-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
गांव की आधी आबादी ने ली भाजपा की सदस्यता


गाजीपुर।भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम तहत राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ग्रामसभा सराय-शरीफ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।डा. संगीता बलवंत ने पूरे गाँव की महिलाओं और पुरुषों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से कार्य कर रही है, आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते है लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पा रहे हैं ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया जिसके तहत हम खुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे है। आप देख सकते है कि सदस्य बनने के लिए उपस्थित भीड़ दर्शा रही है कि आम लोग भाजपा की विचारधारा से काफ़ी प्रभावित है और भाजपा से जुड़ कर काफी खुश हैं।
कार्यक्रम में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द, मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय,ग्राम प्रधान अनूप गुप्ता,राजेश बिन्द, भानु जायसवाल, संतोष जायसवाल ,कमला गिरी,अनूप बिंद , भाजपा के सेक्टर संयोजक , बूथ अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। -
गर्विता हॉस्पिटल ऐंड ट्रामा सेंटर का हुआ उद्घाटन


गाज़ीपुर।लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के उद्देश्य से गाजीपुर मे गर्विता हॉस्पिटल ऐंड ट्रामा सेंटर का शुभारंभ किया गया।गर्विता हॉस्पिटल ऐण्ड हॉस्पिटल का शुभारंभ वाराणसी के मशहूर अस्पताल पापुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. ए.के.कौशिक ने किया।गाजीपुर शहर के चंद्र शेखरनगर रौजा इलाके मे स्थित गर्विता हॉस्पिटल वर्षों से मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया है।वर्तमान मे गर्विता हॉस्पिटल ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए ट्रामा सेंटर की भी शुरुआत की है।अस्पताल प्रबंधन ने सेंटर मे मशहूर डाक्टरों के पैनल के जरिये मरीजों को बेहतर इलाज की व्यवस्था का दावा किया है।गर्विता हॉस्पिटल ऐंड ट्रामा सेंटर मे सीनियर फिजीशियन डा. वाई.पी.सिंह,स्पाइनल न्यूरो विशेषज्ञ डा. आर.पी. सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.कृतिका जायसवाल मरीजों के समुचित इलाज के लिये उपलब्ध हैं।जबकि जल्द ही हॉस्पिटल मे चेस्ट स्पेशलिस्ट,हार्ट रोग विशेषज्ञ,नेफ्रोलजिस्ट डाक्टरों के जरिये मरीजों के इलाज की सुविधायें उपलब्ध है।हॉस्पिटल मे ओपीडी और आईपीडी के साथ साथ आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।हॉस्पिटल मे आधुनिकतम मशीनो के जरिये पैथोलाजी,रेडियोलाजी लैब की व्यवस्था जल्द ही शुरु की जायेगी।गर्विता हॉस्पिटल के प्रबंधन के कार्यभार की जिम्मेदारी पवन राय और मंजीत सिंह संभाल रहे है।
-
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सैकड़ो लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता


गाजीपुर। सदर विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत ग्राम बेलासी के बूथ संख्या 69 और ग्राम बाघी के बूथ संख्या 84 पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहां उपस्थित लोगों का इस सदस्यता अभियान के प्रति उत्साहवर्धन भी किया। राज्यसभा सांसद ने लोगों से कहा कि आप लोगों के विश्वास और सक्रियता के बदौलत ही देश सर्वहिताय मंत्र के तौर पर नित्य आगे बढ़ रहा है। इसके लिए आगे भी आपका साथ और भी मजबूती के साथ होना चाहिए। सभी लोग भाजपा सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं ।एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए, आमजन भाजपा का सदस्य बनने के लिए उत्सुक हैं।
कार्यक्रम में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द ,बेलासी के ग्रामप्रधान बलवंत बिन्द , महराजगंज के ग्रामप्रधान नन्दू प्रताप , शिकारपुर के ग्रामप्रधान रामजी बलवन्त ,चाड़ीपुर के ग्रामप्रधान मंटू राय , विजेंद्र बिन्द , रामचंद्र बिंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाब बिन्द , बूथ अध्यक्ष मुनिराम बिन्द , ऋषिकेश, संजय बिन्द , प्रदीप कुमार , जोगिंदर बिन्द , सुमन्त बिन्द आदि पार्टी पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहें। -
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कराया भाजपा की सदस्यता ग्रहण


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत चल रहे विशेष सदस्यता अभियान में जनपद के विधानसभा जंगीपुर में बूथ संख्या 18, ग्राम बिजौरा, बूथ संख्या 95 ग्राम – अरखपुर ,सदर विधानसभा के बूथ संख्या 143 ग्राम -बबेड़ी,बुथ संख्या 199 विवेकानंद कॉलोनी बंशी बाजार, मोहम्मदाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 14, ग्राम चकताहा तथा जहुराबाद विधानसभा में बूथ संख्या 79 मुहल्ला- बहादुरगंज मे घर-घर पहुंचकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराते हुए हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्यता नवीनीकरण के बाद देश के चार चुनावी राज्यों जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा को छोड़ कर शेष सभी राज्यों मे संगठन सदस्यता का काम तेजी से चल रहा है।जिसके पहले चरण मे बुथ स्तरीय सदस्यता का कार्य किया जा रहा है, जो 25 सितंबर तक चलेगा।
प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उसके बाद 1 अक्टूबर से सामूहिक सदस्यता का अगला चरण प्रारंभ होगा। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाकर संगठन कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देश भर से संगठन ने 11 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से 3 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी समाज के सभी लोगों को लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर व्यंग्य बोलते हुए कहा कि कुछ राजनैतिक दल के लोग परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी मे समानता के साथ सबको आगे बढ़ने का समान अवसर प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधि सम्मत, कठोर कार्यवाही हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महान जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। हम अपने कार्यों के दम पर आप सबके बीच उपस्थित है।
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग देश के हर क्षेत्र में सदस्य बन रहे हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक 60 लाख तथा देश में अब तक 2 करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने गाजीपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को गति देने तथा आप सबसे संवाद करने के लिए आए हैं। उन्होंने गाजीपुर के सभी धर्म, जाति, वर्ग, महिला, पुरुष ,छात्र, युवा सभी का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय राजनैतिक दल से जुड़ना गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का इसके लिए अभिनन्दन किया।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं संबंधित मंडल के अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यक्रम संयोजको को पार्टी पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बंशी बाजार के बुथ अध्यक्ष के युवा सुपुत्र के आकस्मिक अचानक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिले दुःख,संवेदना व्यक्त किया।
वंशी बाजार में वाराणसी -गाजीपुर मार्ग के दोनों पटरियों के दुकानदारों को प्रदेश अध्यक्ष ने मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाया।
कार्यक्रम का समापन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
बबेडी बुथ पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा तथा वंशी बाजार के कार्यक्रम का संचालन रासबिहारी राय ने किया।
विवेकानंद कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारस नाथ राय,अभिनव सिन्हा,शोभनाथ यादव, सरोज कुशवाहा, सरिता अग्रवाल,राजन सिंह,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सीता सिंह, विनोद खरवार, अखिलेश राय,अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद,संकठा प्रसाद मिश्र,मनोज सिंह, धनेश्वर बिंद,राजदेव यादव, शैलेश राम,अनुप खरवार, अभय प्रताप सिंह, राजेश चौहान, मन्नू राजभर,गोपाल राय, सुधाकर राय,शशि प्रकाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार मे नगर पालिका/नगर पंचायतो मे कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15 वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पं दीन दयाल उपध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, राज्य सेक्टर कार्यक्रम के सीवरेज एवं जल निकासी योजना, नगरीय तालाब/पोखर संरक्षण योजना, पेयजल योजना, निकायो मे एम आर एफ और एम एस डब्ल्यू प्लांट मशीनो की उपलब्धता, एम आर एफ मे विद्युत कलेक्शन, एम आर एफ मे भूमि संबंधित समस्याओ का निवारण, निकायो मे उत्पन्न आर डी एफ का सही तरीके से निस्तारण, कम्पोस्ट पिट की स्थिति, गढढा मुक्त सड़क, कान्हा गौशाला, शहरो मे साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीम स्वनिधि प्रगति रिपोर्ट, एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलीन बस्ती योजना मे कराये जा रहे निर्माण कार्याे व स्थिति की जानकारी ली।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को समस्त संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्याे की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया की जिस-जिस वार्डो मे जल भराव की समस्या है उसे कार्य योजना मे सम्मलित करते हुए जल निकासी की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया। सभी एस डी एम अस्थाई/स्थाई गोशालाओ का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ को संज्ञान मे रखेगे तथा यह सुनिश्चित करेगे की वहां पशुओ को दिये जाने वाला चारा, पानी ,दवाए पर्याप्त मात्रा मे है कि नही। निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण ईलाको मे कुड़ा निस्तारण का कार्य शत-प्रतिशत हो, शहरो के मुख्य मार्गो पर कुड़ा न दिखे तथा जो भी एम आर एफ सेन्टर बने है वो क्रियाशील हो। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मे जो भी निर्माण अधूरे है उसे माह सितंबर 2024 तक पूर्ण करा लिया जाए, इसमे किसी स्तर की ढिलाई क्षम्य नही होगी। इसके साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की सभीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधीशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर। शहर के कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव गुरुवार को काफी गहमा गहमी के बीच सकुशल संपंन हो गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि संयुक्त परिषद के अध्यक्ष पद पर चौथी बार दुर्गेश श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गये। मुख्य अतिथि एसपी डा. ईरज रजा और सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने विजेता पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्तव्यों का बोध कराया। जिला पंचायत सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन का शुभारंभ एसपी डा. ईरज रजा और सीडीओ सतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सुरेश रावत और महामंत्री अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों की सहमति पर दुर्गेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद पर चुने गये। वहीं मंत्री पद पर ओंकारनाथ पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सम्प्रेक्षक राकेश पाण्डेय चुने गये। इसके साथ ही संघर्ष समिति चेयरमैन विवेक सिंह, वाइस चेयरमैन रामनगीना यादव के साथ ही जय प्रकाश बिंद को वायस चेयर मैन के पद पद चुना गया। मौजूद मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथिगण ने चुने गए प्रतिनिाधियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह मेरी नहीं कर्मचारियों के सहमति की जीत है। कर्मचारियों ने मुझे चौथी बार अध्यक्ष पद दिया है। कर्मचारियों के हित में जो भी लड़ाई होगी, वह लड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से लेकर अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क अनशन के साथ ही जरूरत पर पड़ने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, आलोक राय, रोशन लाल, देवेंद्र मौर्य, अजीत विजेता, अखिलेश सिंह, गिरिजा शंकर कुशवाहा, राम अवतार, बबुआ यादव, राकेश कुमार पांडेय, अभय सिंह, मनोज यादव, विनोद कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, राजेश शर्मा, अमित कुमार ,उमेश दुबे, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। -
तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। तीन लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरपीएफ इंचार्ज अमित राय ने बताया कि 10/11 सितम्बर की रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट स्टेशन के मध्य रोड सड़क ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के ऊपर लगभग 03 मीटर तक गिट्टिया कुछ कुछ दूरी पर रख दिया गया था। जब रात में प्रयागराज बलिया पैसेंजर ट्रेन वहा से गुजरी तो ड्राइवर को गिट्टियां रखे जाने का अहसास हुआ। इसी दौरान अज्ञातो द्वारा वही पर ट्रेन के इंजन पर पत्थर भी मारा गया। चालक द्वारा घाट स्टेशन पर मेमो दिया गया। जिसके आधार पर स्टेशन मास्टर पवन कुमार द्वारा आरपीएफ थाना गाजीपुर सिटी में घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दिया गया।संबंधित अज्ञात आरोपियों की धर पकड़ व गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं। वह नशा करते हैं। आज भी अगर छुपकर इंतजार किया जाए तो वह जरूर आएंगे। मुखबिर सूचना पर घटनास्थल के दोनों तरफ झाड़ियां में छिपकर निगरानी करने लगे। लगभग आधे घंटे पश्चात देखा गया कि रेलवे ओवर ब्रिज से पगडंडी के रास्ते तीन लड़के उतर कर घटनास्थल के पास ही रेलवे लाइन के किनारे आकर बैठे। टीम के लोग तीनों को पकड़ने हेतु दौड़ पड़े, आहट पाकर वे भागने का प्रयास किये लेकिन रेलवे लाइन के उस पार रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर के पास ही तीनों को घेर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम लोग कुछ दिनों से प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास आकर यहीं पर नशा करते हैं। कल की घटना को तीनों ने गांजा के नशे में होने के कारण व मजा लेने के लिए करना स्वीकार किया। तीनों दानिश अंसारी, सोनू कुमार और आकाश को गिरफ्तार किया गया और रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-
विद्युत कर्मियों को दिया गया सुरक्षा किट

विद्युत संविदा कर्मियों को बांटा गया सुरक्षा कीट
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया डिवीजन के सब डिविजन दिलदारनगर के सभी 8 उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों को शेफ्टी किट मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के प्रबंधक निदेशक गजेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा शुक्रवार को वितरण किया गया। दिलदारनगर के उपखंड अधिकारी कमलेश प्रजापति द्वारा संविदा कर्मियों को हिदायत दी गई की बिना हेलमेट, ग्लैपस और सेफ्टी बेल्ट एवम जैकेट के बिना कोई भी पोल पर चढ़कर संविदा कर्मी कार्य करते हुवे पकड़ा गया तो सीधे ऐसे लापरवाह लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि इन सब औजारों को कार्य करते समय उपयोग करना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी संविदा कर्मी के साथ कोई अनहोनी ना हो। वही कंपनी के निदेशक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी संविदा कर्मियों से सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। वही ड्यूटी के दौरान शराब ना पीने की सलाह देते हुए अंतिम चेतावनी दिया गया की अगर जिसकी भी शिकायत शराब पीकर ड्यूटी करने की मिली तो सीधे ऐसे कर्मियों को कार्य से मुक्त किया जाएगा। सभी निगम हित में अच्छे से कार्य करे। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को तत्काल अपनी ड्यूटी के दौरान सही करे, एवम आपस में एकता बनाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के आदेशों का पालन करे ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से आम जन मानस को दिया जा सके। कहा कि बाकी जगहों पर भी जल्द से जल्द सभी संविदा कर्मियों को भी सेफ्टी किट ( सुरक्षा उपकरण ) दिया जाएगा।
-
दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक के पद पर जनपद से दीपक कुमार सहित कुल 21 युवाओं चयन हुआ। ग्राम तराव निवासी दीपक कुमार पुत्र रामनिवास को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्त प्रमाण पत्र मिला। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के0 पी0 मालिक, डीएफओ अवध आदि उपस्थित रहे। दीपक कुमार ने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं। लंबे समय से कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त हुई है, मैं पूरे लगन, मेहनत एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दीपक के परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
-
सदस्यता अभियान को गति देने आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

सदस्यता अभियान को गति देने आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद में आएंगे। जहां जनपद के विभिन्न विधान सभाओं के कई बूथों पर रहकर सदस्यता अभियान को गति देंगे। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के माध्यम से देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल शुक्रवार पूर्वाह्न में लखनऊ से चलकर 11 बजे, जंगीपुर विधानसभा में मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम -बिजौरा के बुथ संख्या 18 पर 12-00 बजे, बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम -अरखपुर के बुथ संख्या 95, गाजीपुर सदर विधानसभा में कोतवाली थाना क्षेत्र में 1-40 बजे ग्राम -बबेड़ी के बुथ संख्या 143 पर, 2-25 बजे, विवेकानंद कालोनी, वंशी बाजार बुथ संख्या 199 पर, 3-20 बजे, मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम- चकताहा के बुथ संख्या 14 पर तथा 4-20 बजे, कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक तथा सामुहिक सदस्यता मे भाग लेकर, 5-20 बजे कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बहादुरगंज के बुथ संख्या 79 पर विशेष सदस्यता अभियान में भाग लेकर सदस्यता को गति प्रदान करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।





