Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने किया निरीक्षण, दी हिदायत

    डीएम ने किया निरीक्षण, दी हिदायत

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील सैदपुर के विभिन्न कक्षो/पटलो का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया तथा  तहसील मे आये हुए व्यक्तियो से बात चीत कर तहसील मे कार्यरत कर्मचारी के व्यवहारो के बारे मे जानकरी ली। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, नायब तहसीलदार कक्ष, न्यायालय तसीलदार कक्ष, रजिस्ट्रार कानून-गो कक्ष, अभिलेखागार, संग्रह रिकार्ड रूम, कम्प्युटर कक्ष, आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान  पटलों पर कार्य संतोषजनक रहा एवं  कुछ पटलो पर कमियां मिली तथा रजिस्टर के रख रखाव सही ढंग से नही होने पर हिदायत दी गयी। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायको को निर्देश दिया कि जितने भी  शिकायती पत्र, बटवारे का वाद,  धारा 24 व धारा 116 एवं फाईले लंबित है उसे यथाशीघ्र निस्तारण करने की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही उन्होने परिसर की साफ-सफाई, परिसर मे पेयजल व्यवस्था व शौचालयो की साफ सफाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, नायब तहसीलदार सैदपुर व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।        

  • तीन सेंटीमीटर के रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का पानी

    तीन सेंटीमीटर के रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का पानी

    ग़ाज़ीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बीते 24 घण्टे में गंगा का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर आया है। बीते 24 घण्टे के भीतर ही गंगा के जलस्तर में करीब 1 मीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। यह अलग बात है कि गाजीपुर में अभी गंगा सामान्य जलस्तर से भी कई मीटर नीचे हैं, लेकिन भविष्य में संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।

    जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आज सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर गंगा का जलस्तर 57.160 मीटर है। गाजीपुर में 61.550मीटर पर चेतावनी बिंदु है।

    सिचाईं विभाग के एक्सईएन राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पहाड़ो से आ रहे पानी की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड में आ चुका है। गंगा का पानी लगातार बढ़ता हुआ दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हालत अभी नियंत्रण में है और गंगा सामान्य जलस्तर से भी काफी नीचे है।

  • सिंचाई संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

    सिंचाई संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

    सिंचाई संघ का अधिवेशन संपन्न

    सुबास सिंह अध्यक्ष, बृजेश यादव मंत्री, निर्विरोध निर्वाचित

    सूर्यकान्त कुमार मण्डल अध्यक्ष, उमेश चंद सिंह चेयरमैन संघर्ष समिति के मनोनित

    गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप खंड द्वितीय का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार खजुरिया तिराहा स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैंप कार्यालय पर बुधवार को प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय के पर्यवेक्षण, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ। परिषद के जिलामंत्री बैजनाथ तिवारी चुनाव अधिकारी एवम अश्वनी सिंह सहायक चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का निर्वाहन कर चुनाव सम्पन्न कराया गया। अधिवेशन में अतिथियों को अंग वस्त्र एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम में सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, अशोक कुमार,परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण सिंह, अशोक सिंह,निसार अहमद,अखिलेश राय,अवध नारायण राम, आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम संरक्षक अम्बिका दूबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभ कामनाएं देते हुए एक जुट हो कर संघर्ष करने की अपील की। अधिवेशन में अम्बिका दूबे संरक्षक, सुबास सिंह अध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र सिंह गुड्डी चेयर मैन संघर्ष समिति, बृजेश यादव मंत्री, रामाधार राम संप्रेक्षक, निसार अहमद कोषाध्यक्ष, घोषित किए गए। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय ने दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबास सिंह ने संघ के सदस्यों के हितों के लिएं हर सम्भव सहयोग संघर्ष करने का आश्वासन दिया।अधिवेशन की अध्यक्षता अम्बिका दूबे एवम संचालन बृजेश यादव ने किया एवं सभी के प्रति धन्यवाद गुड्डी सिंह ने व्यक्त किया।

  • मांगो को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, कहा….

    मांगो को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, कहा….

    गाजीपुर। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज पर 11 बजे से शिक्षकों द्वारा विशाल धरने का आयोजन हुआ। पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण में महाविद्यालय प्रबंधन के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता की समाप्ति जैसे 26 सूत्रीय माँगों को लेकर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ने धरने के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी माँग रखी और सरकार के उपेक्षात्मक रवैया के प्रति क्षोभ एवं आक्रोश व्यक्त किया।

    महासंघ ने शिक्षकों के प्रति सरकार की नीति और व्यवहार को अस्वीकार्य बताया और शिक्षकों की इन 26 माँगों को अविलंब पूरी किए जाने की माँग किया। पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ ने इस धरने में मजबूती से प्रतिभाग किया।महामंत्री ने जानकारी दिया कि शिक्षक संघ कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण डॉ. जे.के. राव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. गोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक साथी जैसे डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. पंकज कुमार यादव, डॉ. अनुज कुमार मिश्र, डॉ. अंजनी गौतम, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अभिषेक यादव इत्यादि धरने में उपस्थित रहे।

    माँगे पूरी होने तक शिक्षा सेवा करते हुए संघर्ष जारी रहेगा।विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारी डॉ. जे.पी. सिंह ने पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ को सक्रिय भागीदारी हेतु आभार प्रकट किया।

  • खेत को पोखरी दिखा कर उतार लिए पैसे

    खेत को पोखरी दिखा कर उतार लिए पैसे

    ग़ाज़ीपुर। ग्रामीण इलाकों में पेयजल की व्यवस्था बेहतर करने के लिए हैंड पंप लगाने या फिर उसके रिकवरी करने के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा लाखों रुपया का बजट दिया जाता है लेकिन उन बजट का ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारी किस तरह से बंदर बाट करते हैं इसकी बानगी देखने को मिल रही है। मामला बाराचवर ब्लॉक के सागा पाली मुरार सिंह गांव का है। जहां पर री बोरिंग के नाम पर करीब 7 लाख रुपए का बजट उतार लिया गया है तो वहीं दूसरी ओर मनरेगा के तहत एक व्यक्ति के खेत से निकाले गए मिट्टी के बाद बचे खेत को पोखरी दिखलाकर भी करीब पौने दो लाख रुपए का बजट उतार लिया गया है। जिसकी शिकायत कृष्ण कुमार सिंह द्वारा लिखित रूप से जिलाधिकारी से किया गया। इस शिकायत के बाद जब जांच टीम पहुंची तब ग्राम प्रधान के लोगों के द्वारा जमकर बवाल करने का प्रयास किया गया ताकि जांच न होने पाए।

    जांच टीम में परियोजना निदेशक राजेश यादव के साथ ही टेक्निकल टीम और बाराचवर ब्लॉक की बीडियो भी शामिल रही और जांच के दौरान ही परियोजना निदेशक के द्वारा उस खेत की भी नपाई कराई गई जिसे पोखरा दिखलाकर करीब पौने दो लाख रुपए का पेमेंट उतार लिया गया है। अभी यह जांच प्रक्रिया चली ही रही थी कि किसी बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान पक्ष के कुछ लोग हंगामा करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद अधिकारी वहां से चले आए। परियोजना निदेशक ने बताया कि अभी इसमें आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी क्योंकि शिकायतकर्ता के द्वारा हैंडपंप रिबोर की भी शिकायत की गई है जिसको लेकर ग्रामीणों से बातचीत कर इसकी जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

  • कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

    कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

    गाजीपुर। लोकसभा में जाति जनगणना को लेकर राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति की बात कर दिया। जिसको लेकर सदन में काफी देर तक हंगामा हुआ। कांग्रेस सदन के बाहर सड़क पर अनुराग ठाकुर के द्वारा जाति पर उठाए गए सवाल को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान बुधवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय के पास धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर का एक पुतला भी फूंका गया और उस पर लातों से ठोकर भी मारी गई, जिसका वीडियो भी मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कल लोकसभा में जिस तरह से हमारे कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातीय जनगणना की बातें कर रहे थे, उसके विरोध में भाजपा नेता और सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जो जाति पूछने और जाति सूचक बातें कहीं वह लोकतांत्रिक और असंसदीय थी। जिसका हम लोग सदन से लेकर सड़क तक विरोध कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुद्दों से भटकाना चाहती है, चाहे वो भ्रष्टाचार, गरीबों और मजलूमों पर अन्याय हो, मणिपुर में हो रहे अत्याचार हो या फिर जिस तरह से नेपाल में प्लेन हादसा हो रहा है वैसे भारत में ट्रेन हादसा हो रहा है हो। इस पर कोई सवाल होता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें और बयान बाजी भाजपा के नेता करते हैं। जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं।

  • डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण

    डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, मांगा स्पष्टीकरण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील जखनियां के विभिन्न पटलो का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने रजिस्ट्री कार्यालय, उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, नायब तहसीलदार कक्ष, न्यायालय तसीलदार कक्ष, नाजीर कक्ष, राजस्व लिपिक, राजस्व निरीक्षक कक्ष, अभिलेखागार, संग्रह कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पटलों पर कार्य संतोषजनक रहा एवं  कुछ पटलो पर कमियां मिली जिसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ए डब्ल्यू बी एन अशोक कुमार से फाइलो के बेतरतीव ढंग से रख रखाव एवं कार्यालय रजिस्टर अपडेट न होने पर स्पष्टीकरण मॉगा गया।


    जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय कक्ष का निरीक्षण के दौरान सी सी टी वी के माध्यम से पिछले दिनो की गतिविधियों को चेक करते हुए सख्त हिदायत दी कि कोई भी प्राईवेट व्यक्ति से कार्यालय का कार्य न लिया जाये। पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही होगी। उन्होने कार्यालय में सी0सी0टी0वी कैमरा सही रखने एवं साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी को तहसील परिसर में पौधरोपण एवं घास व झाड़िंयो की साफ सफाई कराने तथा तहसील के समस्त कर्मचारियों का परिचय पत्र जारी करने का निर्देश दिया।


    जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायको को निर्देश दिया कि जितने भी शिकायती पत्र, धारा 24 व धारा 116 एवं फाईले लंबित है उसे यथाशीघ्र निस्तारण करने की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही उन्होने परिसर की साफ-सफाई, परिसर मे पेयजल व्यवस्था व शौचालयो की साफ सफाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां, व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।  

  • डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, अनुपस्थित मिला कार्मिक

    डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, अनुपस्थित मिला कार्मिक

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित  ई0वी0एम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय स्थित गोदाम में प्रवेश हेतु एक द्वार खोले जाने एक अन्य प्रवेश द्वार को बन्द किये जाने और ई0वी0एम गोदाम के परिसर में साफ- सफाई हेतु निर्देशित किया। ई0वी0एम सुरक्षा में तैनात गार्ड्स में 1 सुरक्षा गार्डस अनुपस्थित पाया गया, अनुपस्थित कार्मिक के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराये जाने के निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिाकरी (वि/रा) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी को लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरों के रिकार्डिंग की जॉच करने का निर्देश दिया।

  • स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर और जर्जर पोल, कभी भी हो सकती है घटना

    स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर और जर्जर पोल, कभी भी हो सकती है घटना

    गाजीपुर। शहर में तमाम स्थानों पर रखे खुले में ट्रांसफॉर्मर मौत को दावत दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सुभाषनगर स्थित शाह फैज पब्लिक स्कूल के दरवाजे के पास रखे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को हटवाने के लिए विद्यालय प्रशासन अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल के मुख्य गेट के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर के कारण स्कूल के बसों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक कई हफ़्तों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जो अभी तक विद्युत विभाग द्वारा अभी तक हटाया नही गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगने के कारण बसों को आने जाने में दिक्कतें तो आ ही रही हैं साथ ही बच्चों में भी इसको लेकर भय का माहौल बना हुआ है। शाह फैज स्कूल के समीप लगाए गए ट्रांसफॉर्मर में कई बार आग लग चुकी है। स्कूल के बच्चे कई बार बाल-बाल बचे हैं।

    शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर को हटाने या सुरक्षित करने की जहमत विद्युत विभाग द्वारा नहीं उठाई गई है। विद्यालय के मुख्य गेट पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। पिछले हफ्ते स्पार्किंग होने से कई बच्चे भी घायल होने से बच गए थे। कई बार अधिकारियों को ट्रांसफॉर्मर हटाने के बारे कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। 10 और 26 जुलाई को विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्धितीय के अधिकारी को पत्र के माध्यम से इस मामले का संज्ञान भी दिलाया था लेकिन अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा ही मामला नगर के मिश्रबाजार स्थित एक स्कूल का है। जहां भी एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो खुले में है। इस स्कूल के बच्चे भी डर डर के स्कूल जाने पर विवश हैं। क्योंकि विद्युत विभाग के अधिकारी तो मौन साधे हुए हैं।

  • मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरा नहीं हुआ तो करेंगे घेराव

    मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरा नहीं हुआ तो करेंगे घेराव

    ग़ाज़ीपुर। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा संघ एवं प्रधानाचार्य परिषद (वित्त विहीन गुट) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।
    मांगो का जिक्र करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह यादव ने कहा कि माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियामवली तत्काल बनाई जाय, माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय सरकार द्वारा ट्रेजरी से दिया जाय, माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 09 व 11 के रजिस्टर्ड छात्रों का 10 रूपया प्रति छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य को विगत वर्षों का बकाया वापस किया जाय। माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयो के छात्रों को जो यू०पी० बोर्ड को भी टाप करते है उन वित्त विहीन विद्यालयों के छात्रों को नेशनल स्कालरशिप में सम्मिलित नही किया जाता है इसलिए वित्त विहीन विद्यालय के छात्रों को भी नेशनल स्कालरशिप में सम्मिलित किया जाय। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियष्म 2009 के धारा-12ग के तहत लाभान्वित व गरीब 25 प्रतिशत छात्रों का पैसा उनके अभिभावकों के खाते में प्रति वर्ष भेजा जाय। उन्होंने कहा कि मांगों का तत्काल समाधान नही किया गया तो संघ 27 नवम्बर को विधानसभा का घेराव करेगा। इस दौरान मुख्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।

Uttar Pradesh Fast News