Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 10 मई को लोक अदालत में होगा मामलों का निस्तारण

    10 मई को लोक अदालत में होगा मामलों का निस्तारण

    मुख्य न्यायमूर्ति,उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में तहसील से लेकर उच्च न्यायालय के स्तर तक समस्त मामलो का निस्तारण तत्काल

    10 मई 2025 को किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित एवं लंबित मामले से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर

       
    गाजीपुर। विजय कुमार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में 10.05.2025 को गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में समस्त मीडिया बुन्धओं के साथ चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन एवं लोक अदालत के लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि पक्षो के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण, पक्षकार व्यक्तिगत स्तर पर स्वयं पहल कर सकता है, लोक अदालत में निस्तारण हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।लंबित मामलों के लोक अदालत में निस्तारण पर न्याय शुल्क की वापसी की व्यवस्था, लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय के विरूद्ध कोई अपील नहीं, कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज और आपसी समझौते पर आधारित, प्री लिटिगेशन वैवाहिक विवादों का लोक अदालत में समाधान, वैवाहिक विवादों में पति पत्नी के विवादों से लेकर बैक, जमीन, किसी भी सरकारी विभाग द्वारा आवेदनो का निस्तारण समय से न होना, विद्युत संबंधी प्रकरण, दुकानदारो द्वारा उत्पीड़न, महिलाओं द्वारा उत्पीड़न,संबधी आवेदनो का विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देने के उपरान्त परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थ द्वारा विपक्षी को बुलाकर, समझौता से समाधान कराकर, लोक अदालत में निर्णय पारित तत्काल किया जाता है।
    उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जाने योग्य वाद/प्रकरणो का तत्काल निस्तारण किया जाता है जिसमें सुलह योग्य फौजदारी बाद, बैंक रिकवरी वाद, दीवानी वाद, भरण-पोषण वाद, वैवाहिक/पारिवारिक, स्टाम्प बाद/पंजीयन, मोटर अधिनियम, किरायेदारी, चेक बाउन्स से संबंधित धारा 138 एन.आई. एक्ट, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधित मामले, बिजली चोरी से संबंधित शमनीय दण्ड वाद, बिजली विभागो द्वारा उत्पीड़न संबंधी, बिजली विभागो द्वारा अधिकतम धनराशि वसूली,  नगर पालिक/नगर निगम संबंधी जलकर/गृह कर मामले,’ सेवा एवं सेवानिवृत के परिलाभों से संबंधित मामले, चकबन्दी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर,चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत चालान, श्रम वाद, मनोरंजन कर अधिनियम के अन्तर्गत चालान, अन्तर्गत चालान, करावान प्रकरण, धारा 446 द०प्र०रा०सम्बन्धी प्रकरण, अन्तिम रिपोर्ट, बाट-माप (प्रचलन) अधिनियम, विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत चालान, ऋण वसूली अधिकरण मामले, प्रकीर्ण/सिविल/दाण्डिक अपील, धारा 258 सी.आर.पी.सी. के मामले, अभिवाक् सौदेवाजी (च्समं ठंतहंपदपदह) हेतु दण्ड वाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो, न्यायालय के समक्ष नहीं आये है, स्थानीय विधियों के अन्तर्गत सुलह योग्य वाद, वन अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, रेलवे दावा संबंधी प्रकरण, मनरेगा प्रकरण वी.पी.एल. राशन कार्ड/आय प्रमाण-पत्र आदि प्रकरण, जनहित गारण्टी कानून के मामले, स्थायी लोक अदालत के मामले एवं अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण के मामलो का आवदेन घर बैठे भी शिकायत हमारे पोर्टल Nalsa free Legal Aid  आनलाईन की साईड https://nalsa.gov.in/lsams    तथा हेल्पनाई नम्बर 15100 पर फोन करके अपनी समस्या का शिकायत किया जा सकता है।

  • सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

    सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

    गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान, दवा एंव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
    समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टी0वी0 रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की सही आई से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए, यह निःशुल्क सुविधा दिया जा रहा हैं इसमें कोई भी धनराशि किसी भी लाभार्थी से मॉग करने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एम0ओ0वाई0सी0 से वचुर्वल समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि सभी सी0एच0ओ को अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रतिदिन प्रार्थनीय हो एवं मुख्यालय को अपडेट कराई जाए, कोई भी सी0एच0ओ द्वारा उपस्थित न होने पर तत्काल वेतन रोकने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • इनामिया अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस चला रही है विशेष अभियान

    इनामिया अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस चला रही है विशेष अभियान

    गाजीपुर। जनपद के पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर उन अपराधियों की जन्म कुंडली बनाई गई है। इसमें अपराधियों के सहयोगियों व शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    गाज़ीपुर के कुल 29 पुरस्कार घोषित अपराधियों में मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर,अंकित राय उर्फ प्रदीप पुत्र किशुनदेव राय निवासी इमलिया थाना नन्दगंज गाजीपुर, प्रहलाद गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड निवासी डहरा कला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर और करमेश गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड निवासी डहरा कला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
    इसी प्रकार 25 हजार रुपए के इनामियां अपराधियों में सोनू मुसहर पुत्र मुखराम निवासी मनिया, थाना गहमर गाजीपुर, बबलू पटवा पुत्र रामदरश पटवा निवासी कोट किला कोहना थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, छोटे लाल पुत्र स्व.घूरा राम निवासी चाड़ीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, विभाष पाण्डेय उर्फ रिकू पाण्डेय उर्फ संजय पाण्डेय पुत्र रामयश पाण्डेय निवासी दुबैथा थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर, विरेन्द्र दूबे उर्फ भुट्टन पुत्र स्व. शिवप्रसाद दूबे निवासी अलीपुर बनगावां थाना नन्दगंज गाज़ीपुर, विशाल पासी पुत्र लालचंद पासी निवासी सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर,बिट्टू किन्नर पत्नी किशन उर्फ राहुल चौहान निवासी रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर हाल पता-सुसुण्डी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, गोपाल पुत्र राज मुन्ना निवासी सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, अंकुर यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी नसरतपुर थाना बिरनो गाजीपुर, विनोद यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी मुसापुर जुलाबगंज गेदावड़ी थाना कोड़ा जनपद कटिहार, बिहार, रामचन्द्र कुमार पुत्र बिहारी बिन्द निवासी मिश्रपुर थाना दुर्गावती जनपद भभुआ कैमूर बिहार, अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव निवासी त्योखर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पुत्र मु०हमीद सा० सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, मु०इरमान उर्फ विक्की पुत्र मु० मुन्ना निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, शहजाद खान पुत्र मु० इसरायल निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, मु०सद्दाम उर्फ विशाल पुत्र मु०वहीद निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, गौस मोइनुद्दीन अंसारी पुत्र खलील अंसारी निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हालपता 207 ग्रैण्डर अपार्टमेन्ट-6 डालीबाग थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ, राजा कुमार राय पुत्र भुनेश्वर राय निवासी बिन्दगाँवा थाना डोरीगंज जिला सारण बिहार, नेऊर उर्फ गुड्डु बनवासी पुत्र स्व० गुंगा बनवासी निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, लखीन्दर पुत्र बोतल निवासी भैदपुर पाण्डेय मोड़ थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर, पप्पू पुत्र नखडू निवासी बउरी कठवा मोड़ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, छोटू गौड़ पुत्र सम्पत गौड़ निवासी पिपरीडीह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ,
    अशोक कुमार पुत्र इन्द्रीश नट निवासी तेघरा चौरस्ता थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार, शम्मी उर्फ गाँधी उर्फ सोनू पुत्र मो० अकरम निवासी मंसूर गली फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ जनपद पटना बिहार, आजाद कुरैशी उर्फ भोलू पुत्र आफताब कुरैशी निवासी बारा रकबा थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल हैं।

    इस विशेष अभियान में पुलिस विभाग की स्वाट/सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा जनता से भी सहयोग मांगा गया है। कहा गया है कि पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध सूचना देने वालों का नाम अतिगोपनीय रखा जाएगा।

  • शाह फैज स्कूल में मनाई गई भीमराव अंबेडकर की जयंती

    शाह फैज स्कूल में मनाई गई भीमराव अंबेडकर की जयंती

    ग़ाज़ीपुर।सोमवार को शाह फैज विद्यालय के प्रांगण में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् प्रार्थना हुई। निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने हमारे देश के संविधान की रचना की। हमारा संविधान सर्वोपरि है एवं हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
    छात्र- छात्राओं,सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने संविधान की अक्षुण्णता की शपथ ली । कक्षा 11 के छात्रों ने अंबेडकर जी के देश के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम में निदेशक डा.नदीम अदहमी,निदेशिका डा.मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डा. प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ अहमद तथा सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।सभा का अंत राष्ट्र गान से हुआ ।

  • डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यसभा सांसद ने दी श्रद्धांजलि

    डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यसभा सांसद ने दी श्रद्धांजलि

    ग़ाज़ीपुर।सदर विधानसभा के ग्राम हेतिमपुर में बूथ संख्या 159 पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती मनाई ।

    राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज भारतीय संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर, भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों,वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे।बाबा साहब ने सदियों से चली आ रही गैर बराबरी, असमानता और छुआछूत जैसी हजारों कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए संघर्ष किए ।आज हमारा देश इस महापुरुष की 135वीं जयंती मना रहा है। मैं बाबा साहब को कोटि कोटि नमन करती हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबा साहब अंबेडकर एक उत्कृष्ट बुद्धिजीवी, प्रकाण्ड विद्वान, न्यायविद, सफल राजनीतिज्ञ, कानूनविद् , अर्थशास्त्री और जनप्रिय नायक थे।

    कार्यक्रम में गोपाल राय, मनोज बिन्द, काशी चौहान , मुरली कुशवाहा , दीनानाथ पासी, नन्दू प्रताप, श्लोक बिन्द, अनिल जायसवाल , ओमप्रकाश बलवंत, अनूप गुप्ता , भीरगु बिन्द अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

  • भाजपा ने किया बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण,शोभायात्रा का स्वागत

    भाजपा ने किया बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण,शोभायात्रा का स्वागत

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले भर की प्रतिमाओं पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सम्मान से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी मे बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान देश का पूज्य पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनके जीवन से जुड़े स्थानों को विकसित कर पंचतीर्थ बनाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर ही प्राप्त कर सकते हैं।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए शिक्षा ग्रहण किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सोच और सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे। बाबा साहब के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
    जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया।
    गोष्ठी का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, शशिकांत शर्मा विनोद अग्रवाल, साधना राय, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विरेन्द्र चौहान, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, शशांक राय, गर्वजीत सिंह,गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

    लंका अम्बेडकर पार्क मे भाजपा द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण

    भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर पार्क लंका पर बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सम्मान मे नारे लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बाबा साहब के समरसता और सामाजिक सद्भाव पर काम कर रही है।इस अवसर पर उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को पढा , जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, सुरेश बिंद,प्रीति गुप्ता,अभिनव सिंह, अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, योगेश सिंह, अनुराग सिंह, रूपेश सिंह,किरन सिंह शिवम त्रिपाठी,शशांक राय, हर्षित सिंह, शशिकांत शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा का सकलेनाबाद में किया स्वागत

    गाजीपुर लंका से कचहरी मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क से निकली बाबा साहब की शोभा यात्रा का नगर के सकलेनाबाद मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैम्प लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों को मीठा खिलाकर पानी पिलाया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, साधना राय, विनोद अग्रवाल,अभिनव सिंह छोटू,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, विरेन्द्र चौहान, सोमेश मोहन राय,नन्दु कुशवाहा, रुपेश सिंह, योगेश सिंह, रामेश्वर तिवारी, वरुण प्रकाश गुप्ता, आनन्द गुप्ता, शशांक राय,राजन प्रजापति आदि शामिल थे।

  • बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है:सपना सिंह

    बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है:सपना सिंह

    गाजीपुर।स्वतंत्रता के अमृत काल मे भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर ‘‘ भीमराव अंबेडकर जयंती‘‘ हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान, टैगलाईन के अन्तर्गत  14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम उत्सव के रूप मे शुभारंभ एवं जनपदीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार किया गया। जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के      कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।
    कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक राजेश यादव एंव अन्य अधिकारियो एंव कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
    जिलाधिकारी ने डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी,उनके बताए गए विचारों पर चलें । उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए, सभी को बराबर का समान,अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए।डा. अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।
    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जो अपने सुखसाधनों को छोड़कर देश का हित करें, ऐसे महान व्यक्तियों को नमन करते हैं। देश बदलना है तो शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए अनोखा कार्य किया है।
    नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऐसे उनके विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म,वर्ग, जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। उन्होने कहा कि नारी शक्ति, शिक्षा, मताधिकार सहित आदि अधिकार दिलाने में उनका अहम योगदान हैं।   
    भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि भारत एक विविधता भरा देश है और तत्कालीन समय मे यह अनेक विषमताओं से जूझ रहा था। ऐसी परिस्थिति में इन विविधताओं को स्वीकारते हुए अखंड राष्ट्र का निर्माण बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन डा.अंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की अतुलनीय भूमिका है।
    अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग,जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से निभाए। बाबा साहब चाहते थे कि गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।डा. भीमराव अंबेडकर साहब की इच्छा थी कि संविधान को मजबूत बनाना हैं। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।                            
    मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा कि आज हम एक सफल लोकतंत्र के रूप में दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है, जिसके शिल्पकार डा.अंबेडकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डा. भीमराव अंबेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिए।
    जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त समस्त तहसीलों,विकास खंडो, ग्रामीण अंचलो मे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती घूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार, कलेक्ट्रेट/विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • बाबा साहब भीमराव की जयंती पर कांग्रेस ने पुष्पांजलि और गोष्ठी कर किया याद

    बाबा साहब भीमराव की जयंती पर कांग्रेस ने पुष्पांजलि और गोष्ठी कर किया याद

    भारतीय समाज के प्रमुख वास्तुकार थे संविधान रचयिता बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर :सुनील राम

    बाबा साहब भीमराव की 134 जयंती पर कांग्रेस ने पुष्पांजलि और गोष्ठी कर किया याद

    गाज़ीपुर।संविधान निर्माता और समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की 134 वीं जयंती कांग्रेस पार्टी के राजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को एक गरीब और दलित परिवार में हुआ था।वे अपनी योग्यता के दम पर वे भारतीय संविधान के प्रमुख रचयिता बने और पूरे विश्व में वे संविधान निर्माता के नाम मशहूर हुए, दलित होते हुए अपनी शिक्षा और योग्यता के दम पर समाज के प्रमुख वास्तुकार और सर्व समाज के चिंतक बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर को भारत निर्माण में उनके योगदान और दलित समुदायों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को रोकने हेतु उनके प्रयासों के लिए याद किया जाता है, आज कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बाबा साहब की जयंती को उत्सव की तरह मना रही है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ हॉशिये पर रहने वाले कमजोर तबके के लोग किसान, मजदूर एवं महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिले। एआईसीसी रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने पुष्पांजलि करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। पूर्व प्रदेश सचिव डा.जनक कुशवाहा के साथ मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताए रस्ते पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि बाबा साहब मानते थे कि शिक्षा से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है, संगठन से ताकत मिलती है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जरूरी है।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, मुसाफिर बिन्द, राम नगीना पांडे, महबूब निशा, सीमा विश्वकर्मा, राशिद भाई, ओमप्रकाश पांडे, एडवोकेट लाल मोहम्मद, विद्याधर पांडे, सतीश उपाध्याय, विभूति राम, सीताराम राय, संजय गुप्ता, पारस उपाध्याय, शबीहूल हसन, राजेश उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, कमलेश्वर शर्मा, आलोक यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, सदानंद गुप्ता, रईस, अयूब अहमद इस्लाम, मास्टर राजेश सिन्हा, गुलबास यादव, शक्ति आनंद, श्री राम राजभर, रवींद्रनाथ चौहान, मंगल I’ve, शमशाद, आलम इस्लाम मास्टर, वसीम अंसारी, रौनक यादव, अब्दुल राफेज्या, जयप्रकाश पांडे, देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित 28 वां वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित 28 वां वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित 28वां वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

    ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित 28वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
    समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बीती सिंह, मां कवलपति हॉस्पिटल मैटरनिटी एवं रिसर्च सेंटर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने जनपद स्तरीय मेंहदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवम तार्किक, चित्रकला, निबंध,वाद विवाद, गायन एवम लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने वेलफेयर क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं स्कूल प्रबंधक उपस्थित रहे। जिनमें विनीत सिंह प्रबंधक ओम साईं स्कूल,
    सुरेंद्र यादव प्रबंधक रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, राजेश्वर सिंह प्रबंधक गौरी शंकर पब्लिक स्कूल,
    अर्चना राय प्रिंसिपल सूरज इंटरनेशनल स्कूल,
    विशाल कुमार पांडेय प्रबंधक एडूरेन ग्लोबल स्कूल, इकरामुल हक प्रिंसिपल शाह फैज पब्लिक स्कूल, अमित प्रताप प्रोग्रामर टेरी पीजी कालेज, मो. सैफ अंसारी मुहम्मदाबाद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित 476 प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष सम्मान के रूप में समाज सेवा सम्मान शीर्ष दीप शर्मा,
    पर्यावरण संरक्षण सम्मान बृज राज राय रेवतीपुर तथा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मनोज प्रजापति मॉर्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल को दिया गया।
    पुरस्कार वितरण के बीच- बीच में इस वर्ष के विजयी प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया।
    कार्यक्रम की विशेष आकर्षणों में निःशुल्क लकी ड्रा था, जिसका आयोजन दर्शकों के लिए किया गया। हर आधे घंटे पर ड्रा निकाला गया, जिसके विजेताओं सलोनी यादव को चार्जेबल टॉर्च, अनन्या सिंह को टिफिन, प्रेस, साक्षी राय को टेबल लैंप, वैष्णवी पाठक को सीलिंग फैन, शौर्य कुमार को मिक्सर ग्राइंडर, शुभम यादव को की-पैड टच मोबाइल औरज्ञान पाण्डेय को एंड्रॉयड मोबाइल जैसे आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। उपहार प्राप्त कर बच्चे और दर्शक बेहद उत्साहित और आनंदित नजर आए। क्लब द्वारा आयोजित बौद्घिक ज्ञान प्रतियोगिता को संपादित करने में पीजी कालेज टेरी के एमसीए के छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जबकि परीक्षाओं के मूल्यांकन में लगे प्रीति कुशवाहा, पीयूष जायसवाल, प्रिया गुप्ता तथा शिवम कुशवाहा को स्मृति चिन्ह दिया गया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे, पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव, खेल प्रभारी विनोद मिश्रा, क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा यादव ने किया। जबकि अतिथियों को स्मृति चिन्ह क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया।
    कार्यक्रम का समापन क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। वेलफेयर उत्सव न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर रहा, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बना। इस अवसर पर अजय यादव, शिवम कुशवाहा, ओम प्रकाश, प्रियतोश साहू, मनोज गुप्ता, मंगल यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी चुन्नू भाई आदि उपस्थित रहे।

  • डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर किया दीप प्रज्वलित

    डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर किया दीप प्रज्वलित

    डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर किया दीप प्रज्वलित

    गाजीपुर। बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पूरे जिले मे बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर जगह- जगह भारतीय जनता पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने साफ- सफाई कर स्वच्छता कार्य करते हुए संध्याकाल मे दीप प्रज्ज्वलित किया।
    गाजीपुर के लंका स्थित अंबेडकर प्रतिमा परिसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द,विनोद अग्रवाल,मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता,सभासद मीनू कुशवाहा, सुनील गुप्ता,नन्दू कुशवाहा, कुंवर बहादुर सिंह, विशाल चौरसिया,आशीष राय, हेमंत कुमार,साधना राय, अभिनव सिंह,अजीत सिंह, दीपक जायसवाल, रुपेश सिंह, नीरज कुमार मानव,जितेन्द्र,अजय कुशवाहा, सूर्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।


    राज्यसभा सांसद डा. संगीता ने महाराजगंज के सराय मुनीमा बाद स्थित प्रतिमा पर साफ-सफाई कर दीपक जलाया।इस अवसर पर गोपाल राय, रंजीत कुमार,मनोज बिन्द , मुरली कुशवाहा ,अनिल जायसवाल , संजय बिन्द , भीरगु बिन्द, रमेश कुमार ,श्लोक बिन्द,
    आदि मौजूद थे।
    पारा ग्राम पंचायत मे निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा की साफ- सफाई कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
    मनिहारी प्रथम मंडल के बरहट ग्राम पंचायत मे बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने झाडू लगाकर तथा प्रतिमा की धुलाई कर स्वच्छता कार्य किया और सायंकाल दीप प्रज्ज्वलित किया।

Uttar Pradesh Fast News