड़ 98 लाख की लागत से लाइटे लगाई गई है । जिसके तहत शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि डा. अवधेश बिन्द , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय तथा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने अलग अलग छावनी लाइन, भाजपा जिला कार्यालय तिराहा, बंशीबाजार और लंका चुंगी और सिंचाई विभाग चौराहे पर अधिष्ठापित नई हाई मास्ट लाइट का फीता काट कर,स्वीच ऑन कर लोकार्पण किया। हाई मास्ट लाइट के उजाले से चौक, तिराहा, चौराहा के रोशन होते ही लोगों ने प्रसन्नता जताई ।
    इस अवसर पर अभिनव सिंह, रंजीत कुमार,संजय बिंद,अजय कुशवाहा, अशोक मौर्य, रामेश्वर तिवारी, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

  • 116 ई-रिक्शा सीज,360 का चालान

    116 ई-रिक्शा सीज,360 का चालान

    गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला पुलिस अवैध ई-रिक्शा संचालन को लेकर गंभीर हो गई है। यातायात पुलिस कार्रवाई का डंडा चलाना शुरु कर दिया है। आईजी मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों ई-रिक्शा पर कार्रवाई का चाबुक चलाया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर में अवैध ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 116 ई-रिक्शा को सीज करने के साथ ही 360 ई-रिक्शा का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मची रही। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • भाजयुमो ने फूंका पुतला,जताया विरोध

    भाजयुमो ने फूंका पुतला,जताया विरोध

    गाजीपुर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेशनल हेराल्ड घोटाला के लिए राहुल गांधी का पुतला फूंका।सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध जताया। इस दौरान विश्वप्रकाश अकेला ने बताया कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट बढ़ गई है। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। बाद में वाईआइएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों दिल्ली का हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। कांगेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई गई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरेाध प्रदर्शन कर देश भर में भ्रम फैलाने का काम किया । यह फैलाया कि पीडिंत हैं जबकि वे वास्वत में आरोपी हैं। इसी संबध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज गाजीपुर जिला युवा मोर्चा भाजपा की ओर से गाजीपुर कचहरी पर राहुल गांधी का पुतला फूंका है।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह,जिला महामंत्री अविनाश सिंह , उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, काशीनाथ तिवारी, नगर महामंत्री हेमंत त्रिपाठी , शशांक राय , गौरव श्रीवास्तव , शिवम राय , सौरभ उपाध्याय , अमित पाण्डेय , योगेश शुक्ला,विशाल पासी, विनय क़ुशवाहा, विनोद गुप्ता, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News