Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • चला चेकिंग अभियान, आरटीओ दफ्तर के बाहर अफरा तफरी

    चला चेकिंग अभियान, आरटीओ दफ्तर के बाहर अफरा तफरी

    अधिशाषी अभियंता प्रथम शुभेंदु शाह के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान आरटीओ दफ्तर के बाहर मची अफरा तफरी

    गाजीपुर। मेगा विद्युत कैंप के तहत विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियंता शुभेंदु शाह के नेतृत्व में मंगलवार को कुल पांच टीमों का गठन करके उपकेंद्र महराजगंज के ग्राम अतरौली,हेतिमपुर, महराजगंज गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें चेकिंग के दौरान आरटीओ दफ्तर के बाहर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अपनी आरटीओ दफ्तर के आस पास दुकान बंद करके भागने लगे।

    वही कुल 71 परिसरों को चेक किया गया। जिनमें पांचों टीम की बात करे तो एसडीओ मरदह,जखनिया, काशीमाबाद, पारा,जंगीपुर सहित इन सब डिविजनों के सभी अवर अभियंता बकायदे संविदा कर्मियों की टोली के साथ एक एक गांव में कैंपिंग करते हुवे नजर आए। जिसमें कुल 71 उपभोक्ताओं का परिसर चेक किया गया जिनमें 15 लोगो को मीटर बाईपास करते हुए मौके पर पकड़ा गया। वही 15 लाख सत्तर हजार के बकाए पर 25 लोगो की लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। 7 उपभोक्ताओं के परिसर से खराब मीटर उतारकर नया मीटर लगाया गया। 12 उपभोक्ताओं का टैरिफ चेंज किया गया और 12 लोगो का कनेक्शन में भार वृद्धि की गई। अधिशाषी अभियंता प्रथम शुभेंदु शाह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुवे आगाह किया कि जिनकी भी बकाए पर लाइट पोल से खोली गई है,

    वह अगर बिना बकाया बिल जमा किए बगैर केबिल जोड़कर विद्युत उपभोग करते हुवे चेकिंग के दौरान पकड़ा जाएगा तो सीधे विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज करके राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व निर्धारण लगाकर राजस्व विभाग द्वारा एक एक पैसा वसूल की जाएगी। वही उन्होंने आगे बताया कि विद्युत चोरी करते हुए 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है जो जल्द ही इन उपभोक्ताओं से राजस्व हानि के रूप में राजस्व निर्धारण करके जल्द ही वसूली की जाएगी। वही सभी उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका अभी तक विद्युत संयोजक नहीं है वे लोग यथाशीघ्र अपना अपना विद्युत संयोजक करा ले। एवं अन्य विद्युत संबंधित सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका निदान त्वरित किया जाएगा। चेकिंग टीम में लगभग चार दर्जन विद्युत कर्मी शामिल रहे।

  • निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को करें पूरा:डीएम

    निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों को करें पूरा:डीएम

    गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि नहरों की साफ सफाई कराते हुए किसानो के डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाये जिससे किसानो को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये ।  

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए  उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • आकांक्षा समिति महिलाओं के लिए कर रही कार्य:डीएम

    आकांक्षा समिति महिलाओं के लिए कर रही कार्य:डीएम

    ग़ाज़ीपुर। आकांक्षा समिति के तत्वावधान मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिलाधिकारी/अध्यक्ष आकांक्षा समिति आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग मे आयोजित हुआ। जिसमे अनुभवी चिकित्सको के द्वारा छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण व परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम मे आकांक्षा समिति के सदस्य/सचिव एंव पूर्व विधायक जमानियां सूनीता सिंह मौजूद रहीं ।


    जनपद मे शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन पहल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। शिक्षा स्वास्थ्य और आय सृजन पहल के माध्यम से उ0प्र0 की महिलाओ और बालिकाओं को सशक्त बनाने और मॉनिटरिंग के लिए आकांक्षा समिति का गठन 1987 मे हुआ था।
    कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आंकाक्षा समिति के तत्वावधान मे यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होने आंकाक्षा समिति के उद्देश्यो एवं कार्याे के बारे मे विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि यह समिति एक रजिस्टर्ड एन जी ओ है, जो प्रशासनिक सेवा मे कार्यरत अधिकारियों की पत्नीयों और समाज सेवा के लिए सक्रिय अन्य महिलाओं के प्रतिभागिता से बना हुआ है।

    मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की धर्मपत्नी डा0 रश्मी सिंह के मार्ग दर्शन मे आकांक्षा समिति का गठन इस जनपद मे शुरू करने के लिए पहल की गयी। इसके लिए पिछले माह बैठक कर समिति का गठन किया जा चुका है। इस समिति के माध्यम से जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आंकाक्षा हॉट लखनऊ मे भेजा गया था जहां इस जनपद के ओ डी ओ पी (एक जनपद एक उत्पाद) जूट वाल हैंगिग का स्टाल समूह की महिलाओ ने लगाया जो सराहनीय रहा। जिसका मुख्यमंत्री  ने भी  अवलोकन किया था। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएॅ नोएडा, जम्मू, उड़ीसा, मुम्बई एवं अन्य राज्यो मे भी आयोजित प्रदर्शनी मे अपने स्टाल लगाकर जनपद का नाम रौशन किया।

    उन्होने कहा कि इसी तरह के विभिन्न प्रकार के समूह गावो मे बने हुए है जो  इस दिशा मे कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि आकांक्षा समिति का उद्देश्य महिलाओं मे सशक्तिकरण के लिए उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलम्बन के क्षेत्र मे कार्य कर रही है। इसके अलावा सबसे महत्तपूर्ण विषय महिलाओ के  स्वास्थ्य के लिए है जन्म से किशोरावस्था एवं जब वह मॉ बनती है तो उकने स्वास्थ्य का विषय हमेशा उपेक्षित रह जाता है। इसके लिए आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे स्वास्थ्य परीक्षण, न्यूट्रिशन एवं प्रोपर मेडिकेशन किशोरियों के लिए कितना आवश्यक है के प्रति  जागरूकता पैदा हो ,इसी उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है।

    उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी  और उनकी पत्नी डा0 मोनिका पाण्डेय को इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ कर प्रतिभाग करने पर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होने इस समिति के सदस्यो को भी आगे भी इस तरह के कार्याे को सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होने उपस्थित छात्राओ से कहा कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते हुए  एक्स्पर्ट चिकित्सको से अपने-अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराये, क्या कमी है, क्या न्यूट्रिशन लेना है इसकी जानकारी ले, तथा अपने पास पड़ोस मे भी जागरूक करे। पूर्व विधायक सूनीता सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि महिलाओ के उत्थान के लिए यह एक सकरात्म कदम है। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालयो  मे आयोजित होने चाहिए  जिससे महिलाओ/बालिका मे जागरूकता पैदा हो।

    यह स्वास्थ्य शिविर विद्यालय तक ही न रहे पूरे जनपद मे इस तरह का आयोजन हो, शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है तो उसका पूरा परिवार सशक्त होता है, इसके साथ पूरा जनपद, प्रदेश व इसके बाद पूरा देश सशक्त होगा। इस कार्यक्रम के लिए उन्होने जिलाधिकारी को बधाई दी। स्वास्थ्य शिविर मे डा0 मोनिका पाण्डेय (गाइनाकोलोजिस्ट) एंव डा0 अनुपमा सिंह (गाइनाकोलोजिस्ट) उपस्थित छात्राओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने छात्राओ मे सेनेटरी पैड व फल का वितरण किया।

    कार्यक्रम मे समिति की सदस्य सचिव विनीता सिंह , मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर ज्योती चौरसिया, जिला मत्स्य अधिकारी सपना पूरी, खण्ड विकास अधिकारी बाराचवर सीमा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी, चिकित्सक उपस्थित थे।

  • आयरन लेडी को कांग्रेसियों ने किया याद

    आयरन लेडी को कांग्रेसियों ने किया याद

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने आयरन लेडी को किया याद।

    रोडवेज परिसर में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस ने मनाई जयंती।

    गाज़ीपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती पर मंगलवार को रोडवेज परिसर में जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता पुष्पांजलि कार्यक्रम और गोष्ठी में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इतिहास ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का भूगोल भी बदल कर उसे दो टुकड़ों में बांट दिया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सिद्धांतों से हमें सीख मिलती है, उनका जीवन हमें विरासत के रूप में मिला है,वे एक अजीम शख्यियत थीं और उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। लेकिन 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के दौरान प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने अपने साहसी फैसलों के कारण साबित कर दिया कि वे एक बुलंद शख्यिसत की मालिक हैं। वहीं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने स्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि जब वे लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही थीं तो वहां आजादी समर्थक ‘इंडिया लीग’ की सदस्य बनीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वे बखूबी समझती थीं। यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे। जनता की नब्ज समझने की उनमें विलक्षण क्षमता थी। हमारे नेता राहुल गांधी भी उन्हीं के बताए पदचिन्हों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं।


    वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी, जिन्होंने इतिहास नहीं बल्कि उप महाद्वीप का भूगोल भी बदल दिया था, पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और 90 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया गया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीमती गांधी के फैसलों को दुनिया सलाम करती है, जिस प्रकार से पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए, दुनिया के इतिहास में कभी भी इस प्रकार से किसी मुल्क के टुकड़े नहीं हुए, उन्होंने गरीबी हटाओं का नारा दिया, भारत को परमाणु संपन्न देश बनाया, आज दुर्भाग्य है कि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोगों को इंदिरा गांधी की विरासत को याद करने में शर्म आती है, बल्कि आज हम सबको उनके किए गए कार्यों पर गर्व होना चाहिए।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना प्रमिला देवी सुमन चौबे महबूब निशा आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह राजीव सिंह राम नगीना पांडे हामिद अली अयूब अजय चंद अखिलेश्वर प्रसाद सिंह मनीष राय आदिल अख्तर संगीता राजभर नंदलाल स्वामी शंभू कुशवाहा गयासुद्दीन लाल मोहम्मद खर्चू करुणा निधि राय राजेंद्र भारती रतन तिवारी रईस अहमद दीपक सिंह कुंदन खरवार ओम प्रकाश यादव गुलवास यादव मोहम्मद अयूब जल अब्बासी बृजेश कुमार अखिलेश यादव मोहम्मद राशिद अजय चंद्र चौबे अनुराग पांडे देवेंद्र कुमार सिंह सदानंद गुप्ता अखिलेश यादव गुलवास यादव विजय शंकर पांडे इस्लाम मास्टर अनुराग पांडे आशुतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

  • रेलवे का चल रहा यह स्वर्णिम काल: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

    रेलवे का चल रहा यह स्वर्णिम काल: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

    गाजीपुर। मेरे गाजीपुर से जाने के बाद गाजीपुर- मऊ रेलखंड परियोजना कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसका कारण यह बताया गया कि गाजीपुर से मऊ की रेल कनेक्टिविटी पहले से ही बेहतर है। भारत सरकार के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि पिछला बजट जो देश की संसद ने पारित किया। उसमें दोबारा से इस रेलखंड के बजट की स्वीकृति दी गई है। रेलवे का यह स्वर्णिम काल चल रहा है। 2014 से पहले रेलवे में जो निवेश हुआ था। वह बहुत ही कम था। उपरोक्त बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित “अतिथि विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर” के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश का छोड़िए केवल पूर्वांचल की बात करें तो आज यहां पहले से बहुत ही बेहतर स्थिति है। हर रेल रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलगाड़ियों का आवागमन भी बढ़ चुका है। जिससे यातायात सुगम है।


    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब वाराणसी आते थे तो डीएलडब्लू के रेलवे अतिथि गृह में रुकते थे। मैं भी कई बार उसमें रुका था तो मुझे लगा कि क्या गाजीपुर में भी ऐसा विश्राम गृह बन सकता है? इसके बाबत मैंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से इसकी चर्चा की कि आप लोग इतनी बड़ी परियोजनाओं पर यहां काम कर रहे हैं यदि कभी प्रधानमंत्री जी यहां रुकने के लिए आ जाए, तो गाजीपुर में वह रुके तो उनको यह न लगे कि गाजीपुर में उनके लायक कोई जगह नहीं है। आज मैं रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक उत्कृष्ट और शानदार रेलवे अतिथि गृह और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र भी है और मुझे बहुत खुशी है कि इसका शिलान्यास भी मैंने किया था। जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड की प्रशंसा करते हुए कहीं की यह रेल मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। एक घटना की चर्चा करते उन्होंने बताया कि जब वह रेल राज्यमंत्री थे तो अंग्रेजी के एक बड़े अखबार की पत्रकार जो बैंगलोर से आई थी। उनके साथ गाजीपुर में थी। उन्होंने रास्ते में यात्रा के दौरान शौचालय जाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर उन्होंने गाजीपुर स्थित महिला महाविद्यालय में आरवीएनएल द्वारा बनाए हुए कम्युनिटी टॉयलेट का उपयोग किया। जिसके बाद उस पत्रकार ने प्रतिष्ठित अंग्रेजी के अखबार में लिखा कि जैसे शौचालय गाजीपुर में है वैसे शौचालय बैंगलोर में नहीं हैं।


    उन्होंने कहा कि आरवीएनएल ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण की है। साथ ही साथ अनेकों सार्वजनिक शौचालय और स्नान गृह का भी निर्माण किया है। कई बार कई परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो पाती है। क्योंकि इतने मुकदमें हाईकोर्ट और गाजीपुर न्यायालय में लंबित रहते हैं कि उसका निस्तारण कर पाना मुश्किल है। कुछ दिन पहले एक अखबार में मैंने रिपोर्ट पढ़ी ताड़ीघाट – गाज़ीपुर- मऊ रेल मार्ग को लेकर, मेरा एक निवेदन है कि सार्वजनिक रूप से कुछ लिखने से पूर्व तथ्य जानना बहुत ही आवश्यक है। और गंभीर पत्रकारीता के लिए और भी आवश्यक है। अभिव्यक्ति की आजादी पूरी है देश में उसका उपयोग भी होना चाहिए। कभी-कभी समाज में गलत जानकारी से विधर्म पैदा होता है। मेरा निवेदन होगा कि तथ्यों के साथ लिखा जाना मुनासिब होगा। मुख्य रूप से पत्रकार की यह भूमिका होनी ही चाहिए कि कोई कार्य अच्छे ढंग से नहीं हो रहा है तो पत्रकार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराए। लोकतंत्र में चौथे मजबूत स्तंभ के नाते यह आपका महत्वपूर्ण दायित्व है लेकिन गलत खबरों से संदेश ठीक नहीं जाता है।


    इससे पूर्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पट्ट अनावरण कर उपरोक्त भवन का लोकार्पण किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने उप राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मनोज सिन्हा ने कम्युनिटी सेंटर के एक एक कक्ष का निरीक्षण कर कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।


    इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, आरवीएनएल के निदेशक विकास चन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और कृष्णबिहारी राय, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, अखिलेश सिंह, रामनरेश कुशवाहा,हिमांशु राय, शशांक राय, अविनाश सिंह,सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें। संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

  • आक्रोशित शिक्षकों ने किया घेराव

    आक्रोशित शिक्षकों ने किया घेराव

    जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय घेराव के दौरान उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय।

    डीआईओएस कार्यालय का आक्रोशित शिक्षकों ने किया घेराव


    अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


    शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा से रहेंगे दूर


    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार को लेकर घेराव की सूचना पूर्व में दी गई थी। लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, लेखाधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नहीं थे। शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। समस्याओं में 148 शिक्षकों के अवशेष देयक, प्रोन्नत, पदोन्नति, चयन वेतनमान व अन्य कार्यों के के लिए अधिकारियों के सह पर शिक्षकों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि अधिकारियों की नाक के नीचे विभाग में मनमाने ढंग से सुविधा शुल्क की डिमांड की जा रही है। न कोई देखने वाला है और न बोलने वाला। डीआईओएस कार्यालय व लेखा विभाग की निरंकुशता के चलते शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यहां के लिपिकों द्वारा खुलेआम सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

    इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण न होने पर शिक्षक आंदोलन करने को विवश है।उन्होंने कहा कि संगठन इन समस्याओं के निराकरण के लिए काफी समय से संघर्षरत है। अगर इनका शीघ्र निदान नहीं किया गया तो शिक्षक बोर्ड परीक्षा कार्य को प्रभावित व ठप करने को मजबूर होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की होगी। कहा कि एक सप्ताह पूर्व विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। तब जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मोबाइल से इसके सम्बन्ध में निर्देश भी दिया एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आदेश भी दिया। उसके बाद भी शिक्षक संघ को घेराव के लिए बाध्य होना पड़ा। वक्ताओं में मुख्य रूप से शिव कुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, सौरभ कुमार पाण्डेय, राणाप्रताप सिंह, प्रकाश चन्द्र दुबे, अमित कुमार राय, रत्नेश कुमार राय, विवेका नन्द गिरी, शैलेन्द्र सिंह यादव, अखिलानन्द पांडेय, सूर्यप्रकाश राय, डा. रेयाज खां, मनोज विश्वकर्मा, अविनाश गौतम आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता चौधरी दिनेश चन्द राय ने किया।

  • एनपी एनसीडी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीम हुई लखनऊ रवाना

    एनपी एनसीडी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीम हुई लखनऊ रवाना

    एनपी एनसीडी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार सदस्य टीम हुई लखनऊ रवाना

    ग़ाज़ीपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जनपदों के चिकित्सकों का कार्यशाला एनपी एमसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत एमसीडी टीओटी कार्यशाला लखनऊ में आयोजित किया गया है। जिसके लिए गाजीपुर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह,एक मेडिकल ऑफिसर गए हैं। जहां पर कार्यशाला में इन लोगों को नॉन डिजीज रोगों के बेहतर इलाज और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गाजीपुर से चार लोगों की टीम लखनऊ में आयोजित एनपी एमसीडी के कार्यक्रम के लिए जा रहे हैं। जहां पर नान कम्यूनिकेबल डिज़ीज़ जैसे ब्लड प्रेशर, सुगर ,अस्थमा, सीओपीडी , कैंसर जैसे रोगों का सफल ईलाज़ के बेहतर प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    यह कार्यशाला 19 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित है ।और इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर आने के पश्चात यह लोग गाजीपुर के अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे।

  • 231 लोगों का किया गया सफल परीक्षण

    231 लोगों का किया गया सफल परीक्षण

    बृहद मानसिक स्वास्थ्य शरीर में 231 लोगों का किया गया सफल परीक्षण

    ग़ाज़ीपुर। बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं अधीक्षक डॉ आशीष राय के द्वारा किया गया। इस दौरान मानसिक रोग से ग्रसित बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों फल वितरित भी किया गया। इस शिविर में कुल 231 मरीज का परीक्षण किया गया।

    अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी है। ऐसे रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दवा के साथ नियमित खयाल रखने की जरूरत होती है। मानसिक रोग के प्रति जागरुकता के साथ ही उचित परामर्श व बेहतर उपचार के लिए यह शिविर आयोजित है। यदि हम थोड़ा सा संवेदनशील होकर मानसिक रोगी का सही समय से उपचार कराएं तो रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कुछ मामलों में यह भावनाएं मानसिक बीमारी का कारण बन सकती है। यह 14 साल की उम्र से शुरू होता है  लेकिन ज्यादातर मामलों का पता नहीं चल पाता और इलाज नहीं होता है। किशोरों व नौजवानों में मानसिक बीमारी का एक प्रमुख कारण अवसाद (डिप्रेशन) है। मानसिक बीमारी के लक्षण, पहचान और जानकारी न होने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है।

    स्वास्थ कार्यकर्ता गौरव कुमार गिरि ने लोगों को मानसिक बीमारी के लक्षण के बारे तथा नशे से उत्पन्न होने वाली मानसिक बीमारी उसके उपचार के बारे में जागरूक किया। क्लिनिकल साइकोलॉजी अंकित आनंद ने मंदबुद्धि के बच्चों का परीक्षण तथा उसके उपचार के साथ काउंसिलों के माध्यम से इलाज़ हो सकता है। महताब आलम ने लोगों के कान का परीक्षण कर लोगो जागरूक किए। इस कैम्प में बीपी शुगर की जांच के साथ आरबीएस के टिम तथा फार्मासिस्ट द्वारा दवा वितरण किया गया, एच आई वी काउंसलिंग एवं क्षय रोग के लक्षणों से अवगत कराया गया।

    ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि कैम्प में 231 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 17 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया। उच्च जोखिम के 8 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ आरके वर्मा एवं डॉक्टर डीपी सिंह, डॉ नीरज कुमारी ,डेजी, सोनम यादव, रंजना , जितेन्द्र, नीरा राय ,अंकित आनंद,आशा सिंह इत्यादि रही। रवि शंकर चौरसिया जिला परामर्श दाता एवं सतीश यादव स्टाफ नर्स द्वारा फलोरोसिस , लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

  • संगठन में बड़े बदलाव, सिद्धान्त मिश्रा बने लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

    संगठन में बड़े बदलाव, सिद्धान्त मिश्रा बने लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

    सिद्धान्त मिश्रा बने लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

    उत्तर प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने संगठन में किए बड़े बदलाव

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने बड़े फेरबदल किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के आदेशानुसार लोजपा (रा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने पत्र के माध्यम से अरविंद पासवान को मध्य उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार ने सिद्धांत मिश्रा को मध्य उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। अरविंद पासवान लोजपा (रा) में स्थापना काल से कई प्रमुख दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। अरविंद पूर्व में संयुक्त उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर पार्टी की मजबूती में अपना योगदान दे चुके हैं।

    चिराग पासवान ने युवाओं के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व की बात 16 नवंबर को मलिहाबाद में आयोजित वीरांगना उदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से की थी। वर्तमान में मध्यांचल के संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्रा के सकारात्मक कार्य को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने नव दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विशेष रूप से कहा कि मिशन 2027 के मद्देनजर लोजपा (रा) में संगठन हेतु समर्पित और कर्मठ अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन में दायित्व प्राप्त अधिकारियों को पार्टी की मजबूती हेतु अपना कंधा मजबूती से लगाना होगा जिससे 2027 से पूर्व लोजपा (रामविलास) उत्तर प्रदेश के वंचित समाज सहित अन्य सभी वर्गों की आवाज बने ये प्रयास रहेगा।

  • राधा कृष्ण मंदिर के नवनिर्माण के लिए राजकुमार पांडेय आए आगे

    राधा कृष्ण मंदिर के नवनिर्माण के लिए राजकुमार पांडेय आए आगे

    गाजीपुर। देवकली क्षेत्र स्थित चकेरी धाम में राधा कृष्ण मंदिर का नवनिर्माण कराया जा रहा है। जिसमें निर्माण सामग्री की जरूरत की जानकारी होते ही सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और युवा समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए। राजकुमार पांडेय ने निर्माण में आवश्यक सामग्री भिजवाने का काम किया है। मालूम हो कि इससे पहले भी श्री पांडेय जनपद के कई मंदिरों में भरपूर सहयोग दे चुके हैं। इसके अलावा गरीब असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए राजकुमार पांडेय हमेशा दरियादिली की मिसाल पेश करते आ रहे हैं। जिस वजह से क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। चाहे किसी गरीब की लड़की की शादी हो या किसी अभावग्रस्त के घर तेरहवीं का आयोजन हो, या किसी असहाय को इलाज में मदद की जरूरत हो, राजकुमार पांडेय सूचना मिलते ही मददगार की भूमिका में नजर आते हैं। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानने लगा है। इसके साथ ही श्री पांडेय ने जनपद के कई मंदिरों के निर्माण में भी अपना भरपूर सहयोग दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने चकेरी धाम में बन रहे राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण में भी आवश्यक निर्माण सामग्री भिजवाई।

Uttar Pradesh Fast News