Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

    राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

    राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

    गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जिले में पहली बार सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को शहनाई पैलेस किया गया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ महिला शिक्षक संघ ने कजरी गा कर सावन महोत्सव मनाया गया।

    साथ ही राज्यसभा सांसद ने प्रतिभागी प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ को पुरस्कृत किया।

    कार्यक्रम में शिक्षक संघ की ज़िला अध्यक्ष प्रीती सिंह,महामंत्री सुप्रिया जायसवाल ,गायत्री राय,गीता वर्मा ,प्रतिमा सिंह ब्लाक अध्यक्ष जमानिया, रिम्पू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सदर उपस्थित रहें।

  • संविदा कर्मचारी संगठन ने सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

    संविदा कर्मचारी संगठन ने सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

    उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी गंभीर है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी पहले से निर्देश दिए गए हैं । वहां पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति भी देते हैं । इस उपस्थिति के आधार पर उन सभी लोगों का वेतन भी जारी होता है। ऑनलाइन उपस्थिति की निरंतरता को बनाए रखने हेतु वर्तमान समय में कुछ नए बदलाव को लागू किया जा रहा है। जिसको लेकर संविदा कर्मचारी संगठन के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश को पत्रक शुक्रवार को सौपा गया।

    संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जो विभिन्न तकनीकी तथा भौतिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस कारण ड्यूटी पर उपस्थित होते हुए भी कई को साथियों को अपना वेतन प्राप्त नहीं होता रहा है । साथ ही कई घटना यह दिखाती है कि इन लोगो से धन उगाही का प्रयास किया जा रहा है।

    CHO संघ की जिला अध्यक्ष रितु सिंह ने बताया कि आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की ई संजीवनी ,गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य सेवाओं का ऑनलाइन किया जाना ,आभा आईडी लोगों को घर के समीप बुनियादी स्वास्थ्य सेवा देना आदि शामिल है जिसके लिए वह पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। बावजूद इसके इन लोगों का शोषण किया जा रहा है।

    संगठन की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के जो भी नियमावली है वह सभी कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू किया जाए, प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की रिजवी कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार सामान्य कार्य सामान्य वेतन दिया जाए । साथ ही 4800 ग्रेड पे अनुरूप वेतन का निर्धारण हो, महंगाई भत्ता भी दिया जाए ,वेतन निर्धारण में एनएचएम में अन्य राज्यों में किया जा चुका उसके अनुसार लागू किया जाए।

    इस दौरान इन लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि संगठन की बातों पर यदि विचार नहीं किया गया तो 21 अगस्त के बाद प्रदेश के सभी को समस्त ऑनलाइन ऑफलाइन कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

  • उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन

    उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन

    उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन

    गाजीपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की खुशी में हर कोई सराबोर नजर आ रहा था। कारण की शासन की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरा इलाका तिरंगा मय हो गया था । ऐसे में आमजन के इमरजेंसी में कार्य आने वाली 102 और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल स्थित अपने कार्यालय पर झंडा रोहण करने के पश्चात एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया ,इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 और 108 एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सम्मानित भी किया।

    102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल जिसमें 102 और 108 एंबुलेंस का कार्यालय भी स्थित है। इस कार्यालय पर जनपद के समस्त एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में एक दूसरे बधाई देने के साथ ही साथ मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 102 और 108 एम्बुलेंस लगातार आमजन के गंभीर परिस्थितियों में सहायक बनता है। जिसमें पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन लोगों के क्विक रिस्पांस के चलते बहुत सारे मरीजों को पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर हायर सेंटर बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाकर उन्हें नई जिंदगी भी देने का काम किया है। इतना ही नहीं कई बार तो गर्भवती महिलाओं की अस्पताल पहुंचने से पूर्व एंबुलेंस के अंदर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उनका प्रसव भी कराया जा चुका है । ऐसे ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलटो को भी स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य से हमारे कर्मचारी के कार्य करने का हौसला बढ़ता है। जिससे गंभीर मरीज की जान बचाई जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 और 102 एंबुलेंस की संख्या 44 है जिसके माध्यम से लगातार मरीज को सेवा दी जा रही है।

    इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, अरविंद कुमार ,वाहिद खान, रामनाथ ,राजेश ,संजय खरवार ,विशाल, हरिओम ,विपिन ओझा, संतोष ,शशि भूषण, बृहस्पति रमेश चंद्र ,अजय अजीत, रमाशंकर, राम लखन, रंजीत ,राकेश ,शिवम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • भाजपा जनों ने किया भारत रत्न को याद, दी श्रद्धांजलि

    भाजपा जनों ने किया भारत रत्न को याद, दी श्रद्धांजलि

    गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठवीं पुण्य तिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जिला कार्यालय पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनको स्मरण कर नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने ने कहा कि पं अटल बिहारी वाजपेयी देश मे नेताओं के नेता थे जिन्होंने भारत को परमाणु ऊर्जा से शक्तिशाली बनाया।

    कहा कि राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए एक मार्गदर्शिका है। और कहा कि श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।
    पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने गोष्ठी का समापन करते हुए कहा कि सुचिता पूर्ण राजनीति में पं अटल बिहारी वाजपेयी जी कुशल राजनीतिज्ञ,कवि हृदय थे सदन में उनकी कही बातें सदैव प्रासंगिक है।


    गोष्ठी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल,प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, शैलेश कुमार राम, अनिल राजभर ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा,श्यामराज तिवारी,जिला मंत्री सुरेश बिन्द,अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह,रासबिहारी राय,राजन प्रजापति, मुरली कुशवाहा, प्रदीप राजभर,राजन प्रजापति, अभिनव सिंह छोटू, प्रदीप सिंह सहित आदि अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

  • पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

    पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

    गाजीपुर। 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के मध्य होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण सूचना है।
    उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उ०प्र० आरक्षी ना०पु० के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतु ओ०एम०आर० आधारित लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 तथा 31 अगस्त 2024 को उ०प्र० के विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से निम्न बिन्दुओं पर ध्यान देने तथा अनुपालन की अपेक्षा की जाती है।


    1- बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    2- जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके।
    3- अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
    4- किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    5- परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से विर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • एसोसिएशन बहुत जल्द कराएगा महाधिवेशन

    एसोसिएशन बहुत जल्द कराएगा महाधिवेशन

    गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन बहुत जल्द महाधिवेशन कराने की तैयारी में है। इसी को लेकर जनपद शाखा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के संघ भवन हुई। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर आगामी महीने में द्विवार्षिक महाधिवेशन कराने की रणनीति बनाई गई है। बैठक में कवि मधुरेश की हास्य व्यंग की कविता ने लोगो को गुदगुदाते हुए खूब हंसाया। साहित्यकार विश्व मोहन शर्मा एवं अमर नाथ तिवारी की गम्भीर रचना ने लोगो को आत्म चिंतन करने को विवश किया। दिनेश चंद्र शर्मा की ओजस्वी रचना ने राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत किया। डा अम्बिका पांडेय, बरमेश्वर उपाध्याय, आर एस वर्मा,अशोक कुमार, रामू यादव डी एन राय, अनूप सिन्हा, शिक्षक नेता शिव शंकर यादव, नरेंद्र सिंह विजय शंकर राय, उग्रसेन सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने अपने संबोधन में समस्त सेवा निवृत कर्मचारी, शिक्षको से संगठन को सहयोग करने की अपील की।

  • महिला पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    महिला पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 78वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर्स, रासेयो छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश के संदेश का वचन डॉ निरंजन कुमार यादव द्वारा किया गया तथा डा सारिका सिंह एवं डा हसीन अहमद द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष की दास्ता एवं आजादी के महत्व को बताया गया।हमें अपने राष्ट्र नायकों के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत की छात्राओं ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं आजादी के तराने प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संध्या गुप्ता ने मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ए वतन, विजय लक्ष्मी ने संदेशे आते हैं, रागिनी ने ऐ मेरे वतन के लोगो और सोनाली ने भोजपुरी गीत गांव के माटी सोना है गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

    इसी क्रम में सोनम और मानसी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीयता पर अपने विचार और विचारों के बीच में मुक्तक सुना कर पूरे कार्यक्रम का रूख बदल दिया। इसी क्रम में कार्यालय अधीक्षक राधेश्याम कुशवाहा ने अपनी ओजस्वी आवाज़ में होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा हो गाकर खूब वाहवाही लूटी।कार्यक्रम के अंत प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आजादी के नए मायनों पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा आज़ादी के महत्व को समझे और समझाएं। आज़ादी का मतलब स्वच्छंदता नहीं है।कार्यक्रम के अंत में डा अकबरे आज़म एवं डा एकलाख खान के निर्देशन में श्रमदान के तहत वृक्षारोपण एवं मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ विकास सिंह एवं डा निरंजन कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • पीजी कालेज में प्राचार्य ने ध्वजारोहण ली परेड की सलामी

    पीजी कालेज में प्राचार्य ने ध्वजारोहण ली परेड की सलामी

    पी० जी० कालेज में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली

    गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पी० जी० कॉलेज प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने एनसीसी थल सेना एवं नव सेना के इकाइयों का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्य पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि एक मजबूत राष्ट्र के बनने में युवाओं की महत्व भूमिका होती है।

    युवाओं को कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व को उत्कृष्ट बनाने के लिए भी आने की आवश्यकता होती है। पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ऐसा माहौल दिया जाता है कि वह अपने व्यक्तित्व का पूर्ण रूप से विकास कर सकें। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को विविध पाठ्यक्रम को सीखने और जानने का अवसर मिल रहा है। इससे वह वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही एक जिम्मेदारी नागरिक भी बन पाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी के थल सेना एवं नव सेना के कैडेट्स द्वारा प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रध्वज तिरंगा के ध्वजारोहण से हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रोफे० (डॉ०) विनय कुमार दुबे ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

  • प्रेस क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    प्रेस क्लब ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    गाज़ीपुर : आजादी के 78 वें  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गाज़ीपुर प्रेस क्लब द्वारा टैगोर टाउन स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। प्रेस क्लब के सदस्यों की मौजूदगी में अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान व भारत माता के जयकारे लगाए गए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता से संबंधित इतिहास को याद कर भारत को अखंड भारत बनाने के लिए उत्साहित किया।अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने देश को सर्वप्रथम बताया। उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दिया। सचिव विनीत दुबे ने स्वतंत्रता आंदोलन में गाजीपुर  जिले की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में बताया। उन्होंने ने बताया कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने गाज़ीपुर को वीरों की धरती बताया था, यहां के लोंगों को चेन चू अर्थात वीरों की तरह लड़ने वाला लड़का बताया कहा था। स्वतंत्रता आंदोलन की खुली शुरुआत करने वाले सेनानी मंगल पांडेय को याद किया।

    खान अब्दुल गफ्फार खान व असफाक अब्दुल्ला का उदाहरण देते हुए, देश के लिए अग्रणी पक्ति में खड़े होकर लड़ने का संकल्प लेते हुए लोंगों से आग्रह किया जब देश को जरूरत पड़े उस समय सभी लोग आगे आकर देश के लिए लड़ पड़े। कार्यक्रम में आए हुए लोगों का महासचिव कृपा कृष्ण ‘केके’ ने आभार जताते हुए स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संरक्षक आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, करुणेंद्र राय, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार विक्की, अभिषेक सिंह, अखिलेश यादव, रिजवान अंसारी, इक़रार, आसिफ, अरुण यादव, रजत, सोनू, लोक नाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

  • माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया गया याद

    माउंट लिट्रा जी स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया गया याद

    गाजीपुर। ब्रिटिश सत्ता की 200 वर्षों की दास्ता की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को बलिदान कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है – स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्र भारत की 78वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झण्डारोहण करके किया। तत्पश्चात स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा गौरी राय के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों, उनकी शहादत एवं स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    विद्यालय के प्री-प्राइमरी के नन्हें छात्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरुप पर आधारित विभिन्न परिधानों से सुसज्जित झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने अपने वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध  कराते हुए एक विशेष पहल की शुरुआत की जिसमें स्वतंत्रता दिवस के उपरान्त राष्ट्रीय तिरंगे के  महत्व को बनाए रखने हेतु छात्रों से यह अनुरोध किया की घर के आस-पास रास्ते सार्वजनिक स्थानों इत्यादि जगहों पर भूमिगत तिरंगे को इकट्ठा कर विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में   जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की तरफ से विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा,  साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँदी। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा अनुष्का के द्वारा किया गया।

Uttar Pradesh Fast News