-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बांग्लादेश की घटना से आहत हिन्दु रक्षा समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


गाजीपुर। हिन्दुओं के महा जन आक्रोश मार्च हिन्दु समाज के लिए बांग्लादेश सहित पुरे विश्व में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उददेश्य से गुरूवार को राजकीय होम्योपैथीक कालेज गुरूबाग रौजा से रैली निकाली गयी, जो ओवरब्रिज विशेष्वगंज होते हुए महुआबाग, ओपियम फैक्ट्री होते हुए कचहरी स्थित सरयू पाण्डेय पार्क मे आकर सभा में तब्दील हो गयी। जिसमें व्यक्ता के रूप में सच्चिदानन्द राय, अधिवक्ता रणजीत सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के सुरेन्द्र नाथ सिंह, आदित्य प्रकाश आर्य समाज, दिनेश चन्द्र पाण्डेय विश्व हिन्दु परिषद ने कहा कि बांग्लादेश में हर जिले में यह वीभत्स कुकृत्य होने की सूचना है कटटरपंथियांे के निशाने पर शमशान तक नही बचे है मंदिरो को भारी क्षति पहुचाई गयी है।
निरंतर अंतराल पर होने वाले ऐसे दंगों का ही परिणाम है कि बांग्लादेश मंे हिन्दु जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत से घटकर अब 8 प्रतिशत से भी कम बचे है और वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार है।, देश की सरकार से हर सम्भव कदम उठाने की मांग करती है। वर्तमान में बांग्लादेश राजनैतिक षड़यत्र और अराजकता की दौर से गुजर रहा है जिसमें वहा रहने वाले निर्दोष अल्मसंख्यक हिन्दुओं पर धर्माधता के कारण अमानवीय अत्याचार किये जा रहे है। हिन्दुओ की सम्पत्ति को लूटा जा रहा है हिन्दु महिलाओं पर घिनौने अत्याचार किये जाने रहे है। उनकी आबरू लूटकर हत्या की जा रही है, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। हिन्दुओ के घरो व दुकानो को आग के हवाल किया जा रहा है।

वहा के शासन प्रशासन द्वारा हिन्दुओ की कोई सुरक्षा प्रदान नही की जा रही है। वहा की कानून व्यवस्था बिल्कुल निष्प्रभावी व शून्य हो गयी है। ऐसे में हिन्दु वहा एक लावारीश कौम की तरह अपने जीवन भीख मुस्लिम जेहादियो से मांग रहे है। बांग्लादेश मे इस समय हिन्दुओ की स्थिति बेजान लाश की तरह हो गयी है और उनकी सुरक्षा के लिए विश्व की कोई सरकार किसी भी प्रकार का कोई कदम नही उठा रही है। ऐसी परिस्थति में भारत का हिन्दु समाज मुख दर्शक बना नही रहेगा। अपने हिन्दु भाई बहनो की सुरक्षा के लिए हम सभी हर सम्भव प्रयास करेगे। बाग्ंलादेश की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वहा शान्ति एवं सौहार्द कायम रखने हेतु भारत सरकार व अन्य सरकारो से अपेक्षा है। हिन्दु हमेशा शान्ति प्रिय रहा है हिन्दु विश्व में जहा भी अल्पसंख्यक है अपने मेहनत के दम पर वहा महत्वपूर्ण योगदान करते है और हमारे हिन्दू समुदाय को अपने भाईयो की सुरक्षा के लिए सजग व सर्तक रहना होगा।

आज गाजीपुर के सभी हिन्दु संगठन जिसमें व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनो द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओ प्रति अत्याचार के विरूद्ध जनाक्रोष मार्च किया गया। आज हम भारत सरकार को इस ज्ञापन के माध्यम से निवेदन करते है कि बांग्लादेश के साथ साथ विश्व के हिन्दू समुदाय की सहायता व सुरक्षा के लिए जो आवश्यक कदम अतिशीघ्र उठाकर प्रभावी कार्यवाही करे। जिससे हिन्दु समाज की सुरक्षा हो सके। महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम को सरयू पाण्डेय पार्क में दिया गया। इस अभियान के समर्थन में सिविल बार एसोसिएशन, अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी, श्री हंसयोग आश्रम, प्रजापति ब्रम्हकुमारी आश्रम, श्रीगुरूसंत आश्रम गुरूबाग, आर्यसमाज समिति, गायत्री शक्तिपीठ, बालदुर्गा पूजा समिति नबाबगंज, मानस समिति हनुमान मंदिर कोट, नव युवक दुर्गा पूजा समिति मारकीनगंज, संयुक्त दुर्गा पूजासमिति चीतनाथ, जिला उद्योग व्यापार मण्डल, बजरंग दल, हिन्दु जागरण मंच, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, वनवासी कल्याण आश्रम समिति रहा।

इस अवसर पर जयप्रकाश वर्मा, दीपक, सूरज, विपिन, रविराज हिन्दू, राजेश, अनुराग, उत्तम चौधरी, आशीष, अनिल स्वामी, विनोद उपाध्याय, नीलम चतुर्वेदी राष्ट्रीय सेविका समिति, कृपाशंकर राय, जयप्रकाश सिंह, अनमोल सिंह, चन्द्र कुमार तिवारी, सरिता अग्रवाल, अजय पाठक, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप चतुर्वेदी, बंशीधर कुशवाहा, विनय कुशवाहा, संजय राय, वेद प्रकाश राय, संगीता बलवन्त राज्यसभा सांसद, शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल, सुनिता सिंह, सपना सिंह, आरती सिंह, साधना राय आदि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सच्चिदानन्द राय व संचालन अशोक कुमार राय ने किया।

-
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम ने दिया अफसरों को निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद स्तर पर बनाये गये परीक्षा केन्द्रो का गुरूवार को स्थलीय निरीक्षण का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र सुभाष इण्टर कालेज फतेउल्लाहपुर एवं शिव कुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बनाये गये कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, क्लास रूम, सी सी टी वी कैमरा एवं अन्य व्यवस्थाएॅ चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत की गई समस्त तैयारियों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में लगाये गये समस्त संम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराना हम सब की जिम्मेदारी है, इसमें अपने-अपने ड्यूटी के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्याे को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है जिसका हमे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना है।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम प्रशासन व पुलिस की देख-रेख में रहेगा तथा सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। परीक्षा के दौरान अनावश्यक कोई व्यक्ति परीक्षा केन्द्र मे नही रहेगा तथा जो भी ड्यूटि पर तैनात रहेगे उनका परिचय पत्र साथ मे अवश्य रहे। परीक्षा के दौरान सी सी टी वी कैमरा एक्टिव मोड मे रहे एवं विद्युत सप्लाई बाधित न हो यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाये। शासन के निर्देश के क्रम मे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 अगस्त व 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक) आयोजित होगी। जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर करायी जाएगी। उक्त परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचाने एवं लाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती परीक्षा केन्द्रवार की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। अधिकारी पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने उत्तरदायित्वों को निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार एवं केन्द्र पर तैनात अधिकारी मौजूद रहे।
-
डीएम ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे गुरूवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान सी एम डैश बोर्ड पर आबकारी, मण्डी सचिव एवं जी एस टी विभाग की मासिक लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया तथा बैठक मे नायब तहसीलदार क्षेत्र जलालाबाद के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी तालाब, खेल मैदान, चारागाह, एवं ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिकता के तौर पर चिन्हित करते हुए उसपर भू-माफियाओं केे द्वारा किये गये अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें।

उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष योती, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थे।
-
नोडल अधिकारी ने तीन स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण

संयुक्त निदेशक डॉ नीना वर्मा ने संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाई का जाना हाल
संचारी रोग नियंत्रण की जनपदीय नोडल अधिकारी ने तीन स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण
सीएचसी करंडा और सैदपुर एवं पीएचसी देवकली पर सुविधाओं आदि की ली जानकारी

गाजीपुर। प्रदेश मुख्यालय से आईं परिवार कल्याण कार्यक्रम की संयुक्त निदेशक एवं संचारी रोग नियंत्रण की जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ नीना वर्मा ने गुरुवार को तीन स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करंडा और सैदपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) देवकली पर भ्रमण कर संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, टीबी आदि संचारी रोगों को लेकर की जा रही प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाई आदि के बारे में जानकारी ली। संयुक्त निदेशक के साथ जनपद मुख्यालय से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रभुनाथ शामिल रहे।

डॉ नीना वर्मा ने करंडा सीएचसी के अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव, सैदपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ संजीव सिंह और पीएचसी देवकली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सरोज से स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदान की जा रही सुविधाओं, लैब आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले बुखार, सर्दी, खांसी आदि के मरीजों की जांच कर उन्हें दवा, परामर्श आदि प्रदान करें। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी आदि संभावित लक्षण वाले संभावित मरीजों को सूची बनाकर उनकी जल्द से जल्द जांच कराएं। पॉज़िटिव आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से उपचार पर रखें और आवश्यक परामर्श प्रदान करें। उनके संपर्कियों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श दें। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), एएनएम, संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा समुदाय में लोगों को समस्त संचारी रोगों के लक्षण, कारण, जांच, निदान, उपचार, परामर्श और बचाव के बारे में जागरूक करें।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सभी अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। झाड़ियां न उगने दें। जल जमाव न की स्थिति पैदा होने दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा रोधी रसायन डालें। कूलर आदि का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। कोई भी बुखार का लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं इलाज़ कराएं। उन्होंने ‘हर रविवार मच्छर पर वार, खत्म करेंगे डेंगू, मलेरिया बुखार’ का संदेश दिया। -
वृहद ऋण मेला में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया ऋण वितरण


गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन रायफल क्लब में किया गया।
कैंप मे मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे । मेगा क्रेडिट कैंप मे 163.94 करोड़ विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। अग्रणी जिला प्रबंधक पियूष सिंह परमार ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एस.एच.जी समूह अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देकर, बैंक में पैसा जमा कराने व समूहों को ऋण वितरण करती है। मेगा क्रेडिट कैम्प में आवास ऋण, कार ऋण, पर्सनल ऋण, पेंशन ऋण ,केसीसी ऋण स्वीकृत किए गए। श्री सिंह ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के द्वारा महिलाओं को नए भारत के निर्माण करने एवं आत्मनिर्भर बनने पे उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने पे महिलाओं को धन्यवाद दी।राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा यूनियन आरसेटी एवम विभिन्न बैंक के कैंप का अवलोकन किया गया।

अन्त में क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा द्वारा मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म निर्भर योजना व केसीसी अबकी नारी की बारी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

-
सड़क पर उतरकर सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन


गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे सर्वोच्च न्यायालय के 1 अगस्त के आदेश द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अनुसूचित जाति /जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर व्यवस्था करने के दिये गये डायरेक्शन के विरोध मे सड़क पर उतरकर पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय समता भवन से लंका, सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, महुवाबाग होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव और विधायक जैकिशन साहू ने कार्यकर्ताओ के संग सर्वोच्च न्यायालय अपना असंवैधानिक फैसला वापस ले आदि तमाम मांगो के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित 10 सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के इस डायरेक्शन को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि भारत सरकार कानून बनाकर इस सर्वोच्च न्यायालय के इस डायरेक्शन को रद्द करें। उन्होंने कहा कि यह आदेश दलित समाज के हक और हकूक पर खुलेआम डाका है और बाबा साहेब के संविधान के साथ दुर्भावना से ग्रसित होकर दिया गया डायरेक्शन है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने कानून बनाकर इस डायरेक्शन को रद्द नही किया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर और पुरजोर ताकत से आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के इस डायरेक्शन के पीछे केन्द्र सरकार की साजिश है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने इस डायरेक्शन को बाबा साहेब की मंशा के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों पिछड़ो को आरक्षण नही देना चाहती है उनके आरक्षण को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार लगातार साजिश रच रही है। विधायक जैकिशन साहू ने भाजपा सरकार को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नही होने देगी।


इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव ,जितेन्द्र भारती, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार,आमिर अली,लल्लन राम ,कन्हैलाल विश्वकर्मा,सीमा यादव,
प्रभुनाथ राम, रविन्द्र प्रताप यादव,शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,तहसीन अहमद, डाॅ समीर सिंह,सत्येन्द्र यादव सत्या,यादव राजेश,विभा पाल,सिकंदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद, सूर्यनाथ यादव, दिनेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव, बाबी चौधरी,अमित ठाकुर,वृजदेव खरवार, पूजा गौतम,सुनील कुमार यादव, अभिषेक कुशवाहा,रीना यादव,रामाशीष यादव,रणजीत यादव, आलोक कुमार,सुग्गुयादव, रामज्ञान यादव, इलियास, सतीश चंद्र पासवान,सईदा खातून,इंद्रजीत कुशवाहा,अनुराग यादव, रामदरश,दारा यादव, केशव राम,आदि शामिल थे।
-
कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। यू0पी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा के तत्वाधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे यू0पी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल संगठन के जिला मंत्री मांधाता सिंह ने बताया कि शासनादेश संख्या 10/2023 सामान्य /47/ का 4 – 2023 व 16 नवंबर 2023 द्वारा साशन द्वारा हर विभागाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जनपद स्तर पर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। किंतु उप कृषि निदेशक द्वारा संगठन के पदाधिकारियों से ना तो वर्ता किया जा रहा है और ना ही कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने वार्ता के क्रम में अवगत कराया कि उपरोक्त संगठन एक मान्यता प्राप्त संगठन है और उनकी मांग जायज है। किंतु उप कृषि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाना न्याय उचित नहीं है। उनके द्वारा कर्मचारियों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो कर्मचारी हित मे उचित नहीं है। अगर उक्त संगठन आंदोलन करता है तो परिषद उसका पूर्ण समर्थन करेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उप कृषि अधिकारी की होगी। इन सभी मांगो को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पत्रक दिया। जिसको लेकर सभी को अस्वस्थ किया गया कि सभी कर्मचारियों की लंबित मांग व अधूरा चरित्र पंजिका को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संजय यादव, मांधाता सिंह, बृजेश यादव, आनंद, अमित कुमार उपस्थित रहे।

-
निष्पक्ष और पारदर्शी होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा:एसपी


गाजीपुर। मंगलवार को एसपी ईराज राजा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाले उ0प्र0 पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एम0ए0एच इण्टर कालेज, डीए0वी इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज, राजकीय महिला पी0जी कालेज, शिवनाथ सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आदर्श इण्टर कालेज महुवाबाग और लुदर्स कान्वेन्ट गर्ल्स कालेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को कराई जाएगी। यह परीक्षा दस पालियों में होगी। डेली दो पालियों में होगी परीक्षा। कहां की लगभग 5000 परीक्षार्थी इस पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे।

जिसको लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि जिले में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र होंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता पूर्ण कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तो उसको ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान जिले के हर क्षेत्र में पुलिस बल की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा के नजर में होगी।

-
विधायक संग सपा नेताओं ने की एसपी से मुलाकात, की मांग


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक जैकिशन साहू के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। पत्रक के माध्यम से सपा नेताओं ने एसपी से मांग किया कि सोशल मीडिया पर एक समुदाय को गाली देकर धार्मिक उन्माद फैलाने का कुछ युवकों ने प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ और फरार हैं। उन्होने फरार मुल्जिमों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, उपाध्यक्ष आमीर अली, परवेज खान, तहसीन खान, दिनेश यादव, आदि लोग मौजूद थे।

-
करमपुर स्टेडियम से सीएम योगी का लाइव प्रसारण देखें

गाजीपुर। करमपुर स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक हॉकी टीम में कांस्य पदक जीतने वाले ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का स्वागत कर सभा को संबोधित किया।





