-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

गाज़ीपुर।जन्माष्टमी के अवसर पर सदर कोतवाली में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने भी सदर कोतवाली में उपस्थित हो कर जन्माष्टमी का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव व पूजा अर्चना कर के मनाया।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है,जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो भक्ति और अध्यात्म की शक्ति से पूरा न हो सके। व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अथक काम करने वाले एवं राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों सहित देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।
-
राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


गाजीपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज हरिशंकरी स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश तिवारी, नितिन आनंद, विशाल चौरसिया, सतीश उपाध्याय और मयंक तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।


राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।सभी प्रतिभागियों ने राधा व कृष्ण का रूप धारण किया था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया । सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण आज राधा-कृष्णमय बन गया था।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेयश वर्मा, कश्वीवी वर्मा,आयेज़ा सिद्दीकी,शानवी कुमारी और अनन्या प्रजापति ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, सतीश उपाध्याय, नितिन अग्रहरि और विद्यालय की प्रबंधक विवेक जी शिक्षक- शिक्षिकाएं व बच्चे भी उपस्थित रहे।


-
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते दिखे डीआईजी, डीएम और एसपी


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डी आई जी ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने शनिवार को सुभाष इण्टर कालेज फतेउल्लाहपुर, शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर, राजकीय पालिटेक्निक कालेज, इण्टर कालेज खालिसपुर एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा।

इस दौरान डी आई जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा की सारी तैयारी उत्कृष्ठ स्तर पर की गयी है। सभी विद्याालयों मे सी0सी0टी0वी कैमरे लगाये गये है। कन्ट्रोल रूम भी बनाये गये है। जनपद स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है जहॉ से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय बायोमेट्रीक वैरीफीकेशन किया गया। निर्देशित भी किया कि किसी भी परिक्षाथी बायोमेट्रीक वैरीफीकेशन के बाद ही परीक्षा में बैठेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमे परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गयी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया।

उन्होने सेक्टर/स्टेटिक मजिस्टेªट को निर्देशित किया है कि अपने अपने कार्यो एवं दायित्वों को शत प्रतिशत निर्वहन करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी परिक्षाथी शक के दायरे में आता है तो तत्काल उसकी तलासी लेते हुए दोषी पाये जाने पर उचित कार्यवाही की जाय। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई पुलिस फोर्स को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आस पास भीड़ नहीं होना चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित करें।

-
वायरल वीडियो में असलहा लहराने वाला गिरफ्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों के विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा असलहा लहराने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे तमंचे को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के फाक्सगंज गांव में नजूल लैंड पर बने रास्ते के विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से असलहा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष रास्ता चौड़ा करने के पक्ष में है तो दूसरा पक्ष रास्ते को सकरा करना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। बीते गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष के व्यक्ति ने विपक्षियों पर असलहा तान दिया। काफी देर तक उक्त व्यक्ति लोगों में दहशत फैलाने की नियत से हवा में असलहा लहराता रहा। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि वायरल वीडियो की छानबीन के बाद असलहा लहराने वाले विधान यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया।
-
तीन सितंबर से शुरू होगा बीएड में प्रवेश प्रारंभ

बी० एड० प्रवेश तीन सितम्बर 24 से होगा प्रारम्भ
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी० एड० में प्रवेश आगामी तीन सितम्बर 2024 से प्रारंभ होगा। उपरोक्त आशय की सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश बी० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में जिन छात्र-छात्राओं को केंद्रीय काउन्सलिंग द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय आवंटित हुआ है, उन सभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश तीन सितम्बर 2024 से बी० एड० विभाग में प्रारम्भ होगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण महाविद्यालय एक सितंबर तक बन्द है। बी० एड० में प्रवेश हेतु छात्र- छात्राएं तीन सितम्बर को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं दो प्रति में छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, टी.सी./प्रवजन प्रमाण पत्र आदि के साथ बी० एड० विभाग में तीन सितम्बर से उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
-
हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय एक बहु प्रतिभा लेखक थे:राकेश वर्मा

हरिन्द्र नाथ चट्टोपाध्याय के साहित्य ने भारतीय पुनर्जागरण काल और आधुनिक भारत के मध्य एक सेतु का कार्य किया: राकेश वर्मा
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में भाषा संकाय के अंतर्गत अंग्रेजी विषय के शोधार्थी राकेश वर्मा ने अपने शोध प्रबन्ध शीर्षक “हरिन्द्र नाथ चट्टोपाध्याय के नाटकों में सामाजिक आलोचना: एक चयनित अध्ययन” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय एक बहु प्रतिभा सम्पन्न लेखक थे। उन्होंने कविता, कहानियाँ एवं नाटक लिखें हैं। प्रस्तुत शोध प्रबंध में उनके प्रसिद्ध मुख्य नाटक खिड़की, तोता, सन्तरी की लालटेन, ताबूत, शाम की लालटेन में वर्णित सामाजिक सरोकारों का अध्ययन किया और पाया कि उनकी लेखनी ने भारतीय पुनर्जागरण काल और आधुनिक भारत के मध्य एक सेतु का कार्य किया है साथ ही साथ उनके नाटकों में वर्ग-संघर्ष भी पाया गया। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी राकेश वर्मा ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक व अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफे० (डॉ०) रविशंकर सिंह, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० राम दुलारे, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० एस० एन०मिश्र, डॉ० इंदीवर रत्न पाठक, डॉ० अशोक कुमार डॉ० आर० एन० तिवारी, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, डॉ०धर्मेंद्र कुमार, डॉ०रमेश चंद्र, डॉ०आबिद अंसारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत मे शोध निर्देशक प्रोफे० (डॉ०)रविशंकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने किया।
-
2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

2 सितंबर से चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान, तैयारी को लेकर हुआ कार्यशाला

ग़ाज़ीपुर। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 2 सितम्बर से 15 सितम्बर तक संचालित होना है। जिसको लेकर इस प्रोग्राम को बेहतर बनाने के लिए लगातार चिकित्सा अधिकारियों की बैठक की जा रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार और उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ मुंशीलाल के द्वारा आए हुए लोगों को प्रशिक्षित किया गया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाना है। जिसको लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के सभी चिकित्सा अधिकारी बीसीपीएम व अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें अभियान में मरीजों को किस तरह से खोजा जाना है इसकी बारीकियां के बारे में जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया गया था जिसमें घर-घर जाकर 62 मरीजों को चिन्हित किया गया था। और सभी को विभाग के द्वारा निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई । वहीं अगर अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो जनपद में कुल 173 मरीज का इलाज चल रहा है। जिसमें पीबी 51 और एमबी मरिज 122 है। पीबी मरीजों का दवा 6 माह और एमबी मरीजों का दवा 1 साल तक चलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 3749 टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में आशा/आंगनबाड़ी और एक पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहेगा .जो पल्स पोलियो की तर्ज पर घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी के जांच करेगा .और इन सभी टीमों की निगरानी के लिए 758 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में काम करने वाली आशा आंगनबाड़ी को ₹250 का मानदेय दिया जाता है. और जिन आशा के द्वारा पीबी के मरीज को दवा खिलाया जाता है उस आशा या आंगनबाड़ी को 6 माह का दवा खिलाने पर ₹400 दिया जाता है। और एमबी मरीज को दवा खिलाए जाने के पश्चात ₹600 दिया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि दिव्यांग और पैर में शून्यता वाले मरीज मिलते हैं तो उन्हें विभाग की तरफ से निशुल्क एमसीआर चप्पल भी दिया जाता है। इस अभियान में धार्मिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि ऐसे लोग अपने-अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं । और लोग इनकी बातों को भी सुनते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का शासन ने एक प्रयास किया है। इस बैठक में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, और चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही प्रभारी अधिकारी ब्लाक के बीसीपीएम व अन्य उपस्थित रहे।

-
मोटे अनाज के सेवन से कई सारे रोगो से बचा जा सकता है:नपा अध्यक्ष सरिता

गाजीपुर। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। उप कृषि निदेशक, द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद में संकर मक्के का 8 कुं0 बीज से 40 हें0 क्षेत्र में प्रदर्शन कराया गया है। जिसमें बीज का शत-प्रतिशत अनुदान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आज की आधुनिक जीवन शैली में सूगर व अन्य प्रकार के रोगो का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ाता जा रहा है। मक्का व अन्य दूसरे मोटे अनाज के सेवन से इन रोगो से बचा जा सकता है। मोटे अनाज की खेती अन्य की तुलना में आसान होती है, पानी व उर्वरक की कम मात्रा में ही इसकी खेती हो सकती है।

परियोजना निदेशक राजेश यादव द्वारा भी बताया गया कि मोटे अनाज में ग्लूटिन की मात्रा नही होती है जिससे उसका पाचन बहुत आसान होता है। इसलिए सभी को मोटे अनाजों को अपने भोज्य पदार्थो में समावेश अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को मक्के व अन्य मोटे अनाज की खेती व बीज उत्पादन की विस्तृत जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कुल 455296 कृषको का भूमि अंकन का कार्य पूर्ण हैं जिसके सापेक्ष 421001 कृषको का ई-के0वाई0सी एवं 434156 कृषकों का आधार सीडिंग पूर्ण है। इस प्रकार अभी भी 34295 कृषको का ई-के0वाई0सी0 एवं 21140 कृषकों का आधार सीडिंग लम्बित है जिसके कारण इन कृषकों को पी0एम0 किसान के लाभ से वंचित हैं। सोलर पम्प हेतु आन लाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुला है। इच्छुक कृषक आन लाइन आवेदन करा सकते है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने की अन्तिम तिथि 25 अगस्त है। कृषक सहज जन सेवा केन्द्र से अपने फसलो का बीमा ससमय करा लेें।

गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक यू0बी0आई, जिला समन्वयक यू0पी0 डास्प, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सहायक प्रबन्धक इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज गाजीपुर व आकुशपुर के वैज्ञानिक डा0 विनोद कुमार सिंह, डा0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा0 ओमकार, डा0 जय प्रकाश सिंह इत्यादि उपस्थ्ति थे।
-
कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा की हो रही है निगरानी:एडीजी पीयूष

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से ए डी जी पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने शुक्रवार को पी0जी0 कालेज गोरा बाजार, लुर्दस कान्वेन्ट गर्ल्स इण्टर कालेज, आर्दश इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा पुलिस लाईन मे बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा।

ए डी जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा की सारी तैयारी उत्कृष्ठ स्तर पर की गयी है। सभी विद्याालयों मे सी0सी0टी0वी कैमरे लगाये गये है एवं कन्ट्रोल रूम भी बनाये गये है। जनपद स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है जहॉ से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय बायोमेट्रीक वैरीफीकेशन किया गया। सभी अभ्यर्थी शान्तीपूर्ण ढंग से परीक्षा दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमे परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गयी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई पुलिस फोर्स को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आस पास भीड़ नहीं होना चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित करें।

-
किसान पहुचे भारतीय बीज विज्ञानं संस्थान

जैविक खेती भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान पहुचे भारतीय बीज विज्ञानं संस्थान
गाजीपुर। नमामि गंगे योजना अन्तर्गत जनपद मे संचालित जैविक खेती कार्यक्रम मे चयनित कृषको के प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के क्रम मे विकास खंड रेवतीपुर एवं सदर के 50 कृषकों को एक्सपोजर विजिट हेतु भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ उ0 प्र में प्रशिक्षण एवं जैविक खेती की नवीनतम तकनीकी की जानकारी के लिए डॉ वीरेंद्र कुमार राव जिला परियोजना समन्वयक यूपीडास्प ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं भारत सरकार किसानों के समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं चला रही हमें उनका लाभ लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर ईश एग्रीटेक इंदौर श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद के 6 विकास खंडो में 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 3249 किसको के सहयोग से जैविक खेती की जा रही है ,योजना मे चयनित कृषकों को यूपीडास्प द्वारा नामित सहयोगी संस्था द्बारा समय समय पर समुहो मे जाकर प्रशिक्षित किया जाता है, परंतु भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ में जाकर वहां के वैज्ञानिकों से कृषि संबंधित नवीनतम जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा।

वर्तमान मे खरीफ प्रथम वर्ष के फसलों की बुवाई की जा रही है, इसी क्रम में चयनित कृषकों को समय-समय पर कृषि के नवीनतम तकनीकी ज्ञान से अवगत कराने हेतु एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान पर आयोजित तकनीकी प्रशिक्षण मे वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ हर्ष वर्धन सिंह एवं डॉ अंजनी सिंह ने बताया कि गंगा नदी के जल को प्रदूषण मुक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाने एवं सर्व समाज को रसायन मुक्त शुद्ध भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जैविक खेती ही मात्र एक विकल्प है। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक डाँ आदर्श सिंह एवं डॉ कल्याणी कुमारी ने जैविक खेती के विभिन्न घटकों जैसे जैविक बीज प्रबंधन, नाशी जीव प्रबंधन, जैव उर्वरक, वर्मी कंपोस्ट,नाडेप एवं जैव उत्पादों के मूल्य वर्धन एवं विपणन पर आए हुए किसकों को विस्तार से प्रशिक्षित किया गया तथा प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। जैविक खेती कार्यक्रम हेतु यूपी डास्प द्वारा नामित सहयोगी संस्था ईश एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषको का धन्यवाद ज्ञापित किया ।





