Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जिला जेल में बंद सैकड़ो बन्दियों की हुई जांच

    जिला जेल में बंद सैकड़ो बन्दियों की हुई जांच

    जिला जेल के बंदियों की हुई सक्रिय टी बी खोज अभियान (ए सी एफ) के अन्तर्गत टीबी व एचआईवी जांच

    सात सौ पन्द्रह बन्दियों का हुआ जांच।

    18 से 20 सितम्बर 2024 तक चलेगा बन्दियों के स्वास्थ्य परिक्षण का अभियान।

    ग़ाज़ीपुर। बेहतर स्वास्थ्य हर इंसान की पहली जरूरत है और उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे ही बहुत सारे लोग जो विभिन्न मामलों में गाजीपुर के जिला जेल में निरुद्ध हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ, जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर निदेशक, राज्य क्षयरोग नियन्त्रण कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के निर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग (क्षयरोग विभाग) की टीम जिला जेल पहुंचकर 715 बंदियों की जांच की। इसके साथ ही नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं।


    जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर राकेश कुमार वर्मा और जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला जेल की 32 महिलाओं और 674पुरुष बंदियों की टीबी और एचआईवी की जांच की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंदियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए शासन स्तर से निर्देश आए थे। इस क्रम में बुधवार से डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम जिला जेल भेजा गया ।जिसमें वह स्वयं शामिल थे और वहां पर जेल में बंद करीब 715 बंदियों की जांच की गई। जांच के अनुसार उन्हें तत्काल दवा भी दी गई।


    जिला क्षयरोग अधिकारी डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि सक्रिय टी बी खोज अभियान (ए सी एफ) जनपद गाजीपुर के 20 प्रतिशत आबादी पर किया जा रहा है जिस में मलिन बस्ती,स्लम एरिया, सब्जी मंडी, वृद्धाश्रम,बाल सुधार गृह, जिला जेल, मदरसा, नवोदय विद्यालय इत्यादि में किया जा रहा है यह कार्यक्रम दिनांक -09/09/2024 से दिनांक – 20/09/2024 तक चलेगा।अब तक इस अभियान के अन्तर्गत कुल मरीजों कि संख्या 86 है दिनांक – 20 तक अभी और मिलने कि सम्भावना है। सभी मिले मरीजों को इलाज पर रख दिया गया है। अभी तक 01जनवरी 2024 से अब तक कुल टी बी मरीजों कि संख्या 3531 है राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम शासन के निर्देश के क्रम में किया जा रहा है।जिला क्षयरोग विभाग की की टीम ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

    इलाज में जेलर और जेल अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा संपूर्ण सहयोग किया गया। इस मौके पर डिप्टी जेलर रविन्द्र सिंह मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट भुनेश्वर कुमार, डी पी पी एम सी अनुराग कुमार पाण्डेय,एसटीएस सुनील कुमार वर्मा,टी बी एच बी नरेन्द्र कुमार राय, राधेश्याम यादव,काउंसलर आई सी टी सी, सेन्टर, मुहम्मदाबाद से निरा राय, एलटी महेश, राम विलास , आई सी टी सी एल टी गौरव विशाल, अमित कुमार गुप्ता शामिल रहे।

  • प्रोफेसर सानंद सिंह प्राचीन ग्रंथ वेदों के प्रकाशन के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों हुए सम्मानित

    प्रोफेसर सानंद सिंह प्राचीन ग्रंथ वेदों के प्रकाशन के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों हुए सम्मानित

    वाराणसी। नई दिल्ली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपद में हिंदी में चारों वेदों के सुबोध भाषा के तृतीय संस्करण का विमोचन का कार्यक्रम का पावन अवसर राष्ट्रीय सेवक स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक मोहन भागवत जी के कर कमल से संपन्न हुआ।

    आज के इस कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र जी रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज ने किया।

    इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रताप विष्णु ठाकुर , राजेश भाई राणा ,देवी प्रसाद त्रिपाठी ,बिहारी लाल सिंघल प्रताप विष्णु ने मंच अतिथियों का सम्मान किया ।

    आज के इस शुभ कार्यक्रम में भारत के महान वैदिक परंपरा के चारों वेदों के सुबोध का तृतीय संस्करण में 30 आचार्य गन का और इन वेदों के प्रशासन में अनेक तरह का सहयोग करने वाले महानुभावों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत के हाथों सम्मान किया गया ।

    गाजीपुर जनपद के लिए विशेष अवसर है की बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज में प्रोफेसर और सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह का सम्मान मंच पर विराजमान सभी प्रमुख गणों ने मोहन भागवत जी के कर कमल से अंग वस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर के किया गया।

    इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद्र पांडे जी ने की।

    सम्मान समारोह में प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ,प्रोफेसर गोपाल प्रसाद शर्मा, प्रोफेसर रामराज उपाध्याय ,प्रोफेसर शिव शंकर मिश्र ,प्रोफेसर राम सलाही द्विवेदी ,प्रोफेसर रामानुज उपाध्याय ,प्रोफेसर विष्णु पद महापात्र, प्रोफेसर महानंद झा, प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रोफेसर सुंदर नारायण झा, प्रोफेसर हनुमान मिश्र ,प्रोफेसर रामचंद्र शर्मा ,डॉक्टर देवानंद शुक्ला ,डॉक्टर देशबंधु शर्मा, डॉक्टर प्रवेश व्यास ,डॉक्टर पितांबर पाउडर ,डॉ प्रदीप कुमार झा ,डॉक्टर धर्मपाल प्रज्ञा पत्र,अनमोल शर्मा ,डॉक्टर सौरभ दुबे, डॉक्टर दीपक वशिष्ठ, डॉ राजेश कुमार ,डॉक्टर सूर्यमणि भंडारी, विश्वकर्मा शर्मा ,डॉक्टर जीवन कुमार भट्टराई , महेश भागचंद प्रोफेसर सानंद सिंह , बिहारी लाल सिंघल , राम नारायण कस्तूरी ,प्रोफेसर रामकुमार रमेश कुमार पांडेय, जैसे अनेक मनीषियों वेद भाषा को प्रकाशित करने वाले सहयोगियों का सम्मान मोहन भागवत जी के कर कमल से संपन्न हुआ।

    अंत में स्वाध्याय मंडल के मंत्री के द्वारा आए हुए अतिथियों के प्रति, सम्मान प्राप्त करने वाले जनों के प्रति और आज के इस पुनीत अवसर में उपस्थित जनों के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

  • सीएम योगी से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने की मुलाकात

    सीएम योगी से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने की मुलाकात

    वाराणसी।लखनऊ में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया।

    राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग़ाज़ीपुर की मुख्य सड़को के चौड़ीकरण और निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया।जनपद की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को अवगत कराते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराने हेतु मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान आकर्षित कराया।

    राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बताया कि जनपद की पी डब्ल्यू डी विभाग की बहुत सी ऐसी सड़के है, जिनका चौड़ीकरण और निर्माण कराना अति आवश्यक है। जिससे जाम की समस्या का निस्तारण हो सके, यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।पहले से जनपद में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुआ हैं और आधुनिक एवं बेहतरीन सुविधाए प्राप्त हुई हैं, आने वाले समय में जनपदवासियों को और बेहतरीन सुविधाएँ प्राप्त होगी।


    मुख्यमंत्री योगी ने जनपद गाजीपुर की राजनैतिक और सामाजिक विषयों पर संगीता बलवंत से चर्चा किए।

    राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत की पाँच पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है,उसी सापेक्ष में राज्यसभा सांसद से साहित्यिक गतिविधियों पर भी चर्चा किए।

  • किसानों को किसान सम्मान निधि ना मिलने के तीन प्रमुख कारण

    किसानों को किसान सम्मान निधि ना मिलने के तीन प्रमुख कारण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुआ। बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि  द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति के बारे मे विस्तार पढा गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मे जनपद के 04 लाख 08 हजार किसानो का 18वीं किस्त आने वाली है। जिन किसानो का पैसा नही मिल रहा है उसके तीन मुख्य कारण है। जिसमे ई0के0वाईसी अपूर्ण होना, एन पी सी आई लिंक न होना एवं भू-लेख अंकन न होना। उन्होने बताया कि जनपद मे ईकेवाईसी लंबित डाटा 34000 एवं एन पी सी आई (आधार सीडिंग) लंबित 22400 है। उन्होने किसान भाईयो से अनुरोध किया कि ये तीनो कार्य यथाशीघ्र करा लें जिससे बिना रूकावट के पी एम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त होता रहे। उन्होने बताया कि अन्य महत्तपूर्ण योजना सोलर सिस्टम है। जिसमे 02 से लेकर 10 हार्स पावर तक सोलर पंम्प की सुविधा उपलब्ध है, जिसमे किसान भाई अपनी सुविधानुसार ऑनलाईन बुकिंग करा सकते है।

    बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय लम्पी स्कीन रोग का टीकाकरण किया जा रहा है। अधिक से अधिक पशुओ का टीकाकरण करायें तथा जो पशु बीमार है उनके स्वस्थ होने पर ही उनका टीकाकरण कराये। बिमारी मे टीकाकरण न कराये। इस दौरान कृषक विनोद राय खरडीहा के प्रश्न पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र बाढ प्रभावित है, इसलिए वहां पर पशुधन अधिकारी को रोटेशन मे लगाकर कार्य पूर्ण कराया जाये तथा खरडीहा भावरकोल मे 2008 से ही परित्यक्त नलकूप को जॉच कराकर पुनः चालू कराया जाये। इसके साथ ही चक अहमद खरडीहा मे उर्वरक न बटने पर जिलाधिकारी ने एडीसीओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह मे जॉच कराकर मामले का निस्तारित किया जाये। बैठक मे जिलाधिकारी ने मुहम्मदाबाद आर्थिक गलियारा अधिग्रहण मामले मे स्वतः संज्ञान लिया तथा कृषको के प्रश्न के क्रम मे जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम सभाओ मे अतिक्रमण से मुक्त कराकर जमीनों का पट्टा कराया जायेगा।

    उन्होने नहर विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिया कि सिचाई हेतु किसानो को समस्या न आने पाये। बैठक मे जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा डेयरी ऋण, के0सी0सी तथा एफ पी ओ ऋण के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।  बैठक मे किसानों ने कृषि एंव अन्य विभागो से संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता, ई सी ओ मत्स्य सपनापुरी, एल डी एम पी एस परमार, एडीसीओ सहकारिता  मृत्युन्जय सिंह, के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के ए0ई0 जे0ई0 डिप्टी आर एम ओ, भूमि परिक्षण प्रयोगशाला, कृषि रक्षा इकाई, सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

  • कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बता दें की कोतवाली थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर जगन के पास स्थित काली मंदिर से अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी गोपालचक पोस्ट ताजपुर डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर उम्र 19 वर्ष और राजू उर्फ राजा बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी रघुनाथपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के ऊपर जिले के कई थानो में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता और उप निरीक्षक अभिराज सरोज के साथ कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।

  • डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया सख्त निर्देश

    डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिया सख्त निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी।

    बैठक मे समीक्षा के दौरान वृद्धा पंेशन सत्यापन के ढिलाई बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा व जमानियां को स्पष्टिकरण का निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन का निर्देश दिया ताकि पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल सके। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

    आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, एवं खगेन्द्र ,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

    राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जय प्रकाश यादव द्वारा बताया गया है कि प्राचार्य एवं शिक्षार्थियों की विशेष मांग पर यह तिथि कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम द्वारा बढ़ाई गई है और शैक्षिक सत्र जुलाई 2024- 25 में सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर हैं। इस तिथि के पश्चात किसी भी सत्र का कोई भी प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा।
    विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 15 से अधिक विषयों में एम ए, राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, उर्दू , संस्कृत विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी आदि सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साथ कर सकते हैं। अर्थात भी किसी नियमित कोर्स को पढ़ते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से कोई दूसरा डिग्री या डिप्लोमा कोर्स एक साथ कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम कामकाजी, सरकारी सेवारत एवं शिक्षा से वंचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इच्छुक शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (088) राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यालय में अपराहन 1:00 से 4:00 के मध्य जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिव कुमार से इस नंबर पर 9415645213 संपर्क कर सकते हैं।

  • गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का डीएम ने लिया संज्ञान

    गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का डीएम ने लिया संज्ञान


    गाजीपुर।गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को एक पत्र देकर इस बात का निवेदन किया था कि ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर कार्रवाई की जाये जो सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं जैसे अस्पताल,शिक्षण संस्था,सरकारी कर्मचारियों,और डाक्टर आदि के यहां जाते हैं और उनसे पत्रकार होने का धौंस दिखाकर पैसों की वसूली करते हैं।
    जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एसोसिएशन के इस पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी कार्यालय अध्यक्षों को इससे संबंधित एक पत्र जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्र का संज्ञान लेते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
    गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी द्वारा जारी किये इस पत्र के लिये उनको धन्यवाद दिया है।पत्रकारिता की छवि खराब करने वाले ऐसे तथाकथित पत्रकारों की वजह से वास्तविक रूप से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि आमजन में खराब हो रही थी।एसोसिएशन के इस कदम से पत्रकारिता की छवि समाज में खराब करने वाले तथाकथित पत्रकारों पर लगाम लगेगा।

  • कांग्रेस 19 सितंबर को करेगी वाराणसी में प्रदर्शन

    कांग्रेस 19 सितंबर को करेगी वाराणसी में प्रदर्शन

    कांग्रेस 19 सितंबर को करेगी वाराणसी में प्रदर्शन

    गाज़ीपुर।जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुनील राम की अध्यक्षता में युवक कांग्रेस गाजीपुर, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र के गोरा बाजार स्थित आवास पर एक आवश्यक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधिक वारदातों के चलते 19 सितंबर को वाराणसी में मंडल स्तर का धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में होगा।जिसमें मंडल स्तर के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक आत्ममुग्ध नेता हैं जो मंचो से अपनी तारीफ करते हैं जबकि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 258.1 (प्रति लाख) के अपराधिक दर से यूपी अपराध की राजधानी बन चुका है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं पर अपराध सबसे ज्यादा यूपी में हो रहे हैं, हत्या, लूट, डकैती और चोरी के साथ महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा है। इन सभी बातों को लेकर कल वाराणसी में विशाल धरना प्रदर्शन में चलना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन में गाजीपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित है क्योंकि इस सरकार में भेदभाव बहुत है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर से मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वही युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या yuth कार्यकर्ताओं के वाराणसी प्रदर्शन में भाग लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि इस बार का सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया जाएगा।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, आशुतोष गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मंगल यादव, बंटी यादव ,संजय कुमार, अरविंद कुमार ,ओमप्रकाश, बृजेश, गुड्डू, सूरज ,सत्य यादव ,रमेश यादव, राम लखन ,अमित, सुरेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, राकेश राम, दिनेश, अमन, प्रदीप यादव, संदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

  • श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

    श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

    चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। कचहरी स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के सामने श्री हंस योग आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में चार दिवसीय  श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन सद्गुरुदेव सतपाल महाराज के परम शिष्य महात्मा शरणानंद द्वारा कराया गया, जिसमें जनपद मिर्जापुर से महात्मा ज्ञान प्रचारानंद, जनपद मऊ से महात्मा सार्थानंद, जनपद प्रयागराज से महात्मा आत्म गीतानंद, महात्मा नीलमणि बाई व जौनपुर से महात्मा धाराबाई सहित आदि सभी संतों का ज्ञान यज्ञ प्रचार में भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान महात्मा शरणानंद ने अपने आध्यात्मिक सत्संग के द्वारा मानव जीवन के लक्ष्य के बारे में समझने का प्रयास किया। कहा कि मानव जीवन का कल्याण ईश्वर के तत्व ज्ञान से ही संभव है। अध्यात्म से ही अज्ञानता दूर होगी और भगवान के नाम को सभी शास्त्रों व मजहबों में अमृत बताया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चला। इस दौरान सद्गुरुदेव सतपाल महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। तत्पश्चात शाम 6 बजे से रात्रि 9 तक 13 जिज्ञासुओं को उसे परमपिता परमात्मा के तत्वज्ञान व स्वरूप का बोध भी कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह यादव, विपिन बिहारी, शंभू नाथ सिंह, सदानंद तिवारी, अमरनाथ राजभर, कृपा शंकर राय, मंजू देवी, योजना सिंह, फूलमती देवी, अमरावती देवी, देवमाती, सावित्री देवी, गीत सिंह, दुर्गा जयसवाल, संतोष गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, महातिम राजभर, मुंशी राजभर सहित आदि भक्तों का योगदान रहा।

Uttar Pradesh Fast News