Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • भगवान गणेश की भक्ति से हमारे जीवन में उन्नति का मार्ग होता है प्रशस्त:विजय मिश्र

    भगवान गणेश की भक्ति से हमारे जीवन में उन्नति का मार्ग होता है प्रशस्त:विजय मिश्र

    गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति झण्डातर मारकीनगंज के तत्वावधान में आयोजित श्रीगणेश पूजन एवं महाआरती कार्यक्रम में मुख्य पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र ने मंगलवार को दर्शन, पूजन एवं आरती किया। इसके बाद जनपद एवं प्रदेशवासियों को सभी विघ्नों को दूर कर सबके शुभ एवं मंगल के लिए प्रार्थना की। श्री मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश की सच्चे मन से भक्ति हमारे जीवन में सामाजिक और अध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।

    सुख-समृद्धि उन्नति एवं शांति के स्वामी गणपति बप्पा के समक्ष गाजीपुर वासियों सहित सम्पूर्ण प्रदेश की खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य की उन्होंने कामना की और पूजा पंडाल में उपस्थित नगरवासियों तथा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजय वर्मा, शिवानंद वर्मा, संदीप श्रीवास्तव सभासद, मनोज पांडेय, गुड्डू वर्मा, अन्नू पांडेय, कमलेश वर्मा, विजय सिंह, दीपक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

  • आवास लाभार्थियों को अध्यक्ष सपना सिंह ने दिया चाभी, कहा…..

    आवास लाभार्थियों को अध्यक्ष सपना सिंह ने दिया चाभी, कहा…..

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आड़िसा (भुनेश्वर) में आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इसी क्रम में जनपद के विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डिप्टी कलेक्ट्रर सदर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य अधिकारियों  तथा लाभार्थियों की उपस्थिति में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से उनके उद्बोधन को सुना गया एवं कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मौके पर उपस्थित आवास लाभार्थियों को अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लाभार्थियों को उनके खाते में पैसा जाने हेतु बताया एवं अपील किया कि जैसे ही पैसा प्राप्त हो आवास को जल्द से जल्द बनवा लिया जाय। यह पैसा किसी अन्य जगहो पर खर्च न करे केवल आवास के लिए प्राप्त हुआ है।

    अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थी अल्पसंख्यक वर्ष 2024-25 विकास खण्ड सदर में 15 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया तथा 21 को आवास की चाभी देकर गृह प्रवेश होने का प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार की महत्वपूर्ण महात्वाकांक्षी योजना है। यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के 2 चरणों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक जनपद के निम्नलिखित विवरण के अनुसार 80243 आवासविहीन परिवारों को आवासीय सुविधा से आच्छादित कराया गया है। लाभार्थी अपने आवासो में निवास कर रहे है, इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित कर उनके खाते में एक साथ प्रधानमंत्री द्वारा प्रथम किस्त की धनराशि रू. 40 हजार आज भेजी जा रही है। योजना के अन्तर्गत योजना प्रारम्भ से अबतक 80558 लाभार्थियों को आवास की सुविधा से आच्छादित किया गया है।

    प्रथम चरण का वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 योजना से आच्छादित लाभार्थी 17162 आवास से लाभान्वित हुए एवं द्वितीय चरण का 2020-21 से 2023-24 में आवास से आच्छादित लाभार्थी 63081 लाभार्थी को आवास दिया गया तथा तृतीय चरण में 2024-25 से 2028-29 तक 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित प्रथम किस्त आज प्रधानमंत्री द्वारा खाते में जारी की गयी है तथा नया आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत नया सर्वे 2024 आवास प्लस एप के माध्यम से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसकी लांचिग आज प्रधानमंत्री द्वारा की गयी है। इस आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से आवासविहीन परिवारो व कच्चे दीवाल के कच्चे छत वाले घरो में रहने वाले परिवारों का सर्वे करके आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी, जिसके आधार पर आवासविहीन परिवारों को वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक आवास की सुविधा से आच्छादित कराये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है।

    जनपद के 16 विकास खण्डों के आधीन आने वाली 1238 ग्राम पंचायतो में आवास प्लस सर्वे 2024 हेतु कुल 345 सर्वेयर तैनात कर दिये गये है, जिनके द्वारा सर्वे की कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत पूर्ण की जानी है। उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा पात्रता मापदण्डो को भी सरल बनाया गया है, जिससे कि ग्रामीण आवास विहीन परिवार को और आसानी से आवास की सुविधा प्राप्त कर सकें। भारत सरकार द्वारा दोपहिया वाहन, लैण्डलाइन फोन, रेफ्रिजरेटर को अपात्रता मापदण्डो से बाहर कर दिया गया है तथा परिवार की आय की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त भूमि के मापदण्डों को भी शिथिल किया गया है। योजना के अन्तर्गत पात्रता मापदण्ड में आवासविहीन परिवार, आश्रय विहीन परिवार, कच्ची दीवाल व कच्चे छत के मकान में रहने वाले परिवार,हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदूर हो लाभ प्राप्त कर सकते है।

    योजना के अन्तर्गत अपात्रता मापदण्डो में  पक्की छत और/या पक्की दीवारो वाले मकानों में रहने वाले सभी परिवार और दो से अधिक कमरों के मकान में रहने वाले परिवार, बेसहारा/भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले, मोटरयुक्त तिपहिया/बौपहिया वाहन वाले परिवार तिपहिया/चौपहिया कृषि उपकरण वाले परिवार, 50,000 रू. अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड वाले परिवार, आयकर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य 15000 रू. से अधिक प्रति माह कमा रहा हो,. व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो, वे परिवार, जिनके पास 5.00 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भमि हो को आवास से लाभान्वित नही हो सकेगे।

  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

    राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

    गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक मे पूर्व में स्थापित मतदान स्थलों का जर्जर एवं ध्वस्त भवन के संभाजन हेतु राजनितिक दलों के प्रतिनिधियो द्वारा प्राप्त आपत्ति/सुझाव का निस्तारण आयोग के विद्यमान निर्देशो के अन्तर्गत कराते हुए राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलो की सूची से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आयोग द्वारा मतदेय स्थलो का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर किया गया है।

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम मे सत्यापन के पश्चात  मतदेय स्थलो पर मतदाताओ की संख्या अधिकतम 1500 करने के पश्चात अधिक/कम हुए मतदेय स्थलो की सूची मे पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में 373-जखनिया मे मतदान केन्द्र 261 व मतदेय स्थलो की संख्या 462 है।  374-सैदपुर मे मतदान केन्द्र 252 व मतदेय स्थल 414 है। 375-गाजीपुर मे मतदान केन्द्र 184 व 358 मतदेय स्थल है। 376-जंगीपुर मे 213 मतदान केन्द्र व 385 मतदेय स्थल, 377-जहूराबाद मे 258 मतदान केन्द्र व 442 मतदेय स्थल, 378-मोहम्मदाबाद मे 258 मतदान केन्द्र व 466 मतदेय स्थल एवं 379-जमानियां मे 195 मतदान केन्द्र व 432 मतदेय स्थलो की संख्या है। जनपद मे वर्तमान मे कुल 1621 मतदान केन्द्र व 2959 मतदेय स्थलो की संख्या है।

    बैठक मे उपस्थित राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के द्वारा दिये गये आपत्ति व सुझाव पर हुए निस्तारण से संतुष्ट रहे एवं उनके द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। बैठक मे अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, ज्वाईट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा ,कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, राजन प्रजापति, जिला सचिव समाजवादी पार्टी राजेश कुमार, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी सुभाष राम सिपाही, जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी नागेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

  • डीएम-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवो का निरीक्षण

    डीएम-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवो का निरीक्षण

    गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के ग्राम पंचायत रफीपुर, तुलसीपुर, शेरपुर एवं महावल गॉव एवं अन्य बाढ़ प्रभावित गांवो का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवो को सुरक्षित रखने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनका हाल भी जाना। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बनाए गए बाढ से प्रभावित एवं बचाव हेतु बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उनका हाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

    बाढ़ प्रभावित गांवो का निरंतर नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल निस्तारण कराई जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि जो भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हो एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने जनदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुंच जाए। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ से संबंधित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। उपजिलाधिकरी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी करंडा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं बाढ़ चौकियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमों ने किया रक्तदान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमों ने किया रक्तदान

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमों ने किया रक्तदान


    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के द्वारा नियंत्रित जिला चिकित्सालय के रक्त कोष विभाग मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कई दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर प्रत्येक वर्षो के भांति रक्तदान किया। मौसम खराब होने के बावजूद युवाओं ने इस अवसर पर भारी संख्या में रक्तदान कर जन सेवा व राष्ट्र सेवा में अपनी निष्ठा को जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास और समाज के गरीबों,पिछड़ो, महिलाओं, युवाओं, दलितों, मजदूरों के जीवन को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर समर्पित रुप से काम कर रहे है।इस नेक कार्य के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान कर अपनी बधाई और शुभकामना प्रेषित किया है।
    भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश सेवा के प्रति समर्पित जीवन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है भाजयुमो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन अवसर पर उनसे प्रेरणा लेकर रक्तदान किया है और सेवा समर्पित जीवन में अपनी निष्ठा जताया है।
    रक्तदान करने वालों में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला महामंत्री अविनाश सिंह, विवेकानंद राय,डा रजनीश सिंह, मनोज सिंह,सशांक राय,ऋषभ राय, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुशवाहा आदि ने रक्तदान किया।
    इस अवसर पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, नितीश दुबे, मयंक जायसवाल, विशाल चौरसिया, राम नरेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ या ‘सेवा पर्व’ शुरू की है। इस पहल के तहत आज गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्धजन आवास(वृद्धाश्रम) लँगड़पुर में फल वितरण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया।
    इस अवसर पर भाजपा के ज़िला प्रभारी राकेश त्रिवेदी,ज़िला अध्यक्ष सुनील सिंह , पूर्व ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,रामनरेश कुशवाह , ओमप्रकाश राय,राजन प्रजापति, मयंक जायसवाल,प्रधान नंदू प्रताप , नीतीश दुबे,कार्यकर्ता व ज़िला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित रहे।

  • सीएमओ संग स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बाढ़ प्रभावित गांवों में,किया दवा वितरण

    सीएमओ संग स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बाढ़ प्रभावित गांवों में,किया दवा वितरण

    गोमती से प्रभावित गांवों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संग स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बाढ़ प्रभावित गांवों में

    गाजीपुर।गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते जनपद के 5 तहसील के 20 से ऊपर गांव प्रभावित हो चुकी है। वही गंगा के बढ़ने के साथ ही गोमती के बढ़ने का क्रम भी जारी हो गया है। वही गोमती के रौद्र रूप से भी सैदपुर तहसील के गौरी, गोरखा,तेतारपुर ,गौरहट ,भुजारी आदि गांव प्रभावित हो गए हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एलर्ट मोड में आ चुकी है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इन गांव में पहुंचे। और ग्रामीणों में दवा का वितरण कराया। इन सभी टीमों के द्वारा कुल 79 मरीजों की देखरेख एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित इन सभी गांव के लिए डॉक्टरों की देखरेख में कुल चार टीमें बनाई गई है। इन सभी टीमों के माध्यम से प्रभावित लोगों के मध्य दवा का वितरण कराया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम में डॉ राम जी सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार, एनएमएस धनंजय कुमार एवं अन्य लोगों के द्वारा गौरी में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा दी गई।इसके अलावा पटना ,शादी-भादी, सिधौना में भी डॉ बीके राय, डॉ प्रकाश पांडे, हेल्थ सुपरवाईजर सुरेंद्र, चंद्रशेखर ,एनएमएस इंद्रदेव, एएनएम मंजू राय सीएचओ रंजू ,ममता यादव ,उर्मिला सिंह आदि टीम में शामिल है।

    अन्य ब्लाकों में भी टीमो के द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

  • राज्यसभा सांसद ने सैकड़ो लोगों को कराई भाजपा की सदस्यता,सुनी समस्या

    राज्यसभा सांसद ने सैकड़ो लोगों को कराई भाजपा की सदस्यता,सुनी समस्या

    गाज़ीपुर।सदस्यता महाजनसंपर्क के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सोमवार को ग्रामसभा कुसम्ही कला, धरवा और गरथौली में कैंप लगा कर सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। वहां उपस्थित लोगों का इस सदस्यता अभियान के प्रति उत्साहवर्धन भी किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान 2 सितम्बर से पूरे देश में सुचारू रूप से चल रहा हैं।10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है , लोगों का उत्साह देख कर ऐसा लग रहा कि हम निर्धारित आँकड़ा को भी पार कर जाएँगे।
    सदस्यता अभियान के साथ- साथ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को मौक़े पर ही निर्देशित किया ।


    कार्यक्रम में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द ,मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा ग्रामप्रधान नंदलाल बिन्द , ग्रामप्रधान रामजी बलवंत ,वरिष्ठ नेता भानू जायसवाल , रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान , अनिल यादव संतोष बिंद्रा ,संजय बिन्द ,प्रदीप कुमार ,जोगिंदर बिन्द , पार्टीपदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

  • सपना सिंह ने राशन किट वितरण किया

    सपना सिंह ने राशन किट वितरण किया

    गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र मे बसे बाढ से प्रभावित ग्राम पंचायत महबलपुर एवं दीनापुर के कुल 40 परिवारो को आदर्श बाढ राहत शरणालय प्रा. विद्यालय दीनापुर मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर ने राशन किट का वितरण किया।उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित गॉव के लोगो को राजस्व प्रशासन द्वारा जाकर राशन किट का वितरण किया जा रहा है।
    इसके अतिरिक्त तहसील मुहम्मदाबाद एवं तहसील सेवराई के बाढ़ प्रभावित गॉव सेमरा मे 55 एवं मुबारकपुर मे 40 एवं हसनपुरा मे बाढ प्रभावित परिवारो को तहसीलदार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया गया।

  • डीएम ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

    डीएम ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

    गाजीपुर। जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे अधिकारी लगातार भ्रणमशील होते हुए आमजन से संपर्क स्थापित करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हे सचेत किया जा रहा है। जिस क्रम मे सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील सेवराई अन्तर्गत विकास खण्ड रेवतीपुर के विभिन्न बाढ प्रभावित गॉवो का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां के लोगो से स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आज विकास खण्ड रेवतीपुर के बाढ प्रभावित गॉव अठहठा, नसीरपुर, हसनपुरा एवं बिरऊपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। वहा के ग्रामीणो से वार्ता कर उनकी समस्याओ से अवगत हुई। जिलाधिकारी ने ग्राम हसनपुरा मे निरीक्षण के दौरान पाया कि गॉव की कनेक्टिविटी बाढ के कारण प्रभावित हुई है लोग कच्चे मार्ग से आवागमन कर रहे है

    जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल वहॉ दो नाव आवागमन हेतु लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर 63.4 मीटर है जो खतरा बिन्दू 63.1 मीटर से 03 सेन्टीमीटर उपर चल रही है। बाढ के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। जनपद के बाढ प्रभावित तहसीलो के एस डी एम से लगातार सम्पर्क स्थापित कर क्षेत्रो की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। उन्होने बताया कि बाढ की स्थिति को देखते हुए जनपद के 11 बाढ शरणालयो को क्रियाशील किया गया है। जिस पर एक नोडल अधिकारी के रूप मे नायब तहसीलदार की टीम, मेडिकल टीम, पशु चिकित्साधिकारी की टीम व अन्य सम्बन्धित कर्मचारियो की टीम 24 घण्टे क्रियाशील रहते हुए बाढ प्रभावित गॉव पर नजर बनाए हुए है।

    उन्होने बताया बाढ का पानी अभी आबादी तक नही आया है ,आस पास के खेतो तक ही पानी लगा हैं। लोग अपने-अपने घरो मे ही है आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगो मे आवश्यक सामग्री पहुचायी जा रही है। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। तत्पश्चात उन्होने नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज रेवतीपुर मे बनाये गये बाढ शरणालय का स्थलीयन निरीक्षण कर वहा की क्रियाशीलता एवं व्यवस्था की जानकारी ली। शरणालय मे शरण लिये बाढ प्रभावित लोगो से उनके स्वास्थ्य एवं खान पान की जानकारी ली।


    जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ के बढते स्थिति  को देखते हुए  जनपद मे 44 बाढ़ शरणालय चिन्हित किए गए है। जिसमे 11 बाढ शरणालय केन्द्र क्रियाशील है जिसमें तहसील सदर के अन्तर्गत नृसिंह दामोदर पूरी जू०हा० दीनापुर, आदर्श बाढ शरणालय इण्टर कालेज करण्डा, आदर्श बाढ़ शरणालय इण्टर कालेज गोसन्देपुर, आदर्श बाढ़ शरणालय राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा, तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत सेमरा प्राथमिक विद्यालय, तहसील जमानियां के अन्तर्गत शिवपूजन इण्टर कालेज मलसा, तहसील सैदपुर के अन्तर्गत जसवन्त राय स्मारक इण्टर कालेज गोरखा, तहसील सेवराई के अन्तर्गत नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज रेवतीपुर क्रियाशील किए गए हैं। जल स्तर बढ़ने पर आवश्यकतानुसार और भी शरणालय क्रियाशील किया जाएगा। वर्तमान समय में बाढ़ के पानी से कोई भी तटवर्ती आबादी वाला गांव प्रभावित नहीं है। जनपद स्तरीय और तहसील स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम क्रियाशील है। मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सेवराई,क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित लेखपाल, सचिव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News